देश का पहला हिंदी हेल्थ न्यूज़ पोर्टल

अंतर्राष्ट्रीय

अमेरिकी कंपनी फाइजर ने कोरोनरोधी गोली का क्लीनिकल ट्रायल पूरा किया, बताया 89 प्रतिशत सुरक्षित।

हे.जा.स.
November 07 2021 Updated: November 08 2021 00:06
0 35231
अमेरिकी कंपनी फाइजर ने कोरोनरोधी गोली का क्लीनिकल ट्रायल पूरा किया, बताया 89 प्रतिशत सुरक्षित। प्रतीकात्मक

वाशिंगटन। अमेरिकी फार्मा कंपनी फाइजर (Pfizer) ने शुक्रवार को दावा किया कि कोविड -19 (Covid-19) के इलाज में उनकी गोली (Corona Tablet) अत्यधिक प्रभावी है। जिसे महामारी को खत्म करने की दिशा में एक बड़ा कदम माना जा रहा है। दरअसल, महामारी की शुरुआत से ही घर पर कोरोना वायरस के इलाज के लिए इस तरह की गोली की मांग की गई थी। जिसे बनाने में तमाम शोधकर्ता जुटे हैं। अब तक कोरोना का इलाज ड्रिप या इंजेक्शन के माध्यम से ही किया जा रहा है।

मर्क के बाद फाइजर दूसरी कोविड रोधी गोली लाने का दावा किया है, वास्तव में इस गोली का प्रयोग इन्फ्लूएंजा (influenza) रोग में किया जाता है। जिसे कोरोना वायरस से लड़ने के लिए रीब्रांड किया गया है। फाइजर ने इसे खासतौर पर कोविड से लड़ने के लिए ही बनाया है। अमेरिकी कंपनी ने कहा कि Paxlovid नामक फाइजर दवा नेअन्य बीमारी से ग्रस्त कोविड गंभीर रोगियों के अस्पताल में भर्ती होने या मृत्यु के रिस्क में 89 प्रतिशत की कमी हासिल की है। अब तक किए गए क्लिनिकल परीक्षण (clinical trials) के परिणाम इतने सटीक थे कि अब नए लोगों पर इसका परीक्षण नहीं किया जाएगा।

फाइजर जल्द से जल्द खाद्य एवं औषधि प्रशासन (USFDA) को डेटा जमा करके आपातकालीन उपयोग (EUA) की अनुमति के लिए आवेदन करेगी। फाइजर के प्रोडक्ट को "प्रोटीन इनहिबिटर" के रूप में जाना जाएगा।

फाइजर के सीईओ अल्बर्ट बौर्ला ने कहा कि आज की खबर इस महामारी (pandemic) की तबाही को रोकने के वैश्विक प्रयासों में एक वास्तविक गेम-चेंजर है। इन आंकड़ों से पता चलता है कि अगर रेगुलेटरी अथॉरिटी अनुमति देती है तो हमारी गोली रोगियों के जीवन को बचाने, कोविड -19 संक्रमण की गंभीरता को कम करने और 10 में से नौ मरीजों को अस्पतालों में भर्ती होने वालों की संख्या को कम करने की क्षमता रखती है। 

डेटा का मुख्य विश्लेषण उत्तर और दक्षिण अमेरिका, यूरोप, अफ्रीका और एशिया में 1,219 नौजवानों की संख्या से किया गया है। शुरुआती लक्षण दिखने के तुरंत बाद पांच दिनों तक हर 12 घंटे में इनमें से कुछ को प्रायोगिक दवा दी गई और अन्य को सामान्य इलाज दिया गया।

WHAT'S YOUR REACTION?

