देश का पहला हिंदी हेल्थ न्यूज़ पोर्टल

अंतर्राष्ट्रीय

चीन में ओमिक्रॉन वैरिएंट से फैला कोविड संक्रमण बेकाबू

चीन में ओमिक्रॉन वैरिएंट बेकाबू होने से कोविड संक्रमण तेजी से फैल रहा है। संक्रमण रोकने के लिए पूरे देश में लॉकडाउन जैसी स्थिति बन रही है।

हे.जा.स.
March 21 2022
0 31561
चीन में ओमिक्रॉन वैरिएंट से फैला कोविड संक्रमण बेकाबू प्रतीकात्मक

बीजिंग। चीन में ओमिक्रॉन वैरिएंट बेकाबू होने से कोविड संक्रमण तेजी से फैल रहा है। संक्रमण रोकने के लिए पूरे देश में लॉकडाउन जैसी स्थिति बन रही है। इससे आर्थिक संकट के हालात पैदा हो गए हैं। प्रांतों पर भारी वित्तीय बोझ पड़ रहा है। चीन के ही वुहान में 2019 में कोविड की शुरुआत हुई थी। चीन ने कठोर नियमों के जरिये दो वर्ष तक संक्रमण को काबू में रखा, लेकिन पिछले एक-दो सप्ताह से ओमिक्रॉन के कारण दबाव बढ़ता जा रहा है।

राष्ट्रीय स्वास्थ्य आयोग के मुताबिक, शनिवार को स्थानीय संक्रमण के 1,656 मामले दर्ज किए गए। इनमें से 1,191 जिलिन, 158 फूजियान, 51 शैनदोंग, 51 गुआंगदोंग और 39 लियोनिंग प्रांत में सामने आए। 81 मामलों में संक्रमित चीन के बाहर से आए थे।

शून्य कोविड नीति की वजह से कोविड प्रभावित प्रांतों में आर्थिक हालात बिगड़ते जा रहे हैं। थिंक टैंक, पॉलिसी रिसर्च ग्रुप (पीओआरईजी) के विश्लेषकों के मुताबिक, चीन में स्थानीय सरकारें भारी वित्तीय बोझ का सामना कर रही हैं। 

नियंत्रण के मॉडल से बढ़ रहा दबाव
चीन के निवेश बैंक तियानफेंग सिक्योरिटीज के मुताबिक, देशभर में कोविड नियंत्रण के लिए जो मॉडल इस्तेमाल किया जा रहा है, उससे वित्तीय दबाव बढ़ रहा है। वहीं, शंघाई स्थित चीन के अंतरराष्ट्रीय वित्तीय व रसद केंद्र पीओआरईजी के मुताबिक, चीन महामारी की शुरुआत के बाद से सबसे खराब दौर से गुजर रहा है। इससे इसकी अर्थव्यवस्था को बड़ा झटका लग सकता है।

जारी रहेगी शून्य कोविड नीति 
पिछले हफ्ते राष्ट्रपति शी जिनपिंग (Xi Jinping) ने कोविड पर नियंत्रण के लिए शीर्ष अधिकारियों संग बैठक की। उन्होंने कहा था कि चीन शून्य कोविड नीति पर कायम रहेगा। शी ने वैज्ञानिक सटीकता से महामारी का प्रसार रोकने पर बल दिया।

WHAT'S YOUR REACTION?

  • 1
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0

COMMENTS

जामुन: स्वास्थ्य और सौंदर्य का औषधीय फल

जामुन: स्वास्थ्य और सौंदर्य का औषधीय फल

आयशा खातून June 28 2022 69493

आयुर्वेद में इसे कफ-वात नाशक माना जाता है। ‘चरकसंहिता’ में जामुन के पूरे वृक्ष का उपयोग बताया गया है

