देश का पहला हिंदी हेल्थ न्यूज़ पोर्टल

उत्तर प्रदेश

प्रदेश में कोरोना का रिकवरी प्रतिशत 96.86 - अपर मुख्य सचिव चिकित्सा एवं स्वास्थ्य।

प्रसाद ने बताया कि वैक्सीनेशन की तैयारियों को लेकर पूरे प्रदेश दो बार ड्राई रन चलाया गया हैै। 16 जनवरी, 2021 से कोविड वैक्सीन लक्षित समूहों को लगाने की कार्यवाही पूरी की जायेगी।

हुज़ैफ़ा अबरार
January 13 2021 Updated: January 23 2021 16:01
0 16637
प्रदेश में कोरोना का रिकवरी प्रतिशत 96.86 - अपर मुख्य सचिव चिकित्सा एवं स्वास्थ्य। अपर मुख्य सचिव चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अमित मोहन प्रसाद

अपर मुख्य सचिव चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अमित मोहन प्रसाद ने बताया कि प्रदेश में कल एक दिन में कुल 1,38,009 सैम्पल की जांच की गयी। प्रदेश में अब तक कुल 2,57,07,811 सैम्पल की जांच की गयी है। उन्होंने बताया कि प्रदेश में पिछले 24 घंटे में कोरोना सेे संक्रमित 487 नये मामले आये हैं। प्रदेश में 10,132 कोरोना के एक्टिव मामले में से  3,746 लोग होम आइसोलेशन में हैं। प्रदेश में अब तक 3,47,975 लोग होम आइसोलेशन में गए हैं, जिसमें से 3,44,229 लोगों की होम आइसोलेशन की अवधि पूर्ण कर ली है। 

उन्होंने बताया कि निजी चिकित्सालयों में 1,010 लोग इलाज करा रहे हैं, इसके अतिरिक्त मरीज एल-1, एल-2 तथा एल-3 के सरकारी अस्पतालों में अपना इलाज करा रहे हैं। उन्होंने बताया कि प्रदेश में अब तक कुल 5,75,980 लोग कोविड-19 से ठीक होकर डिस्चार्ज हो चुके हैं। प्रदेश में कोरोना का रिकवरी प्रतिशत 96.86 है। प्रदेश में सर्विलांस टीम के माध्यम से 1,82,500 क्षेत्रों में 5,05,942 टीम दिवस के माध्यम से 3,12,35,024 घरों के 15,18,25,459 जनसंख्या का सर्वेक्षण किया गया है। उन्होंने बताया कि प्रदेश में ई-संजीवनी के माध्यम से 24 घंटे में 5,002 लोगों ने चिकित्सीय परामर्श लिया है। अब तक 3,85,641 लोगों ने ई-संजीवनी के माध्यम से चिकित्सीय परामर्श ले चुके है।

श्री प्रसाद ने बताया कि वैक्सीनेशन की तैयारियों को लेकर पूरे प्रदेश दो बार ड्राई रन चलाया गया हैै। 16 जनवरी, 2021 से कोविड वैक्सीन लक्षित समूहों को लगाने की कार्यवाही पूरी की जायेगी। उन्होंने बताया कि वैक्सीन को प्रदेश के 09 स्थानों पर स्टोर करके संबंधित सी0एच0सी0, पी0एच0सी0 में भेजा जा रहा है। उन्होंने बताया कि ‘मेरा कोविड केन्द्र’ ऐप के माध्यम से उपयोगकर्ता द्वारा 05 किलोमीटर के दायरे में स्थित कोविड-19 जांच केन्द्र की जानकारी प्राप्त की जा सकती है तथा जांच का परिणाम भी स्मार्ट फोन के माध्यम से जाना जा सकता है। उन्होंने अपील की है कि सभी लोग मास्क पहनें, हाथ साबुन-पानी से धोते रहें तथा लोगों से दो गज की दूरी बनाये रखें। कोविड प्रोटोकाॅल का पालन करते हुए पहले से बीमार बुजुर्गों, बच्चों, गर्भवती महिलाओं को संक्रमण से बचाये।

WHAT'S YOUR REACTION?

