देश का पहला हिंदी हेल्थ न्यूज़ पोर्टल

अंतर्राष्ट्रीय

सर्वाइकल कैंसर को पूरी तरह रोका जा सकता है: विश्व स्वास्थ्य संगठन

एक अनुमान के अनुसार, सरवाइकल कैंसर से होने वाली हर 10 में से 9 मौतें, निम्न व मध्य आय वाले देशों में होती हैं।

हे.जा.स.
November 18 2021 Updated: November 19 2021 02:50
0 30248
सर्वाइकल कैंसर को पूरी तरह रोका जा सकता है: विश्व स्वास्थ्य संगठन प्रतीकात्मक

जेनेवा। विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) ने ‘सर्वाइकल कैंसर उन्मूलन के लिये कार्रवाई दिवस’ के अवसर पर अपने साझीदारों के साथ मिलकर, इस स्वास्थ्य चुनौती को जड़ से उखाड़ फेंकने के लिये, ज़रूरी जाँच, वैक्सीन व उपचार की न्यायसंगत उपलब्धता की पुकार लगाई है।

सर्वाइकल कैंसर के कारण हर वर्ष तीन लाख महिलाओं की मौत होती है। सर्वाइकल कैंसर (cervical cancer) के कारण होने वाली मौतों में, उच्च-आय और निम्न-आय वाले देशों के बीच एक बड़ी विसंगति है। एक अनुमान के अनुसार, इस कैंसर से होने वाली हर 10 में से 9 मौतें, निम्न व मध्य आय वाले देशों में होती हैं।

विश्व स्वास्थ्य संगठन के महानिदेशक टैड्रॉस एडहेनॉम घेबरेयेसस ने कहा, “सर्वाइकल कैंसर से असीम पीड़ा होती है, मगर इसकी पूरी तरह रोकथाम की जा सकती है। अगर इसके बारे में जल्द जानकारी हो जाए, तो यह उन कैंसर के उन रूपों में है, जिनका सफलतापूर्वक उपचार किया जा सकता है।

“सर्वाइकल कैंसर को गुज़रे समय की घटना बनाने के लिये, हमारे पास औज़ार व उपाय मौजूद हैं, मगर तभी, जब हम ये औज़ार सभी ज़रूरतमन्द लोगों को उपलब्ध कराएँ।”

डॉक्टर टैड्रॉस ने उन देशों की सराहना की है, जिन्होंने वैश्विक महामारी के दौरान भी, सर्वाइकल कैंसर की रोकथाम के लिये, आवश्यक सेवाएँ व टैक्नॉलॉजी की उपलब्धता जारी रखे।

पिछले एक वर्ष में, एचपीवी वैक्सीन, (HPV vaccine) कैमरून, केव वर्डे, ऐल सैल्वाडोर, मॉरिटेनिया, क़तर, साओ टोम एण्ड प्रिन्सिपी, और तुवालू में उपलब्ध कराई गई है, और अब ऐसे देशों की संख्या बढ़कर 115 पहुँच गई है।

लेकिन, सर्वाइकल कैंसर के विरुद्ध लड़ाई में चुनौतियाँ भी मौजूद हैं। अनेक महिलाओं के लिये, जाँच सेवाओं की सुलभता में कमी आई है।

गहरी विषमता
वैश्विक महामारी कोविड-19 (covid-19) के दौरान, जिस प्रकार से जीवनरक्षक (life saving) औज़ारों की सुलभता के लिये विषमता नज़र आई, वैसे ही सर्वाईकल कैंसर के विरुद्ध लड़ाई में नज़र आती है।

निर्धनतम देशों में महिलाएँ और किशोर लड़कियाँ, स्वास्थ्य केन्द्रों पर स्क्रीनिंग की सुविधा, ह्यूमन पैपिलोमावायरस (HPV) वैक्सीन (vaccine) और उपचार से वंचित हैं। एचपीवी वायरस, सर्वाइकल कैंसर (cervical cancer) के लगभग सभी प्रकार के मामलों के लिये ज़िम्मेदार है। इसके विपरीत, सम्पन्न देशों में इनकी सुलभता आम है, जिनकी ओर पिछले एक दशक में, विनिर्माताओं ने आपूर्ति का रुख़ मोड़ा है।

