देश का पहला हिंदी हेल्थ न्यूज़ पोर्टल

उत्तर प्रदेश

आरएमएल आयुर्विज्ञान संस्थान अंतर्राष्ट्रीय ऊंचाइयां छूने के काबिल - मुख्य सचिव

उत्कृष्ट चिकित्सा एवं गुणवत्ता के क्षेत्र में संस्थान की सराहना करते हुए उन्होंने इस बात पर भी जोर दिया कि जिस प्रकार यहां से विदेश उच्च शिक्षा प्रशिक्षण के लिए जाया जाता है, उसी प्रकार विश्वस्तरीय संस्थानों से भी यहां विशेषज्ञों और वहां के छात्रों को यहां प्रशिक्षण के लिए बुलाया जा सकता है।

रंजीव ठाकुर
May 01 2022 Updated: May 02 2022 02:37
0 187188
आरएमएल आयुर्विज्ञान संस्थान अंतर्राष्ट्रीय ऊंचाइयां छूने के काबिल - मुख्य सचिव आरएमएल आयुर्विज्ञान संस्थान में मुख्य सचिव

लखनऊ। डॉ० राम मनोहर लोहिया आयुर्विज्ञान संस्थान की शासी निकाय (बोर्ड ऑफ गवर्नर्स) की 35 वीं बैठक संस्थान के एकेडमिक ब्लॉक भवन परिसर में संपादित हुई। बैठक के उपरांत संस्थान के अध्यक्ष एवं उत्तर प्रदेश सरकार के मुख्य सचिव दुर्गा शंकर मिश्रा तथा संस्थान के उपाध्यक्ष एवं प्रमुख सचिव चिकित्सा शिक्षा विभाग उत्तर प्रदेश शासन ने संस्थान के समस्त संकाय सदस्यों व वरिष्ठ प्रशासन को संबोधित किया।

कार्यक्रम का प्रारंभ संस्थान (Dr. Ram Manohar Lohia Institute of Medical Sciences) की निदेशक एवं जानी-मानी क्लिनिकल हेमेटोलॉजी व सुपरस्पेशलिस्ट विशेषज्ञ (clinical hematology and superspecialist expert) प्रो० (डॉ०) सोनिया नित्यानंद के स्वागत उद्बोधन से हुआ। निदेशक महोदय ने संस्थान की स्थापना से अब तक की उपलब्धियों पर प्रकाश डाला एवं आगामी वर्षों में संस्थान के भविष्य की परिकल्पना का उत्साहपूर्ण विस्तृत विज़न खाका रखा।

संस्थान के अध्यक्ष एवं उत्तर प्रदेश सरकार के मुख्य सचिव दुर्गा शंकर मिश्रा (Chief Secretary up, Durga Shankar Mishra) ने अपने संबोधन में संस्थान की स्थापना से अब तक के अल्प समय की उपलब्धियों, विशेषकर पिछले दशक की गतिशील व अभूतपूर्व प्रगति के लिए संस्थान की निदेशक प्रोफेसर सोनिया नित्यानंद (Prof Sonia Nityanand) व संस्थान के समस्त संकाय सदस्यों की सराहना करते हुए हुए संस्थान को आने वाले भविष्य में अन्तर्राष्ट्रीय स्तर के मानक कायम करते हुए अंतर्राष्ट्रीय ऊंचाइयां छूने के लिए प्रेरित किया।

उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि संस्थान को मुख्यत: दो क्षेत्रों में अन्तर्राष्ट्रीय स्तर की प्रगति करनी पड़ेगी। एक तो चिकित्सा शिक्षा प्रशिक्षण क्षेत्र जिसमें उन्हें यहां से प्रशिक्षित छात्रों एवं चिकित्सकों को आने वाले समय और भविष्य के अनुरूप अन्तर्राष्ट्रीय स्तर की चुनौतियों का सामना करने के लिए प्रशिक्षित होना पड़ेगा। उन्होंने बताया कि संस्थान का दूसरा महत्वपूर्ण विशिष्ट कार्य है चिकित्सकीय क्षेत्र में जनता और रोगियों को तृतीयक सुपरस्पेशलिटी उपचार एवं चिकित्सा (tertiary super specialty treatment and care) प्रदान करना, जिसके मानक भी किसी मायने में अन्तर्राष्ट्रीय स्तर से कम नहीं होने चाहिए।

