देश का पहला हिंदी हेल्थ न्यूज़ पोर्टल

उत्तर प्रदेश

तम्बाकू की जगह इत्र की खेती हो, डॉ सूर्यकांत ने पीएम मोदी को लिखा पत्र

उन्होंने बताया आज प्रधानमंत्री मोदी को एक पत्र भी भेजा है जिसमे इस बात का उनसे अनुरोध किया है कि तम्बाकू को पूर्ण रूप से बन्द किया जाए और जो मज़दूर तम्बाकू की खेती करते हैं उनसे इत्र के लिए फूलों की खेती करवाई जाए। 

रंजीव ठाकुर
June 01 2022 Updated: June 01 2022 05:09
0 47597
तम्बाकू की जगह इत्र की खेती हो, डॉ सूर्यकांत ने पीएम मोदी को लिखा पत्र डॉ सूर्यकांत की अध्यक्षता में एक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन
लखनऊ। विश्व तम्बाकू निषेध दिवस के मौके पर किंग जार्ज मेडिकल यूनिवर्सिटी के रेस्पिरेटरी विभाग के एचओडी डॉ सूर्यकांत की अध्यक्षता में एक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें तम्बाकू को लेकर एक पोस्टर लांच किया गया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए डॉ सूर्यकांत ने कहा कि सरकार को जितना राजस्व तम्बाकू के व्यापार से मिलता है उसका तीन गुना खर्च केवल इससे होने वाली तीन प्रमुख बीमारियों पर हो जाता है। इस व्यापार में हर साल पूरे विश्व में साठ करोड़ पेड़ काटे जाते हैं और इस तंबाकू के सेवन से चौरासी करोड़ कार्बन डाइऑक्साइड वातावरण में फैलती है। इस लिए अपने स्वास्थ के साथ पर्यावरण की सुरक्षा के लिए भी हम सब को तंबाकू से खुद भी बचना चाहिए और अपने साथ के हर व्यक्ति को इससे बचाना चाहिए। 
उन्होंने बताया आज प्रधानमंत्री मोदी को एक पत्र भी भेजा है जिसमे इस बात का उनसे अनुरोध किया है कि तम्बाकू को पूर्ण रूप से बन्द किया जाए और जो मज़दूर तम्बाकू की खेती करते हैं उनसे इत्र के लिए फूलों की खेती करवाई जाए। 

ऑल इंडिया पायामे इन्सानियत फोरम के हाजी शिराज उद्दीन ने कहा तम्बाकू को हमारे समाज और कुछ तम्बाकू विज्ञापन ने इसे अतिथि देवो भव यानी मेहमान नवाज़ी से जोड़ के दिखाया गया जो सरासर गलत है, जो बुराई है वो किसी के लिए भी अच्छाई नहीं हो सकती। 
डॉ सूर्यकांत तथा उनकी पूरी टीम का शुक्रिया अदा करते हुए मुफ्ती अबुल कासिम नदवी साहब ने कहा इस तरह के प्रोग्राम होते रहना चाहिए, अगर बुराई को बुराई कहने वाले नहीं होंगे तो उस बुराई को ख़त्म करना मुश्किल हो जाएगा। 
डॉ अंकित ने बताया किंग जार्ज मेडीकल यूनिवर्सिटी के रेस्पिरेटरी विभाग में डाक्टर सूर्यकांत की निगरानी में तंबाकू के मरीजों का इलाज किया जाता है। उन्होंने कहा हमारी टीम की कोशिश होती है कि बिना दवा के काउंसलिंग के जरिए ही मरीज़ सही हो जाए। 
कार्यक्रम का संचालन डॉ सपना ने किया। इस मौके पर रेस्प्रेट्रिरी विभाग एवम ऑल इंडिया पयाम इन्सानियत फोरम के द्वारा जारी नशा मुक्ति पोस्टर का विमोचन डॉ सूर्यकांत ने किया।

WHAT'S YOUR REACTION?

