देश का पहला हिंदी हेल्थ न्यूज़ पोर्टल

उत्तर प्रदेश

यूपी में भी कोरोना को लेकर अलर्ट जारी

यूपी में कोरोना को लेकर अलर्ट जारी कर दिया गया है। डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने सीएमओ को चौकसी बढ़ाने के निर्देश दिए हैं।

आरती तिवारी
December 22 2022 Updated: December 22 2022 03:06
0 35570
यूपी में भी कोरोना को लेकर अलर्ट जारी डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक

लखनऊ। चीन में कोरोना ने एक बार फिर से कोहराम मचा रखा है। कई दूसरे देशों में भी कोरोना के मामले बढ़े हैं। इस बीच यूपी में कोरोना को लेकर अलर्ट जारी कर दिया गया है। डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने सीएमओ को चौकसी बढ़ाने के निर्देश दिए हैं। साथ ही कोरोना प्रभावित देश की यात्रा से लौटे लोगों की जांच कराई जाएगी और एयरपोर्ट पर भी सतर्कता बढ़ाई जाएगी।

 

वहीं इस मौके पर ब्रजेश पाठक (Brajesh Pathak) ने कहा कि पॉजिटिव मरीजों की जिनोम सीक्वेंसिंग जांच कराई जाए।  साथ ही गुरूवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM YOGI) भी स्वास्थ्य मंत्री समेत अन्य अधिकारियों के साथ कोरोना संक्रमण (corona infection) के बढ़ते खतरे को लेकर किए जाने वाले इंतजाम को लेकर बैठक कर सकते हैं।

 

सर्दी-जुकाम (Cold and cough) और बुखार जैसे लक्षणों वाले यात्रियों को एयरपोर्ट पर ही चिन्हित कर उनकी जांच कराई जाएगी। इसके साथ यात्रा से लौटे लोगों को होम आइसोलेशन (isolation) में रहने की सलाह दी गई है। स्वास्थ्य विभाग को उन सभी लोगों की एक लिस्ट बनाने के लिए कहा गया है, जो विदेश से यात्रा कर लौटे हैं। 12 से 14 दिन तक यात्रा से लौटे लोगों की सेहत की जानकारी ली जाएगी। साथ ही मास्क, पीपीई किट और ग्लब्स पर्याप्त मात्रा में जुटाने के लिए कहा गया है।

 

दरअसल, चीन और जापान में कोरोना के मामले लगातार बढ़ रहे हैं। ऐसे में अब भारत सरकार (Indian government) भी पहले से ही अलर्ट मोड पर चल रही है, जिससे बाद में होने वाली हर तरह की परेशानी से निपटा जा सके। केंद्र के बाद अब राज्य सरकार ने भी यात्रा के दौरान कोरोना गाइडलाइन (corona guideline) का पालन करने के निर्देश दे दिए हैं। हालांकि, भारत में कोरोना की स्थिति फिलहाल सामान्य है।

WHAT'S YOUR REACTION?

  • 1
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0

RELATED POSTS

COMMENTS

प्रदेश के सरकारी अस्पतालों में बढ़ेंगें पर्चा काउंटर

प्रदेश के सरकारी अस्पतालों में बढ़ेंगें पर्चा काउंटर

हुज़ैफ़ा अबरार July 26 2022 35282

मरीजों के फीडबैक के आधार पर दवा काउंटर, पैथोलॉजी जांच काउंटर व अन्य संसाधनों को बढ़ाने के निर्देश दि

सेक्स में ऑर्गेज़्म की समस्या के कारण 

सेक्स में ऑर्गेज़्म की समस्या के कारण 

लेख विभाग December 26 2022 54593

Archives of Sexual Behavior के एक शोध में यह तथ्य सामने आया है कि पुरुष के साथ समागम करने पर केवल 65

