देश का पहला हिंदी हेल्थ न्यूज़ पोर्टल

उत्तर प्रदेश

सहारा हॉस्पिटल में डेंगू सहित हार्ट अटैक का तुरंत मिला इलाज

डेंगू के इलाज के दौरान उन्हें हार्ट से संबंधित बीमारी का संदेह हुआ तो उन्होंने तुरंत एक ईसीजी करवाने को कहा। जब ईसीजी देखा तो उस में कुछ गड़बड़ी पाई गई डॉक्टर इमरान ने परिजनों को सीसीयू में मरीज को तुरंत एडमिट करने को कहा।

हुज़ैफ़ा अबरार
November 22 2022 Updated: November 24 2022 07:52
0 34328
सहारा हॉस्पिटल में डेंगू सहित हार्ट अटैक का तुरंत मिला इलाज मरीज़ के साथ सहारा हॉस्पिटल के डॉक्टर

लखनऊ। बनारस की रहने वाली 46 वर्षीय महिला मरीज वंदना दुबे को 28 अक्टूबर को बहुत तेज 104 डिग्री बुखार था। साथ ही उनकी पूरे बॉडी में बहुत तेज दर्द भी था। परिजन लगातार सर पर पट्टियां रखकर बुखार उतारने की कोशिश कर रहे थे। उन्होंने 3 दिन तक पेरासिटामोल की दवाई भी दी। लेकिन इन सब से जब बुखार में आराम नहीं आ रहा था तो उन्होंने वहीं पास के डॉक्टर की सलाह पर डेंगू का टेस्ट करवाया, जोकि पॉजिटिव आया।

 

वहां के डॉक्टर ने कुछ एंटीबायोटिक (antibiotics) की दवाएं भी दी। दो-तीन दिन वह दवाई चली। जब दोबारा जांच कराई गई तो उनकी प्लेटलेट (platelets) 51000 से घटकर 19000 आ चुकी थी। फिर परिवारजनों ने वहीं पास के एक प्राइवेट अस्पताल में महिला मरीज को भर्ती कराया। कुछ मित्रों ने परिवार जनों को सलाह दी कि इनको सहारा हॉस्पिटल में ले जाकर एक इलाज करवाएं। तुरंत  महिला मरीज को सहारा हॉस्पिटल (Sahara Hospital) के इमरजेंसी विभाग में लाया गया, जिनको डॉक्टर इमरान हनफी (Dr. Imran Hanfi) के अंतर्गत एडमिट किया।

 

उन्होंने देर न करते हुए डेंगू (dengue) से संबंधित समस्त इलाज को करना शुरू कर दिया। डेंगू के इलाज के दौरान उन्हें हार्ट से संबंधित बीमारी का संदेह हुआ तो उन्होंने तुरंत एक ईसीजी करवाने को कहा। जब ईसीजी (ECG) देखा तो उस में कुछ गड़बड़ी पाई गई डॉक्टर इमरान ने परिजनों को सीसीयू (CCU) में मरीज को तुरंत एडमिट करने को कहा। जब मरीज ऑब्जर्वेशन में थी उसी समय उनको हार्ट अटैक (heart attack) आ गया और कार्डियक अरेस्ट (cardiac arrest) हो गया मरीज को तुरंत ही सीपीआर दिया गया जिससे उसका हार्ट चलने लगा। फिर मरीज को  वैन्टिलेटर पर लिया गया।

 

१६ घंटे के बाद हार्ट अटैक का मैनेजमेंट करने के बाद वैन्टिलेटर (ventilator) से हटा दिया गया। ऐसे में क्योंकि डॉक्टर इमरान हनफी ने आने वाली स्थिति का अंदेशा पहले से ही लगा लिया था और सीसीयू में सही समय पर एडमिट कर दिया था जिसकी वजह से महिला मरीज को तुरंत ही हार्ट से संबंधित सभी सुविधाएं सीसीयू विभाग (CCU department) में तुरंत कुशल सुपर विजन में उपलब्ध हो गई। मरीज की डॉक्टर इमरान हनफी की सूझबूझ से हार्ट अटैक आने के बावजूद भी जान बचाई जा सकी।

WHAT'S YOUR REACTION?

