देश का पहला हिंदी हेल्थ न्यूज़ पोर्टल

राष्ट्रीय

टीबी का टीका अभी दूर, अफ्रीका में हुए अध्ययन का हवाला देकर सीरम कंपनी मांग रही थी मंजूरी

सूत्रों के अनुसार सीरम कंपनी ने दक्षिण अफ्रीका में हुए अध्ययन का हवाला देकर भारत में इसके इस्तेमाल की अनुमति मांगी थी। वहां नवजात शिशुओं पर दो परीक्षण हुए हैं। जबकि तीसरे चरण का परीक्षण भारत में आईसीएमआर कर रहा है।

रंजीव ठाकुर
May 01 2022 Updated: May 02 2022 02:35
0 34422
टीबी का टीका अभी दूर, अफ्रीका में हुए अध्ययन का हवाला देकर सीरम कंपनी मांग रही थी मंजूरी प्रतीकात्मक टीबी का टीका

लखनऊ। देश को 2025 तक टीबी मुक्त बनाने की पीएम मोदी की राजनितिक घोषणा करने के बाद देश और प्रदेश सरकार का स्वास्थ्य महकमा कमर कसे हुए हैं। देश को जल्द ही टीबी के टीके का इंतजार है लेकिन इसी बीच केन्द्र सरकार की समिति ने सीरम कंपनी का प्रस्ताव नामंजूर कर दिया है। 

सूत्रों के अनुसार सीरम कंपनी (Serum company) ने दक्षिण अफ्रीका में हुए अध्ययन का हवाला देकर भारत (india) में इसके इस्तेमाल की अनुमति मांगी थी। वहां नवजात शिशुओं पर दो परीक्षण हुए हैं। जबकि तीसरे चरण का परीक्षण भारत में आईसीएमआर (ICMR) कर रहा है।

सीरम कंपनी ने एक महीने पहले टीबी के टीके (TB vaccine) को आपात इस्तेमाल की अनुमति देने के लिए आवेदन सौंपा था। केंद्रीय औषधि मानक नियंत्रण संगठन (CDSCO) की विशेषज्ञ कार्य समिति (SEC) की बैठक में इसे खारिज कर दिया गया है। 

टीबी से बचाने के लिए आईसीएमआर के साथ सीरम कंपनी टीका पर अध्ययन कर रही है। इसके बाद ही अनुमति दी जा सकती है। इसके लिए 2025 तक इंतजार करना पड़ सकता है।

गौरतलब है कि देश में हर साल टीबी रोगियों (TB patients) की संख्या और मौतें लाखों में दर्ज होती हैं। साल 2021 में 19.33 लाख नए मरीज मिले थे, जो साल 2020 की तुलना में करीब 19% अधिक हैं। इसी तरह 2019 से 2021 के बीच टीबी मृत्यु दर में भी करीब 11% की बढ़ोतरी दर्ज की गई। साल 2020 में 4.93 लाख लोगों की टीबी संक्रमण से मौत हुईं थी।

भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद और पुणे स्थित सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया (SII) की टीमें इसमें जुटी हुई हैं। हाल ही में आईसीएमआर ने बयान दिया था कि इस टीका पर तीसरे चरण का परीक्षण देश के छह राज्यों में 12 हजार लोगों पर शुरू होगा, जिसे पूरा होने में करीब दो वर्ष का समय लग सकता है।

WHAT'S YOUR REACTION?

  • 1
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0

COMMENTS

सीएमओ ने टीकाकरण केन्द्रों का किया निरीक्षण|

सीएमओ ने टीकाकरण केन्द्रों का किया निरीक्षण|

हुज़ैफ़ा अबरार June 09 2021 35602

मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने कहा कि कोरोना संक्रमण कम होने का मतलब यह नहीं है कि हम सावधानी बरतना छोड़ द

देश में कोविड-19 के कुल मामले चार करोड़ के पार, उपचाराधीन मरीजों की संख्या घटी

देश में कोविड-19 के कुल मामले चार करोड़ के पार, उपचाराधीन मरीजों की संख्या घटी

एस. के. राणा January 26 2022 24041

देश में 665 और लोगों की संक्रमण से मौत के बाद मृतक संख्या बढ़कर 4,91,127 हो गई। देश में अभी 22,23,01

