देश का पहला हिंदी हेल्थ न्यूज़ पोर्टल

राष्ट्रीय

कोविड-19 संक्रमण के 88 प्रतिशत नए मामले सात राज्यों से। 

महाराष्ट्र में एक दिन में सबसे अधिक 7,467 लोग संक्रमण से उबरे हैं। मंत्रालय ने कहा कि देश में एक दिन में 161 रोगियों की मौत हुई है। मौत के 84.47 प्रतिशत मामले छह राज्यों से आए हैं।

0 35306
कोविड-19 संक्रमण के 88 प्रतिशत नए मामले सात राज्यों से।  प्रतीकात्मक

नयी दिल्ली। केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने रविवार को कहा कि महाराष्ट्र, केरल, पंजाब, कर्नाटक, गुजरात, तमिलनाडु और मध्य प्रदेश में रोजाना कोविड-19 के नए मामलों में वृद्धि देखी जा रही है और एक दिन में देश भर में कोरोना वायरस संक्रमण के 87.73 प्रतिशत नए मामले इन्हीं राज्यों से सामने आए हैं। 

महाराष्ट्र में एक दिन में कोरोना वायरस संक्रमण के सबसे अधिक 15602 नए मामले सामने आए हैं। इसके बाद केरल में 2,035 और पंजाब में 1510 नए मामले सामने आए। मंत्रालय ने कहा कि भारत में उपचाराधीन रोगियों की संख्या बढ़कर 2 लाख 10 हजार तक पहुंच गई है। इनमें से 76.93 प्रतिशत उपचाराधीन रोगी महाराष्ट्र, केरल और पंजाब में हैं।

मंत्रालय के अनुसार देश में एक दिन में 16637 लोगों के संक्रमण मुक्त होने के बाद ठीक हो चुके लोगों की कुल संख्या 10989897 हो गई है। संक्रमण से उबरे नए लोगों में से 83.13 प्रतिशत छह राज्यों से हैं। महाराष्ट्र में एक दिन में सबसे अधिक 7,467 लोग संक्रमण से उबरे हैं। मंत्रालय ने कहा कि देश में एक दिन में 161 रोगियों की मौत हुई है। मौत के 84.47 प्रतिशत मामले छह राज्यों से आए हैं। 

महाराष्ट्र में कोरोना वायरस से एक दिन में 88 रोगियों की मौत हुई है। पंजाब में 22 और केरल में 12 रोगियों की जान गई है। मंत्रालय ने कहा कि 14 राज्यों और केन्द्र शासित प्रदेशों में बीते 24 घंटे में कोविड-19 से मौत का कोई मामला सामने नहीं आया है। ये राज्य और केन्द्रशासित प्रदेश राजस्थान, झारखंड, पुडुचेरी, लक्षद्वीप, मेघालय, दमन एवं दीव, दादरा एवं नागर हवेली, नगालैंड, त्रिपुरा, सिक्किम, लद्दाख, मणिपुर, मिजोरम, अंडमान-निकोबार द्वीपसमूह तथा अरुणाचल प्रदेश हैं।

इस बीच, देश में अब तक लगभग 3 करोड़ टीके लगाए जा चुके हैं। इनमें से स्वास्थ्य कर्मियों को पहली खुराक के तौर पर 73,47,895 और दूसरी खुराक के तौर पर 42,95,201 टीके लगाए गए हैं जबकि अग्रिम मोर्चे पर तैनात कर्मियों को पहली खुराक के तौर पर 11,35,573 तथा दूसरी खुराक के तौर पर 73,32,641 टीके लगाए गए।

WHAT'S YOUR REACTION?

