देश का पहला हिंदी हेल्थ न्यूज़ पोर्टल

स्वास्थ्य

नवजात शिशुओं में बढ़ने लगे मोतियाबिंद के मामले

दस साल पहले की तुलना में ग्रामीण इलाकों में प्रसव से पहले बेहतर देखभाल और माताओं में संक्रमण में गिरावट के कारण इसके मामलों में गिरावट आई है। शहरी आबादी में स्टेरॉयड के दुरुपयोग, आनुवंशिक कारणों, बीमारियों और समय से पहले जन्म जैसे कारणों से जन्मजात मोतियाबिंद की घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं।

लेख विभाग
November 02 2022 Updated: November 03 2022 03:29
0 38303
नवजात शिशुओं में बढ़ने लगे मोतियाबिंद के मामले प्रतीकात्मक चित्र

नवजात शिशुओं में मोतियाबिंद होने की घटना कोई नई नहीं है। लेकिन हाल के वर्षों में ऐसे मामले जिस तेजी से बढ़ रहे हैं वह विशेषज्ञों के लिए चिंता का विषय बन गया है। हैदराबाद के नेत्र विशेषज्ञ सत्य प्रसाद बाल्की बताते हैं, "संभवतः मां के गर्भ में किसी जीवाणु या डाउन सिंड्रोम के कारण ऐसे मामले बढ़ रहे हैं।”

उनके मुताबिक, नवजात शिशुओं में जन्मजात मोतियाबिंद देखा जाता है। यह आमतौर पर माताओं में संक्रमण या डाउन सिंड्रोम जैसी अन्य बीमारियों से जुड़ा होता है। प्रसाद का कहना है, "दस साल पहले की तुलना में ग्रामीण इलाकों में प्रसव से पहले बेहतर देखभाल और माताओं में संक्रमण में गिरावट के कारण इसके मामलों में गिरावट आई है। शहरी आबादी में स्टेरॉयड के दुरुपयोग, आनुवंशिक कारणों, बीमारियों और समय से पहले जन्म जैसे कारणों से जन्मजात मोतियाबिंद की घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं।”

 

कोलकाता के मशहूर नेत्र विशेषज्ञ (ophthalmologist) डॉ. देवजित चक्रवर्ती बताते हैं, "भारत में मोतियाबिंद (Cataract) बच्चों में अंधेपन का एक प्रमुख कारण है। बचपन में अंधेपन (childhood blindness) के लगभग 15 फीसदी मामले आनुवंशिकता के कारण होते हैं। भारत में लगभग 3 से 3.5 लाख नेत्रहीन बच्चे हैं, जिनमें से 15 फीसदी को मोतियाबिंद होने का अनुमान है. हर साल 20 से 40 हजार बच्चे इसके साथ पैदा होते हैं।”

 

कोलकाता के ही नेत्र विशेषज्ञ डा. गणेश मंडल बताते हैं कि कई कारणों से भारत में बच्चों में मोतियाबिंद की घटनाएं बढ़ रही हैं। बच्चों में अस्थमा के मामले (Asthma cases) भी बढ़ रहे हैं। स्टेरॉयड (Steroids) अक्सर इन मामलों में इलाज के लिए मुख्य दवा के रूप में उपयोग किया जाता है। यह मोतियाबिंद का कारण बन सकता है। इसके साथ ही अगर कम उम्र में मोतियाबिंद होने का पारिवारिक इतिहास है तो जन्मजात मोतियाबिंद होने की संभावना बढ़ जाती है।

 

विशेषज्ञों में इस बात पर आम राय है कि पांच साल पहले तक ऐसी स्थिति नहीं थी। डा. चक्रवर्ती बताते हैं, "पहले की तुलना में नवजात शिशुओं (newborn babies) की मृत्यु दर में गिरावट आई है। गर्भ में संकट जनक स्थिति में रहने वाले शिशुओं को बचाने लिए जो जीवन रक्षक दवाएं दी जाती हैं, उनमें स्टेरॉयड होता है। यह भी उनमें जन्मजात मोतियाबिंद की एक प्रमुख वजह है. लेकिन समय पर इलाज से इसे दूर करना संभव है।”

 

क्या है मोतियाबिंद - What is cataract

मोतियाबिंद तब होता है, जब पीड़ित व्यक्ति की आंख के प्राकृतिक लेंस में क्लाउड बन जाता है, जिससे पीड़ित व्यक्ति के आंख की लेंस में प्रोटीन टूट जाते हैं और चीजें धुंधली या कम रंगीन दिखने लगती है। इंसान की आंखों के अंदर एक प्राकृतिक लेंस होता है। यह आंखों में आने वाली प्रकाश किरणों को रिफ्लेक्ट करता है। इसी वजह से इंसान किसी चीज को देख सकता है।

 

कई मामलों में जन्म के समय आंख का लेंस साफ होने के बजाय उसमें क्लाउड आ जाता है। इससे पीड़ित बच्चे का देखना मुश्किल हो जाता है. जन्मजात मोतियाबिंद (Congenital cataracts) एक या दोनों आंखों में हो सकता है। समय रहते इलाज ना होने की स्थिति में आगे चलकर यह अंधेपन का कारण बन सकता है।

WHAT'S YOUR REACTION?

