देश का पहला हिंदी हेल्थ न्यूज़ पोर्टल

स्वास्थ्य

टमाटर खाने के हैं अगर शौकीन तो जान लें ये नुकसान

टमाटर या फिर इससे बने प्रोडक्ट्स के सेवन से हृदय रोग, ऑस्टियोपोरोसिस, मधुमेह, फेफड़े, स्तन और पेट के कैंसर सहित कुछ अन्य कैंसर के होने की संभावना भी काफी कम हो जाती है। बेशक, टमाटर सेहत के लिए रामबाण है, लेकिन टमाटर खाने से सेहत को नुकसान भी पहुंचा सकता है।

लेख विभाग
May 09 2023 Updated: May 10 2023 17:24
0 29627
टमाटर खाने के हैं अगर शौकीन तो जान लें ये नुकसान टमाटर खाने के नुकसान

टमाटर विटामिन C, कारोटीन, पोटेशियम, फोलेट, लाइकोपीन और अन्य विटामिनों और मिनरल्स से भरपूर होते हैं, जो शरीर के लिए बहुत फायदेमंद होते हैं। टमाटर सेहत के लिए बहुत हेल्दी होता है पर क्या आप जानते हैं टमाटर खाने के नुकसान भी होते हैं? इसमें मौजूद लाइकोपीन एक मजबूत एंटीऑक्सिडेंट, एंटी-इंफ्लेमेटरी (anti-inflammatory) और एंटी-कैंसर एजेंट है, जो आपको फैटी लीवर डिजीज fatty (liver disease), इंफ्लेमेशन और लीवर कैंसर से बचाए रख सकता है। टमाटर या फिर इससे बने प्रोडक्ट्स के सेवन से हृदय रोग, ऑस्टियोपोरोसिस (osteoporosis), मधुमेह, फेफड़े, स्तन और पेट के कैंसर सहित कुछ अन्य कैंसर के होने की संभावना भी काफी कम हो जाती है। बेशक, टमाटर सेहत के लिए रामबाण है, लेकिन टमाटर खाने से सेहत को नुकसान भी पहुंचा सकता है।

 

ज्यादा टमाटर खाने के नुकसान- Disadvantages of eating too many tomatoes

  1. टमाटर के बीज सबसे अधिक नुकसान पहुंचाते हैं। अगर आप टमाटर सलाद में खा रहे हैं तो कोशिश करें कि कम से कम बीज आपके पेट में जाए। दरअसल, ये बीज आसानी से पचते नहीं हैं और अक्सर किडनी में पथरी की वजह बनते हैं।
  2. टमाटर का बहुत अधिक सेवन करने से शरीर से दुर्गंध तक आ सकती है। टमाटर में टरपीन्स नामक एक तत्व पाया जाता है। पाचन क्रिया के दौरान जब यह तत्व टूटता है, तब तन की दुर्गंध की वजह बनता है।
  3. टमाटर का लंबी अवधि के लिए लगातार सेवन से आपकी त्वचा का रंग बदल सकता है।
  4. टमाटर में मौजूद हिस्टामाइन और सोलनिन जैसे यौगिक शरीर में कैल्शियम के ऊतकों का निर्माण करते हैं, जिससे अक्सर जॉइंट्स में सूजन आ जाती है। इनसे चलने-फिरने में बहुत दर्द होता है। अत्यधिक मामलों में टमाटर के अधिक सेवन से गठिया यानी अर्थराइटिस की परेशानी हो सकती है।
  5. टमाटर खाएं, लेकिन इसे खाने में कुछ सावधानियां भी बरतनी जरूरी हैं। टमाटर के इतने अधिक फायदे होने के बावजूद भी इसका सेवन हमारे लिए नुकसानदायक सिद्ध हो सकता है। ऐसे में इसका सेवन निश्चित मात्रा में ही करना चाहिए।
  6. टमाटर में बहुत अधि‍क मात्रा में अम्लीयता होती है। इस वजह से इसका अधिक इस्तेमाल एसिडिटी का कारण हो सकता है। इससे सीने में जलन की शि‍कायत रहने लगती है।
  7. टमाटर के बहुत अधिक सेवन से पेट दर्द और गैस की समस्या शुरू हो सकती है। जो लोग अक्सर गैस की समस्या से परेशान रहते हैं, उन्हें इसका सेवन बहुत कम करना चाहिए।

WHAT'S YOUR REACTION?

