देश का पहला हिंदी हेल्थ न्यूज़ पोर्टल

स्वास्थ्य

सावधान! पेट दर्द हो सकता है खतरनाक

खान-पान में गड़बड़ी या दूसरी कारणों से पेट में कई तरह की समस्याएं पैदा होती हैं, पेट में दर्द होना भी उन्हीं में से एक है, लेकिन पेट का दर्द लंबे समय तक रहे तो इसके पीछे कोई बड़ी बीमारी हो सकती है। यहां हम आपको पेट दर्द उन कारणों के बारे में बता रहे हैं जो गंभीर बीमारी का लक्षण होते हैं।

आरती तिवारी
November 23 2022 Updated: November 23 2022 23:30
0 22368
सावधान! पेट दर्द हो सकता है खतरनाक प्रतीकात्मक फोटो

पेट शरीर का सबसे महत्वपूर्ण अंग है जो शरीर की कार्यप्रणाली में एक अमाह भूमिका निभाता है। शरीर में होने वाली अत्यधिक आंतरिक समस्याएं पेट से जुड़ी होती है। पेट खाना ग्रहण कर उससे शरीर को ऊर्जा प्रदान करता है। खान-पान में गड़बड़ी या दूसरी कारणों से पेट में कई तरह की समस्याएं पैदा होती हैं, पेट में दर्द होना भी उन्हीं में से एक है, लेकिन पेट का दर्द लंबे समय तक रहे तो इसके पीछे कोई बड़ी बीमारी हो सकती है। यहां हम आपको पेट दर्द उन कारणों के बारे में बता रहे हैं जो गंभीर बीमारी का लक्षण होते हैं।

 

पेट में दर्द के गंभीर कारण और संकेत - Serious causes and signs of abdominal pain

 

पैंक्रियाटाइटिस - Pancreatitis

पैंक्रियाटाइटिस की बीमारी में पैनक्रियास (अग्नाशय) में सूजन हो जाती है। इस बीमारी में तेज दर्द होता है जो आपके पेट के ऊपरी मध्य भाग में शुरू होता है और आपकी पीठ या छाती तक फैल सकता है। इसमें उल्टी, बुखार, पेट में सूजन, खराश और हृदय गति का तेज होना जैसे लक्षण भी शामिल हैं।

 

एपेंडिसाइटिस - Appendicitis

एपेंडिसाइटिस अपेंडिक्स में सूजन के कारण होने वाली बीमारी है जो इलाज ना मिलने की स्थिति में भयानक हो जाती है। एपेंडिसाइटिस में पेट में तेज दर्द उठता है जो आमतौर पर नाभि के आसपास शुरू होता है और पेट के दाहिने निचले हिस्से तक महसूस होता है। इसके अलावा इस कंडीशन में लगातार दर्द होता है और पेट के दाहिने निचले हिस्से तक महसूस होता है। इसके अलावा इस कंडीशन में लगातार दर्द होता है जो समय के साथ और बदतर हो जाता है।

 

अल्सर की बीमारी - Ulcer disease

ये बीमारी पेट के अंदर और छोटी आंत के पहले भाग में अल्सर या खुले घाव बनने के कारण होती है। इसमें पेट में दर्द जो खाना खाने पर और बढ़ जाता है। इसके अलावा  मतली-उल्टी, सूजन, गैस, पेट में जलन और वजन घटना भी इसके लक्षण हैं। इसके इलाज के लिए आमतौर पर एसिड सप्रेसेंट दवाओं का इस्तेमाल किया जाता है। ये एसिड को कम करती हैं जिससे अल्सर ठीक हो जाता है।

 

कोलेसिस्टिटिस - Cholecystitis 

कोलेसिस्टिटिस (पित्ताशय) एक ऐसी स्थिति है जिसमें पित्ताशय की थैली में सूजन हो जाती है और पेट के ऊपरी दाहिने हिस्से में अचानक असहनीय दर्द होने लगता है। यह कई बार दाहिने कंधे या पीठ तक भी पहुंच जाता है। इसके अलावा कोलेसिस्टिटिस के अन्य लक्षणों में बुखार, ठंड लगना, उल्टी तेज से सांस लेने या खाना खाने के बाद उठने वाला दर्द शामिल हैं।

 

बाउल ऑब्स्ट्रक्शन - Bowel obstruction

बाउल ऑब्स्ट्रक्शन की स्थिति तब पैदा होती है जब शरीर में रेशेदार ऊतक जैसी कोई चीज आंतों को ब्लॉक कर देती है। इससे भोजन ठीक तरह से पच नहीं पाता और व्यक्ति को दर्द होने लगता है। यह बीमारी उन लोगों को ज्यादा होती है जिनकी कोई सर्जरी हुई हो और उसके बाद उनके अंदर स्कार टिश्यू (रेशेदार ऊतक) बन गए हों।  (स्कार टिश्यू वो होते हैं जो किसी बीमारी या चोट के बाद आपके सामान्य टिश्यू की जगह बनते हैं)। इसमें पेट के निचले हिस्से में तेज दर्द होता है।  इसके अलावा लोगों को उल्टी, पेट में सूजन, गैस जैसी दिक्क्तें भी होती हैं. इसके इलाज में डॉक्टर मरीज को IV fluids देता है। दरअसल IV fluids का मतलब एक ट्यूब के माध्यम से एक व्यक्ति की नसों में दवा को इंजेक्ट करना है।

WHAT'S YOUR REACTION?

