देश का पहला हिंदी हेल्थ न्यूज़ पोर्टल

अंतर्राष्ट्रीय

शंघाई में लॉकडाउन की सख्ती से खाना-पानी और दवा के लिए तड़प रही जनता

सोशल मीडिया पर शंघाई (Shanghai) के कई वीडियो वायरल हो रहे हैं जिसमें साफ देखा जा सकता है कि लोग बिना खाना-पानी और दवा के किस तरह से तड़प रहे हैं। घरों से बाहर निकले पर  पूरी तरह से पाबंदी लगा दी गई है।

हे.जा.स.
April 11 2022 Updated: April 11 2022 22:02
0 35555
शंघाई में लॉकडाउन की सख्ती से खाना-पानी और दवा के लिए तड़प रही जनता प्रतीकात्मक

नयी दिल्ली। चीन के शंघाई में कोरोना और सरकार की सख्ती के बाद हाहाकार मचा हुआ है। 2.6 करोड़ की आबादी वाला शहर जिसे चीन की वित्तीय राजधानी (financial capital) कहा जाता था, आज वहां लोग दाना पानी के लिए तरस रहे हैं। सरकार की तरफ से लॉकडाउन (lockdown) में ढील देने की भी कोई उम्मीद नजर नहीं आ रही है।

सोशल मीडिया पर शंघाई (Shanghai) के कई वीडियो वायरल हो रहे हैं जिसमें साफ देखा जा सकता है कि लोग बिना खाना-पानी और दवा के किस तरह से तड़प रहे हैं। घरों से बाहर निकले पर  पूरी तरह से पाबंदी लगा दी गई है। अब लोग अपनी बालकनी और खिड़कियों से ही झांकते नजर आते हैं। गुस्से में वे खिड़कियों से चीखकर सरकार के खिलाफ विरोध जाहिर करते हैं। 

जब लोगों ने खिड़कियों से चिल्ला-चिल्लाकर विरोध किया तो सरकार ने भी प्रतिक्रिया में कह दिया कि आजादी (freedom) की अपनी इच्छा को दबाकर रखें। प्रशासन ने लोगों पर नजर रखने के लिए ड्रोन तैनात कर दिए हैं। इसके अलावा लोगों को संदेश देने के लिए भी ड्रोन का इस्तेमाल किया जा रहा है। सरकार ने यहां तक कह दिया है कि लोग अपनी खिड़कियां न खोलें, इससे भी महामारी (pandemic) फैलने का डर है।

शंघाई में कई जगहों पर लोगों की हिम्मत जवाब दे गई और हिंसा भी होने लगी। बड़ी संख्या में लोग प्रशासन के खिलाफ सड़क पर उतर आए। 1 अप्रैल से पूरे शंघाई में कड़ा लॉकडाउन लगा है। सरकार ने 2000 सेना के डॉक्टर और 10  हजार मेडिकल स्टाफ को शंघाई भेजा है। यहां हाल यह है कि कई बार बच्चों को भी क्वारंटीन (quarantine) करने के लिए मां-बाप से अलग कर दिया जाता है।

WHAT'S YOUR REACTION?

  • 1
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0

COMMENTS

कोरोना से होने वाली दैनिक मौतों के आंकड़ों में गड़बड़झाला

कोरोना से होने वाली दैनिक मौतों के आंकड़ों में गड़बड़झाला

आनंद सिंह February 19 2022 33496

कोरोना से होने वाली दैनिक मृत्यु के आंकड़ों में जबरदस्त खेल हुआ है। आंकड़ों के इसी खेल के चलते फरवरी

फाइजर को अल्सरेटिव कोलाइटिस दवा के लिए यूएस एफडीए की मंजूरी मिली

फाइजर को अल्सरेटिव कोलाइटिस दवा के लिए यूएस एफडीए की मंजूरी मिली

हे.जा.स. October 17 2023 182826

अल्सरेटिव कोलाइटिस एक ऐसी स्थिति है जो अल्सर की ओर ले जाती है और पेट में दर्द, खूनी मल और असंयम का क