  • 1
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0

COMMENTS

विदेश से एमबीबीएस पास करने वाले छात्र कुछ शर्तों के साथ  भारत में इंटर्नशिप पूरी कर सकेंगे

विदेश से एमबीबीएस पास करने वाले छात्र कुछ शर्तों के साथ भारत में इंटर्नशिप पूरी कर सकेंगे

एस. के. राणा March 05 2022 28204

यूक्रेन-रूस में चल रहे भयंकर युद्ध में से बचकर भारत लौटे छात्रों को कई दिनों से अपने भविष्य को लेकर

कोविड-19 की दवा 2-डीजी बिक्री के लिए तैयार।

कोविड-19 की दवा 2-डीजी बिक्री के लिए तैयार।

हे.जा.स. June 29 2021 52718

वाणिज्यिक रूप से इसकी बिक्री 2डीजी ब्रांड नाम से की जाएगी। इस दवा के एक सैशे का अधिकतम खुदरा मूल्य (

जिलाधिकारी के साथ खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन समिति की बैठक।

जिलाधिकारी के साथ खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन समिति की बैठक।

February 20 2021 33466

जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को मेडिकल स्टोर का निरीक्षण कर उनके स्टाक, दवाइयां, मास्क, सैनिटाइज

अब दोबारा जांच के लिए जिला अस्पताल या मेडिकल कॉलेज की लैब में देना होगा डेंगू, मलेरिया का सैम्पल

अब दोबारा जांच के लिए जिला अस्पताल या मेडिकल कॉलेज की लैब में देना होगा डेंगू, मलेरिया का सैम्पल

श्वेता सिंह September 03 2022 27467

विभाग द्वारा लगातार चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। लोगों से अपील की गयी है कि वह अपने घरों और आसपास

अत्याधुनिक चिकित्सा सेवाएं उपलब्ध कराना सरकार की प्राथमिकता : Deputy CM

अत्याधुनिक चिकित्सा सेवाएं उपलब्ध कराना सरकार की प्राथमिकता : Deputy CM

हुज़ैफ़ा अबरार August 24 2026 700

चिकित्सा किसी भी मजबूत स्वास्थ्य व्यवस्था की पहली सुरक्षा-पंक्ति है। संकट की घड़ी में मरीज को सही सम

लखनऊ के अर्जुनगंज में मिले डेंगू के मरीज़, फॉगिंग और एंटीलार्वा छिड़काव की खुली पोल

लखनऊ के अर्जुनगंज में मिले डेंगू के मरीज़, फॉगिंग और एंटीलार्वा छिड़काव की खुली पोल

श्वेता सिंह November 09 2022 29250

डेंगू पर प्रभावी नियंत्रण लगाने में नगर निगम ज़ोन 4 फेल साबित हो चुका है लेकिन नगर निगम ज़ोन 4 में अ

मानसिक स्वास्थ्य ज़रूरतों के लिये पर्याप्त सेवाओं का अभाव: विश्व स्वास्थ्य संगठन

मानसिक स्वास्थ्य ज़रूरतों के लिये पर्याप्त सेवाओं का अभाव: विश्व स्वास्थ्य संगठन

हे.जा.स. October 10 2021 27868

केवल 52 प्रतिशत देश ही मानसिक स्वास्थ्य को बढ़ावा देने व रोकथाम कार्यक्रमों के सम्बन्ध में लक्ष्य पू

देश में तेरह हज़ार पर सिमटी कोरोना संक्रमण महामारी, जल्द खत्म होने के संकेत

देश में तेरह हज़ार पर सिमटी कोरोना संक्रमण महामारी, जल्द खत्म होने के संकेत

एस. के. राणा February 22 2022 27416

देश में कोरोना महामारी का प्रसार तेजी से कम होता जा रहा है। संक्रमितों की संख्या में जहां भारी कमी ह

हर गांठ टीबी नहीं होती लगातार बनी रहने वाली या बढ़ती गांठ को नज़रअंदाज़ न करें : प्रो. डॉ. नम्रता पी अवस्थी

हर गांठ टीबी नहीं होती लगातार बनी रहने वाली या बढ़ती गांठ को नज़रअंदाज़ न करें : प्रो. डॉ. नम्रता पी अवस्थी

हुज़ैफ़ा अबरार September 16 2026 1372

बिना कारण वजन कम होना लंबे समय तक बुखार रहना और अत्यधिक रात में पसीना आना जैसे चेतावनी लक्षणों पर भी

लोहिया संस्थान में एंड्रोलॉजी क्लीनिक की शुरुआत, पौरुष सम्बंधित बीमारियों का होगा इलाज

लोहिया संस्थान में एंड्रोलॉजी क्लीनिक की शुरुआत, पौरुष सम्बंधित बीमारियों का होगा इलाज

हुज़ैफ़ा अबरार April 08 2022 39249

इसमें पौरुष सम्बंधित बीमारियों का इलाज होगा। एंड्रोलॉजी क्लीनिक प्रत्येक गुरुवार को हॉस्पिटल ब्लॉक क

Login Panel