देश का पहला हिंदी हेल्थ न्यूज़ पोर्टल

उत्तर प्रदेश

कोविड रोधी टीका: संक्रमण से स्वस्थ्य होने के 3 माह बाद लें, स्तनपान कराने वाली माताएं भी लगवा सकती हैं ।

एक्सपर्ट ग्रुप ने कहा है स्तनपान कराने वाली महिला भी कोविड 19 टीकाकरण करा सकती है। कोविड टीकाकरण से पूर्व वैक्सीन लेने वाले लोगों के रैपिड एंटीजेन टेस्ट की जरूरत नहीं होती है।

हुज़ैफ़ा अबरार
May 21 2021 Updated: May 21 2021 02:42
0 28123
कोविड रोधी टीका:  संक्रमण से स्वस्थ्य होने के 3 माह बाद लें, स्तनपान कराने वाली माताएं भी लगवा सकती हैं । प्रतीकात्मक

लखनऊ। कोविड संक्रमण से ठीक हुए लोगों को अब 3 महीने के बाद टीका दिया जाएगा। वहीं, ऐसे लोग जो टीके का पहला डोज लेने के बाद संक्रमित हुए हैं, उन्हें भी 3 महीने के बाद ही दूसरा डोज लेने की सलाह दी गयी है। कोविड टीकाकरण कार्यों और वैक्सीन के प्रभावों की निगरानी कर रहे नेशनल एक्पर्ट ग्रूप ऑन वैक्सीन एडमिनिस्ट्रेशन फॉर कोविड-19 की सलाह पर स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय के सचिव राजेश कुमार ने इस संबंध में पत्र जारी कर जानकारी दी है। 

टीकाकरण की रणनीति तैयार करने में भी यह एक्पर्ट ग्रुप अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है। कोविड आपदा को लेकर लगातार बदलते हालात तथा वैश्विक स्तर पर टीकाकरण से जुड़े वैज्ञानिक साक्ष्यों तथा अनुभवों को देखते हुए नेशनल एक्सपर्ट ग्रूप ऑन वैक्सीन एडमिनिस्ट्रेशन फॉर कोविड-19 द्वारा यह सलाह दी गयी है।

धात्री माताएं भी ले सकती हैं टीका: 
स्तनपान कराने वाली यानी धात्री माताओं को कोविड टीकाकरण कराने को लेकर कई तरह की बातें की जा रही थी। सोशल मीडिया पर कोविड का टीका स्तनपान कराने वाली महिलाओं के लिए घातक बताया जा रहा था। लेकिन एक्पर्ट ग्रुप के अनुसार सभी धात्री माताएं टीका ले सकती हैं।   

गंभीर रूप से बीमार लोग 4 से 8 सप्ताह बाद ले सकते हैं टीका: 
पत्र में यह कहा गया है कि कोविड संक्रमित रोगियों को यदि एंटी सार्स 2 मोनोक्लोनल एंटीबॉडी दिया गया है तो ऐसे लोग अस्पताल से निकलने के 3 माह बाद टीका ले सकते हैं। साथ ही वैसे सभी लोग जो बीमार है और जिन्हें अस्पताल या आइसीयू देखभाल की जरूरत है, उन्हें कोविड का टीका 4 से 8 सप्ताह बाद तक लगाया जा सकता है।

14 दिन बाद कर सकते हैं रक्तदान:
एक्सपर्ट ग्रुप ने कहा है कोई भी स्वस्थ्य व्यक्ति कोविड काल में रक्तदान कर सकता है। ऐसे लोग जिनका टीकाकरण हुआ है वे टीकाकरण के 14 दिन बाद रक्तदान कर सकते हैं। वैसे जो लोग कोविड संक्रमित हुए और फिर उनका आरटीपीसीआर निगेटिव आ गया है, वे भी 14 दिन बाद रक्तदान कर सकते हैं। 

एक्सपर्ट ग्रुप ने कहा है स्तनपान कराने वाली महिला भी कोविड 19 टीकाकरण करा सकती है। साथ ही यह भी सलाह दी है कि कोविड टीकाकरण से पूर्व वैक्सीन लेने वाले लोगों के रैपिड एंटीजेन टेस्ट की जरूरत नहीं होती है।

प्रभावी तरीके से अनुपालन का निर्देश:
मंत्रालय ने आदेश जारी कर संबंधित अधिकारियों को इन सिफारिशों के अनुपालन को प्रभावी तरीके से सुनिश्चित कराने का आदेश दिया है। साथ ही इन सिफारिशों व जानकारियों को कोविड रोकथाम एवं टीकाकरण से संबंधित सेवा देने वाले लोगों तक पहुंचाने के लिए स्थानीय भाषा का उपयोग करते हुए मीडिया के माध्यम से प्रचार प्रसार का आदेश दिया है। साथ ही सभी स्तर पर टीकाकरण कार्य में लगे लोगों को इस संबंध में आवश्यक प्रशिक्षण भी मुहैया कराने की बात कही है।

WHAT'S YOUR REACTION?