हाई रिस्क गांवों में आयुष्मान आरोग्य शिविर लगवाएं सीएमओ:अमित कुमार घोष

हाई रिस्क गांवों में आयुष्मान आरोग्य शिविर लगवाएं सीएमओ:अमित कुमार घोष

हुज़ैफ़ा अबरार June 13 2026 1225

प्रदेश के सभी जिलों को उच्च जोखिम गांवों की संख्या के हिसाब से चार श्रेणी में विभाजित किया गया है। 1

शारीरिक मानसिक एवं सामाजिक स्वास्थ्य में फार्मासिस्ट की भूमिका महत्वपूर्ण: सुनील यादव

शारीरिक मानसिक एवं सामाजिक स्वास्थ्य में फार्मासिस्ट की भूमिका महत्वपूर्ण: सुनील यादव

हुज़ैफ़ा अबरार September 25 2026 518

शारीरिक मानसिक और सामाजिक रूप से स्वस्थ व्यक्ति ही पूर्ण स्वास्थ्य की अवधारणा को साकार करता है और इस

स्वास्थ्य विभाग में लापरवाहों पर हो रही गोल-मोल कार्रवाई

स्वास्थ्य विभाग में लापरवाहों पर हो रही गोल-मोल कार्रवाई

आरती तिवारी July 17 2023 34726

राजधानी लखनऊ के कई अस्पतालों के डॉक्टरों पर लापरवाही का आरोप है, लेकिन जिम्मेदारों पर सख्त कार्रवाई

कोरोना वायरस महामारी अभी खत्म नहीं हुई है, डब्ल्यूएचओ प्रमुख ने दुनिया को चेताया।

कोरोना वायरस महामारी अभी खत्म नहीं हुई है, डब्ल्यूएचओ प्रमुख ने दुनिया को चेताया।

हे.जा.स. October 25 2021 36837

कोरोना महामारी तब समाप्त होगी, जब दुनिया इसे समाप्त करना चाहेगी। यह हमारे हाथ में है।

मूत्र असंयमता : केवल डायबिटीज और उम्र बढ़ने का संकेत नहीं, यूरोलॉजिस्ट्स की राय

मूत्र असंयमता : केवल डायबिटीज और उम्र बढ़ने का संकेत नहीं, यूरोलॉजिस्ट्स की राय

रंजीव ठाकुर May 01 2022 35282

ओवरएक्टिव ब्लैडर समस्या से पीड़ित होने का यह मतलब नहीं है कि यह उम्र बढ़ने के कारण या डायबिटीज का संक

खसखस के बीजों में है इम्युनिटी बढ़ाने का राज

खसखस के बीजों में है इम्युनिटी बढ़ाने का राज

लेख विभाग October 25 2022 34860

खसखस का बीज मसालों के तौर पर भी इस्तेमाल किया जाता है। ये मसाले हमारे पूरे शरीर को बेहतर स्वास्थ्य

एक दिवसीय वैक्सीनेशन में अलीगढ़ ने वाराणसी, लखनऊऔर गोरखपुर जैसे वीआईपी ज़िलों को पिछाड़ा।

एक दिवसीय वैक्सीनेशन में अलीगढ़ ने वाराणसी, लखनऊऔर गोरखपुर जैसे वीआईपी ज़िलों को पिछाड़ा।

हुज़ैफ़ा अबरार December 27 2021 31037

सीएमओ डॉ. आनंद कुमार उपाध्याय ने बताया कि एक दिवसीय कोविड-19 वैक्सीनेश में अलीगढ़ पूरे उत्तर प्रदेश म

मरीजों को नहीं भटकना पड़ेगा, अब अयोध्या में मिलेगा हृदय, गुर्दा और मूत्ररोग का इलाज

मरीजों को नहीं भटकना पड़ेगा, अब अयोध्या में मिलेगा हृदय, गुर्दा और मूत्ररोग का इलाज

आरती तिवारी January 07 2023 33607

अयोध्या के मरीजों को लखनऊ के चक्कर नहीं लगाना पड़ेगा। दरअसल ह्दय, गुर्दा, और मूत्र रोग से पीड़ित मरी

Login Panel