देश का पहला हिंदी हेल्थ न्यूज़ पोर्टल

राष्ट्रीय

पूरे विश्व में 19 फ़ीसदी कम हुए कोरोना संक्रमण के मामले

पूरी दुनिया में कोरोना महामारी से फिलहाल राहत मिलने की खबर है। कई देशों में कोरोना संक्रमित घट गए हैं। इसके चलते वहां की सरकारों ने कोविड पाबंदियां हटा दी हैं। अमेरिका में दो साल बाद कंपनियों का कामकाज सामान्य हो रहा है।

एस. के. राणा
February 17 2022 Updated: February 18 2022 00:06
0 31695
पूरे विश्व में 19 फ़ीसदी कम हुए कोरोना संक्रमण के मामले प्रतीकात्मक

नई दिल्ली। पूरी दुनिया में कोरोना महामारी से फिलहाल राहत मिलने की खबर है। कई देशों में कोरोना संक्रमित घट गए हैं। इसके चलते वहां की सरकारों ने कोविड पाबंदियां हटा दी हैं। अमेरिका में दो साल बाद कंपनियों का कामकाज सामान्य हो रहा है। 

विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) के मुताबिक पिछले सप्ताह विश्व स्तर पर कोरोना संक्रमितों के नए केस 19 फीसदी घटे हैं, वहीं मौतों की संख्या स्थिर है। मंगलवार को जारी साप्ताहिक कोरोना रिपोर्ट में डब्ल्यूएचओ (WHO) ने यह बात कही है। संगठन ने कहा कि बीते सप्ताह विश्व में 1.60 करोड़ नए संक्रमित मिले जबकि इसी दौरान 75 हजार मौतें हुईं। डब्ल्यूएचओ ने कहा है कि ओमिक्रॉन के मुकाबले कोरोना के अन्य सभी वैरिएंट के संक्रमित तेजी से घट रहे हैं। इनमें अल्फा, बीटा, डेल्टा वैरिएंट शामिल हैं। 

उधर, अमेरिकी स्वास्थ्य अधिकारियों का कहना है कि वे कोविड-19 महामारी के अगले चरण से निपटने की तैयारियां कर रहे हैं, क्योंकि ओमिक्रॉन से संबंधित केस घट रहे हैं। मास्क पहनने और टेस्टिंग क्षमता को लेकर नई गाइडलाइंस तैयार की जा रही हैं। 

अमेरिका के कई राज्यों ने केस घटने के कारण कोविड पाबंदियों को हटाना शुरू कर दिया है। अमेरिकी सेंटर फॉर डिजिज कंट्रोल एंड प्रिवेंशन (CDC) के आंकड़ों के अनुसार पिछले सप्ताह के मुकाबले समीक्षाधीन सप्ताह में साप्ताहिक औसत संक्रमण दर 40 फीसदी घटी है। वहीं अस्पतालों में संक्रमित होने वालों की दैनिक संख्या 28 फीसदी कम हुई है। कोरोना से दैनिक मौतों की संख्या भी नौ फीसदी घटी है। सीडीसी के निदेशक रोशेल वैलेन्सकी का कहना है कि नई कोरोना गाइडलाइंस जल्द जारी की जाएगी। इसमें मास्क को लेकर भी नए नियम जारी हो सकते हैं।

WHAT'S YOUR REACTION?

  • 1
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0

COMMENTS

भारत में कोविड-19 के 6,594 नए मामले, छह मरीजों की मौत

भारत में कोविड-19 के 6,594 नए मामले, छह मरीजों की मौत

एस. के. राणा June 14 2022 31080

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के मंगलवार सुबह आठ बजे तक अद्यतन आंकड़ों के अनुसार, संक्रमण के कारण छह औ

ओमिक्रोन के खिलाफ आयुर्वेद और प्राकृतिक चिकित्सा प्रभावी समाधान: गुरू मनीष

ओमिक्रोन के खिलाफ आयुर्वेद और प्राकृतिक चिकित्सा प्रभावी समाधान: गुरू मनीष

हुज़ैफ़ा अबरार January 25 2022 104094

आयुर्वेद एवं मैडिटेशन गुरु तथा शुद्धि आयुर्वेद के संस्थापक, गुरू मनीष  ने कहा कि आयुर्वेद और प्राकृत

बच्चों और गर्भवती महिलाओं के टीकाकरण के लिए चलेगा विशेष अभियान

बच्चों और गर्भवती महिलाओं के टीकाकरण के लिए चलेगा विशेष अभियान

आरती तिवारी December 08 2022 30865

डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने बताया कि सरकारी अस्पतालों में शिशुओं का मुफ्त टीकाकरण होता है। वहीं गर्भा

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने किया सीएचसी का औचक निरीक्षण

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने किया सीएचसी का औचक निरीक्षण

विशेष संवाददाता March 19 2023 26976

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने चमोली में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गैरसैंण का औचक निरीक्षण किया। म

देश का पहला 5G कनेक्टेड एम्बुलेंस

देश का पहला 5G कनेक्टेड एम्बुलेंस

विशेष संवाददाता October 04 2022 29915

ये ऐसी एम्बुलेंस है जो मरीज के पहुंचने से पहले उसकी सारी अहम जानकारियां रियल टाइम में अस्पताल को डिज

जानिए पेशाब रोकने से होने वाली स्वास्थ्य समस्याओं के बारे में

जानिए पेशाब रोकने से होने वाली स्वास्थ्य समस्याओं के बारे में

लेख विभाग February 09 2022 31541

ज़िन्दगी में कई ऐसे मौके आतें है जब व्यक्ति को कई घंटों यूरिन रोककर बैठे रहना पड़ता हैं। ऐसा करते हुए

भारत में कोविड बन रही है स्थानिक बीमारी: वायरोलॉजिस्ट

भारत में कोविड बन रही है स्थानिक बीमारी: वायरोलॉजिस्ट

एस. के. राणा February 16 2022 30816

मशहूर वायरोलॉजिस्ट टी जैकब जॉन ने दावा किया कि भारत में कोविड महामारी असल में स्थानिक बीमारी बनने की

गर्मी से होने वाली बीमारियों से सावधान रहें, अपने आपको हाइड्रेट रखें: डॉ. डी.पी. सिंह

गर्मी से होने वाली बीमारियों से सावधान रहें, अपने आपको हाइड्रेट रखें: डॉ. डी.पी. सिंह

हुज़ैफ़ा अबरार May 11 2022 36292

हमारा शरीर डीहाइड्रेट होने पर ज्यादा लार का उत्पादन नहीं करता है। जब लार पर्याप्त मात्रा में नहीं बन

'वन वर्ल्ड टीबी समिट' में बोले सीएम योगी, कहा- यूपी में 2.70 लाख टीबी मरीजों को लिया गया गोद

आरती तिवारी March 24 2023 24210

मुख्यमंत्री ने कहा कि संचारी रोग, जापानी बुखार और ‘एक्यूट इंसेफेलाइटिस सिंड्रोम’ (चमकी खुबार) को उत्

हेल्थकेयर सेक्टर में वेतन विसंगति का शिकार हैं महिलाएं: विश्व स्वास्थ्य संगठन

हेल्थकेयर सेक्टर में वेतन विसंगति का शिकार हैं महिलाएं: विश्व स्वास्थ्य संगठन

हे.जा.स. July 14 2022 34459

अंतर्राष्ट्रीय श्रम संगठन और विश्व स्वास्थ्य संगठन की ताज़ा साझा रिपोर्ट में उल्लेख किया गया है कि ह

Login Panel