देश का पहला हिंदी हेल्थ न्यूज़ पोर्टल

राष्ट्रीय

एड्स खत्म करने के अभियान पर कोविड महामारी का ग्रहण।  

संयुक्त राष्ट्र ने आगाह किया कि संसाधनों में बड़े पैमाने पर वृद्धि किए बगैर और संवेदनशील तथा संक्रमित लोगों तक पहुंचे बगैर हम ‘‘2030 तक एड्स महामारी को खत्म नहीं कर पाएंगे।’’ इसमें कहा गया कि एड्स के खिलाफ लड़ाई को कोरोना वायरस महामारी के कारण झटका लगा है।

हे.जा.स.
June 09 2021 Updated: June 09 2021 21:27
0 31115
एड्स खत्म करने के अभियान पर कोविड महामारी का ग्रहण।   प्रतीकात्मक

संयुक्त राष्ट्र (एपी)। संयुक्त राष्ट्र महासभा ने 2030 तक एड्स को खत्म करने के लिए तत्काल कार्रवाई का आह्वान करने वाले प्रस्ताव को मंगलवार को मंजूरी दे दी और चिंता जताते हुए कहा कि कोविड-19 महामारी से असमानताएं बढ़ गईं हैं तथा एड्स की दवाओं, उपचार तथा निदान तक पहुंच की व्यवस्था और भी चरमरा गई है।

इस 18 पन्नों के प्रस्ताव को महासभा के सभी 193 सदस्य देशों को लागू करना होगा। इसमें 2025 तक एचआईवी के हर वर्ष संक्रमण के नए मामलों को 3,70,000 से कम करने, एड्स के कारण मौत के प्रतिवर्ष सामने आने वाले मामलों को 2,50,000 से कम करने का संकल्प लिया गया है। इसमें एचआईवी से जुड़े कलंक तथा भेदभाव को पूरी तरह से खत्म करने की दिशा में प्रगति का आह्वान किया गया है तथा एचआईवी रोधी टीके और इस रोग से बचाव के लिए तत्काल काम करने की भी बात कही गई है।

महासभा ने आगाह किया कि संसाधनों में बड़े पैमाने पर वृद्धि किए बगैर और संवेदनशील तथा संक्रमित लोगों तक पहुंचे बगैर हम ‘‘2030 तक एड्स महामारी को खत्म नहीं कर पाएंगे।’’ इसमें कहा गया कि एड्स के खिलाफ लड़ाई को कोरोना वायरस महामारी के कारण झटका लगा है।

एड्स पर तीन दिन की उच्चस्तरीय बैठक के आरंभिक सत्र में ही सभा ने इस प्रस्ताव को स्वीकार कर लिया। रूस, बेलारूस, सीरिया तथा निकारागुआ ने इसके विरोध में मत दिया जबकि 165 राष्ट्रों ने प्रस्ताव के पक्ष में मतदान किया। मतदान से पहले, इस प्रस्ताव में रूस द्वारा सुझाए गए तीन संशोधनों को भी अस्वीकार कर दिया गया।

एड्स की रोकथाम के वैश्विक प्रयासों का नेतृत्व कर रही संयुक्त राष्ट्र की एजेंसी यूएनएड्स की कार्यकारी निदेशक विनी ब्यानीमा ने प्रस्ताव को स्वीकार किए जाने का स्वागत किया और सभा में कहा कि यह इस महामारी को समाप्त करने की दिशा में हमारे कार्यों का आधार बनेगा जिसने 40 साल से समुदायों को त्रस्त कर रखा है।

एड्स को आधुनिक समय की सबसे घातक महामारियों में से एक बताते हुए उन्होंने कहा कि 1981 में एड्स का पहला मामला सामने आने के बाद से अब तक 7.75 करोड़ लोग इससे पीड़ित हो चुके हैं और करीब साढ़े तीन करोड़ लोगों की एड्स से मौत हो चुकी है।

ब्यानीमा ने कहा कि कोविड-19 ने हमें दिखाया कि विज्ञान राजनीतिक इच्छाशक्ति की गति से आगे बढ़ता है। उन्होंने एड्स के उपचार, रोकथाम, देखभाल और टीकों के लिए नवोन्मेषी कार्यों पर व्यय को तेज करने का आह्वान किया।

उन्होंने कहा, ‘‘हम एक देश या एक महाद्वीप में एड्स को समाप्त नहीं कर सकते। हम एड्स को एक साथ मिलकर हर जगह पर समाप्त कर सकते हैं।’’

WHAT'S YOUR REACTION?

