देश का पहला हिंदी हेल्थ न्यूज़ पोर्टल

उत्तर प्रदेश

केजीएमयू और एक्सेस हेल्थ इंटरनेशनल एक साथ करेंगे कैंसर पर अध्ययन

कैंसर के इलाज को सुदृढ़ बनाने के बारे में गुणवत्तापूर्ण अध्ययन किया जाएगा। अध्ययन के परिणाम कैंसर के बेहतर इलाज में प्रदेश सरकार के लिए बहुत उपयोगी साबित होंगे। 

रंजीव ठाकुर
May 26 2022 Updated: May 26 2022 11:03
0 36153
केजीएमयू और एक्सेस हेल्थ इंटरनेशनल एक साथ करेंगे कैंसर पर अध्ययन एमओयू पर हस्ताक्षर करने के बाद केजीएमयू के कुलपति ले. जनरल डॉ. बिपिन पुरी एक्सेस हेल्थ इंटरनेशनल के पदाधिकारी

लखनऊ। कैंसर की स्क्रीनिंग, उपचार और देखभाल को और गुणवत्तापूर्ण व सुलभ बनाने के लिए किंग जार्ज चिकित्सा विश्वविद्यालय लखनऊ और एक्सेस हेल्थ इंटरनेशनल के बीच बुधवार को एक करार (MoU) पर हस्ताक्षर हुआ है। 

एमओयू पर केजीएमयू (KGMU) के कुलपति ले. जनरल डॉ. बिपिन पुरी और एक्सेस हेल्थ इंटरनेशनल के एमडी डॉ. विलियम हेसलटाइन ने हस्ताक्षर किए।

कैंसर, हृदय रोग (heart disease) के बाद मृत्यु का दूसरा प्रमुख कारण है। वर्ष 2020 में विश्व में लगभग एक करोड़ लोगों की कैंसर से मृत्यु हुई। भारत में कैंसर (Cancer) के नए मामलों की संख्या वर्ष 2008 में करीब साढ़े नौ लाख थी और वर्ष 2035 में बढ़कर 17 लाख हो जाने का अनुमान है। भारत में पश्चिमी देशों की तुलना में कैंसर के मामले कम हैं लेकिन मृत्यु दर अधिक है।

इसके तहत प्रदेश में कैंसर के इलाज को सुदृढ़ बनाने के बारे में गुणवत्तापूर्ण अध्ययन किया जाएगा। अध्ययन के परिणाम कैंसर के बेहतर इलाज में प्रदेश सरकार के लिए बहुत उपयोगी साबित होंगे। 

ज्ञात हो कि एक्सेस हेल्थ इंटरनेशनल (Access Health International), आयुष्मान भारत (Ayushman Bharat) प्रधानमंत्री जनआरोग्य योजना उत्तर प्रदेश के लिए राज्य स्वास्थ्य एजेंसी साजीज को तकनीकी सहयोग प्रदान कर रहा है। एक्सेस हेल्थ ने कैंसर देखभाल सुदृढ़ीकरण कार्यक्रम को प्रदेश में लागू करवाने के लिए रोश इंडिया हेल्थ इंस्टीट्यूट (RIHI) से हाथ मिलाया है। दोनों संस्थान साजीज के साथ मिलकर कैंसर केयर (cancer care) के लिए पूरे प्रदेश में अस्पताल नेटवर्क तैयार करने में मदद करेंगे।

इसके तहत प्रदेश में कैंसर देखभाल के प्रावधानों के विश्लेषण की योजना बनाई गई है। केजीएमयू और एक्सेस हेल्थ के बीच होने वाला यह अध्ययन राष्ट्रीय स्वास्थ्य प्राधिकरण (National Health Authority) द्वारा अनुशंसित मानकों पर किया जायेगा। गुणात्मक मूल्यांकन का समग्र उद्देश्य राज्य में कैंसर देखभाल प्रावधान की समीक्षा और अध्ययन करना है, जिसमें स्क्रीनिंग, निदान, उपचार, देखभाल और मांग व आपूर्ति में अंतराल शामिल हैं। 

अध्ययन से कैंसर देखभाल प्राप्त करने के लिए रोगी की यात्रा या मार्ग और विभिन्न स्तरों पर आने वाली चुनौतियों को भी समझा जाएगा। 

प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना (PM-JAY) उत्तर प्रदेश में लगभग 38% आबादी को अन्य बीमारियों सहित कैंसर का उपचार प्रदान करती है। इसमें चिकित्सा, विकिरण और सर्जिकल ऑन्कोलॉजी के तहत उपचार शामिल हैं, जिसके तहत सभी प्रकार के कैंसर उपचार को कवर करने वाली 481 प्रक्रियाएं हैं।

इस अवसर पर केजीएमयू के सेंटर फॉर एडवांस रिसर्च के विभागाध्यक्ष प्रोफेसर ए के त्रिपाठी, न्यूरोलॉजी के विभागाध्यक्ष एवं केजीएमयू के एमओयू सेल के प्रभारी प्रोफेसर आर के गर्ग  और एक्सेस हेल्थ इंटरनेशनल के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

WHAT'S YOUR REACTION?

