देश का पहला हिंदी हेल्थ न्यूज़ पोर्टल

उत्तर प्रदेश

सहारा हॉस्पिटल में राष्ट्रीय पोषण माह के तहत चित्रकला प्रतियोगिता आयोजित। 

इस तरह की प्रतियोगिताएं जागरूकता ही नहीं, वरन अपनी प्रतिभा को दिखाने का अवसर प्रदान करती हैं। उन्होंने कहा कि किसी भी प्रतियोगिता में हार जीत तो लगी रहती है, लेकिन प्रतियोगिता में भाग लेना भी हिम्मत का कार्य होता है।

हुज़ैफ़ा अबरार
October 08 2021 Updated: October 09 2021 01:39
0 56065
सहारा हॉस्पिटल में राष्ट्रीय पोषण माह के तहत चित्रकला प्रतियोगिता आयोजित।  सहारा हॉस्पिटल में राष्ट्रीय पोषण माह के तहत

लखनऊ। गोमती नगर स्थित सहारा हॉस्पिटल में राष्ट्रीय पोषण माह के तहत चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन कर लोगों को जागरूक किया गया। प्रतियोगिता में विजयी प्रतिभागियों को सहारा इंडिया परिवार के वरिष्ठ सलाहकार अनिल विक्रम सिंह ने पुरस्कार देकर सम्मानित किया। 

राष्ट्रीय पोषण माह के तहत चित्रकारी प्रतियोगिता में सहारा कॉलेज एण्ड नर्सिंग तथा पैरामेडिकल सांइसेज तथा डाइटीशियन विभाग की इंटर्न छात्राओं ने भाग लिया। प्रतियोगिता का विषय "कुपोषण छोड़ पोषण की ओर थामे क्षेत्रीय भोजन की डोर" था, जिस पर प्रतियोगियों को अपने हुनर से रंगों के साथ अपनी अभिव्यक्ति प्रदर्शित करना था। भाग ले रहे प्रतियोगियों ने दिये गए विषय पर बेहतरीन चित्रकारी करते हुए विजयी प्रतिभागियों को चयन करने में जजों को मुश्किल में डाल दिया। प्रथम, द्वितीय तथा तृतीय स्थान के बेहतरीन चित्रकारी का चयन करने के लिए निर्णायक मण्डल में स्त्री रोग विशेषज्ञ डा. मंजुषा तथा  सहारा कॉलेज एण्ड नर्सिंग तथा पैरामेडिकल साइंसेज की प्रधानाचार्या रूसली निर्मल  मौजूद रहीं। 

प्रतियोगिता में खास बात यह थी कि चित्रकारी पर किसी प्रतियोगी को नाम न डाल कर कोड नम्बर डालना था, ताकि चयन में पारदर्शिता बनी रहे। डायटीशियन विभाग की चीफ डाइटीशियन  धरती शाह ने बताया कि प्रतिवर्ष सितम्बर महीने में राष्ट्रीय पोषण माह मनाया जाता है। इसके तहत लोगों को भोजन में पोषक खाद्य पदार्थों के प्रति जागरूक किया जाता है, ताकि कुपोषण को दूर करके विभिन्न बीमारियों से बचा जा सके। उन्होंने बताया कि पारम्परिक स्थानीय एवं क्षेत्रीय आहार हमारी संस्कृति को पोषित व आकार देता है और साथ ही हमारी संस्कृति को जीवित रखता है, विविधता में एकता स्थापित करते हुए कम्युनिटीज (समुदायों) को जोड़ता है। यह तो जग-जाहिर है कि पारम्परिक आहार स्वास्थ्यवर्धक व पौष्टिक होता है, जो कि  पाचन शक्ति को बेहद मजबूत बनाने ,अच्छी सेहत साथ ही मानसिक विकास, हड्डियों की मजबूती व बेहतर इम्युनिटी की मजबूती एवं अच्छी नींद व मन शांत रखने में सहायक होता है।  

