देश का पहला हिंदी हेल्थ न्यूज़ पोर्टल

राष्ट्रीय

केंद्र सरकार ने तंबाकू उत्पादों के खिलाफ जागरूकता बढ़ाने के लिए उठाया बड़ा कदम 

एक दिसंबर 2023 को या उसके बाद निर्मित या आयातित अथवा पैक किए गए तंबाकू उत्पादों पर स्वास्थ्य चेतावनी के साथ एक तस्वीर प्रदर्शित होगी। उस पर चेतावनी स्वरूप लिखा जाएगा, 'तंबाकू का सेवन करने वाले कम उम्र में मर जाते हैं।'

एस. के. राणा
July 29 2022 Updated: July 29 2022 23:55
0 30660
केंद्र सरकार ने तंबाकू उत्पादों के खिलाफ जागरूकता बढ़ाने के लिए उठाया बड़ा कदम  प्रतीकात्मक चित्र

नयी दिल्ली। 'तंबाकू दर्दनाक मौत का कारण बनती है'। एक दिसंबर 2022 या उसके बाद देश में निर्मित, आयात या पैक किए गए तंबाकू उत्पादों पर नई चेतावनी लिखी होगी। कैंसर (cancer) जैसी जानलेवा बीमारी की बड़ी वजह बन रहे तंबाकू उत्पादों के खिलाफ जागरूकता बढ़ाने के लिए बड़ा कदम उठाया जा रहा है। 


एक दिसंबर 2022 से तंबाकू (tobacco) से निर्मित उत्पादों के पैक पर नई तस्वीर प्रकाशित करने को लेकर केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय (Union Health Ministry) ने अधिसूचना जारी की है। यह नियम एक साल के लिए वैध रहेगा। इन दिशानिर्देशों का उल्लंघन दंडनीय अपराध होगा। इसमें सिगरेट और अन्य तंबाकू उत्पाद (विज्ञापन का निषेध और व्यापार और वाणिज्य, उत्पादन, आपूर्ति और वितरण का विनियमन) अधिनियम, 2003 की धारा 20 में कारावास या जुर्माने का प्रावधान है। 


अधिसूचना में यह भी कहा गया है कि इसके अगले साल यानी एक दिसंबर 2023 को या उसके बाद निर्मित या आयातित अथवा पैक किए गए तंबाकू उत्पादों (tobacco products) पर स्वास्थ्य चेतावनी के साथ एक तस्वीर प्रदर्शित होगी। उस पर चेतावनी स्वरूप लिखा जाएगा, 'तंबाकू का सेवन करने वाले कम उम्र में मर जाते हैं।'


मंत्रालय ने सिगरेट और अन्य तंबाकू उत्पाद (Packaging and Labelling) नियम, 2008 में 21 जुलाई को संशोधन किया है। इसके अनुसार नई स्वास्थ्य चेतावनियों को लेकर यह अधिसूचना जारी की गई है। इसमें कहा गया है कि सिगरेट (Cigarettes) और अन्य तंबाकू उत्पाद (पैकेजिंग और लेबलिंग) तीसरा संशोधन नियम, 2022 के तहत संशोधित नियम एक दिसंबर, 2022 से लागू होंगे। ये अधिसूचना 19 भाषाओं में इन वेबसाइटों http://www.mohfw.gov.in"www.mohfw.gov.in और http://ntcp.nhp.gov.in"ntcp.nhp.gov.in पर उलब्ध है। 

WHAT'S YOUR REACTION?

  • 1
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0

COMMENTS

साउथ अफ्रीका में सामने आया कोरोना का नया वेरिएंट ‘क्रैकेन’

साउथ अफ्रीका में सामने आया कोरोना का नया वेरिएंट ‘क्रैकेन’

हे.जा.स. January 09 2023 28656

साउथ अफ्रीका में कोरोना के नए वेरिएंट क्रैकेन के मिलने की जानकारी सामने आई है।

जल्द ही विज्ञान के विद्यार्थियों को मिलेगी नर्सिंग व पैरामेडिकल की शिक्षा

जल्द ही विज्ञान के विद्यार्थियों को मिलेगी नर्सिंग व पैरामेडिकल की शिक्षा

रंजीव ठाकुर September 13 2022 30769

विज्ञान के विद्यार्थियों को नर्सिंग व पैरामेडिकल की शिक्षा देने के लिए जल्द ही माध्यमिक शिक्षा विभाग

