देश का पहला हिंदी हेल्थ न्यूज़ पोर्टल

व्यापार

कैडिला हेल्थकेयर के शुद्ध लाभ में 41% की वृद्धि राजस्व 527 करोड़ रुपये बढा।

कंपनी ने दवा व्यवसाय में 21%, उपभोक्ता कल्याण व्यवसाय में  16% और वेटनरी दवाओं के व्यवसाय में 17% की वृद्धि दर्ज़ किया है। अमेरिकी स्थित व्यवसाय ने तिमाही के दौरान 1,603 करोड़ रुपये का राजस्व दर्ज किया।

हे.जा.स.
February 06 2021 Updated: February 06 2021 23:20
0 38221
कैडिला हेल्थकेयर के शुद्ध लाभ में 41% की वृद्धि राजस्व 527 करोड़ रुपये बढा। प्रतीकात्मक फोटो

मुंबई। भारत की प्रतिष्ठित दवा कंपनी कैडिला हेल्थकेयर ने   शुक्रवार को दिसंबर 2020 में समाप्त तिमाही के लिए अपने आंकड़े ज़ारी किये हैं। इस दौरान कंपनी ने शुद्ध लाभ में 41 प्रतिशत की वृद्धि के साथ 527.2 करोड़ रुपये की वृद्धि दर्ज की।कंपनी ने पिछले वित्त वर्ष की इसी अवधि के लिए 373.9 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ अर्जित किया था। 

भारत में कंपनी का समेकित राजस्व विचाराधीन तिमाही के लिए 3,795.6 करोड़ रुपये रहा। एक साल पहले इसी अवधि के लिए यह 3,638.1 करोड़ रुपये था। कंपनी दवा, कास्मेटिक, उपभोक्ता कल्याण और वेटनरी दवाओं का व्यवसाय करती है।

कंपनी ने दवा व्यवसाय में 21%, उपभोक्ता कल्याण व्यवसाय में  16% और वेटनरी दवाओं के व्यवसाय में 17% की वृद्धि दर्ज़ किया है। अमेरिकी स्थित व्यवसाय ने तिमाही के दौरान 1,603 करोड़ रुपये का राजस्व दर्ज किया।

कंपनी ने USFDA में 10 अतिरिक्त ANDAs दाखिल किया है।अब कुल दाखिल ANDAs की संख्या 410  हो गयी है।  USFDA ने कैडिला अमेरिका को 9 नए उत्पाद  का अनुमोदन किया है जिनमे से चार अस्थायी हैं। इससे भविष्य में कंपनी के राजस्व में काफी वृद्धि की संभावना है। कंपनी COVID-19 के खिलाफ वैक्सीन ZyCoV-D  लाएगी जिसका फेज III क्लीनिकल ट्रायल चल रहा है। 

इस तिमाही के दौरान, कंपनी ने क्रॉनिक ऑब्सट्रक्टिव पल्मोनरी डिसऑर्डर से पीड़ित रोगियों के लिए भारत में ओरल एंटी-डायबिटिक एजेंट, डैपग्लिन (डैपग्लिफ्लोज़िन) लॉन्च किया है।

एक अलग फाइलिंग में कैडिला हेल्थकेयर ने कहा कि उसके बोर्ड ने  पांच साल के दूसरे कार्यकाल के लिए अपूर्वा एस दीवानजी को कंपनी के एक स्वतंत्र निदेशक के रूप में फिर से नियुक्त करने की मंजूरी दे दी है।

WHAT'S YOUR REACTION?