उन्होंने बताया कि उनकी टीम में सीनियर डायटीशियन मोनालिसा बैनर्जी, डायटीशियन एमन वकार, डायटीशियन मान्या तिवारी,  डायटीशियन श्वेता प्रजापति,  डायटीशियन मल्लिका रिजवी मौजूद है, जो कि सही डाइट के प्रति जागरूक करती है। आयोजित कार्यक्रम में सहारा इंडिया परिवार के वरिष्ठ सलाहकार अनिल विक्रम सिंह ने चित्रकारी प्रतियोगिता में प्रथम स्थान पर आयी नर्सिंग कालेज की छात्रा साक्षी कुशवाहा, द्वितीय स्थान पर डायटीशियन इंटर्न  यशी त्रिपाठी तथा तृतीय स्थान पर सय्यदा आयत जेहरा को पुरस्कार देकर सम्मानित किया। 
 
इस अवसर पर सहारा इंडिया परिवार के सीनियर एडवाइजर अनिल विक्रम सिंह ने अपने सम्बोधन में डायटीशियन विभाग को कार्यक्रम के लिए बधाई देते हुए कहा कि इस तरह की प्रतियोगिताएं जागरूकता ही नहीं, वरन अपनी प्रतिभा को दिखाने का अवसर प्रदान करती हैं। उन्होंने कहा कि किसी भी प्रतियोगिता में हार जीत तो लगी रहती है, लेकिन प्रतियोगिता में भाग लेना भी हिम्मत का कार्य होता है। उन्होंने यह भी कहा कि वर्तमान परिवेश में बढ़ता प्रदूषण ने लोगों के स्वास्थ्य पर प्रभाव डाल रहा है। ऐसे में शरीर को स्वस्थ रखने के लिए कौन सा आहार लेना और कैसे लेना चाहिए। इसकी जागरूकता करना आवश्यक है-"हेल्थ इज वेल्थ" उन्होंने जोर दिया कि युवा वर्ग को आहार सेवन के प्रति जागरूक रहना आवश्यक है। 

वरिष्ठ सलाहकार श्री सिंह ने कहा कि सहारा इंडिया परिवार के अभिभावक सहाराश्री द्वारा प्रदत्त विश्वस्तरीय सुविधाओं से लैस सहारा हॉस्पिटल में कुशल, अनुभवी डाक्टर और पैरामेडिकल टीम के साथ उच्चस्तरीय चिकित्सा व समस्त आधुनिक जांचों की सभी सुविधाएं उपलब्ध हैं। पिछले कई वर्षों से सहारा हॉस्पिटल में वर्तमान में जटिल बीमारियों का सफलतापूर्वक इलाज हो रहा है। हॉस्पिटल में कई नयी विधियों और तकनीकों के प्रयोग से मरीज लाभान्वित हुए और हॉस्पिटल ने चिकित्सा क्षेत्र में कई कीर्तिमान बनाये। 
    
कार्यक्रम में हास्पिटल प्रशासक सुब्रतो चटर्जी, डॉ. रोमिल सेठ  चिकित्सा अधीक्षक , उप चिकित्सा अधीक्षक डॉ. गुलाम अब्बास जैदी सहित अन्य वरिष्ठ डॉक्टर मौजूद थे।

WHAT'S YOUR REACTION?

  • 1
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0

COMMENTS

राज्यों को 18 साल से अधिक उम्र के लोगों के लिए मुफ्त टीका मिलेगा: प्रधानमंत्री मोदी

राज्यों को 18 साल से अधिक उम्र के लोगों के लिए मुफ्त टीका मिलेगा: प्रधानमंत्री मोदी

एस. के. राणा June 08 2021 29882

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, ‘‘बहुत कम समय में ऑक्सीजन के उत्पादन को 10 गुना बढ़ाया गया। जरूरी दवाओं का

