देश का पहला हिंदी हेल्थ न्यूज़ पोर्टल

राष्ट्रीय

देश में ओमिक्रॉन का तीसरा मामला मिला।

देश में ओमिक्रॉन के वेरिएंट के अब तक कुल 3 केस मिल चुके हैं। इससे पहल दो केस कर्नाटक में पाए गए हैं, जिनमें से एक मरीज पहले ही दुबई लौट चुका है।

एस. के. राणा
December 05 2021 Updated: December 05 2021 02:26
0 27732
देश में ओमिक्रॉन का तीसरा मामला मिला। प्रतीकात्मक

गांधीनगर। कोरोना वायरस के बेहद खतरनाक माने जा रहे वेरिएंट ओमिक्रॉन का देश में तीसरा केस मिल गया है। कर्नाटक के बाद गुजरात के जामनगर में इस वेरिएंट से संक्रमित मरीज मिला है। गुजरात के स्वास्थ्य विभाग ने बताया कि संक्रमित शख्स जिम्बाब्वे से आया है। देश में ओमिक्रॉन के वेरिएंट के अब तक कुल 3 केस मिल चुके हैं। इससे पहल दो केस कर्नाटक में पाए गए हैं, जिनमें से एक मरीज पहले ही दुबई लौट चुका है, जबकि दूसरे मरीज का इलाज चल रहा है। 

गुजरात के स्वास्थ्य विभाग की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक, संक्रमित व्यक्ति की उम्र 72 वर्ष है। गुरुवार को इनकी कोविड-19 रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद सैंपल को जिनोम सिक्वेंसिंग के लिए भेजा गया था। गुजरात के हेल्थ कमिश्नर जय प्रकाश शिवहरे ने इस बात की पुष्टि की कि बुजुर्ग व्यक्ति कोरोना के ओमिक्रॉन वेरिएंट से संक्रमित हैं। 

जिम्बाब्वे अधिक जोखिम वाले देशों की श्रेणी में शामिल है। अधिकारियों ने कहा कि यह व्यक्ति 28 नवंबर को जिम्बाब्वे से गुजरात आया था और दो दिसंबर को कोरोना वायरस से संक्रमित मिला था, जिसके बाद उसका नमूना जीनोम अनुक्रमण के लिए भेजा गया था। जामनगर के निगमायुक्त विजय कुमार खराडी ने कहा था कि नमूना जीनोम सिक्वेंसिंगअहमदाबाद भेजा गया था ताकि यह पता लगाया जा सके कि व्यक्ति 'ओमीक्रोन' से संक्रमित है या नहीं। उन्होंने कहा कि यह व्यक्ति पिछले कई साल से जिम्बाब्वे में रह रहा है और वह राज्य में अपने ससुर से मिलने आया था। 

अधिकारी ने कहा कि बुखार होने के बाद डॉक्टर ने उन्हें आरटी-पीसीआर टेस्ट कराने की सलाह दी और निजी प्रयोगशाला ने बृहस्पतिवार को अधिकारियों को उसके कोरोना वायरस से संक्रमित होने की सूचना दी। खराडी ने कहा कि इसके बाद, इस व्यक्ति को गुरु गोबिंद सिंह सरकारी अस्पताल में क्वारंटाइन किया गया है। अधिकारियों ने बताया कि जिला अधिकारियों ने प्रोटोकॉल के अनुसार इस व्यक्ति के संपर्क में आए लोगों का पता लगाना पहले ही शुरू कर दिया है। केंद्र के अनुसार, अधिक जोखिम वाले देशों में ब्रिटेन सहित यूरोपीय देश और दक्षिण अफ्रीका, ब्राजील, बोत्सवाना, चीन, मॉरीशस, न्यूजीलैंड, जिम्बाब्वे, सिंगापुर, हांगकांग और इजराइल शामिल है।

कोरोना के मूल वेरिएंट के मुकाबले ओमिक्रॉन में 50 से अधिक म्यूटेशन हो चुके हैं। इसके स्पाइक प्रोटीन में भी काफी बदलाव हुआ है। ऐसे में माना जा रहा है कि यह डेल्टा वेरिएंट से भी कहीं अधिक घातक हो सकता है, जिसे भारत में दूसरी लहर के लिए जिम्मेदार बताया गया था। माना जा रहा है कि ओमिक्रॉन वेरिएंट कोरोना टीकों को भी मात दे सकता है। हालांकि, अभी इसकी पुष्टि के लिए अधिक डेटा उपलब्ध नहीं है। विश्व स्वास्थ्य संगठन ने इसे वेरिएंट ऑफ कंसर्न बताया है।

WHAT'S YOUR REACTION?