  • 1
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0

COMMENTS

देश में कोविड-19 के 12,781 नए मामले, 18 की मौत, संक्रमण दर 4% के पार

देश में कोविड-19 के 12,781 नए मामले, 18 की मौत, संक्रमण दर 4% के पार

एस. के. राणा June 20 2022 26126

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय (Union Health Ministry) के सुबह आठ बजे तक अद्यतन आंकड़ों के अनुसार, 18 औ

मेदांता हॉस्पिटल लखनऊ में शुरू हुआ डेडिकेटेड अत्याधुनिक पीडियाट्रिक आईसीयू

मेदांता हॉस्पिटल लखनऊ में शुरू हुआ डेडिकेटेड अत्याधुनिक पीडियाट्रिक आईसीयू

हुज़ैफ़ा अबरार January 28 2022 53473

इस सुविधा के शुरू हो जाने से अब उत्तर प्रदेश और इसके सीमावर्ती पड़ोसी राज्यों  के बाल रोगियों के इलाज

एक्स-रे से 10 मिनट में पता चल जाएगा कोरोना का संक्रमण

एक्स-रे से 10 मिनट में पता चल जाएगा कोरोना का संक्रमण

हे.जा.स. January 20 2022 36758

श आरटी-पीसीआर परीक्षण से तेज होगा और इसका परिणाम 5 से 10 मिनट के अंदर आ जाएगा। बता दें कि आरटी-पीसीआ

शामली में ड्यूटी से गैरहाजिर दो डॉक्टर बर्खास्त

शामली में ड्यूटी से गैरहाजिर दो डॉक्टर बर्खास्त

विशेष संवाददाता May 02 2023 38822

स्वास्थ्य विभाग में लापरवाह चिकित्सकों पर कार्रवाई की सिलसिला लगातार जारी है। डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठ

आगरा के एक अस्पताल में लगी आग, डॉक्टर और बेटा-बेटी समेत तीन की मौत

आगरा के एक अस्पताल में लगी आग, डॉक्टर और बेटा-बेटी समेत तीन की मौत

अबुज़र शेख़ October 05 2022 27579

आग लगने के समय अस्पताल में 4 मरीज़ भर्ती थे जिन्हे एक घंटे की मशक्कत के बाद सुरक्षित बाहर निकाल लिया

RMLअस्पताल में इंटर्नशिप पूरी कर चुके छात्रों का प्रदर्शन

RMLअस्पताल में इंटर्नशिप पूरी कर चुके छात्रों का प्रदर्शन

आरती तिवारी July 11 2023 35035

लखनऊ के प्रतिष्ठित आयुर्विज्ञान संस्थान राम मनोहर लोहिया में इंटर्नशिप कर चुके छात्रों ने एक प्रदर्श

कनाडा ने विकसित किया नाक के जरिए लिए जाने वाला कोविडरोधी टीका, सभी वैरिएंटों के खिलाफ कारगर

कनाडा ने विकसित किया नाक के जरिए लिए जाने वाला कोविडरोधी टीका, सभी वैरिएंटों के खिलाफ कारगर

हे.जा.स. February 11 2022 26949

कनाडा में मैकमास्टर विश्वविद्यालय के वैज्ञानिकों ने नाक के जरिए लिए जाने वाले कोविड-19 रोधी टीके को

डॉक्टरों ने पहले महिला के हाथ पर नाक उगाई, फिर चेहरे पर किया ट्रांसप्लांट

डॉक्टरों ने पहले महिला के हाथ पर नाक उगाई, फिर चेहरे पर किया ट्रांसप्लांट

हे.जा.स. November 14 2022 26247

विज्ञान ने इतनी तरक्की कर ली है, जिसकी हम कल्पना तक नहीं कर सकते हैं। अभी हाल ही में फ्रांस में एक

हड्डियां हो रही हैं कमजोर तो इन आदतों में तत्काल लाएं सुधार

हड्डियां हो रही हैं कमजोर तो इन आदतों में तत्काल लाएं सुधार

श्वेता सिंह October 13 2022 30281

ऑस्टियोपोरोसिस ऐसी स्थिति है जो हड्डियों को कमजोर कर देती है। पुरुषों की अपेक्षा महिलाओं को इस बीमार

दिल्ली में सरकार ने तय किया आरटी-पीसीआर का रेट, अब देना होगा 300 रुपये

दिल्ली में सरकार ने तय किया आरटी-पीसीआर का रेट, अब देना होगा 300 रुपये

एस. के. राणा January 21 2022 29740

दिल्ली सरकार ने गुरुवार को निजी अस्पतालों और लैब में कोविड का पता लगाने वाली आरटी-पीसीआर जांच की कीम

Login Panel