नर्सिंग संवर्ग की लंबित मांगों को लेकर उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक से मिले अशोक कुमार

नर्सिंग संवर्ग की लंबित मांगों को लेकर उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक से मिले अशोक कुमार

हुज़ैफ़ा अबरार September 30 2026 1036

स्वास्थ्य सेवाओं में नर्सेज की रीढ़ जैसी भूमिका की सराहना करते हुए आश्वस्त किया कि सरकार कर्मचारियों

कोरोना संक्रमण के बढ़ते मामलों से तीसरी लहर का ख़तरा, 24 घंटे में आए 33,750 नए मामले

कोरोना संक्रमण के बढ़ते मामलों से तीसरी लहर का ख़तरा, 24 घंटे में आए 33,750 नए मामले

एस. के. राणा January 03 2022 25524

देश में बीते 24 घंटे में कोरोना संक्रमण के 33,750 नए मामले सामने आए हैं। जो शनिवार के मामलों में 22

इन कारणों से अचानक बढ़ने लगा ‘दिल का दर्द’

इन कारणों से अचानक बढ़ने लगा ‘दिल का दर्द’

लेख विभाग June 06 2023 29673

कोरोना के बाद से हार्ट अटैक के मामले लगभग दोगुने हो चुके हैं। बूढ़े लोगों की तुलना में अब नौजवानों म

यूरोलॉजिकल केयर में मैक्स हॉस्पिटल की नई उपलब्धि, उच्च-जोखिम वाले मरीजों पर सफलतापूर्वक की गई

यूरोलॉजिकल केयर में मैक्स हॉस्पिटल की नई उपलब्धि, उच्च-जोखिम वाले मरीजों पर सफलतापूर्वक की गई

हुज़ैफ़ा अबरार August 31 2025 26459

रेज़ूम थेरेपी उन पुरुषों के लिए गेम-चेंजर है जो बढ़े हुए प्रोस्टेट की वजह से पेशाब की समस्या झेल रहे

विश्व हृदय दिवस पर लोहिया में जागरूकता एवं सीएमई कार्यक्रम आयोजित

विश्व हृदय दिवस पर लोहिया में जागरूकता एवं सीएमई कार्यक्रम आयोजित

हुज़ैफ़ा अबरार September 30 2026 371

हृदय रोगों की रोकथाम के लिए समय रहते जोखिम कारकों की पहचान और नियंत्रण पर जोर दिया। उन्होंने नियमित

मां का तटस्थ या अजीब व्यवहार बच्चे के ‘एपिजेनेटिक’ बदलाव को प्रभावित करता है: शोध 

मां का तटस्थ या अजीब व्यवहार बच्चे के ‘एपिजेनेटिक’ बदलाव को प्रभावित करता है: शोध 

हे.जा.स. March 03 2023 23704

यह अध्ययन अमेरिकन जर्नल ऑफ ह्यूमन बायोलॉजी में प्रकाशित हुआ है। इस अध्ययन के लिए होल्ड्सवर्थ और उनके

स्टेट बैंक ने कैंसर संस्थान को 500 पीपीई किट प्रदान किये।।

स्टेट बैंक ने कैंसर संस्थान को 500 पीपीई किट प्रदान किये।।

हुज़ैफ़ा अबरार June 03 2021 30131

सहायक महाप्रबंधक श्री अभिषेक मिश्रा ने कहा कि भारतीय स्टेट बैंक हमेशा की तरह इस महामारी एवं विपत्ति

एंटीबायोटिक के गलत इस्तेमाल को रोकने के लिए राज्य-स्तर पर कदम उठाना ज़रूरी: डा वेद प्रकाश 

एंटीबायोटिक के गलत इस्तेमाल को रोकने के लिए राज्य-स्तर पर कदम उठाना ज़रूरी: डा वेद प्रकाश 

हुज़ैफ़ा अबरार September 13 2026 1743

सेप्सिस (Sepsis) एक गंभीर और जानलेवा स्थिति है, जो तब होती है जब शरीर किसी संक्रमण के प्रति अत्यधिक

Login Panel