देश का पहला हिंदी हेल्थ न्यूज़ पोर्टल

व्यापार

नवी जनरल इंश्योरेंस ने नवी हेल्थ ऐप के द्वारा ‘2 मिनट ऑनलाइन हेल्थ इंश्योरेंस लॉन्च किया।

स्वाथ्य बीमा में इन पेशेंट हॉस्पटिलाइजेशन, अस्पताल में भर्ती होने से पहले और बाद का खर्च, कोविड-19 के तहत अस्पताल में भर्ती होने का खर्च, डॉमिसिलियरी हॉस्पिटलाइजेशन, 393 डे केयर प्रोसीजर, रोड एम्बुलेंस कवर, वेक्टर बॉर्न डिजीज कवर, ऑप्शनल क्रिटिकल इलनेस कवर, मैटर्निटी और नवजात शिशु कवर शामिल है।

हे.जा.स.
February 16 2021 Updated: February 20 2021 20:22
0 20550
नवी जनरल इंश्योरेंस ने नवी हेल्थ ऐप के द्वारा ‘2 मिनट ऑनलाइन हेल्थ इंश्योरेंस लॉन्च किया। प्रतीकात्मक फोटो

लखनऊ। नवी जनरल इंश्योरेंस ने ‘2 मिनट’ ऑनलाइन खुदरा स्वास्थ्य बीमा उत्पाद लॉन्च किया है्. ग्राहक नवी हेल्थ इंश्योरेंस ऐप के द्वारा तेज और पूरी तरह से पेपरलेस प्रक्रिया के द्वारा सिर्फ 2  मिनट में स्वास्थ्य बीमा उत्पाद खरीद सकते हैं और ऐप पर ही तत्काल पॉलिसी भी जारी हो जाती है. इस उत्पाद के तहत लोगों के लिए व्यक्तिगत या पूरे परिवार के लिए कस्टमाइज किए जा सकने लायक 2 लाख रुपये से 1 करोड़ रुपये तक के स्वास्थ्य बीमा उत्पाद जारी किए जाते हैं। हेल्पलाइन के द्वारा फोन पर क्लेम प्रक्रिया शुरू की जा सकती है और ज्यादातर कैशलेस क्लेम 20 मिनट के भीतर मंजूर कर दिए जाते हैं.। नवी हेल्थ इंश्योरेंस 98 फीसदी के क्लेम सेटलमेंट रेश्यो के साथ इस इंडस्ट्री की अगुआ कंपनियों में से है और देशभर के 400 से ज्यादा स्थानों पर इसके 10 हजार से ज्यादा अस्पतालों का नेटवर्क है। ग्राहक नवी हेल्थ इंश्योरेंस ऐप को गूगल प्ले स्टोर से डाउनलोड कर सकते हैं।

नवी जनरल इंश्योरेंस के एमडी एवं सीईओ रामचंद्र पंडित ने कहा, ‘’अपने स्वास्थ्य बीमा पेशकश के द्वारा हमारा लक्ष्य लोगों और उनके परिवारों के लिए स्वास्थ्य बीमा का व्यापक सरलीकरण करना है. ऐप के द्वारा मिनटों में पेपरलेस तरीके से पॉलिसी खरीदने से लेकर आसानी से समझने लायक लेकिन व्यापक पॉलिसियों, बिना झंझट वाली निपटान प्रक्रिया तक, नवी हेल्थ का उद्देश्य ग्राहकों की इस धारणा को पूरी तरह से बदल देना है कि स्वास्थ्य बीमा खरीदना और हासिल करना जटिल एवं बोझिल प्रक्रिया है। अब ज्यादा से ज्यादा लोग अपनी जरूरतों के लिए डिजिटल माध्यमों को तरजीह दे रहे हैं, हमारा मानना है कि हमारे ऑनलाइन स्वास्थ्य बीमा उत्पाद के द्वारा ग्राहकों को पारदर्शी फायदे, तेजी, सरलता और सुविधा हासिल होती है.।

इसके स्वाथ्य बीमा में इन पेशेंट हॉस्पटिलाइजेशन, अस्पताल में भर्ती होने से पहले और बाद का खर्च, कोविड-19 के तहत अस्पताल में भर्ती होने का खर्च, डॉमिसिलियरी हॉस्पिटलाइजेशन, 393 डे केयर प्रोसीजर, रोड एम्बुलेंस कवर, वेक्टर बॉर्न डिजीज कवर, ऑप्शनल क्रिटिकल इलनेस कवर, मैटर्निटी और नवजात शिशु कवर शामिल है।

ग्राहक अपने चुने हुए सम इश्योर्ड विकल्प की ऊपरी सीमा के तहत साल में कितनी बार भी दावे कर सकते हैं. इसके अलावा ग्राहक देशभर के गैर नेटवर्क वाले किसी अस्पताल में उपचार पर रीइम्बर्समेंट भी हासिल कर सकते हैं, जिसमें पूरी तरह से दस्तावेज मुहैया करने पर 4 घंटे के भीतर ही क्लेम सेटलमेंट हो जाता है। इस प्लान के तहत जीवनभर रीन्यूअल कराया जा सकता है और हर रीन्यूअल पर मेडिकल चेकअप कराने की भी जरूरत नहीं पड़ती, जब तक कि ग्राहक किसी रीन्यूअल पर सम इंश्योर्ड बढ़ाने की मांग न करे। हर पॉलिसी में वर्ष में एक बार पूरी लिमिट खत्म हो जाने के बाद बेस सम इश्योर्ड का 100 फीसदी अपने आप बहाल हो जाता है. समूची प्रक्रिया ऑनलाइन होती है क्योंकि इसमें कोई भी एजेंट शामिल नहीं होता।

