











































रिसर्च सोसाइटी फॉर स्टडी आफ डायबिटीज़ इन इंडिया उत्तर प्रदेश शाखा
लखनऊ। रिसर्च सोसाइटी फॉर स्टडी आफ डायबिटीज़ इन इंडिया उत्तर प्रदेश शाखा ने छोटा इमामबाड़ा पर डायबिटीज के मरीजों की पैरों की जांच का वृहद कार्यक्रम आयोजित किया।
रिसर्च सोसाइटी फॉर स्टडी आफ डायबिटीज़ इन इंडिया उत्तर प्रदेश शाखा (Research Society for Study of Diabetes in India, Uttar Pradesh branch) ने प्रदेश (UP) के 100 स्थानों पर एक साथ डायबिटीज के लगभग 1000 मरीजों की पैरों की जांच की। राजधानी में यह कार्यक्रम छोटा इमामबाड़ा (Chhota Imambara) पर आयोजित हुआ जिसमे मुख्य अतिथि महापौर संयुक्ता भाटिया रही।
प्रो अनुज माहेश्वरी ने डायबिटीज के मरीजों को (diabetic patients) सलाह देते हुए कहा कि डायबिटीज़ के मरीजों को नंगे पांव नहीं चलना चाहिए (walk barefoot) और धूम्रपान नहीं करना चाहिए।

प्रो नरसिंह वर्मा ने डायबिटीज के मरीजों को सलाह देते हुए कहा कि साल में एक बार पैरों की जांच जरूर करवानी चाहिए और शुगर के ऊपर सख्त नियंत्रण (strict control on sugar) रखना चाहिए।
कार्यक्रम की मुख्य अतिथि महापौर संयुक्ता भाटिया (Mayor Sanyukta Bhatia) ने कहा कि संस्था द्वारा किया गया यह अभिनव प्रयास अत्यंत प्रशंसनीय है। प्रदेश के 100 स्थानों पर एक साथ डायबिटीज के मरीजों की पैरों की जांच (Testing feet of diabetic patients) कर उन्हें सही सलाह देना बहुत ही सराहनीय कदम है। आज भारत मे सबसे ज्यादा डायबिटीज के मरीज पाए जाते है और आपके द्वारा किये जा रहे इन प्रयासों से मरीजों को बहुत लाभ मिलेगा।
संस्था के सचिव डॉ अजय तिवारी ने बताया की डायबिटिक फुट (diabetic foot) एक अत्यंत ही गंभीर परेशानी है जो नासूर (canker) या पैर कटने (amputation) तक पहुंच सकती है। एक बहुत ही आसान जांच मोनोफिलमेंट टेस्ट (monofilament test) के माध्यम से हम पैर की संवेदना जांच कर इससे संबंधित बचाव के उपाय मरीज को बता सकते हैं।
कार्यक्रम की अध्यक्षता रिसर्च सोसाइटी फॉर स्टडी आफ डायबिटीज़ इन इंडिया, उत्तर प्रदेश शाखा (RSSDI UP chapter) के चैयरमैन इलेक्ट प्रो अनुज माहेश्वरी व प्रो नरसिंह वर्मा ट्रेजरार ने की।







हुज़ैफ़ा अबरार October 04 2026 0 133
हुज़ैफ़ा अबरार October 01 2026 0 553
हुज़ैफ़ा अबरार October 01 2026 0 420
हुज़ैफ़ा अबरार October 04 2026 0 133
हुज़ैफ़ा अबरार August 14 2026 0 9765
एस. के. राणा January 20 2026 0 5950
एस. के. राणा February 01 2026 0 5936
हुज़ैफ़ा अबरार January 25 2026 0 5572
हुज़ैफ़ा अबरार February 07 2026 0 5551
एस. के. राणा January 13 2026 0 5117
हुज़ैफ़ा अबरार February 05 2026 0 5054
सौंदर्या राय April 11 2022 0 87456
सौंदर्या राय April 08 2022 0 35631
सौंदर्या राय April 07 2022 0 38608
सौंदर्या राय April 05 2022 0 36120
लेख विभाग March 19 2022 0 35679
सौंदर्या राय March 16 2022 0 73526
इस केंद्र को आयुष मंत्रालय के अंतर्गत स्थापित किया जाएगा। इसके जरिये परंपरागत चिकित्सा पद्धति को वैश
तीन दिनों तक अगर किसी भी गंभीर मरीज को रक्त की जरूरत पड़ती है तो बिना डोनर के उसे ब्लड बैंक में उपलब
एच0आर0 सी0टी0 स्कैन की जांच शुल्क क्रमशः 16 स्लाइस तक 2 हजार रूपये, 17 से 64 स्लाइस तक 2250 रूपये व
देश में इस समय कोरोना के 2,24,187 एक्टिव केस हैं, जिसकी दर 0.52% है। कोविड इंफेक्शन से अब तक 5,11,90
जानकारी के मुताबिक त्तर प्रदेश मेडिकल सप्लाईज कारपोरेशन के पास केवल तीन लाख यूनिट रिएजेंट वायरल ट्रा
हार्ट फेलियर को उसकी शुरूआती अवस्था में सही समय पर इलाज, उपचार के अनुपालन, जीवनशैली में बदलाव और का
सोमवार शाम को बरेली कमिश्नर ने डीएम सहित कई विभाग के अधिकारीयों के साथ बैठक की बैठक में उन्होंने विक
उत्तर प्रदेश में प्रक्रियाधीन कम्युनिटी हेल्थ आफिसर पद की भर्ती में राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन कोरोना
डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक के निर्देश पर कार्रवाई- स्वास्थ्य विभाग ने लंबे समय से ड्यूटी से अनुपस्थित र
मरीजों की भीड़ के चलते वार्ड फुल होते जा रहे हैं। रेफरल केस अभी भी आ रहे हैं। उर्सला अस्पताल की ओर

COMMENTS