देश का पहला हिंदी हेल्थ न्यूज़ पोर्टल

उत्तर प्रदेश

जिस आत्मबल से नशा शुरू किया उसी से मुक्ति भी मिलेगी : डॉ संजय सक्सेना

आईएमए लखनऊ अध्यक्ष डॉ मनीष टण्डन ने कहा कि मरीजों और तीमारदारों के सबसे ज्यादा पास नर्सेज रहते हैं इसलिए यदि ये जागरुक हो गए तो मरीज और परिजन भी जागरुक होंगे और तम्बाकू सेवन बंद कर देंगे।

रंजीव ठाकुर
June 01 2022 Updated: June 01 2022 03:24
0 28582
लखनऊ। विश्व तम्बाकू निषेध दिवस पर आईएमए में एक जागरुकता संगोष्ठी का आयोजन किया गया। इस अवसर पर नर्सेज काफी संख्या में मौजूद रही। होप इनिशिएटिव संस्था और निर्वाण अस्पताल ने इस कार्यक्रम का आयोजन किया।
आईएमए लखनऊ अध्यक्ष डॉ मनीष टण्डन ने कहा कि मरीजों और तीमारदारों के सबसे ज्यादा पास नर्सेज रहते हैं इसलिए यदि ये जागरुक हो गए तो मरीज और परिजन भी जागरुक होंगे और तम्बाकू सेवन बंद कर देंगे।
तम्बाकू सेवन से होने वाले नुक़सान और बीमारियों के बारे में बताते हुए आईएमए लखनऊ सचिव डॉ संजय सक्सेना ने कहा कि आप अपने आत्मबल से नशा करना शुरू करते हैं और यदि आप इसी आत्मबल को दुबारा एकत्र कर ले तो नशे से मुक्त हो सकते हैं। नशे के दुष्प्रभाव पर बोलते हुए उन्होंने कहा कि तम्बाकू ना केवल सेवन करने वाले पर प्रभाव डालता है बल्कि इसकी गिरफ्त में पूरा परिवार और समाज आ जाता है।
होप इनिशिएटिव संस्था की बिन्दु अन्नू त्रिपाठी ने नर्सेज को प्रेजेंटेशन, आंकड़ों और चित्रों के माध्यम से समझाया कि तम्बाकू कितना विनाशकारी होता है।
कार्यक्रम के अंत में आईएमए अध्यक्ष और सचिव ने सभी को शपथ दिलाई कि वे स्वयं तम्बाकू से दूर रहेंगे और मरीजों तथा उनके परिवारजनों को भी तम्बाकू से दूर रहने के लिए प्रेरित करेंगे। इस अवसर पर नर्सेज ने पोस्टर्स के माध्यम से तम्बाकू निषेध दिवस पर संदेश दिया।

WHAT'S YOUR REACTION?

  • 1
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0

COMMENTS

पॉवर विंग्स फाउण्डेशन ने कैण्ट अस्पताल के टीबी मरीजों को गोद लिया

रंजीव ठाकुर September 21 2022 32901

राष्ट्रीय क्षय रोग उन्मूलन कार्यक्रम के अंतर्गत कैंटोनमेंट जरनल हॉस्पिटल में आज टीबी मरीजों को गोद ल

डेंगू की न तो कोई दवा है और न ही कोई वैक्सीन, बचाव ही एकमात्र उपाय

रंजीव ठाकुर May 17 2022 38843

महानिदेशक ने बताया कि डेंगू से लड़ने की तैयारी के क्रम में अब ब्लाक स्तर पर रैपिड रेस्पोंस टीम बनाई ग

दवाओं के दाम में कितनी हुई वृद्धि, जानिए दवा व्यापारी से

रंजीव ठाकुर August 26 2022 169996

इस समय प्रदेश में डेंगू, डायरिया, मलेरिया के साथ अन्य कई प्रकार के वायरस फैले हुए है तो ऐसे में दवाओ

यूपी में फिर बढ़ा कोरोना का प्रकोप

यूपी में फिर बढ़ा कोरोना का प्रकोप

आरती तिवारी March 18 2023 30329

लखनऊ में बीते दिन दो नए मरीज मिले है। राजधानी में 10 दिन बाद कोरोना के 2 नए मरीज सामने आए। प्रदेश मे

सभी डॉक्टर्स 8 से 2 बजे तक ओपीडी में मिलने चाहिए, उपमुख्यमंत्री ने दिए सख्त निर्देश

सभी डॉक्टर्स 8 से 2 बजे तक ओपीडी में मिलने चाहिए, उपमुख्यमंत्री ने दिए सख्त निर्देश

रंजीव ठाकुर August 22 2022 31589

उपमुख्यमंत्री तथा चिकित्सा एवं स्वास्थ्य मंत्री बृजेश पाठक ने एक बार फिर स्वास्थ्य सेवाओं को लेकर सख

प्रधानमंत्री मोदी ने फार्मा शिखर सम्मेलन का किया उदघाटन भारत को बताया विश्व की फार्मेसी।

प्रधानमंत्री मोदी ने फार्मा शिखर सम्मेलन का किया उदघाटन भारत को बताया विश्व की फार्मेसी।

एस. के. राणा November 19 2021 29438

भारत ने इस वर्ष लगभग 100 देशों को COVID टीकों की 65 मिलियन से अधिक खुराक का निर्यात किया है और कोरोन

NEET प्रवेश परीक्षा होगी एक अगस्त को। 

NEET प्रवेश परीक्षा होगी एक अगस्त को। 

अखण्ड प्रताप सिंह March 13 2021 39045

एमबीबीएस, बीडीएस, बीएएमएस, बीएसएमएस, बीयूएमएस और बीएचएमएस पाठ्यक्रमों में दाखिला के लिए नीट (स्नातक)

लुधियाना में स्वाइन फ्लू के अब तक 123 मरीजों की पुष्टि, अलर्ट पर प्रशासन

लुधियाना में स्वाइन फ्लू के अब तक 123 मरीजों की पुष्टि, अलर्ट पर प्रशासन

विशेष संवाददाता October 02 2022 29555

लुधियाना में स्वाइन फ्लू के मरीजों की संख्या बढ़ने से स्वास्थ्य विभाग भी हरकत में है। विभाग ने हालात

दुनिया की 25 फ़ीसदी महिलाएं अपने जीवनसाथी के हिंसा का शिकार

दुनिया की 25 फ़ीसदी महिलाएं अपने जीवनसाथी के हिंसा का शिकार

हे.जा.स. February 18 2022 41460

दुनिया में हर चार में से कम से कम एक महिला ने अपने जीवन में पार्टनर से हिंसा का अनुभव किया है। इस बा

Early versus delayed antihypertensive treatment in patients with acute ischaemic stroke

Early versus delayed antihypertensive treatment in patients with acute ischaemic stroke

British Medical Journal October 13 2023 114702

Among patients with mild-to-moderate acute ischaemic stroke and systolic blood pressure between 140

Login Panel