इस उत्पाद में एक ‘एक्स्ट्रा केयर’ कवर भी उपलब्ध होता है, इसमें डेंगू, मलेरिया, स्वाइन फ्लू और अन्य वेक्टर बोर्न डिजीज के लिए अस्पताल में भर्ती पर 20,000 रुपये का अतिरिक्त सम इंश्योर्ड शामिल है और इसके तहत बेस सम इश्योर्ड भी प्रभावित नहीं होता।

WHAT'S YOUR REACTION?

  • 1
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0

COMMENTS

प्रोटीन जागरूकता सप्ताह 24 से 31 जुलाई को मनाया जायेगा। 

प्रोटीन जागरूकता सप्ताह 24 से 31 जुलाई को मनाया जायेगा। 

हुज़ैफ़ा अबरार July 23 2021 23800

शहरों में रहने वाले 73 प्रतिशत धनी लोगों में प्रोटीन की कमी है और उनमें से 93 प्रतिशत लोगों को यह जा

घर पर कैसे बनाएं हेयर पैक?

घर पर कैसे बनाएं हेयर पैक?

सौंदर्या राय August 02 2021 42798

हेयर पैक के इस्तेमाल से बालों में डैंड्रफ की समस्या दूर होती है। इसके इस्तेमाल से बालों का झड़ना कम

मिर्गी किसी तरह की छुआछूत या संक्रमण की बीमारी नहीं

मिर्गी किसी तरह की छुआछूत या संक्रमण की बीमारी नहीं

श्वेता सिंह November 19 2022 34368

मिर्गी रोगी के साथ समाज और परिवार के सहयोग की जरूरत होती है। ऐसा माहौल विकसित करना चाहिए कि उसका मन

होम्योपैथी के अविष्कारक डॉ हैनीमैन की जयंती पर राजधानी में कई कार्यक्रमों का आयोजन

होम्योपैथी के अविष्कारक डॉ हैनीमैन की जयंती पर राजधानी में कई कार्यक्रमों का आयोजन

हुज़ैफ़ा अबरार April 11 2022 227885

वेबिनर होम्योपैथी कि स्त्री रोगों में भूमिका विषय पर था। कार्यक्रम कि अध्यक्षता डॉ0 रचना श्रीवास्तव

मेदांता अस्पताल में एक्यूट माइलॉयड ल्यूकेमिया पीड़ित का हाफ-एचएलए मैच्ड बोन मैरो ट्रांसप्लांट हुआ

रंजीव ठाकुर September 23 2022 250600

इस बोन मैरो ट्रांसप्लांट में कई टीम्स ने मिल कर कार्य किया। ट्रांसप्लांट को लीड कर रहे डॉ अन्शुल गुप

हांगकांग में कोरोना की पांचवीं लहर ने दी दस्तक, 24 घंटे के अंदर 20,079 नए मामले दर्ज किए

हांगकांग में कोरोना की पांचवीं लहर ने दी दस्तक, 24 घंटे के अंदर 20,079 नए मामले दर्ज किए

हे.जा.स. March 20 2022 22315

हांगकांग में कोरोना की पांचवीं लहर दस्तक दे चुकी है। यहां पर शुक्रवार को 24 घंटे के अंदर 20,079 नए

यूपी के सरकारी अस्पतालों में खुलेंगे जेनेरिक आधार के स्टोर

यूपी के सरकारी अस्पतालों में खुलेंगे जेनेरिक आधार के स्टोर

आरती तिवारी December 20 2022 34913

प्रदेश में जेनेरिक दवाओं का बाजार बढ़ेगा। कई कंपनियां यहां निवेश के लिए आगे आई हैं। जेनेरिक आधार के

दावा: चीन में मौत की सजा देने से पहले ही  कैदियों के दिल और अहम अंग निकाल लिए जातें हैं

दावा: चीन में मौत की सजा देने से पहले ही कैदियों के दिल और अहम अंग निकाल लिए जातें हैं

हे.जा.स. April 08 2022 37560

अमेरिकन जर्नल ऑफ ट्रांसप्लांटेशन में छपी ऑस्ट्रेलियन नेशनल यूनिवर्सिटी की रिसर्च में इशारा किया गया

इस तरह करें कर्ली बालों की देखभाल

इस तरह करें कर्ली बालों की देखभाल

आरती तिवारी September 01 2022 37411

स्मार्ट और डिफरेंट लुक पाने के लिए ज्यादातर लोग अलग-अलग हेयर स्टाइल ट्राई करना पसंद करते हैं। वहीं घ

कोरोना संक्रमण: 31 हज़ार नए मामले आये। 

कोरोना संक्रमण: 31 हज़ार नए मामले आये। 

एस. के. राणा September 01 2021 31111

मंत्रालय ने बताया कि वर्तमान में रिकवरी दर 97.53 प्रतिशत है। पिछले 24 घंटों के दौरान 36,275 रोगी स्व

Login Panel