देश का पहला हिंदी हेल्थ न्यूज़ पोर्टल

राष्ट्रीय

कोरोना का कहर: देश में कोविड संक्रमण के नए मामले बीस हज़ार के पार 

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा शुक्रवार सुबह 8 बजे अपडेट आंकड़ों के अनुसार देश में अब कुल कोरोना मरीजों की संख्या 4,39,79,730 हो गई है। वहीं, कुल कुल मौतों का आंकड़ा 5,26,258 हो गया है। 

एस. के. राणा
July 29 2022 Updated: July 29 2022 23:02
0 27504
कोरोना का कहर: देश में कोविड संक्रमण के नए मामले बीस हज़ार के पार  प्रतीकात्मक चित्र

नयी दिल्ली। पिछले 24 घंटे में देश में कोविड संक्रमण के नए 20,409 मामले सामने आए हैं। इससे पहले, गुरुवार को कोरोना वायरस के 20 हजार 557 नये मामले सामने आये थें। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा शुक्रवार सुबह 8 बजे अपडेट आंकड़ों के अनुसार देश में अब कुल कोरोना मरीजों की संख्या 4,39,79,730 हो गई है। वहीं, कुल कुल मौतों का आंकड़ा 5,26,258 हो गया है। 

 

स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा शुक्रवार को जारी आंकड़ों के अनुसार देश में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 4,39,79,730 हो गई है। वहीं, संक्रमण से 32 और लोगों की मौत के बाद मृतकों की संख्या बढ़कर 5,26,258 पहुंच गई। पिछले दिन देश में कोरोना के 20,557 मामले मिले थे, जबकि गुरुवार को 44 लोगों की मौत हुई थी।

 

दिल्ली में कोरोना वायरस के 1,128 नए मामले सामने आए हैं और संक्रमण दर 6.56 प्रतिशत रही, जबकि इस महामारी से किसी और व्यक्ति की मौत नहीं हुई है। गुरुवार को स्वास्थ्य विभाग द्वारा साझा किए गए आंकड़ों में यह जानकारी दी गई है। दिल्ली में लगातार दूसरे दिन संक्रमण के एक हजार से अधिक मामले सामने आए और लगातार छठे दिन संक्रमण की दर पांच प्रतिशत से अधिक रही।

 

महाराष्ट्र में 2,203 नए मामले सामने आए, जबकि तीनों संक्रमितों की मौत हो गई। राज्य के स्वास्थ्य विभाग ने यह जानकारी दी। स्वास्थ्य विभाग की एक रिपोर्ट के अनुसार, संक्रमण के कुल 2,203 नये मामलों में पुणे क्षेत्र से 732, मुंबई क्षेत्र से 518 और नागपुर क्षेत्र से 376 मामले शामिल हैं। इसमें कहा गया है कि मुंबई, कोल्हापुर और अकोला क्षेत्रों में एक-एक संक्रमितों की मौत हो गई। वहीं, हिमाचल प्रदेश में कोविड के 930 नये मामले सामने आये हैं।

 

गौरतलब है कि देश में सात अगस्त 2020 को संक्रमितों की संख्या 20 लाख, 23 अगस्त 2020 को 30 लाख और पांच सितंबर 2020 को 40 लाख से अधिक हो गई थी। संक्रमण के कुल मामले 16 सितंबर 2020 को 50 लाख, 28 सितंबर 2020 को 60 लाख, 11 अक्टूबर 2020 को 70 लाख, 29 अक्टूबर 2020 को 80 लाख और 20 नवंबर को 90 लाख के पार चले गए थे।

 

देश में 19 दिसंबर 2020 को ये मामले एक करोड़ से अधिक हो गए थे। पिछले साल चार मई को संक्रमितों की संख्या दो करोड़ और 23 जून 2021 को तीन करोड़ के पार पहुंच गई थी। इस साल 25 जनवरी को मामले चार करोड़ के पार हो गए थे।

WHAT'S YOUR REACTION?