उत्कृष्ट चिकित्सा एवं गुणवत्ता के क्षेत्र में संस्थान की सराहना करते हुए उन्होंने इस बात पर भी जोर दिया कि जिस प्रकार यहां से विदेश उच्च शिक्षा प्रशिक्षण के लिए जाया जाता है, उसी प्रकार विश्वस्तरीय संस्थानों से भी यहां विशेषज्ञों और वहां के छात्रों को यहां प्रशिक्षण के लिए बुलाया जा सकता है।

मुख्य सचिव महोदय ने भारत सरकार एवं प्रधानमंत्री (pm modi) के पहले ग्लोबल टू लोकल फिर लोकल टू ग्लोबल परिकल्पना स्लोगन की भी मिसाल देते हुए अपने भारत सरकार के दीर्घ कार्यकाल के दौरान भारत देश के लिए हो रही प्रगतिशील गतिविधियां, जो कि निकट भविष्य मे विशेषकर चिकित्सकीय क्षेत्र में पूरा स्वरूप बदलने की क्षमता रखती हैं, उनके विषय में अवगत कराया। 

उन्होंने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री (cm yogi) की महत्वकांक्षी नीतियों एवं उनके नेतृत्व में उत्तर प्रदेश सरकार कि प्रदेश को सर्वोच्च ऊंचाई पर ले जाने की योजना, आर्थिक एवं बहुमुखी विकास जिसमें की चिकित्सा शिक्षा एवं चिकित्सकीय क्षेत्र का महत्वपूर्ण योगदान रहेगा, उसकी भी जमकर प्रशंसा करते हुए संस्थान को अवगत कराया।

उन्होंने राष्ट्रीय स्तर एवं राष्ट्र के बाहर विश्व स्तर पर संस्थानों के आपसी सहभागिता वाली परियोजनाओं की आवश्यकता विशेषकर गुणवत्ता एवं उत्कृष्टता वाले चिकित्सकीय क्षेत्रों एवं (RML Institute of Medical Sciences) जैसी संस्थानों में उनकी उपयोगिता के विषय में भी जोर दिया।

अंत में उन्होंने प्राचीन शताब्दियों पुरानी भारतीय उत्कृष्ट टेक्नोलॉजी विशेषकर चिकित्सा शिक्षा चिकित्सा एवं शल्य चिकित्सा के क्षेत्रों में जहां भारत कभी शताब्दियों पूर्व विश्व की अगुवाई करता था, उनके आर m l जैसी स्थानों के माध्यम से पुनरुत्थान एवं पुनर्जीवन की महत्वपूर्णता की आवश्यकता के विषय में भी बताया।

संस्थान के उपाध्यक्ष एवं चिकित्सा शिक्षा विभाग (Medical Education Department) के प्रमुख सचिव आलोक कुमार ने गतवर्ष संपूर्ण उत्तर प्रदेश की चिकित्सा शिक्षा पीजी सीट्स की वृद्धि मे़ एक तिहाई योगदान मात्र लोहिया संस्थान की ओर से होने पर संस्थान के प्रशासन एवं संकाय सदस्यों की विशेष प्रशंसा करी। उन्होंने लोहिया संस्थान जैसी उच्चस्तरीय उत्कृष्ट संस्थानों के चिकित्सालयों में गुणवत्ता एवं सफलता के लिए रोगियों से संवेदनाशील व सहानुभूतिपूर्ण व्यवहार तथा मुख्य चिकित्सा अधीक्षक के नेतृत्व में अस्पताल प्रशासन (Lohia Institute) की महत्वपूर्णता पर भी जोर दिया। 

WHAT'S YOUR REACTION?