कफ सिरप पीने से 18 बच्चों की मौत का मामला, यूपी में भी अलर्ट जारी

कफ सिरप पीने से 18 बच्चों की मौत का मामला, यूपी में भी अलर्ट जारी

आरती तिवारी January 03 2023 31951

यूपी में भी अलर्ट जारी कर दिया गया है। सभी ड्रग इंस्पेक्टरों को कफ सिरप पर निरंतर निगरानी रखने के नि

स्वास्थ्य विभाग की लापरवाही के भेंट चढ़े कोरोना के 52 टीके। 

स्वास्थ्य विभाग की लापरवाही के भेंट चढ़े कोरोना के 52 टीके। 

रंजीव ठाकुर January 30 2021 28810

52 वायल जम गई थीं जिन्हें हटाकर दूसरी वैक्सीन मंगाई गई। वैक्सीन की खराबी की जांच के लिए दो सदस्यीय ज

महिलाओं और किशोरियों को कुपोषण से मुक्त करेंगी कमिश्नर बरेली

महिलाओं और किशोरियों को कुपोषण से मुक्त करेंगी कमिश्नर बरेली

अबुज़र शेख़ October 05 2022 40704

सोमवार शाम को बरेली कमिश्नर ने डीएम सहित कई विभाग के अधिकारीयों के साथ बैठक की बैठक में उन्होंने विक

मंकीपॉक्स रोग का प्रसार बंदरों से जुड़ा नहीं है, उन्हें मत मारें: डब्ल्यूएचओ

मंकीपॉक्स रोग का प्रसार बंदरों से जुड़ा नहीं है, उन्हें मत मारें: डब्ल्यूएचओ

हे.जा.स. August 12 2022 26943

मंकीपॉक्स बीमारी के फैलने के लिए बंदरों को जिम्मेदार नहीं ठहराया जा सकता है। लोगों को यह जानने की जर

एक यूरोलॉजिस्ट कैसे आपकी मदद कर सकता है समझिये डॉ सरीन से

एक यूरोलॉजिस्ट कैसे आपकी मदद कर सकता है समझिये डॉ सरीन से

लेख विभाग April 06 2022 54336

आपके मूत्र रोग विशेषज्ञ को आपकी स्थिति को अच्छी तरह से समझने की आवश्यकता है। जैसा कि मूत्रविज्ञानी उ

आगरा जिला अस्पताल का उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने किया औचक निरीक्षण

विशेष संवाददाता March 21 2023 27242

आगरा दौरे पर पहुंचे डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने जिला अस्पताल का औचक निरीक्षण किया।

हृदय रोगियों के लिए राहत, केजीएमयू के लारी कॉर्डियोलॉजी विभाग में बेड के साथ बढ़ी सुविधाएं

हृदय रोगियों के लिए राहत, केजीएमयू के लारी कॉर्डियोलॉजी विभाग में बेड के साथ बढ़ी सुविधाएं

हुज़ैफ़ा अबरार February 09 2022 62412

केजीएमयू के लारी कॉर्डियोलॉजी विभाग में जल्द ही और अधिक मरीजों की भर्ती हो सकेगी। ऑपरेशन की संख्या म

बालों की देखभाल करते हुए इन मिथ्स पर न करें भरोसा वरना पड़ेगा पछताना

बालों की देखभाल करते हुए इन मिथ्स पर न करें भरोसा वरना पड़ेगा पछताना

लेख विभाग November 19 2022 33503

कई बार ऐसा होता है कि बालों का ख्याल रखते हुए हम कुछ मिथ्स पर भरोसा करते हैं, जिससे आपके बालों को फा

गुर्दे की पथरी को गलाकर बाहर निकाल देंगे ये असरदार उपाय

गुर्दे की पथरी को गलाकर बाहर निकाल देंगे ये असरदार उपाय

श्वेता सिंह October 13 2022 37828

गुर्दे की पथरी बनने से वजन कम होने, बुखार, मतली, रक्तमेह और पेट के निचले हिस्से में गंभीर दर्द के सा

Login Panel