देश का पहला हिंदी हेल्थ न्यूज़ पोर्टल

राष्ट्रीय

चीन समेत कई देशों में बढ़ते कोरोना के मामलों ने बढ़ाई चिंता, स्वास्थ्य मंत्री ने बुलाई बैठक

केंद्रीय स्वास्थ्य सचिव के मुताबिक, सभी राज्यों से यह सुनिश्चित करने का अनुरोध किया जाता है कि जहां तक संभव हो सभी कोरोना संक्रमित मामलों के नमूने दैनिक आधार पर INSACOG जीनोम सीक्वेंसिंग प्रयोगशालाओं को भेजे जाएं।

विशेष संवाददाता
December 21 2022 Updated: December 21 2022 04:39
0 39214
चीन समेत कई देशों में बढ़ते कोरोना के मामलों ने बढ़ाई चिंता, स्वास्थ्य मंत्री ने बुलाई बैठक मनसुख मंडाविया,केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री

नयी दिल्ली। चीन में कोरोना के रिकॉर्ड मामले सामने आ रहे हैं। कई दूसरे देशों में भी कोरोना वायरस के मामले बढ़े हैं। इस बीच देश में केंद्र सरकार ने भी सतर्कता बढ़ा दी है। वहीं केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडाविया ने बुधवार को हाई लेवल मीटिंग बुलाई है। इस बैठक में कोरोना पर चर्चा करेंगे।  

 

केंद्रीय स्वास्थ्य सचिव (Union Health Secretary) के मुताबिक, सभी राज्यों से यह सुनिश्चित करने का अनुरोध किया जाता है कि जहां तक संभव हो सभी कोरोना संक्रमित (corona infected) मामलों के नमूने दैनिक आधार पर INSACOG जीनोम सीक्वेंसिंग प्रयोगशालाओं (IGSLs) को भेजे जाएं। सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों (union territories) के लिए इन प्रयोगशालाओं को मैप किया गया है।

 

वहीं इस बीच केंद्रीय स्वास्थ्य सचिव ने राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को एक चिट्ठी लिखी है। इसमें कहा गया है कि जापान (Japan), संयुक्त राज्य अमेरिका, कोरिया, ब्राजील और चीन में मामलों में अचानक तेजी को देखते हुए देश में आए जाने वाले पॉजिटिव केसों (positive cases) के सैंपल्स की की जीनोम सिक्वेंसिंग (genome sequencing) कराना जरूरी है। भारतीय SARS-CoV-2 जीनोमिक्स कंसोर्टियम (INSACOG) नेटवर्क के माध्यम से कोरोना के खतरनाक वैरिएंट को ट्रैक करने के लिए ऐसा करना जरूरी है। 

 

बता दें कि चीन (China) में एक बार फिर से कोरोना ने कहर ढाना शुरू कर दिया है। अस्पतालों में मरीजों की संख्या में 85 से 95 प्रतिशत तक का इजाफा हुआ है। आलम ये है कि अस्पतालों में बेड (beds in hospitals) की कमी हो गई है। मरीजों को फर्श पर लेटाकर उनका इलाज किया जा रहा है। डॉक्टर्स और नर्सिंग स्टाफ की भी कमी हो गई है। दवा और ऑक्सीजन का संकट भी गहराने लगा है।

WHAT'S YOUR REACTION?

  • 1
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0

COMMENTS

उत्तर प्रदेश की राज्यपाल क्षय रोग से ग्रसित बच्चों के स्वास्थ्य के प्रति गंभीर । 

उत्तर प्रदेश की राज्यपाल क्षय रोग से ग्रसित बच्चों के स्वास्थ्य के प्रति गंभीर । 

हुज़ैफ़ा अबरार February 25 2021 27796

क्षय रोग से ग्रसित बच्चे हमारे समाज के लिए चिन्ता का विषय हैं, इनकी देख-भाल करना हम सभी की नैतिक जिम

सूर्य ग्रहण का स्वास्थ्य पर प्रभाव

सूर्य ग्रहण का स्वास्थ्य पर प्रभाव

लेख विभाग October 25 2022 92683

पौराणिक मान्यताओं से आधुनिक विज्ञान तक ने सूर्य ग्रहण के दौरान मनुष्य के स्वास्थ्य पर प्रतिकूल असर क

युवावस्था में ही कान की नसों को सुखा रहा मधुमेह

युवावस्था में ही कान की नसों को सुखा रहा मधुमेह

आरती तिवारी July 30 2023 54675

मधुमेह युवा अवस्था में ही कान की नसों को सुखा रहा है। सुनने में जिस तरह की समस्या 60 साल की उम्र में

स्वास्थ्य केंद्र के कर्मचारियों पर लगा पैसा उगाही का आरोप

स्वास्थ्य केंद्र के कर्मचारियों पर लगा पैसा उगाही का आरोप

विशेष संवाददाता July 11 2023 43281

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में प्रसूति महिलाओं से अवैध उगाही की जा रही है। जहां इस संबंध में परिजनों

हिमाचल सरकार ने केंद्र से मांगी कोविशील्ड की 10 लाख डोज

हिमाचल सरकार ने केंद्र से मांगी कोविशील्ड की 10 लाख डोज

विशेष संवाददाता January 07 2023 25571

हिमाचल सरकार ने केंद्र से कोविशील्ड की 10 लाख और कॉर्बेवैक्स की एक लाख डोज मांगीं हैं।

बाढ़ के बाद अब बीमारियों का खतरा, ऐसे करें बचाव

बाढ़ के बाद अब बीमारियों का खतरा, ऐसे करें बचाव

श्वेता सिंह August 30 2022 31235

यूपी के कई जिले बाढ़ से प्रभावित हुए है । गंगा, यमुना, बेतवा, चंबल, केन समेत कई नदियों के उफनाने से

मातृत्व पर भारी पड़ रहा करियर का सपना: डा विनीता दास

मातृत्व पर भारी पड़ रहा करियर का सपना: डा विनीता दास

हुज़ैफ़ा अबरार October 13 2023 128242

बिरला फर्टिलिटी एंड आई. वी. एफ. में हम अपनी क्लिनिकल विशेषज्ञता और अत्याधुनिक टेक्नोलॉजी द्वारा दंपत

लोहिया संस्थान में दूरबीन विधि से हुई पैंक्रियाज के जटिल कैंसर की सर्जरी

लोहिया संस्थान में दूरबीन विधि से हुई पैंक्रियाज के जटिल कैंसर की सर्जरी

हुज़ैफ़ा अबरार May 21 2026 0

सामान्यत: इस प्रकार के कैंसर में बड़े चीरे वाले ऑपरेशन किए जाते हैं जिससे मरीज़ को लंबे समय तक अस्पता

शिशु की लार, माँ का दूध और पसीना तीनों मिलकर पैदा करते है संक्रमण, स्तनपान में बरतें सावधानी

रंजीव ठाकुर August 05 2022 49022

बच्चे के जन्म के बाद माँ का पहला पीला गाढ़ा दूध क्या होता है ? बच्चे को दूध पिलाने की सही पोजीशन क्या

मानसिक स्वास्थ्य ज़रूरतों के लिये पर्याप्त सेवाओं का अभाव: विश्व स्वास्थ्य संगठन

मानसिक स्वास्थ्य ज़रूरतों के लिये पर्याप्त सेवाओं का अभाव: विश्व स्वास्थ्य संगठन

हे.जा.स. October 10 2021 27896

केवल 52 प्रतिशत देश ही मानसिक स्वास्थ्य को बढ़ावा देने व रोकथाम कार्यक्रमों के सम्बन्ध में लक्ष्य पू

Login Panel