देश का पहला हिंदी हेल्थ न्यूज़ पोर्टल

उत्तर प्रदेश

फार्मासिस्ट के रजिस्ट्रेशन के लिए नियम लागू करने वाला पहला राज्य बना राजस्थान

राजस्थान में अब अन्य राज्यों के मुक़ाबले सबसे तेज फार्मासिस्ट का रजिस्ट्रेशन होगा। फार्मासिस्टों के रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया को पारदर्शी बनाने के लिए राज्य सरकार द्वारा एक कमेटी का गठन किया गया था। जिसने हाल ही राजस्थान फार्मेसी कौंसिल जयपुर में सामने आए फर्जी डिग्रीयों के आधार पर फर्जी रजिस्ट्रेशन के मामले पकड़े जाने के बाद कमेटी ने जांच की।  

फार्मासिस्ट के रजिस्ट्रेशन के लिए नियम लागू करने वाला पहला राज्य बना राजस्थान प्रतीकात्मक चित्र

जयपुर। राजस्थान देश का पहला ऐसा राज्य बन गया है जहां पर फार्मासिस्ट के रजिस्ट्रेशन के लिए नियम लागू किये गए हैं। ऐसा फर्जीवाड़े को रोकने के लिए किया गया है। खाद्य और औषधि प्राधिकरण (Food and Drug Authority) की सलाह पर नियम बनाकर फर्जीवाड़े पर लगाम कसने की तैयारी की गई हैं। इन नियमों से अब फार्मा डिग्री लेकर रजिस्ट्रेशन करवाने वाले अभ्यर्थियों को फायदा होगा।

 

राजस्थान में अब अन्य राज्यों के मुक़ाबले सबसे तेज फार्मासिस्ट का रजिस्ट्रेशन (fastest pharmacist registration) होगा। फार्मासिस्टों के रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया को पारदर्शी बनाने के लिए राज्य सरकार द्वारा एक कमेटी का गठन किया गया था। जिसने हाल ही राजस्थान फार्मेसी कौंसिल जयपुर में सामने आए फर्जी डिग्रीयों के आधार पर फर्जी रजिस्ट्रेशन (fake registration) के मामले पकड़े जाने के बाद कमेटी ने जांच की।

 

इस जांच में कई तरह की अनियमित्ताएं और फर्जीवाड़ा सामने आया। जांच में पाया गया कि डिग्री लेने के बाद भी फार्मासिस्ट को रजिस्ट्रेशन के लिए ऑफलाईन आवेदन करवाकर उसे लटकाया जा रहा था । वहीं दूसरी तरफ फर्जी कॉलेज सेे डिग्री लाकर तुरंत रजिस्ट्रेशन करवाए जा रहे थे।

 

राजस्थान फार्मेसी कौंसिल जयपुर ने गठित कमेटी की रिपोर्ट के बाद रजिस्ट्रेशन के नियमों में बदलाव किया है। जिसके तहत अब राजस्थान फार्मेसी कौंसिल जयपुर के सॉफ्टवेयर को अपडेट किया जाएगा और इसका सरलीकरण कर इसके यूजर फ्रेंडली बनाया जाएगा। जिससे सभी प्रोसेस ऑनलाईन (Online application) होगा। फार्मासिस्टों के रजिस्ट्रेशन व नवीनीकरण के लिए ऑनलाईन आवेदन और फीस ली जाएगी। किसी भी परिस्थिति में ऑफलाईन आवेदन स्वीकार नहीं होंगे। अगर दस्तावेजों से कोई कमी है तो ऑनलाईन प्रक्रिया में ही आपत्ति जारी कर अभ्यर्थी से उसकी पूर्ति करवाई जाएगी। इसके लिए बार बार पहले की तरह फार्मेसी कौंसिल जयपुर के चक्कर नहीं लगाने होंगे।

 

राजस्थान फार्मेसी कौंसिल (Rajasthan Pharmacy Council) में रजिस्ट्रेशन आवेदन करने के बाद राजस्थान राज्य के कॉलेज, विश्वविद्यालय से फार्मा डिग्री लेने वाले अभ्यर्थियों के रजिस्ट्रेशन सर्टिफिकेट देश में सबसे पहले जारी करने वाला राजस्थान पहला राज्य बनेगा। आवेदन करने के अधिकतम 15 दिन में फार्मासिस्ट (pharmacist) का रजिस्ट्रेशन करना अनिवार्य होगा। जिसके बाद फार्मासिस्टों को डिजिटल सर्टिफिकेट (digital certificate) जारी किया जाएगा।

 

सर्वेश्वर शर्मा ,प्रदेश अध्यक्ष इंडियन फार्मासिस्ट एसोसिएशन (Indian Pharmacist Association), राजस्थान का कहना है की "इस तरह के नियम बनाने वाला राजस्थान देश का पहला राज्य हैं। फार्मा डिग्री (Pharma degree) मिलने के बाद सबसे तेज राजस्थान में सबसे तेज सबसे पहले पंजीकरण होगा। फर्जी कॉलेज व फर्जी डिग्री व रजिस्ट्रेशन पर लगाम लगेगी। अनियमित्ताओं और भ्रष्टाचार पर लगाम लगेगी। एफडीए (FDA) की सलाह से बने नियमों से अब पंजीकरण के लिए कार्यालय के चक्कर लगाकर चप्पल नहीं घिसनी होगी।"

WHAT'S YOUR REACTION?