  • 1
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0

COMMENTS

चिकित्सा शिक्षा मंत्री विश्वास सारंग ने कैंसर पीड़ित मरीज को पहुंचाया अस्पताल

चिकित्सा शिक्षा मंत्री विश्वास सारंग ने कैंसर पीड़ित मरीज को पहुंचाया अस्पताल

हे.जा.स. April 06 2023 28299

मंत्री ने निर्देश दिए की मरीज को तत्काल अस्पताल में भर्ती कराकर उसका निशुल्क इलाज कराएं। इसी बीच मंत

मैक्स हॉस्पिटल के डॉक्टरों ने एचआईवी पॉजिटिव मरीज का किया जटिल किडनी ट्रांसप्लांट

मैक्स हॉस्पिटल के डॉक्टरों ने एचआईवी पॉजिटिव मरीज का किया जटिल किडनी ट्रांसप्लांट

हुज़ैफ़ा अबरार April 29 2026 3248

एचआईवी जैसी दूसरी बीमारियों के साथ ट्रांसप्लांट करना कई विशेषज्ञों के बीच बेहतर तालमेल और बेहद सावधा

लापरवाह डॉक्टर पर फिर गिरी गाज

लापरवाह डॉक्टर पर फिर गिरी गाज

आरती तिवारी May 11 2023 29101

डिप्टी सीएम के आदेश के बाद प्रमुख सचिव स्वास्थ्य ने प्रयागराज के एक डॉक्टर को बर्खास्त कर दिया। प्र

राजस्थान में 75 साल के पति व 70 साल की पत्नी को हुई संतान प्राप्ति

राजस्थान में 75 साल के पति व 70 साल की पत्नी को हुई संतान प्राप्ति

विशेष संवाददाता August 09 2022 34441

कहते है ऊपर वाले के घर देर है लेकिन अंधेर नहीं। ऐसा ही एक वाकया राजस्थान में हुआ है। बांग्लादेश के य

राष्ट्रीय पोषण सप्ताह: कहीं पोषण का अभाव तो कहीं मोटापे का प्रभाव

राष्ट्रीय पोषण सप्ताह: कहीं पोषण का अभाव तो कहीं मोटापे का प्रभाव

रंजीव ठाकुर September 02 2022 28240

प्रत्येक वर्ष उचित खानपान की आदतों और पोषण के बारे में जागरूकता बढ़ाने के लिए 1 सितम्बर से 7 सितम्बर

आगरा में मिला डेंगू का एक और नया केस

आगरा में मिला डेंगू का एक और नया केस

श्वेता सिंह October 13 2022 41960

स्वास्थ्य विभाग ने डेंगू से बचने के लिए लोगों को दिवाली तक सावधान रहने की जरूरत है। पूरी बाजू के कपड

दवा उपभोगताओं के लिए वरदान साबित हो रहा है जन औषधि केंद्र, कोरोना संकटकाल में भी बढ़ाया मुनाफ़ा।

दवा उपभोगताओं के लिए वरदान साबित हो रहा है जन औषधि केंद्र, कोरोना संकटकाल में भी बढ़ाया मुनाफ़ा।

हे.जा.स. January 26 2021 25751

जनऔषधि दवाओं की कीमत कम से कम 50% और कुछ मामलों में, ब्रांडेड दवाओं के बाजार मूल्य का 80% से 90% तक

नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर व दवा वितरण का कार्यक्रम आयोजित।

नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर व दवा वितरण का कार्यक्रम आयोजित।

हुज़ैफ़ा अबरार September 06 2021 28486

अमृत महोत्सव के उपलक्ष्य में आयुष मंत्रालय द्वारा घर-घर होमियोपैथी इम्यून बूस्टर आर्सेनिक अल्बम-30 क

नेचुरल उपायों से बढ़ायें, आँखों की खूबसूरती  

नेचुरल उपायों से बढ़ायें, आँखों की खूबसूरती  

सौंदर्या राय May 08 2022 59536

आँखों के आस-पास के हिस्से को मॉइस्चराइज करने से आँखों की ख़ूबसूरती सबसे ज्यादा बेहतर बनती है।  इसके

चुनावी रैलियों से आएगी कोरोना की तीसरी लहर

चुनावी रैलियों से आएगी कोरोना की तीसरी लहर

हे.जा.स. January 03 2022 30842

प्रो. अग्रवाल ने कहा कि चुनावी रैलियों में बड़ी संख्या में लोग गाइडलाइन का पालन किए बगैर पहुंचते हैं

Login Panel