देश का पहला हिंदी हेल्थ न्यूज़ पोर्टल

राष्ट्रीय

कोरोना वायरस के चारों वेरिएंट पर कारगर है कोविशील्ड और कोवैक्सीन: सरकार

डेल्टा प्लस वेरिएंट को आईसीएमआर-एनआईवी में आइसोलेटेड और कल्चरड किया गया है। डेल्टा प्लस पर टीके के प्रभाव की जांच के लिए लैब परीक्षण चालू हैं। हमें ये नतीजे सात से 10 दिन में मिल जाने चाहिए।

एस. के. राणा
June 26 2021 Updated: June 26 2021 21:29
0 29952
कोरोना वायरस के चारों वेरिएंट पर कारगर है कोविशील्ड और कोवैक्सीन: सरकार प्रतीकात्मक

नई दिल्ली। कोविड-19 के दोनों टीके- कोविशील्ड (Covishield) एवं कोवैक्सीन (Covaxin) वेरियंट( सार्स-सीओवी-2) के अल्फा, बीटा, गामा एवं डेल्टा वेरिएंट के विरूद्ध काम करते हैं।  हालांकि, डेल्टा प्लस वेरिएंट के खिलाफ इसकी प्रभावशीलता का पता लगाने के लिए टेस्ट चल रहे हैं। सरकार ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। बता दें कि 'डेल्टा प्लस' वेरिएंट के मामले सामने आने से चिंताएं बढ़ गई हैं। आशंका जताई जा रही है कि डेल्टा प्लस से देश में कोरोना की तीसरी लहर आ सकती है। कोरोना वायरस बीमारी के चार वेरिएंट- अल्फा, बीटा, गामा और डेल्टा- चिंता वाले वेरिएंट हैं। डेल्टा प्लस वेरिएंट, डेल्टा वेरिएंट से ही जुड़ा है, यह भी वेरिएंट ऑफ कंर्सन है।

इंडियन काउंसिल ऑफ मेडिकल रिसर्च के महानिदेशक बलराम भार्गव ने प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए कहा कि दोनों टीके कोविशील्ड और कोवैक्सीन SARS-CoV-2 के अल्फा, बीटा, गामा और डेल्टा वेरिएंट के खिलाफ काम करते हैं। डेल्टा प्लस वेरिएंट पर बात करते हुए उन्होंने कहा कि यह वेरिएंट 12 देशों में मौजूद है. भारत में 10 राज्यों में डेल्टा प्लस वेरिएंट के 48 मामले आए हैं। 

उन्होंने कहा, "डेल्टा प्लस वेरिएंट को भी आईसीएमआर-एनआईवी में आइसोलेटेड और कल्चरड किया गया है तथा डेल्टा प्लस पर टीके के प्रभाव की जांच के लिए लैब परीक्षण चालू हैं। हमें ये नतीजे सात से 10 दिन में मिल जाने चाहिए कि वैक्सीन डेल्टा प्लस वेरिएंट के खिलाफ काम कर रही है।" 

भार्गव ने कहा कि भारत में कोविड की दूसरी लहर अभी खत्म नहीं हुई है। अब भी 75 जिलों में कोरोना वायरस संक्रमण की दर 10 फीसदी से अधिक तथा 92 जिलों में 5-10 फीसदी के बीच है। वहीं, 565 जिले में संक्रमण दर 5 प्रतिशत से कम है। 

WHAT'S YOUR REACTION?