  • 1
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0

COMMENTS

स्टडी में इस वायरस को लेकर चौकाने वाला खुलासा

स्टडी में इस वायरस को लेकर चौकाने वाला खुलासा

एस. के. राणा February 14 2023 32444

रिसर्च हाल में इंडियन जर्नल ऑफ मेडिकल रिसर्च में पब्लिश हुई है। रिपोर्ट में बताया कि कोविड से संक्र

यूपी एनएचएम में भरे जाएंगे 2900 से ज्यादा खाली पद।

यूपी एनएचएम में भरे जाएंगे 2900 से ज्यादा खाली पद।

हे.जा.स. December 20 2021 41224

यूपी एनएचएम भर्ती 2021 अभियान के माध्यम से 2900 से ज्यादा खाली पद भरे जाएंगे। इच्छुक और योग्य उम्मीद

न्यूट्रिशन एंड डाइटेटिक्स में करियर की असीम सम्भावना।

न्यूट्रिशन एंड डाइटेटिक्स में करियर की असीम सम्भावना।

अखण्ड प्रताप सिंह November 03 2021 28468

12वीं के बाद स्टूडेंट्स इस फील्ड में बैचलर डिग्री, मास्टर डिग्री या डिप्लोमा कोर्स कर सकते हैं। एक स

हाथ साबुन से धुलें, सैनिटाइज़र को विकल्प के रूप में इस्तेमाल करें- के. के. सचान, चीफ फार्मासिस्ट

हुज़ैफ़ा अबरार February 17 2021 32333

आदिकाल से यह मानना  है कि स्वच्छ रहने से स्वच्छ जीवन रहता है।जीवाणु गंदगी से पनपते हैं। स्वच्छ नहीं

आगरा के एसएन मेडिकल कालेज में मात्र एक रुपए में दिखाइए सुपर स्पेशियलिस्ट डॉक्टर्स को

आगरा के एसएन मेडिकल कालेज में मात्र एक रुपए में दिखाइए सुपर स्पेशियलिस्ट डॉक्टर्स को

रंजीव ठाकुर August 21 2022 63669

बढ़ती महंगाई के बीच स्वास्थ्य सेवाओं को लेकर एक अच्छी खबर आई है। शहर के एसएन मेडिकल कालेज में मात्र ए

विजयन सरकार ने हेल्थ सेक्टर से जुड़े लोगों की सुरक्षा के लिए अध्यादेश को दी मंजूरी

विजयन सरकार ने हेल्थ सेक्टर से जुड़े लोगों की सुरक्षा के लिए अध्यादेश को दी मंजूरी

हे.जा.स. May 18 2023 23695

डॉक्टर की नृशंस हत्या के मद्देनजर, केरल सरकार ने बुधवार को डॉक्टरों, स्वास्थ्य कर्मियों और मेडिकल छा

अमित शाह ने दी गुजरात को बड़ी सौगात, 750 बिस्तरों वाले अस्पताल का किया शिलान्यास

अमित शाह ने दी गुजरात को बड़ी सौगात, 750 बिस्तरों वाले अस्पताल का किया शिलान्यास

admin September 28 2022 26511

गृह मंत्री अमित शाह ने मंगलवार को गुजरात दौरे पर पहुंचे। जहां गांधीनगर में 750 बिस्तरों वाले आधुनिक

डायबिटीज के लक्षण, कारण, दुष्प्रभाव और इलाज के बारे में विस्तार से जानिये  डॉ. के. एस. बराड़ से

डायबिटीज के लक्षण, कारण, दुष्प्रभाव और इलाज के बारे में विस्तार से जानिये डॉ. के. एस. बराड़ से

लेख विभाग April 28 2022 44418

जब शरीर के पैन्क्रियाज में इन्सुलिन की कमी हो जाती है, मतलब कम मात्रा में इन्सुलिन पहुंचता है, तो खू

शोध छात्रा नीलू शर्मा ने बनाई कैंंसर पर फिल्म, राष्ट्रीय विज्ञान फिल्म फेस्टिवल में हाेगा प्रदर्शन

शोध छात्रा नीलू शर्मा ने बनाई कैंंसर पर फिल्म, राष्ट्रीय विज्ञान फिल्म फेस्टिवल में हाेगा प्रदर्शन

हे.जा.स. November 22 2020 20408

बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर केंद्रीय विवि की पत्रकारिता एवं जन संचार विभाग की शोधार्थी नीलू शर्मा ने इ

बाराबंकी जेल में 26 कैदी मिले HIV संक्रमित

बाराबंकी जेल में 26 कैदी मिले HIV संक्रमित

आरती तिवारी September 06 2022 28833

जिला जेल में 26 कैदी एचआईवी पॉजिटिव पाए गए हैं। 26 कैदी एचआईवी पॉजिटिव मिलने के बाद जेल प्रशासन और स

Login Panel