  • 1
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0

COMMENTS

लखनऊ में कोरोना संक्रमण से गर्भवती महिला की मौत

लखनऊ में कोरोना संक्रमण से गर्भवती महिला की मौत

अबुज़र शेख़ October 22 2022 26468

वर्तमान में ज़िले में कोरोना के 49 सक्रिय मामले हैं। इस बीच करीब 5 मरीजों ने कोरोना को मात देकर घर वा

भारत के कई राज्यों में लगातार बढ़ रहे हैं डेंगू के मामले

भारत के कई राज्यों में लगातार बढ़ रहे हैं डेंगू के मामले

श्वेता सिंह September 12 2022 28840

अभी तक की बात करें तो इस साल रिकॉर्ड 295 नए केस सामने आ रहे हैं। सितंबर में डेंगू के 51 केस सामने आ

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर लोकसभा अध्यक्ष ने लाल किले पर किया योग

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर लोकसभा अध्यक्ष ने लाल किले पर किया योग

विशेष संवाददाता April 07 2022 43507

लोकसभा अध्यक्ष ने कहा कि योग अनेक बीमारियों के उपचार, रोकथाम और नियंत्रण में प्रभावी है। स्वस्थ जीवन

चेहरे पर अनचाहे बाल के कारण और उनको हटाने की स्थायी और अस्थायी विधियाँ।

चेहरे पर अनचाहे बाल के कारण और उनको हटाने की स्थायी और अस्थायी विधियाँ।

सौंदर्या राय October 08 2021 35149

महिलाओं में जंक फूड खाने से शरीर में हार्मोन में असंतुलन पैदा होने लगता है, जिसकी वजह से चेहरे पर अन

कोरोना वायरस को रोकने वाली नयी दवा को मिली मंज़ूरी।

कोरोना वायरस को रोकने वाली नयी दवा को मिली मंज़ूरी।

एस. के. राणा May 09 2021 27693

2-DG कोरोना वायरस को रोकने में मदद करती है। इसके आधार पर DCGI ने मई 2020 में फेज-II ट्रायल्स करने की

18 वर्ष से अधिक उम्र वालों को बूस्टर डोज लगाने में तेजी लाएं: सीएम योगी

18 वर्ष से अधिक उम्र वालों को बूस्टर डोज लगाने में तेजी लाएं: सीएम योगी

रंजीव ठाकुर April 26 2022 23929

गौतमबुद्धनगर में 120, गाजियाबाद में 49 और लखनऊ में 12 नए कोरोना पाजिटिव मरीजों की पुष्टि होने पर सीए

कोरोना को लेकर एक्शन में पंजाब सरकार, बीते दिन 1499 लोगों ने लगवाई बूस्टर डोज

कोरोना को लेकर एक्शन में पंजाब सरकार, बीते दिन 1499 लोगों ने लगवाई बूस्टर डोज

विशेष संवाददाता December 28 2022 33563

कोविड-19 को लेकर एकाएक जागरूकता कहें या नए वेरिएंट का खौफ, पंजाब में बूस्टर डोज लगवाने में एक ही दिन

केंद्र सरकार की PLI योजना के तहत दवा उद्योग से जुड़े कच्चे माल के उत्पादन हेतु 19 आवेदनों को मंजूरी। 

केंद्र सरकार की PLI योजना के तहत दवा उद्योग से जुड़े कच्चे माल के उत्पादन हेतु 19 आवेदनों को मंजूरी। 

हे.जा.स. March 01 2021 32028

इन संयंत्रों की स्थापना से कंपनियों को कुल 862.01 करोड़ रुपये का कुल प्रतिबद्ध निवेश मिलेगा और लगभग

कानपुर में डेंगू के 58 नए मरीज आए सामने, पांच ब्लाकों में लगे कैंप

कानपुर में डेंगू के 58 नए मरीज आए सामने, पांच ब्लाकों में लगे कैंप

श्वेता सिंह November 11 2022 30054

अस्पतालों ने मरीज लौटाने शुरू कर दिए हैं। कुल 241 सैंपलों की जांच में 58 डेंगू पॉजिटिव मिले हैं। इनम

जोड़ों के दर्द और अकड़न के लिए जल्दी जांच कराए : डॉ रोहित जैन

जोड़ों के दर्द और अकड़न के लिए जल्दी जांच कराए : डॉ रोहित जैन

हुज़ैफ़ा अबरार October 13 2026 1477

रोज़मर्रा की कई वजहों से जोड़ों पर ज़्यादा ज़ोर पड़ सकता है। पहले खेल या काम की जगह पर लगी चोटें अचा

Login Panel