कोरोना संक्रमण की जद में नोएडा के स्कूल, 12 वर्षीय बच्ची कोविड अस्पताल में भर्ती 

कोरोना संक्रमण की जद में नोएडा के स्कूल, 12 वर्षीय बच्ची कोविड अस्पताल में भर्ती 

हे.जा.स. April 12 2022 34348

स्कूल में कोविड मामले सामने आने के बाद अभिभावकों की चिंताएं भी बढ़ गई हैं। स्कूल के अभिभावक अभी से ह

गर्मी के मौसम में जवाँ और आकर्षक दिखने के लिए अपनाएं ये घरेलू टिप्स

गर्मी के मौसम में जवाँ और आकर्षक दिखने के लिए अपनाएं ये घरेलू टिप्स

सौंदर्या राय April 05 2022 36099

गर्मी में स्किन के नेचुरल ग्लो को बनाये रखने के लिए बहुत देखभाल की ज़रुरत पड़ती है। स्किन की देखभाल से

यूक्रेन से लौटे भारतीय छात्रों को राहत, एमबीबीएस एग्जाम का वन-टाइम ऑप्शन देगी केंद्र सरकार

यूक्रेन से लौटे भारतीय छात्रों को राहत, एमबीबीएस एग्जाम का वन-टाइम ऑप्शन देगी केंद्र सरकार

admin March 29 2023 27198

यह परीक्षा भारतीय सिलेबस के मुताबिक होगी। इसके बाद 2 साल की इंटर्नशिप भी करनी होगी। केंद्र का कहना थ

नीट पीजी 2022 परीक्षा 6-8 हफ्तों के लिए स्थगित

नीट पीजी 2022 परीक्षा 6-8 हफ्तों के लिए स्थगित

एस. के. राणा February 04 2022 41327

मेडिकल उम्मीदवारों द्वारा बहुत पहले से नेशनल एलिजिबिलिटी कम एंट्रेंस टेस्ट, NEET PG 2022 परीक्षा को

सहारा हॉस्पिटल में कार्डियक टीम ने मरीज की जान बचायी

सहारा हॉस्पिटल में कार्डियक टीम ने मरीज की जान बचायी

हुज़ैफ़ा अबरार December 06 2022 38716

डा विशाल श्रीवास्तव व कार्डियोलॉजिस्ट डॉ धीरज सिंह ने मरीज की विधिवत जांच करके पहले इन्टरा एरोटिक ब्

पटना एम्स में फैकल्टी पदों के लिए निकली बम्पर भर्तियां

पटना एम्स में फैकल्टी पदों के लिए निकली बम्पर भर्तियां

रंजीव ठाकुर August 20 2022 32606

मेडिकल फैकल्टी के पदों के लिए बड़ी संख्या में एम्स ने फैकल्टी के पदों के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं।

मोबाइल की लत से युवाओं को लग रहा मनोरोग: मेरठ मेडिकल कॉलेज की रिपोर्ट

मोबाइल की लत से युवाओं को लग रहा मनोरोग: मेरठ मेडिकल कॉलेज की रिपोर्ट

विशेष संवाददाता July 07 2022 30246

मेरठ मेडिकल कॉलेज और मनोरोग विभाग, जिला अस्पताल ने जनवरी से जून के बीच आएं 2653 मरीजों की पड़ताल की

सहारा हास्पिटल ने बच्चे के दिल में छेद की सर्जरी कर बचाई जान

सहारा हास्पिटल ने बच्चे के दिल में छेद की सर्जरी कर बचाई जान

हुज़ैफ़ा अबरार January 03 2023 35319

धैर्य के माता पिता ने बताया कि जब वह 2 महीने का था, तब उसको निमोनिया हुआ और उसे बुखार आया। स्थानीय ड

Login Panel