  • 1
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0

RELATED POSTS

COMMENTS

मुंबईकरों को स्वास्थ्य की सौगात

मुंबईकरों को स्वास्थ्य की सौगात

विशेष संवाददाता November 19 2022 26307

सीएम शिंदे मुंबई भर में 51 स्वास्थ्य क्लीनिकों का उद्घाटन करेंगे। इन क्लीनिकों में एक डॉक्टर एक नर्स

अगर मुंह के कैंसर के मरीज के 1.5 मिलीलीटर खून में 12 से कम कैंसर सेल हैं तो जीने की संभावना बढ़ जाती है

अगर मुंह के कैंसर के मरीज के 1.5 मिलीलीटर खून में 12 से कम कैंसर सेल हैं तो जीने की संभावना बढ़ जाती है

हे.जा.स. March 28 2022 32938

भारतीय वैज्ञानिकों ने दावा किया है कि अगर मुंह के कैंसर के मरीज के 1.5 मिलीलीटर रक्त में 12 से कम कै

ब्लड प्रेशर को रखना है सही तो जमीन पर बैठकर खाएं खाना

ब्लड प्रेशर को रखना है सही तो जमीन पर बैठकर खाएं खाना

लेख विभाग October 16 2022 64729

जमीन पर बैठकर भोजन करने हमारे शरीर की रक्त नलिकाएं सही तरह से कार्य कर पाती हैं। इससे हमारे शरीर में

अमर हुए पूर्व बीएसएफ जवान, उनके अंगदान से तीन मरीज़ों को मिला नया जीवन 

अमर हुए पूर्व बीएसएफ जवान, उनके अंगदान से तीन मरीज़ों को मिला नया जीवन 

एस. के. राणा October 09 2022 62819

राकेश कुमार के भतीजे जो एम्स ट्रॉमा सेंटर में आपातकालीन चिकित्सा विभाग में जूनियर रेजिडेंट हैं, उन्ह

यूपी में लंपी वायरस के खिलाफ महाअभियान

यूपी में लंपी वायरस के खिलाफ महाअभियान

आरती तिवारी October 13 2022 33202

लम्पी के खिलाफ यूपी में  टीकाकरण अभियान चलाया जा रहा है। प्रदेश में एक करोड़ से ज्यादा पशुओं को फ्री

अपोलोमेडिक्स में बोन मैरो ट्रांसप्लांट, हेमेटोलॉजी व पीडियाट्रिक ऑन्कोलॉजी की सुविधा उपलब्ध हैं: डॉ मयंक सोमानी

अपोलोमेडिक्स में बोन मैरो ट्रांसप्लांट, हेमेटोलॉजी व पीडियाट्रिक ऑन्कोलॉजी की सुविधा उपलब्ध हैं: डॉ मयंक सोमानी

रंजीव ठाकुर July 30 2022 44514

अपोलोमेडिक्स सुपरस्पेशलिटी हॉस्पिटल लखनऊ में बोन मैरो ट्रांसप्लांट, हेमेटोलॉजी व पीडियाट्रिक ऑन्कोलॉ

हर पल है कीमती: हर 6 सेकंड में एक जान लेता है ब्रेन स्ट्रोक

हर पल है कीमती: हर 6 सेकंड में एक जान लेता है ब्रेन स्ट्रोक

हुज़ैफ़ा अबरार July 20 2025 22066

अपोलोमेडिक्स हॉस्पिटल्स के एमडी और सीईओ, डॉ. मयंक सोमानी ने इस अवसर पर कहा, “अपोलोमेडिक्स हॉस्पिटल,

अब दिल के छेद और सिकुड़न का बीआरडी में कम खर्च में होगा इलाज

अब दिल के छेद और सिकुड़न का बीआरडी में कम खर्च में होगा इलाज

रंजीव ठाकुर August 26 2022 30917

रुमेटिक हार्ट डिजीज के मरीजों का इलाज के लिए मरीजों को निजी अस्पताल में दो लाख के आसपास खर्च करने पड

स्वास्थ्य विभाग की लापरवाही के भेंट चढ़े कोरोना के 52 टीके। 

स्वास्थ्य विभाग की लापरवाही के भेंट चढ़े कोरोना के 52 टीके। 

रंजीव ठाकुर January 30 2021 28740

52 वायल जम गई थीं जिन्हें हटाकर दूसरी वैक्सीन मंगाई गई। वैक्सीन की खराबी की जांच के लिए दो सदस्यीय ज

कोरोना संक्रमण के 30,256 नए मामले सामने आए।

कोरोना संक्रमण के 30,256 नए मामले सामने आए।

एस. के. राणा September 20 2021 23145

स्वास्थ्य मंत्रालय ने जानकारी दी कि पिछले 24 घंटों में देश भर में संक्रमण से 43,938 लोग ठीक भी हुए ह

Login Panel