भ्रामक मार्केटिंग के ज़रिये फ़ॉर्मूला दुग्ध पदाथों की बिक्री से घट रही हैं स्तनपान की प्रवृति, ऐसे विज्ञापनों पर विराम लगाना होगा: डब्ल्यूएचओ 

भ्रामक मार्केटिंग के ज़रिये फ़ॉर्मूला दुग्ध पदाथों की बिक्री से घट रही हैं स्तनपान की प्रवृति, ऐसे विज्ञापनों पर विराम लगाना होगा: डब्ल्यूएचओ 

हे.जा.स. April 30 2022 31797

विश्व स्वास्थ्य संगठन में पोषण और खाद्य सुरक्षा विभाग में निदेशक ने कहा कि फ़ॉर्मूला दुग्ध पदार्थ बन

देश के टॉप 10 सरकारी अस्पतालों में यूपी के 9 शामिल

देश के टॉप 10 सरकारी अस्पतालों में यूपी के 9 शामिल

हुज़ैफ़ा अबरार March 07 2023 44530

देशभर में सरकारी अस्पतालों की स्कैन एंड शेयर मॉडल के आधार पर रैंकिंग की गई है जिसमें देश के टॉप टेन

सहारा हॉस्पिटल में डेंगू सहित हार्ट अटैक का तुरंत मिला इलाज

सहारा हॉस्पिटल में डेंगू सहित हार्ट अटैक का तुरंत मिला इलाज

हुज़ैफ़ा अबरार November 22 2022 34580

डेंगू के इलाज के दौरान उन्हें हार्ट से संबंधित बीमारी का संदेह हुआ तो उन्होंने तुरंत एक ईसीजी करवाने

कथित मेडिकल नेगलिजेंस में उच्च न्यायालय के निर्देशों का पालन कराये स्थानीय प्रशासन: डा. शाही

कथित मेडिकल नेगलिजेंस में उच्च न्यायालय के निर्देशों का पालन कराये स्थानीय प्रशासन: डा. शाही

आनंद सिंह April 02 2022 23661

आए दिन अस्पतालों में इलाज के दौरान मरीज की अवस्था बिगड़ने पर तीमारदार या असामाजिक तत्व उपद्रव करते ह

शर्मनाक: मोमबत्ती की रोशनी में प्रसव, नवजात की मौत

शर्मनाक: मोमबत्ती की रोशनी में प्रसव, नवजात की मौत

विशेष संवाददाता August 07 2022 50846

नवजात की मौत से नाराज परिजनों ने सीएचसी पर जमकर विरोध जताया। नवजात की मौत से नाराज पिता ने स्वास्थ्य

158 उप स्वास्थ्य केन्द्र होंगे क्रमोन्नत, सीएम गहलोत का बड़ा फैसला

158 उप स्वास्थ्य केन्द्र होंगे क्रमोन्नत, सीएम गहलोत का बड़ा फैसला

हे.जा.स. May 15 2023 29027

सीएम ने प्रदेश में 158 उप स्वास्थ्य केन्द्रों को प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्रों में क्रमोन्नत करने, 3

गोरखपुर एम्स में अब एमडी-एमएस की भी होगी पढ़ाई

गोरखपुर एम्स में अब एमडी-एमएस की भी होगी पढ़ाई

श्वेता सिंह August 31 2022 44803

अभी एम्स, गोरखपुर में एमबीबीएस व नर्सिंग की पढ़ाई कराई जा रही है। जल्द ही एमडी व एमएस की 50 सीटें

कानपुर के यूएचएम हॉस्पिटल की घटना का डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने लिया संज्ञान

कानपुर के यूएचएम हॉस्पिटल की घटना का डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने लिया संज्ञान

विशेष संवाददाता April 20 2023 28310

कानपुर नगर के यूएचएम हॉस्पिटल में 8 अप्रैल को मरीज को एजेंट द्वारा बहकाने संबंधी घटना हुई थी। इसमें

Login Panel