  • 1
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0

COMMENTS

किडनी की बीमारी में हाइपरटेंशन और डायबिटीज़ का विशेष रोल है: नेफ्रोलॉजिस्ट डॉ आर के शर्मा

रंजीव ठाकुर June 05 2022 59616

डॉ शर्मा ने बताया कि किडनी की बीमारियों में हाइपरटेंशन का विशेष रोल होता है। आज कल गुर्दे की बीमारिय

आगरा में ओपीडी ऑन व्हील की शुरुआत, डीएम ने दिखाई हरी झंडी

आगरा में ओपीडी ऑन व्हील की शुरुआत, डीएम ने दिखाई हरी झंडी

विशेष संवाददाता May 15 2023 30885

आगरा में ओपीडी ऑन व्हील की शुरुआत की गई है। वहीं यह शहर से ग्रामीण क्षेत्र तक ओपीडी ऑन व्हील सेवाएं

डेल्टा वैरिएंट से दुबारा संक्रमित होने पर जरूरी नही कि पहली बार में बनी एंटीबॉडी संक्रमण के प्रभाव को हल्का करे

डेल्टा वैरिएंट से दुबारा संक्रमित होने पर जरूरी नही कि पहली बार में बनी एंटीबॉडी संक्रमण के प्रभाव को हल्का करे

हे.जा.स. March 18 2022 25313

पुणे स्थित नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ वायरोलॉजी (एनआईवी) की वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ. प्रज्ञा यादव के अनुसार को

कोरोना ने एहसास कराया फेफड़ों की अहमियत : डॉ. सूर्यकान्त

कोरोना ने एहसास कराया फेफड़ों की अहमियत : डॉ. सूर्यकान्त

लेख विभाग November 17 2021 35329

विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) की रिपोर्ट के अनुसार सी.ओ.पी.डी. दुनिया भर में होने वाली बीमारियों से मौ

लोहिया संस्थान में दूरबीन विधि से हुई पैंक्रियाज के जटिल कैंसर की सर्जरी

लोहिया संस्थान में दूरबीन विधि से हुई पैंक्रियाज के जटिल कैंसर की सर्जरी

हुज़ैफ़ा अबरार May 21 2026 0

सामान्यत: इस प्रकार के कैंसर में बड़े चीरे वाले ऑपरेशन किए जाते हैं जिससे मरीज़ को लंबे समय तक अस्पता

चीन से लौटी मां-बेटी कोरोना संक्रमित मिलीं

चीन से लौटी मां-बेटी कोरोना संक्रमित मिलीं

विशेष संवाददाता December 29 2022 28211

तमिलनाडु के मदुरै एयरपोर्ट में चीन से लौटी एक महिला और उसकी 6 साल की बेटी जांच के दौरान कोरोना संक

यूरोप के एक तिहाई डॉक्टर और नर्स अवसाद या चिंता से ग्रस्त हैं: डब्ल्यूएचओ

यूरोप के एक तिहाई डॉक्टर और नर्स अवसाद या चिंता से ग्रस्त हैं: डब्ल्यूएचओ

हे.जा.स. October 28 2025 3220

WHO योरोप के क्षेत्रीय निदेशक डॉक्टर हैंस हेनरी क्लूगे कहते हैं कि MeND सर्वे के नतीजे याद दिलाते है

लोहिया अस्पताल में ओआरएस जागरूकता सप्ताह का हुआ आगाज़

लोहिया अस्पताल में ओआरएस जागरूकता सप्ताह का हुआ आगाज़

रंजीव ठाकुर July 28 2022 38986

डॉ राम मनोहर लोहिया आयुर्विज्ञान संस्थान के बाल रोग विभाग द्वारा भारतीय बाल रोग अकादमी के सहयोग से ब

रांची में खुलें 5 आरोग्य केंद्र

रांची में खुलें 5 आरोग्य केंद्र

हे.जा.स. June 02 2023 40171

प्राथमिक स्वास्थ्य सुविधाएं आसानी से उपलब्ध कराने के उद्देश्य से गुरूवार को पांच शहरी स्वास्थ्य एवं

नेत्र शिविर में 162 मरीजों ने करवाई आंखों की जाँच

नेत्र शिविर में 162 मरीजों ने करवाई आंखों की जाँच

श्वेता सिंह November 08 2022 33391

श्री स्वामी चंद दास रामलीला कमेटी द्वारा 86 लोगों को डॉक्टरों द्वारा आंखों की जांच करने के बाद निशु

Login Panel