  • 1
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0

COMMENTS

उत्तर प्रदेश के आयुर्वेदिक कॉलेजों में पीजी की 48 सीटों की मान्यता रद्द

उत्तर प्रदेश के आयुर्वेदिक कॉलेजों में पीजी की 48 सीटों की मान्यता रद्द

श्वेता सिंह November 11 2022 35999

पीजी की काउंसिलिंग से पहले टीम ने निरीक्षण किया तो तीनों कॉलेजों में संकाय सदस्य नहीं मिले। ऐसे में

NEET में आकांक्षा को टॉपर घोषित किया जाए - उ. प्र. सरकार

NEET में आकांक्षा को टॉपर घोषित किया जाए - उ. प्र. सरकार

हे.जा.स. October 20 2020 15242

यूपी सरकार आकांक्षा सिंह को टॉपर घोषित करने की मांग कर रही है।  सरकार ने कहा है कि मुख्यमंत्री योगी

एसोसिएशन ऑफ स्पाइन सर्जन ने शुरू किया रीढ़ और मस्तिष्क को चोट से बचाने का जागरूकता कार्यक्रम। 

एसोसिएशन ऑफ स्पाइन सर्जन ने शुरू किया रीढ़ और मस्तिष्क को चोट से बचाने का जागरूकता कार्यक्रम। 

हुज़ैफ़ा अबरार January 29 2021 31421

भारत में हर साल एक मिलियन लोग इंजरी की वजह से मरते हैं और 20 मिलियन लोग हॉस्पिटल में भर्ती होते हैं।

बक्सर: बालकेशरा हॉस्पिटल में निःशुल्क स्वास्थ्य जांच महाशिविर, 500 मरीजों को बांटी गयी मुफ्त दवा

बक्सर: बालकेशरा हॉस्पिटल में निःशुल्क स्वास्थ्य जांच महाशिविर, 500 मरीजों को बांटी गयी मुफ्त दवा

विशेष संवाददाता September 26 2022 27813

बालकेशरा हॉस्पिटल की ओर से आज अस्पताल परिसर में निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया। जा

नाक और होंठ के बीच फुंसी से हैं परेशान तो फॉलो करें ये 4 टिप्स

नाक और होंठ के बीच फुंसी से हैं परेशान तो फॉलो करें ये 4 टिप्स

श्वेता सिंह October 13 2022 75892

फुंसी को खत्म करने के लिए सबसे पहले तुलती के पत्तों को पीसकर लेप तैयार कर लें और फिर इसे फोड़े-फुंसी

चश्मे में पॉवर, ग्लासेस, लेन्सेस और फ्रेम की क्या होती है अहमियत, जानिये ऑप्ट्रोमैटिस्ट से

रंजीव ठाकुर August 23 2022 124888

पॉवर डिसाइड हो जाने के बाद ग्लास का क्या रोल होता है क्योंकि ग्लासेस की कीमतों में काफी अंतर होता है

चिरायु योजना बच्चों के लिए बनीं वरदान

चिरायु योजना बच्चों के लिए बनीं वरदान

विशेष संवाददाता September 20 2022 26293

छत्तीसगढ़ में चिरायु योजना बच्चों के लिए वरदान साबित हो रही। बाल स्वास्थ्य योजना जिसे चिरायु योजना क

एम्स बीएससी नर्सिंग पोस्ट बेसिक परीक्षा का फाइनल रिजल्ट जारी

एम्स बीएससी नर्सिंग पोस्ट बेसिक परीक्षा का फाइनल रिजल्ट जारी

विशेष संवाददाता July 26 2022 31162

एम्स ने बीएससी नर्सिंग पोस्ट बेसिक 2022 का फाइनल रिजल्ट जारी कर दिया है। एम्स दिल्ली ने यह नतीजे आधि

व्यायाम से पाये गर्दन और कंधे के दर्द से छुटकारा।

व्यायाम से पाये गर्दन और कंधे के दर्द से छुटकारा।

लेख विभाग January 17 2021 26900

चिन टक व्यायाम मांसपेशियों के तनाव को कम करके उन्हें मज़बूती देता है। यह एक आसान प्रक्रिया है जिसे आ

वेंटिलेटर नहीं मिलने पर. एक और मरीज की मौत

वेंटिलेटर नहीं मिलने पर. एक और मरीज की मौत

आरती तिवारी July 23 2023 48626

बलरामपुर अस्पताल वेंटिलेटर के लिए एक और मरीज फैसल उर्फ गूड्डू ने दम दिया। वहीं परिवारीजनों ने इलाज म

Login Panel