  • 1
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0

RELATED POSTS

COMMENTS

कोरोना महामारी में कार्यरत स्वास्थ्यकर्मियों की सेवा भावना प्रेरणास्पद: सीएम योगी

कोरोना महामारी में कार्यरत स्वास्थ्यकर्मियों की सेवा भावना प्रेरणास्पद: सीएम योगी

रंजीव ठाकुर April 26 2022 31049

मुख्यमंत्री योगी ने कहा, कोरोना महामारी के दौरान अस्पतालों में कार्य करने वाले कर्मियों की सेवाभावना

टीका लगवाने के बाद कसरत करने से शरीर में बढ़ती है एंटीबॉडी: अध्ययन 

टीका लगवाने के बाद कसरत करने से शरीर में बढ़ती है एंटीबॉडी: अध्ययन 

हे.जा.स. February 15 2022 37858

अध्ययन में शामिल जिन लोगों ने टीकाकरण कराने के बाद डेढ़ घंटे तक साइकिल चलाई या सैर की, उनमें आगामी च

3012 पदों पर कल होगी स्टाफ नर्स की भर्ती। 

3012 पदों पर कल होगी स्टाफ नर्स की भर्ती। 

हे.जा.स. October 03 2021 31201

प्रयागराज के 40, गाजियाबाद 38, गोरखपुर 43, लखनऊ 57 और मेरठ के 41 समेत 219 केंद्रों पर यह परीक्षा सुब

फाइलेरिया की दवा खाने से 25 बच्चों की तबियत बिगड़ी, सीएमओ ने दी सफाई

फाइलेरिया की दवा खाने से 25 बच्चों की तबियत बिगड़ी, सीएमओ ने दी सफाई

आरती तिवारी February 10 2023 31298

प्राथमिक विद्यालय में फाइलेरिया की दवा खिलाने के बाद करीब 25 बच्चों को उल्टी और दस्त की समस्या होने

शाम्भवी डायग्नोस्टिकसैंपल के लिए अब करेगा इलेक्ट्रिक बाइक का इस्तेमाल

admin July 08 2022 50682

शाम्भवी डायग्नोस्टिक सेंटर के डायरेक्टर सर्वेन्द्र विक्रम सिंह ने बताया कि शहर का बढ़ता प्रदूषण लोगों

विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान में खोजे गए 49 क्षय रोगी 

विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान में खोजे गए 49 क्षय रोगी 

हुज़ैफ़ा अबरार August 06 2022 32526

दस्तक अभियान के तहत टीम के द्वारा 5.51 लाख से अधिक घरों का निरीक्षण किया गया। इस दौरान 49 संदिग्ध क्

कोरोना रोधी टीके की दूसरी डोज़ लगाने पर हो रही सुस्ती के कारण केंद्र सरकार चिंतित।

कोरोना रोधी टीके की दूसरी डोज़ लगाने पर हो रही सुस्ती के कारण केंद्र सरकार चिंतित।

एस. के. राणा October 23 2021 33840

देश में अब तक जितने कोरोना टीके लगे हैं, उनमें 90 फीसदी संख्या पहली डोज की ही है। कोरोना से बचाव के

ओंठ एवं तालु कटे 11 बच्चों को मिला पोषण किट, ऑपरेशन से पहले बेहतर स्वास्थ्य पर जोर

ओंठ एवं तालु कटे 11 बच्चों को मिला पोषण किट, ऑपरेशन से पहले बेहतर स्वास्थ्य पर जोर

हुज़ैफ़ा अबरार August 04 2026 854

ओंठ एवं तालु कटे बच्चों के सफल ऑपरेशन के लिए उनका शारीरिक रूप से स्वस्थ और पर्याप्त वजन का होना आवश्

सीएम योगी ने की संचारी रोगों की स्थिति की समीक्षा की

सीएम योगी ने की संचारी रोगों की स्थिति की समीक्षा की

आरती तिवारी September 09 2023 24318

संचारी रोगों की स्थिति को लेकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लखनऊ में अपने सरकारी आवास पर एक उच्चस्

झारखंड में सामने आए H3N2 वायरस के 2 केस

झारखंड में सामने आए H3N2 वायरस के 2 केस

विशेष संवाददाता March 20 2023 22295

झारखंड में इंफ्यूएंजा वायरस H3N2 ने दस्तक दे दी है। यहां इंफ्यूएंजा वायरस से दो केस मिले हैं।

Login Panel