  • 1
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0

COMMENTS

भारतीय दर्शन में संभोग सामान्य आनंद के बजाय पूर्ण ज्ञान प्राप्त करने का मार्ग है 

भारतीय दर्शन में संभोग सामान्य आनंद के बजाय पूर्ण ज्ञान प्राप्त करने का मार्ग है 

लेख विभाग August 18 2022 162337

भारत का सार्वजनिक रूप से ज्ञात यौन साहित्य कामसूत्र ग्रंथ हैं। भारत में प्रेम-जुनून-सुख की चौंसठ कला

भारत में बढ़ रही है मानसिक रोगियों की संख्या

भारत में बढ़ रही है मानसिक रोगियों की संख्या

लेख विभाग October 10 2022 48210

मानसिक रोगियों की इतनी बड़ी संख्या के बावजूद भी अब तक भारत में इसे एक रोग के रूप में पहचान नहीं मिल प

आईएएस अधिकारी की मानवीय पहल आई सामने

आईएएस अधिकारी की मानवीय पहल आई सामने

विशेष संवाददाता October 12 2022 43440

बूंदी में तैनात राजस्थान कैडर के आईएएस अधिकारी मानवीय पहल सामने आई है, जो कि चर्चा विषय बन चुकी है।

कोविड-19 के इलाज में बिना मंजूरी के प्रयोग होने वाली दवाओं पर सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार से जवाब माँगा

कोविड-19 के इलाज में बिना मंजूरी के प्रयोग होने वाली दवाओं पर सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार से जवाब माँगा

हे.जा.स. November 01 2020 26031

कोविड-19 के इलाज में बिना मंजूरी के प्रयोग होने वाली दवाओं पर सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार से जवाब

योग से पैरों को बनाएं सुंदर और सुडौल।

योग से पैरों को बनाएं सुंदर और सुडौल।

सौंदर्या राय September 25 2021 32702

आजकल महिलाओं में पैरों को सुन्दर बनाने का प्रचलन बढ़ा है। पैरों को स्वस्थ्य, सुन्दर और सुडौल बनाने के

देश में कोरोना का प्रकोप, बीते दिन आए 10 हजार के पार केस

देश में कोरोना का प्रकोप, बीते दिन आए 10 हजार के पार केस

एस. के. राणा April 23 2023 43266

स्वास्थ्य विभाग ने बताया कि देश में कोरोना से ठीक होने वाले मरीजों का प्रतिशत दर 98.66 है। एक्टिव के

टीबी के लम्बे उपचार में डॉक्सीसाइक्लिन जटिलताओं को कम करेगा: एक शोध  

टीबी के लम्बे उपचार में डॉक्सीसाइक्लिन जटिलताओं को कम करेगा: एक शोध  

हे.जा.स. June 21 2021 42635

डॉक्सीसाइक्लिन एक सस्ता और व्यापक रूप से उपलब्ध एंटीबायोटिक है जो फेफड़ों की क्षति को कम कर सकता है,

लखनऊ नर्सिंग होम एसो की नवनिर्वाचित कार्यकारिणी ने ली शपथ

लखनऊ नर्सिंग होम एसो की नवनिर्वाचित कार्यकारिणी ने ली शपथ

हुज़ैफ़ा अबरार August 09 2026 245

नई कार्यकारिणी में डॉ. कृष्ण कुमार त्रिपाठी अध्यक्ष, डॉ. सलमान खालिद सचिव तथा डॉ. प्रांजल अग्रवाल को

कोविड-19: 186 दिन में सबसे कम दर्ज किए गए उपचाराधीन मामले।

कोविड-19: 186 दिन में सबसे कम दर्ज किए गए उपचाराधीन मामले।

एस. के. राणा September 23 2021 24809

आंकड़ों के अनुसार, देश में अभी तक कुल 55,67,54,282 नमूनों की कोविड-19 संबंधी जांच की गई है, जिनमें स

समस्या से निजात पाने के चक्कर में नशा अपनाना घातक: सीएमओ

समस्या से निजात पाने के चक्कर में नशा अपनाना घातक: सीएमओ

हुज़ैफ़ा अबरार June 27 2021 28252

कोरोना काल में लोग चिंता और अवसाद से भी ग्रसित हुए हैं | इन समस्याओं से निजात पाने के चक्कर में वह अ

Login Panel