देश का पहला हिंदी हेल्थ न्यूज़ पोर्टल

राष्ट्रीय

दिल्ली में मंकीपॉक्स का एक और मामला, अफ्रीकन महिला में हुई पुष्टि

राजधानी में मंकीपॉक्स वायरल का 7वां मरीज संक्रमित मिला है। रविवार को एक 24 वर्षीय अफ्रीकी महिला में मंकीपॉक्स की पुष्टि हुई है। इसी के साथ ही राजधानी में मंकीपॉक्स के कुल मामलों की संख्या बढ़कर 7 हो गई है।

विशेष संवाददाता
September 13 2022 Updated: September 13 2022 15:42
0 32141
दिल्ली में मंकीपॉक्स का एक और मामला, अफ्रीकन महिला में हुई पुष्टि प्रतीकात्मक चित्र

नयी दिल्ली राजधानी में मंकीपॉक्स वायरल का 7वां मरीज संक्रमित मिला है।  रविवार को एक 24 वर्षीय अफ्रीकी महिला में मंकीपॉक्स की पुष्टि हुई है। इसी के साथ ही राजधानी में मंकीपॉक्स के कुल मामलों की संख्या बढ़कर 7 हो गई है। महिला में मंकीपॉक्स के लक्षण दिखने पर उसे शुक्रवार को संदिग्ध हालत में लोकनायक अस्पताल में भर्ती कराया गया था और जांच के लिए सैंपल एनआईवी की लैब में पुणे भेजा गया था। जांच में महिला की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।

 

 वहीं लोकनायक अस्पताल (Loknayak Hospital) के चिकित्सा निदेशक डॉ. सुरेश कुमार ने बताया कि सोमवार को एक युवक की रिपोर्ट पॉजिटिव (report positive) आई। उन्होंने कहा कि मंकीपॉक्स से संक्रमित अस्पताल में एक महिला और एक पुरुष भर्ती मरीज भर्ती हैं। जबकि 5 मरीजों को स्वस्थ होने पर अस्पताल से छुट्टी दी जा चुकी है। उन्होंने कहा कि अस्पताल में भर्ती मंकीपॉक्स (monkeypox) के दोनों मरीजों की हालत स्थिर है। 

 

मंकीपॉक्स वायरस ऐसे फैलता है- Monkeypox virus spreads like

किसी संक्रमित (infected) व्यक्ति के संपर्क में आने से, संक्रमित व्यक्ति के कपड़े, तौलिया, बिस्तर जैसी चीजों का इस्तेमाल करने से, संक्रमित जानवर के काटने से, उसके खून, शरीर के तरल पदार्थ को छूने से फैलता है। 

 

बता दें कि दिल्ली में कोरोना (covid-19) के मामले तेजी से घट रहे हैं। जांच कम होने से सोमवार को कोरोना से संक्रमित मरीजों की संख्या 65 से कम रही। स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक सोमवार को कोरोना के 63 मामले सामने आए जबकि 160 को स्वस्थ होने पर अस्पताल व होम आइसोलेशन से छुट्टी दी गई।

Updated by Aarti Tewari

WHAT'S YOUR REACTION?

  • 1
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0

RELATED POSTS

COMMENTS

एंटीबायोटिक के गलत इस्तेमाल को रोकने के लिए राज्य-स्तर पर कदम उठाना ज़रूरी: डा वेद प्रकाश 

एंटीबायोटिक के गलत इस्तेमाल को रोकने के लिए राज्य-स्तर पर कदम उठाना ज़रूरी: डा वेद प्रकाश 

हुज़ैफ़ा अबरार September 13 2026 735

सेप्सिस (Sepsis) एक गंभीर और जानलेवा स्थिति है, जो तब होती है जब शरीर किसी संक्रमण के प्रति अत्यधिक

नोएडा जिला अस्पताल में 40 और बेड पर मिलेगी ये सुविधा

नोएडा जिला अस्पताल में 40 और बेड पर मिलेगी ये सुविधा

आरती तिवारी June 22 2023 27815

नोएडा जिला अस्पताल में 20 बेड का मेडिकल आईसीयू वार्ड और 6 बेड का उच्च निर्भरता इकाई शुरू होने के बाद

नागरिक उड्डयन सुरक्षा ब्यूरो ने किया दौड़ का आयोजन

नागरिक उड्डयन सुरक्षा ब्यूरो ने किया दौड़ का आयोजन

आरती तिवारी October 02 2022 29057

गांधी जयंती के अवसर पर चौधरी चरण सिंह इंटरनेशनल एयरपोर्ट (सीसीएसआईए) में नागरिक उड्डयन सुरक्षा ब्यूर

दिल्ली में डेंगू के मरीज 1200 के पार

दिल्ली में डेंगू के मरीज 1200 के पार

एस. के. राणा October 11 2022 36013

राजधानी में डेंगू के कुल मामलों की संख्या बढ़कर 1258 हो गई है। वहीं एनसीआर और दिल्ली के आसपास सटे रा

चीन के सान्या शहर में कोरोना का तांडव, पूरे शहर में लगा लॉकडाउन 

चीन के सान्या शहर में कोरोना का तांडव, पूरे शहर में लगा लॉकडाउन 

हे.जा.स. August 07 2022 29661

शनिवार सुबह से सान्या शहर में पब्लिक ट्रांसपोर्ट पर पाबंदी लगा दी गई है और लोगों की आवाजाही पर भी रो

चीन ने कबूली कोरोना से तबाही की बात, वायरस से संक्रमित हो चुकी है 80 फीसदी आबादी

चीन ने कबूली कोरोना से तबाही की बात, वायरस से संक्रमित हो चुकी है 80 फीसदी आबादी

हे.जा.स. January 24 2023 28363

रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा हैं कि चाइना में 80 फीसदी से अधिक आबादी कोरोना संक्रमण से ग्रसित हैं।

किडनी रोग, लिवर फेल व कैंसर के इलाज़ में रामबाण है आयुर्वेद: आचार्य मनीष

हुज़ैफ़ा अबरार October 19 2022 39564

आचार्य मनीष ने कहा, ''देश भर में हमारे सौ से अधिक शुद्धि क्लीनिक्स  संचालित हैं। दिल्ली में सीजीएचएस

प्रदेश में पोलियो वायरस के किसी भी संभावित प्रवेश को रोकना:  डॉ.पिंकी जोवेल

प्रदेश में पोलियो वायरस के किसी भी संभावित प्रवेश को रोकना:  डॉ.पिंकी जोवेल

हुज़ैफ़ा अबरार June 30 2026 973

राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन ने बताया उत्तर प्रदेश पिछले 16 वर्षों से पोलियो मुक्त बना हुआ है, लेकिन इस

मेडिकल स्टोर पर छापेमारी, DIO ने जारी किया नोटिस

मेडिकल स्टोर पर छापेमारी, DIO ने जारी किया नोटिस

विशेष संवाददाता August 03 2023 37316

औरैया के कई मेडिकल स्टोर्स पर ताबड़तोड़ छापेमारी की गई है। डीआईओ की ओर से छापेमारी की गई। जिसमें छा

कोरोना संक्रमण: देश में कम हो रहे नए मरीज़।

कोरोना संक्रमण: देश में कम हो रहे नए मरीज़।

एस. के. राणा November 15 2021 29897

पिछले 24 घंटे में कोरोना संक्रमण के 10,229 नए मामले दर्ज किए गए हैं और इस दौरान 125 लोगों की इस वायर

Login Panel