हमें पता था कि महामारी आ रही है, इससे निपटने के लिए संसाधन जुटाये: प्रज्ञा यादव

हमें पता था कि महामारी आ रही है, इससे निपटने के लिए संसाधन जुटाये: प्रज्ञा यादव

एस. के. राणा April 02 2022 24396

ओमिक्रोन से काफी आशंकित थे, लेकिन जनवरी के बाद हमें राहत मिली। जब अधिकांश मामले अलक्षणी व हल्के लक्ष

पात्र लोगों को कोविड़ टीके की दोनों डोज लगवाने को प्रतिबद्ध है लखनऊ स्वास्थ्य विभाग

पात्र लोगों को कोविड़ टीके की दोनों डोज लगवाने को प्रतिबद्ध है लखनऊ स्वास्थ्य विभाग

हुज़ैफ़ा अबरार February 05 2022 29839

अधिकारियों ने जनपदवासियों से अपील किया कि पात्र लोग शत-प्रतिशत कोविडरोधी टीकाकरण कराएं और जिले को को

कोरोना संक्रमण : लगातार कम हो रहे मरीज़, पिछले 24 घण्टे  में आये 18,870 नए मामले।

कोरोना संक्रमण : लगातार कम हो रहे मरीज़, पिछले 24 घण्टे  में आये 18,870 नए मामले।

एस. के. राणा September 29 2021 31260

केरल, महाराष्ट्र और कर्नाटक जैसे राज्यों में भी कोरोना केसों में कमी के चलते यह स्थिति देखने को मिल

प्राइवेट अस्पताल का बड़ा खेल,बेटी की आंतों को लेकर भटक रहा लाचार पिता

प्राइवेट अस्पताल का बड़ा खेल,बेटी की आंतों को लेकर भटक रहा लाचार पिता

विशेष संवाददाता August 26 2023 38775

एक पिता अपनी बेटी की आंते प्लास्टिक की बोतल में लेकर दर दर भटक रहा है। पिता को हर जगह से आश्वासन के

लखनऊ क्षयरोग अधिकारी ने टीबी मरीजों को गोद लेने का लक्ष्य पूरा किया

रंजीव ठाकुर April 27 2022 29896

लखनऊ को 3506 रोगियों को गोद लिए जाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया था जिसके लिए 120 संस्थाओं को चिन्ह

ब्रिटेन में बर्ड फ्लू का कहर

ब्रिटेन में बर्ड फ्लू का कहर

हे.जा.स. November 03 2022 30292

यूनाइटेड किंगडम में एविएन फ्लू के मामले लगातार सामने आ रहे हैं। यूके की मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी क

कोविशील्ड, कोवैक्सीन की 66 करोड़ खुराक संशोधित दर पर खरीदेगी सरकार।

कोविशील्ड, कोवैक्सीन की 66 करोड़ खुराक संशोधित दर पर खरीदेगी सरकार।

हे.जा.स. July 17 2021 26507

कोविशील्ड और कोवैक्सीन की 66 करोड़ और खुराकें क्रमश: 205 रुपये और 215 प्रति खुराक, के हिसाब से खरीदी

तरबूज का जूस पीने के ये गजब के फायदे:  डाइटिशियन आयशा खातून

तरबूज का जूस पीने के ये गजब के फायदे: डाइटिशियन आयशा खातून

आयशा खातून April 12 2023 120574

अगर आप भी गर्मियों में लो फील करने लगे हैं तो आसान तरीके से तरबूज का जूस बनाकर पी सकते हैं। ये जितना

दुनिया की बड़ी आबादी कोरोनारोधी टीके से वंचित, कोरोना से बचाव के लिए 70 प्रतिशत आबादी का टीकाकरण आवश्यक: संयुक्त राष्ट्र

दुनिया की बड़ी आबादी कोरोनारोधी टीके से वंचित, कोरोना से बचाव के लिए 70 प्रतिशत आबादी का टीकाकरण आवश्यक: संयुक्त राष्ट्र

हे.जा.स. December 23 2021 36176

आबादी के एक बड़े हिस्से का टीकाकरण नहीं होने की वजह से, ओमिक्रॉन जैसे नए वैरिएण्ट्स के बार-बार उभरने

Login Panel