  • 1
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0

RELATED POSTS

COMMENTS

केद्रीय स्वास्थ्य राज्यमंत्री एसपी सिंह बघेल ने जिला अस्पताल का किया निरीक्षण

केद्रीय स्वास्थ्य राज्यमंत्री एसपी सिंह बघेल ने जिला अस्पताल का किया निरीक्षण

विशेष संवाददाता May 24 2023 32336

केद्रीय स्वास्थ्य राज्यमंत्री ने जिला अस्पताल का निरीक्षण किया। इस दौरान मंत्री ने इमरजेंसी वार्ड, ब

अपोलोमेडिक्स हॉस्पिटल द्वारा वन अवध सेंटर में ‘वर्ल्ड नो-टोबैको डे’ पर स्वास्थ्य व जागरूकता शिविर का हुआ आयोजन

अपोलोमेडिक्स हॉस्पिटल द्वारा वन अवध सेंटर में ‘वर्ल्ड नो-टोबैको डे’ पर स्वास्थ्य व जागरूकता शिविर का हुआ आयोजन

रंजीव ठाकुर May 31 2022 40147

अपोलोमेडिक्स के डॉक्टर्स द्वारा तम्बाकू सेवन से स्वास्थ्य को पहुंचने वाले नुकसान के बारे में बताया ग

गोमती नगर विस्तार में राम आसरे पुरवा, खरगापुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र की देखिए व्यवस्थाएं

आरती तिवारी August 26 2022 105031

देश कई स्वास्थ्य संबंधित चुनौतियों से जूझ रहा है, कई तरह के वायरस देश में कहर बरपा रहे हैं। दूसरी ओर

राहत; वैक्सीन के बाद आएगी कोरोना वायरसरोधी गोलियां।

राहत; वैक्सीन के बाद आएगी कोरोना वायरसरोधी गोलियां।

रंजीव ठाकुर August 05 2021 35604

कोरोना को मात देने के लिए वैक्सीन के बाद वायरसरोधी गोलियां भी आ सकती हैं। स्वीडन में एंटीवायरल ओरल

सेक्स जीवन को तनाव से दूर रखें

सेक्स जीवन को तनाव से दूर रखें

लेख विभाग November 05 2022 38775

हमारे दिमाग के बीच के हिस्से में एक छोटा है हिस्सा होता है जो हमारे दिमाग का ‘प्लेजर सेंटर’ माना जात

प्रदेश में घट रहें हैं कोरोना संक्रमण के मामलेऔर इससे होने वाली मौत। 

प्रदेश में घट रहें हैं कोरोना संक्रमण के मामलेऔर इससे होने वाली मौत। 

हुज़ैफ़ा अबरार February 07 2021 23595

कल एक दिन में कुल 1,25,670 सैम्पल की जांच की गयी। प्रदेश में अब तक कुल 2,85,78,777 सैम्पल की जांच की

विश्व स्ट्रोक दिवस पर मेदांता हॉस्पिटल लखनऊ में सेमिनार आयोजित 

विश्व स्ट्रोक दिवस पर मेदांता हॉस्पिटल लखनऊ में सेमिनार आयोजित 

हुज़ैफ़ा अबरार October 31 2023 160648

देशभर में स्ट्रोक के बढ़ते मामलों को लेकर मेदांता हॉस्पिटल, लखनऊ के विशेषज्ञों ने चिंता व्यक्त किया

पुलवामा शहीदों की याद में स्वैच्छिक रक्तदान एवं श्रद्धांजलि।

पुलवामा शहीदों की याद में स्वैच्छिक रक्तदान एवं श्रद्धांजलि।

February 15 2021 24510

जिला चिकित्सालय प्रतापगढ़ के सर्जिकल वार्ड में भर्ती किडनी के मरीज हीरालाल को एक यूनिट ए पॉजिटिव रक

डॉ. श्वेता भाजपा चिकित्सा प्रकोष्ठ की प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य मनोनीत

डॉ. श्वेता भाजपा चिकित्सा प्रकोष्ठ की प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य मनोनीत

हुज़ैफ़ा अबरार November 01 2026 490

चिकित्सक समुदाय के हितों संगठन की सक्रियता और सामाजिक सरोकारों से जुड़े अनेक कार्यों में सक्रिय भूमिक

ठंड के मौसम में एंकिलॉजिंग स्पॉन्डिलाइटिस का प्रबंधन कैसे करें

ठंड के मौसम में एंकिलॉजिंग स्पॉन्डिलाइटिस का प्रबंधन कैसे करें

लेख विभाग January 22 2022 35367

एंकीलॉजिंग स्‍पॉन्डिलाइटिस एक ऑटो इनफ्‍लैमेटरी रो है, जिसके वास्‍तविक कारण के बारे में पता नहीं है,

Login Panel