  • 1
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0

RELATED POSTS

COMMENTS

पुरुष परिवार नियोजन की जिम्मेदारी से दूर: रिसर्च

पुरुष परिवार नियोजन की जिम्मेदारी से दूर: रिसर्च

विशेष संवाददाता January 30 2023 29465

दून मेडिकल कॉलेज के स्त्री एवं प्रसूति रोग विभाग में 300 महिलाओं पर शोध हुआ, जिसमें पता चला कि-परिव

पेठा खाने से सेहत को मिलेंगे गजब के फायदे

पेठा खाने से सेहत को मिलेंगे गजब के फायदे

लेख विभाग February 09 2023 30063

सर्दियों के खरबूजे, पेठा में मौजूद यह विटामिन त्वचा पर ऑक्सीडेटिव तनाव से बचाता है। क्या आप जानते है

कोरोनरोधी नौंवी वैक्सीन को आपात प्रयोग की स्वीकृति।

कोरोनरोधी नौंवी वैक्सीन को आपात प्रयोग की स्वीकृति।

हे.जा.स. December 19 2021 34656

आपात प्रयोग सूची में शामिल किये जाने की स्वीकृति दी है: कोवोवैक्स, मॉडर्ना, फ़ाइज़र, जैनसन, ऐस्ट्राज

जानिए पोलियो का कारण, बचाव और इलाज़।

जानिए पोलियो का कारण, बचाव और इलाज़।

लेख विभाग October 24 2021 58698

पोलियो को एक बहुत ही घातक बीमारी के रूप में माना जाता है क्योंकि यह मुख्य रूप से एक व्यक्ति से दूसरे

एमडीआर टीबी की 10 नई दवाओं पर चल रहा शोध: डॉ दिगम्बर बेहरा

एमडीआर टीबी की 10 नई दवाओं पर चल रहा शोध: डॉ दिगम्बर बेहरा

रंजीव ठाकुर May 29 2022 30273

डॉ. पुरी ने कहा कि देश में टीबी के कुल मरीजों में से 25 प्रतिशत उत्तर प्रदेश के हैं, जो चिंताजनक है।

डाउन सिंड्रोम पीड़ित बच्चों का कोई इलाज नही प्यार ही असली दवा है

डाउन सिंड्रोम पीड़ित बच्चों का कोई इलाज नही प्यार ही असली दवा है

आनंद सिंह March 21 2022 36318

भारत में जन्म लेने वाले हर 800 से 1000 बच्चों में से किसी एक को यह समस्या प्रभावित करती है। डाउन सिं

20 सूत्रीय मांगों को लेकर डिप्लोमा फार्मासिस्ट एसोसिएशन उ0प्र0 के आंदोलन के सातवें दिन 2 घंटे का कार्य बहिष्कार। 

20 सूत्रीय मांगों को लेकर डिप्लोमा फार्मासिस्ट एसोसिएशन उ0प्र0 के आंदोलन के सातवें दिन 2 घंटे का कार्य बहिष्कार। 

हुज़ैफ़ा अबरार December 11 2021 23181

जनपद लखनऊ के सभी सामु०स्वा०केंद्र व प्रा०स्वा०केंद्रों पर तैनात सभी फार्मासिस्टों ने 2 घंटे का कार्य

सुपर स्पेशियलिटी हॉस्पिटल में मिलेगी अब ओपीडी की सुविधा

सुपर स्पेशियलिटी हॉस्पिटल में मिलेगी अब ओपीडी की सुविधा

विशेष संवाददाता February 08 2023 33468

झारखंड के धनबाद में 170 करोड़ रुपए से बने सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल में जल्द ही ओपीडी सेवा शुरू होगी

लखनऊ में वैक्सिनेशन के प्रति बढ़ रही जागरूकता। 

लखनऊ में वैक्सिनेशन के प्रति बढ़ रही जागरूकता। 

हुज़ैफ़ा अबरार July 05 2021 24549

सोमवार से राजधानी के 88 अस्पतालों में कोरोना से बचाव की वैक्सीन लगाई जाएगी। अपर मुख्य चिकित्साधिकारी

राजस्थान में अफ्रीकन स्वाइन फीवर का कहर

राजस्थान में अफ्रीकन स्वाइन फीवर का कहर

जीतेंद्र कुमार February 05 2023 27808

जयपुर में सूअरों में अफ्रीकन स्वाइन फीवर रोग तेजी से पैर पसार रहा है। कोटा के सांगोद इलाके (Sangod l

Login Panel