देश का पहला हिंदी हेल्थ न्यूज़ पोर्टल

राष्ट्रीय

ओमिक्रॉन वेरिएंट बनेगा कोरोना के तीसरी लहर का कारण: प्रो. मणींद्र

प्रो. मणींद्र ने गणितीय मॉडल सूत्र के आधार पर ही दूसरी लहर के बाद ही नए म्यूटेंट के आने से तीसरी लहर की आशंका जताई थी।

एस. के. राणा
December 05 2021 Updated: December 05 2021 16:46
0 27510
ओमिक्रॉन वेरिएंट बनेगा कोरोना के तीसरी लहर का कारण: प्रो. मणींद्र प्रतीकात्मक

नई दिल्लीl देश में तीसरी लहर आना लगभग तय है। कोरोना वायरस के नए वेरिएंट ओमिक्रॉन का प्रभाव दिसंबर के अंतिम सप्ताह तक दिखने लगेगा। जनवरी के अंतिम सप्ताह या फरवरी की शुरुआत में ओमिक्रॉन का पीक होगा। आईआईटी के वरिष्ठ वैज्ञानिक पद्मश्री प्रो. मणींद्र अग्रवाल ने नए अध्ययन में यह दावा किया है। हालांकि, तीसरी लहर, दूसरी लहर की तुलना में कम घातक होगी। बता दें कि हाल ही में दक्षिण अफ्रीका में ओमिक्रॉन पाया गया है, जिसे लेकर पूरी दुनिया में हड़कंप मचा हुआ है। 

अध्ययन के मुताबिक, तीसरी लहर दूसरी लहर की तरह घातक नहीं होगी। प्रो. अग्रवाल ने अपने गणितीय मॉडल सूत्र के आधार पर यह निष्कर्ष निकाले हैं। इससे पहले प्रो. मणींद्र ने गणितीय मॉडल सूत्र के आधार पर ही दूसरी लहर के बाद ही नए म्यूटेंट के आने से तीसरी लहर की आशंका जताई थी। कोरोना संक्रमण की पहली व दूसरी लहर में अपने गणितीय मॉडल सूत्र के माध्यम से आकलन करने वाले प्रो. अग्रवाल ने दक्षिण अफ्रीका में फैले ओमिक्रॉन वेरिएंट पर स्टडी शुरू कर प्रारंभिक स्टडी जारी की है। 

इसके मुताबिक, अब तक जितने भी केस स्टडी सामने आई हैं, उसमें संक्रमण तेजी से फैल रहा है लेकिन बहुत अधिक घातक नहीं मिला है। प्रो. अग्रवाल ने कहा कि सितंबर माह में ही तीसरी लहर को लेकर जो आकलन किया था, वह सच साबित होता दिख रहा है। कई देशों में फैलने के बाद भारत में भी ओमिक्रॉन के केस मिलने शुरू हो गए हैं। उन्होंने बताया कि जब तीसरी लहर पीक पर होगी, तब रोजाना एक से डेढ़ लाख के बीच संक्रमित मरीजों के मिलने की संभावना है। प्रो. अग्रवाल ने अपने गणितीय मॉडल सूत्र से पहले व दूसरी लहर में भी स्टडी की थी। उनकी रिपोर्ट का आकलन काफी हद तक सही साबित हुआ था।

बच्चों पर इसका असर कम होगा :
प्रो. अग्रवाल के मुताबिक कोरोना की तीसरी लहर का भी बच्चों पर असर कम होगा। उनमें लक्षण भी कम नजर आएंगे और वे जल्दी रिकवर हो जाएंगे। उन्होंने बताया कि ओमिक्रॉन से संक्रमित मरीज जल्दी रिकवर होंगे। उन्हें सामान्य सर्दी-जुकाम जैसे लक्षण होंगे लेकिन दूसरी लहर की तरह अधिक परेशान नहीं होंगे। प्रो. अग्रवाल ने बताया कि यह वेरिएंट नेचुरल इम्युनिटी को ज्यादा बाईपास नहीं कर रहा है। नेचुरल इम्युनिटी का मतलब जो लोग एक बार कोरोना संक्रमित हो चुके हैं, उन्हें अधिक घबराने की जरूरत नहीं है। वे संक्रमण से नहीं बच पाएंगे लेकिन अधिक दिक्कत जैसी स्थिति नहीं होगी।

वैक्सीन व सावधानी बचाव का माध्यम :
प्रो. अग्रवाल के मुताबिक कोरोना की तीसरी लहर से बचने का सबसे अच्छा माध्यम सावधानी बरतना और वैक्सीन है। जिन लोगों ने वैक्सीन की दूसरी डोज या अभी पहली ही डोज नहीं लगवाई है, वे तुरंत वैक्सीन लगवा लें। मास्क व सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करें।

WHAT'S YOUR REACTION?