  • 1
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0

RELATED POSTS

COMMENTS

Prevention of acute myocardial infarction induced heart failure by intracoronary infusion of mesenchymal stem cells

Prevention of acute myocardial infarction induced heart failure by intracoronary infusion of mesenchymal stem cells

British Medical Journal November 02 2025 4585

Intracoronary infusion of Wharton’s jelly derived mesenchymal stem cells significantly reduced the r

जल्द ही आने वाली है कोरोना की नेक्स्ट जेनरेशन वैक्सीन

जल्द ही आने वाली है कोरोना की नेक्स्ट जेनरेशन वैक्सीन

विशेष संवाददाता September 03 2022 31869

देश में कोरोना का कहर जारी है। हालांकि मामलों में लगातार कमी देखने को मिल रही है, लेकिन मामले अभी भी

कोविड-19: दक्षिण अफ़्रीका में चिन्हित नए वैरिएण्ट का  नामकरण "ओमिक्रोन"

कोविड-19: दक्षिण अफ़्रीका में चिन्हित नए वैरिएण्ट का  नामकरण "ओमिक्रोन"

हे.जा.स. November 28 2021 32300

यूएन स्वास्थ्य एजेंसी के अनुसार आरम्भिक सबूतों से पता चलता है कि डेल्टा जैसे अन्य वैरिएण्ट की तुलना

भारत में घट रही प्रजनन क्षमता, पितृसत्तात्मक मानसिकता जिम्मेदार 

भारत में घट रही प्रजनन क्षमता, पितृसत्तात्मक मानसिकता जिम्मेदार 

हुज़ैफ़ा अबरार July 30 2022 25437

भारत में लगभग 10.14 प्रतिशत जोड़े इंफरटाइल हैं और सबसे महत्वपूर्ण बात तो यह है कि इनफर्टिलिटी न केवल

J.E.E. की तर्ज़ पर NEET-UG की परीक्षा को वर्ष में एक बार से अधिक आयोजित करने की संभावनाओं पर विचार। 

J.E.E. की तर्ज़ पर NEET-UG की परीक्षा को वर्ष में एक बार से अधिक आयोजित करने की संभावनाओं पर विचार। 

हे.जा.स. January 24 2021 19382

क छात्र विभिन्न कारणों से साल में एक बार मेडिकल प्रवेश परीक्षा NEET-UG के दिन गैर हाज़िर हो सकता है।

प्रदेश सरकार ने स्वास्थ्य सुविधाओं को लोगों तक पहुंचाने के लिए खोला खज़ाना 

प्रदेश सरकार ने स्वास्थ्य सुविधाओं को लोगों तक पहुंचाने के लिए खोला खज़ाना 

हुज़ैफ़ा अबरार May 11 2022 32373

प्रदेश में मेडिकल कोर्स के लिए सीटों की संख्या को दोगुनी करने के अलावा राज्य में 6,000 से अधिक डॉक्ट

आगरा के एक अस्पताल में लगी आग, डॉक्टर और बेटा-बेटी समेत तीन की मौत

आगरा के एक अस्पताल में लगी आग, डॉक्टर और बेटा-बेटी समेत तीन की मौत

अबुज़र शेख़ October 05 2022 27453

आग लगने के समय अस्पताल में 4 मरीज़ भर्ती थे जिन्हे एक घंटे की मशक्कत के बाद सुरक्षित बाहर निकाल लिया

गुजरात में डब्ल्यूएचओ खोलेगा वैश्विक परंपरागत चिकित्सा पद्धति केंद्र

गुजरात में डब्ल्यूएचओ खोलेगा वैश्विक परंपरागत चिकित्सा पद्धति केंद्र

हे.जा.स. March 10 2022 28997

इस केंद्र को आयुष मंत्रालय के अंतर्गत स्थापित किया जाएगा। इसके जरिये परंपरागत चिकित्सा पद्धति को वैश

बदलते मौसम में एलर्जी से बचने के लिए करें योगाभ्यास

बदलते मौसम में एलर्जी से बचने के लिए करें योगाभ्यास

लेख विभाग October 18 2023 173559

स्वास्थ्य विशेषज्ञों के मुताबिक एलर्जी किसी भी तरह की हो इसे गंभीरता से लिया जाना चाहिए। इसके लिए दै

बदलते मौसम में डेंगू-मलेरिया से रहें सतर्क।  

बदलते मौसम में डेंगू-मलेरिया से रहें सतर्क।  

हुज़ैफ़ा अबरार June 06 2021 32868

डीएमओ ने जनसमुदाय से अपील किया कि मच्छरों से बचने के लिए पूरी आस्तीन के कपड़े पहनें एवं सोते समय मच्छ

Login Panel