  • 1
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0

COMMENTS

10 नए प्राइवेट आयुर्वेद मेडिकल कॉलेजों को मान्यता मिली, बीएएमएस में दाखिले के अवसर बढ़े

10 नए प्राइवेट आयुर्वेद मेडिकल कॉलेजों को मान्यता मिली, बीएएमएस में दाखिले के अवसर बढ़े

एस. के. राणा March 04 2022 44957

एक तरफ मानक पूरे न होने पर 12 आयुर्वेद कॉलेजों की मान्यता रद्द हुई तो दूसरी तरफ इतने ही आयुर्वेदिक क

आयोडीन की कमी से घेंघा सहित कई बीमारियां हो सकती हैं

आयोडीन की कमी से घेंघा सहित कई बीमारियां हो सकती हैं

हुज़ैफ़ा अबरार October 21 2022 51409

विश्व आयोडीन अल्पता निवारण दिवस प्रतिवर्ष 21 अक्टूबर को मनाया जाता है। इसका उद्देश्य आयोडीन के पर्य

दो हेल्थ सेंटर का सीएम मनोहर लाल ने किया उद्घाटन

दो हेल्थ सेंटर का सीएम मनोहर लाल ने किया उद्घाटन

हे.जा.स. May 12 2023 32667

विधायक राजेश नागर हरियाणा सरकार के तारिफ करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने अंतिम छोर पर

एम्स गोरखपुर में मुख कैंसर पर जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन

एम्स गोरखपुर में मुख कैंसर पर जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन

आनंद सिंह April 10 2022 58873

एम्स की निदेशक प्रोफेसर सुरेखा किशोर ने कहा, कैंसर जैसी भयावह बीमारी के प्रति चिकित्सा छात्रों में ज

सुंदर और आकर्षक दिखने के लिए पेट का पतला होने जरूरी है, जानिये इसके वैज्ञानिक तरीके

सुंदर और आकर्षक दिखने के लिए पेट का पतला होने जरूरी है, जानिये इसके वैज्ञानिक तरीके

सौंदर्या राय March 02 2022 50319

सुन्दर और आकर्षक पेट पाने के लिए आपको अपनी दिनचर्या में हैल्दी डाइट और एक्सर्साइज़ को शामिल करना पडे

आज मनाया जा रहा है वर्ल्ड हाइपरटेंशन डे

आज मनाया जा रहा है वर्ल्ड हाइपरटेंशन डे

लेख विभाग May 17 2023 33963

हाई ब्लड प्रेशर के बारे में जागरूकता बढ़ाने और रोकथाम के लिए हर साल 17 मई को वर्ल्ड हाइपरटेंशन डे मन

पीरियड्स के दौरान बुखार होता है, तो ऐसे रखें अपना ख्याल

पीरियड्स के दौरान बुखार होता है, तो ऐसे रखें अपना ख्याल

लेख विभाग May 14 2023 42677

पीरियड्स के दौरान अस्वस्थ महसूस करना कोई असामान्य बात नहीं है, लेकिन बुखार का अनुभव करने से स्थिति औ

जिन बच्चों को कोरोनारोधी टीका नही लगा वे ओमिक्रोन संक्रमण के चपेट में आ सकतें है: एम्स

जिन बच्चों को कोरोनारोधी टीका नही लगा वे ओमिक्रोन संक्रमण के चपेट में आ सकतें है: एम्स

एस. के. राणा January 14 2022 28212

बच्चों का गला और ऊपरी श्वसन तंत्र वयस्कों की तुलना में काफी छोटा होता है। ओमिक्रोन इसी हिस्से को सबस

तेजस्वी यादव ने किया पीएमसीएच में कैथ लैब का उद्घाटन

तेजस्वी यादव ने किया पीएमसीएच में कैथ लैब का उद्घाटन

विशेष संवाददाता January 05 2023 26889

मोतियाबिंद की परेशानी से जूझते बिहार के लोगों के लिए राज्य सरकार ने बड़ी घोषणा की है। उप मुख्यमंत्री

आशियाना के तुलसी पार्क में बच्‍चों को द‍िया जाता है प्रकृत‍ि का ज्ञान।

आशियाना के तुलसी पार्क में बच्‍चों को द‍िया जाता है प्रकृत‍ि का ज्ञान।

हे.जा.स. January 01 2021 22150

घर-घर तुलसी का अभियान भी चलाया जा रहा है। पार्क को तुलसी और औषधीय पार्क का स्वरूप दिया जा रहा है। 

Login Panel