  • 1
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0

COMMENTS

लोहिया अस्पताल में मरीजों को नि:शुल्क स्ट्रेचर और व्हीलचेयर की सेवा देगा सम्राट विक्रमादित्य सेवा संस्थान

लोहिया अस्पताल में मरीजों को नि:शुल्क स्ट्रेचर और व्हीलचेयर की सेवा देगा सम्राट विक्रमादित्य सेवा संस्थान

रंजीव ठाकुर September 03 2022 41702

डॉ राम मनोहर लोहिया आयुर्विज्ञान संस्थान में सेवा भारती द्वारा प्रेरित सेवा प्रकल्प सम्राट विक्रमादि

वीएलसीसी ने लखनऊ में लॉन्‍च किया नया वैलनेस सेंटर

वीएलसीसी ने लखनऊ में लॉन्‍च किया नया वैलनेस सेंटर

हुज़ैफ़ा अबरार March 06 2022 26780

वीएलसीसी ने अपने मेहमानों की मौजूदगी में सोपराना हेयर रिडक्‍शन, हाइड्रा फेशियल, लिपो लेज़र, वेला – श

काले पड़ते होंठों का रंग हल्का कैसे करें?

काले पड़ते होंठों का रंग हल्का कैसे करें?

सौंदर्या राय December 14 2021 41332

गहराई तक नमी पहुँचाने के लिए अपने होंठों पर बादाम तेल की मालिश करें। होंठों को नमी देने और भरा-पूरा

ऐसे ही हत्याएं होती रहेंगी तो कौन बनाएगा अपने बच्चों को डाक्टर:  डा.आर.एन सिंह

ऐसे ही हत्याएं होती रहेंगी तो कौन बनाएगा अपने बच्चों को डाक्टर: डा.आर.एन सिंह

आनंद सिंह April 04 2022 44472

डा. अर्चना शर्मा खुदकुशी प्रकरण में असली गुनाहगार अभी भी पकड़े नहीं गए। डा. अर्चना के पति भी पुलिस क

जायडस कैडिला को नई दवा के दूसरे चरण के क्लिनिकल ट्रायल की मंजूरी मिली।

जायडस कैडिला को नई दवा के दूसरे चरण के क्लिनिकल ट्रायल की मंजूरी मिली।

हे.जा.स. December 14 2021 37931

इस क्लिनिकल ट्रायल में यह देखा जाएगा कि सीएपीएस के मरीजों के लिए दवा कितनी सुरक्षित है, इसके संभावित

कोरोना को लेकर केंद्र सरकार ने राज्यों को दिए निर्देश,कहा- मेडिकल तैयारियां रखें पूरी

कोरोना को लेकर केंद्र सरकार ने राज्यों को दिए निर्देश,कहा- मेडिकल तैयारियां रखें पूरी

एस. के. राणा December 27 2022 23940

केंद्र सरकार भी कोरोना को लेकर एक्शन मोड़ में नजर आ रहा है। वहीं इस महामारी को लेकर पहले केंद्रीय स्

लंपी वायरस का कहर, पशु चिकित्सकों के 3 माह तक अवकाश पर रोक

लंपी वायरस का कहर, पशु चिकित्सकों के 3 माह तक अवकाश पर रोक

आरती तिवारी September 08 2023 43241

गोवंश में फैलने वाले लंपी रोग (lumpy disease) का प्रकोप फिर से शुरू हो गया है। इससे निपटने के लिए पश

मेरठ में दूषित पानी का कहर, अब तक 289 लोग बीमार

मेरठ में दूषित पानी का कहर, अब तक 289 लोग बीमार

एस. के. राणा November 17 2022 33769

मेरठ में हैजे के कारण बीमार होने का सिलसिला थम नहीं रहा है। अब तक 289 लोग बीमार हो चुके हैं, जबकि गर

सीएसआईआर-एनबीआरआई में राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी दिवस मनाया गया

सीएसआईआर-एनबीआरआई में राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी दिवस मनाया गया

रंजीव ठाकुर May 12 2022 35260

जन्म के बाद हमारे शरीर की आंत में करीब 10 से100 खरब सहजीवी जीवाणु आ जाते हैं | इन सहजीवी जीवाणुओं का

कोरोना महामारी के अंतिम दौर का जद्दोजेहद जारी, बीते 24 घंटों में केवल 861 नए संक्रमित मिले

कोरोना महामारी के अंतिम दौर का जद्दोजेहद जारी, बीते 24 घंटों में केवल 861 नए संक्रमित मिले

एस. के. राणा April 12 2022 24995

सबसे बड़ी राहत की बात यह है कि देश में अब केवल 11,058 सक्रिय मामले ही बचे हैं जो कि दो साल बाद सबसे

Login Panel