  • 1
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0

COMMENTS

देश में प्रति व्यक्ति प्लास्टिक कचरा उत्सर्जन हुआ दुगना, रिपोर्ट

देश में प्रति व्यक्ति प्लास्टिक कचरा उत्सर्जन हुआ दुगना, रिपोर्ट

अबुज़र शेख़ October 28 2022 37734

देश में प्लास्टिक कचरा उत्सर्जन के मामले में महाराष्ट्र अव्वल है और यूपी आठवें स्थान पर लेकिन अगर बा

सहारा हॉस्पिटल में की गयी 150 किलो के युवक की सफल बेरियाट्रिक सर्जरी।

सहारा हॉस्पिटल में की गयी 150 किलो के युवक की सफल बेरियाट्रिक सर्जरी।

हुज़ैफ़ा अबरार December 03 2021 29896

डॉ पुनीत गुप्ता ने बेरियाट्रिक सर्जरी करके नया आयाम स्थापित किया है। वह पहले भी इस तरह की कई बेरिएट्

दमा के कारण, उपचार और रोकथाम के तरीके   

दमा के कारण, उपचार और रोकथाम के तरीके  

लेख विभाग May 03 2022 37671

दमा का प्रहार आम तौर पर 5 से 11 साल के बीच के बच्चों में भी होता है।श्वसन के दौरान, जिस हवा में हम स

आईएएस अधिकारी की मानवीय पहल आई सामने

आईएएस अधिकारी की मानवीय पहल आई सामने

विशेष संवाददाता October 12 2022 43622

बूंदी में तैनात राजस्थान कैडर के आईएएस अधिकारी मानवीय पहल सामने आई है, जो कि चर्चा विषय बन चुकी है।

डब्लूएचओ ने वैश्विक स्तन कैंसर से होने वाली मौतों में प्रति वर्ष 2.5% प्रतिशत की कमी लाने का लक्ष्य रखा

डब्लूएचओ ने वैश्विक स्तन कैंसर से होने वाली मौतों में प्रति वर्ष 2.5% प्रतिशत की कमी लाने का लक्ष्य रखा

हे.जा.स. February 07 2023 27245

डब्लूएचओ ने बताया कि हर 20 वर्ष 20 लाख से अधिक महिलाओं में स्तन कैंसर की पुष्टि होती है जो कि विश्व

कोविड़- 19 अपडेट: देश में घट रहे संक्रमण के मामले।

कोविड़- 19 अपडेट: देश में घट रहे संक्रमण के मामले।

एस. के. राणा October 26 2021 48029

देश में लगातार 31 दिनों से कोविड-19 के दैनिक मामले 30 हजार से कम हैं और 120 दिन से 50 हजार से कम नए

चीन की लैब से लीक हुआ कोरोना !

चीन की लैब से लीक हुआ कोरोना !

हे.जा.स. February 28 2023 31595

व्हाइट हाउस और अमेरिकी संसद के प्रमुख सदस्यों को सौंपी गई एक खुफिया रिपोर्ट में यह संभावना जताई गई

सीएम धामी के निर्देश पर आयुर्वेद विवि के वित्त नियंत्रक पर गिरी गाज

सीएम धामी के निर्देश पर आयुर्वेद विवि के वित्त नियंत्रक पर गिरी गाज

विशेष संवाददाता July 09 2023 32675

लगातार शिकायत मिलने के बाद सीएम धामी एक्शन मोड़ में नजर आए। वहीं अब सीएम धामी के आदेश के बाद आयुर्वे

नालंदा के सभी स्वास्थ्य संस्थानों में बनाया जायेगा स्तनपान वार्ड

नालंदा के सभी स्वास्थ्य संस्थानों में बनाया जायेगा स्तनपान वार्ड

admin November 03 2022 30215

स्वास्थ्य विभाग द्वारा निर्देशित है कि स्तनपान वार्ड ओपीडी के करीब स्थापित किया जायेगा। इसके अतिरिक्

जर्मनी में कोरोना वायरस के डेल्टा स्वरूप का तेजी से प्रसार।

जर्मनी में कोरोना वायरस के डेल्टा स्वरूप का तेजी से प्रसार।

एस. के. राणा July 08 2021 33937

नवीनतम विश्लेषण के मुताबिक, पिछले महीने के अंत तक संक्रमण के 59 प्रतिशत नये मामले कोरोना वायरस के डे

Login Panel