  • 1
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0

RELATED POSTS

COMMENTS

लापरवाही ! ग्वालियर के एक अस्पताल से मिले अज़िथ्रोमिसिन सिरप में कीड़े ?

लापरवाही ! ग्वालियर के एक अस्पताल से मिले अज़िथ्रोमिसिन सिरप में कीड़े ?

हे.जा.स. October 16 2025 5321

ग्वालियर के मुरार के प्रसूति गृह अस्पताल में एक महिला अपने बीमार बच्चे को डॉक्टर को दिखाने आई थी। डॉ

डॉक्टरों ने सर्जरी कर निकला आंत में फंसा स्टील का ग्लास

डॉक्टरों ने सर्जरी कर निकला आंत में फंसा स्टील का ग्लास

विशेष संवाददाता August 23 2022 31259

खबरों के मुताबिक यह शख्स गुजरात के सूरत में काम करता है। कुछ दिन पहले वह अपने कुछ साथियों के साथ पार

केंद्र सरकार ने कोविड-19 पैकेज चरण-दो के लिए 23,123 करोड़ रुपये स्वीकृत किये।

केंद्र सरकार ने कोविड-19 पैकेज चरण-दो के लिए 23,123 करोड़ रुपये स्वीकृत किये।

एस. के. राणा July 10 2021 34838

इस योजना का उद्देश्य बाल चिकित्सा देखभाल सहित स्वास्थ्य बुनियादी ढांचे के विकास पर ध्यान केंद्रित कर

भारत में बढ़ रही है मानसिक रोगियों की संख्या

भारत में बढ़ रही है मानसिक रोगियों की संख्या

लेख विभाग October 10 2022 48434

मानसिक रोगियों की इतनी बड़ी संख्या के बावजूद भी अब तक भारत में इसे एक रोग के रूप में पहचान नहीं मिल प

मिट्टी में बढ़ रहे खारेपन से बढ़ेगी वैश्विक ख़ाद्य समस्या।

मिट्टी में बढ़ रहे खारेपन से बढ़ेगी वैश्विक ख़ाद्य समस्या।

हे.जा.स. December 04 2021 27817

मृदा या मिट्टी के खारेपन से तात्पर्य मिट्टी में नमक के अत्यधिक स्तर का पाया जाना है, जिससे पौधों और

पोर्टेबल ईसीजी डिवाइस से घर बैठे नज़र रखें अपने हार्ट पर

पोर्टेबल ईसीजी डिवाइस से घर बैठे नज़र रखें अपने हार्ट पर

एस. के. राणा January 25 2022 31726

अब पोर्टेबल ईसीजी डिवाइस भी बाज़ार में आ गयी है। इससे घर में बैठकर ही दिल की धड़कन पर 24 घण्टे नजर र

प्रदेश में बढ़ा कोरोना संक्रमण, मास्क अनिवार्य

प्रदेश में बढ़ा कोरोना संक्रमण, मास्क अनिवार्य

आरती तिवारी April 13 2023 37666

सीएम योगी ने अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि हर जिले में डेडिकेटेड कोविड हॉस्पिटल तत्काल क्रिय

दांतों के पीलेपन को दूर करने के लिए अपनाएं ये घरेलू नुस्खें

दांतों के पीलेपन को दूर करने के लिए अपनाएं ये घरेलू नुस्खें

लेख विभाग November 05 2022 30779

दांत अगर ठीक से साफ नहीं हुए तो धीरे- धीरे पीलापन जमने लगता है। हालांकि ज्यादा परेशान होने की जरूरत

मलेरिया के खिलाफ वैक्सीन विकसित होने की संभावना बढ़ी।

मलेरिया के खिलाफ वैक्सीन विकसित होने की संभावना बढ़ी।

हे.जा.स. November 06 2021 30604

एक नई स्टडी में मलेरिया रोगियों में मुख्य रूप से फेफड़े, आंतों के म्यूकस (श्लेष्म) झिल्ली में संक्रम

फिटकरी के इस्तेमाल से स्किन की ये समस्याएं होगी दूर

फिटकरी के इस्तेमाल से स्किन की ये समस्याएं होगी दूर

आरती तिवारी September 20 2022 31396

त्वचा को निखारने के लिए अगर आप घर के नुस्खों पर भरोसा करती हैं और ज्यादातर उसी का उपयोग भी करती है।

Login Panel