  • 1
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0

COMMENTS

अमित मोहन प्रसाद के ट्रांसफर पर पीएमएस एसोसिएशन की प्रतिक्रिया, उठाए भ्रष्टाचार के अन्य मामले

रंजीव ठाकुर September 02 2022 35279

उत्तर प्रदेश में डॉक्टर्स के ट्रांसफर्स और उसके बाद हुए निलम्बन को लेकर अपर एसीएस अमित मोहन प्रसाद क

कोरोना वैक्सीन से उठते सवालों का जबाव दिया ब्रांड एम्बेसडर डॉ सूर्यकान्त ने।

कोरोना वैक्सीन से उठते सवालों का जबाव दिया ब्रांड एम्बेसडर डॉ सूर्यकान्त ने।

हुज़ैफ़ा अबरार February 09 2021 31014

वैक्सीन से घबराने की जरूरत नहीं है। अगर किसी को मधुमेह, रक्तचाप, हृदय की समस्या या कोई भी को-मोरबिड

मरीजों का मेंटल हेल्थ जानना बेहद जरूरीः डा. सौरभ सिंह

मरीजों का मेंटल हेल्थ जानना बेहद जरूरीः डा. सौरभ सिंह

आनंद सिंह March 26 2022 67049

दरअसल, होम्योपैथी की यही खासियत है। किसी भी मर्ज को तीन तरीके से जानने और समझने की कोशिश होती है। उन

ब्रिटेन में अप्रैल 2022 तक ओमिक्रोन संक्रमण से हो सकती है पचहत्तर हज़ार तक मौतें: अध्ययन

ब्रिटेन में अप्रैल 2022 तक ओमिक्रोन संक्रमण से हो सकती है पचहत्तर हज़ार तक मौतें: अध्ययन

हे.जा.स. December 14 2021 32558

ओमिक्रॉन में इंग्लैंड में संक्रमण की बड़ी लहर पैदा करने की क्षमता है जिसमें जनवरी 2021 के मुकाबले कह

केजीएमयू के छात्र अब कैंपस में काम करके पैसे भी कमा सकेंगे

केजीएमयू के छात्र अब कैंपस में काम करके पैसे भी कमा सकेंगे

अबुज़र शेख़ November 20 2022 30816

पार्ट टाइम जॉब के विकल्प के साथ ही विद्यार्थियों के लिए कई नई सुविधाएं शुरू की जा रही हैं। इसमें विद

सोसायटी आफ मिडवाईफ इन्डिया की राष्ट्र स्तरीय बैठक का आयोजन हुआ

सोसायटी आफ मिडवाईफ इन्डिया की राष्ट्र स्तरीय बैठक का आयोजन हुआ

रंजीव ठाकुर September 27 2022 79706

सोसायटी आफ मिडवाईफ इन्डिया की राष्ट्र स्तरीय बैठक का आयोजन हुआ। बैठक में राष्ट्रीय स्तर की कान्फ्रें

गर्मियों में ऐसे रखें अपनी सेहत का ख्याल

गर्मियों में ऐसे रखें अपनी सेहत का ख्याल

आयशा खातून May 16 2023 51081

गर्मी में पाचन यानी डाइजेशन से जुड़ी समस्याएं भी अधिक होती हैं। गर्मियों के मौसम में कैसे रखें अपनी

चीन में कोरोना संक्रमण के डेल्टा वेरिएंट के मामले बढ़े, सरकार सतर्क।

चीन में कोरोना संक्रमण के डेल्टा वेरिएंट के मामले बढ़े, सरकार सतर्क।

हे.जा.स. November 03 2021 21612

बीजिंग की बात करें तो पिछले 24 घंटे में 9 नए केस सामने आए हैं। मौजूदा वक्त में बीजिंग में कोविड के 3

पित्ताशय की पथरी को न लें हल्के में, लगातार बढ़ रहे मरीज

पित्ताशय की पथरी को न लें हल्के में, लगातार बढ़ रहे मरीज

एस. के. राणा January 28 2023 24086

डॉ. राधाकृष्णन मेडिकल कॉलेज हमीरपुर में भी सप्ताह में 4 से 5 ऑपरेशन पित्त की पथरी के किए जा रहे हैं।

छोटे शहरों में लोग दाँतों के सौंदर्यबोध के बारे में जागरूक नहीं हैं।

रंजीव ठाकुर February 05 2021 37774

डॉ रेखा पाल,दंत चिकित्सक, बलरामपुर अस्पताल, लखनऊ ने हेल्थ जागरण को शुभकामनाएं दी।

Login Panel