वर्ष 2020 में, 9 से 14 वर्ष आयु वर्ग में, विश्व भर में केवल 13 प्रतिशत लड़कियों का, एचपीवी से रक्षा के लिये टीकाकरण किया गया। क़रीब 80 देशों को, वैश्विक सर्वाइकल कैंसर के कुल मामलों के दो-तिहाई बोझ का सामना करना पड़ता है, मगर वहाँ, ये जीवनरक्षक टीके उपलब्ध नहीं हैं। बताया गया है कि एचआईवी के साथ रह रही महिलाओं के लिये, सर्वाइकल कैंसर की आशंका छह गुना बढ़ जाती है, मगर अनेक के पास, जाँच या टीकाकरण की सुलभता नहीं होती है।  

हाल ही में कराए गए एक सर्वेक्षण के अनुसार, 43 प्रतिशत देशों में, कोविड-19 महामारी के दौरान कैंसर उपचार में व्यवधान दर्ज किया गया। स्वास्थ्य सेवाओं में आए व्यवधानों और स्कूलों में तालाबन्दी के कारण, एचपीवी टीकाकरण की दर वर्ष 2019 में 15 प्रतिशत से कम होकर, 2020 में 13 प्रतिशत हो गई है।

नई पहल
यूएन एजेंसी ने सर्वाइकल कैंसर की रोकथाम व उपचार की दिशा में प्रगति व महत्वपूर्ण खोजों की ओर ध्यान आकृष्ट किया है।  इनमें चौथी एचपीवी वैक्सीन की प्री-क्वॉलिफ़िकेशन (pre qualification) भी है, जिससे टीकों की आपूर्ति बढ़ाना व उनमें विविधता ला पाना सम्भव होगा।

प्री-क्वॉलिफ़िकेशन यानि पूर्व-योग्यता प्रक्रिया के तहत यह सुनिश्चित किया जाता है कि इस्तेमाल की जाने वाली दवाएँ, गुणवत्ता, सुरक्षा और प्रभावशीलता के वैश्विक मानकों पर खरी हों।

कृत्रिम बुद्धिमता आधारित जाँच टैक्नॉलॉजी में, शोध को आगे बढ़ाने के लिये, नई सिफ़ारिशें जारी की गई हैं, जिनसे कैंसर के मामलों का जल्द से जल्द पता लगाने में मदद मिलेगी।

यूएन एजेंसी ने सर्वाइकल कैंसर उन्मूलन के लिये, पहला चिन्हित WHO सहयोग केन्द्र स्थापित किये जाने की भी घोषणा की है, जोकि अमेरिका में मयामी विश्वविद्यालय में स्थित होगा। इस केन्द्र को शोध व तकनीकी सहायता के नज़रिये से अहम बताया गया है। 

इसके अलावा, निदान के लिये, FIND नामक एक वैश्विक गठबन्धन ने, निम्न- व मध्य-आय वाले देशों में, नवाचारी टैक्नॉलॉजी की मदद से, सर्वाइकल कैंसर के परीक्षण व जाँच की एक नई पहल की घोषणा की है।

WHAT'S YOUR REACTION?

  • 1
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0

RELATED POSTS

COMMENTS

एम्स गोरखपुर में मातृत्व दिवस पर कार्यशाला आयोजित

एम्स गोरखपुर में मातृत्व दिवस पर कार्यशाला आयोजित

आनंद सिंह April 12 2022 54221

कार्यशाला में वैज्ञानिक रूप से प्रमाणित "बंडल एप्रोच" द्वारा इस खतरनाक जटिल बीमारी का प्रारंभिक इलाज

भारत में 8 प्रतिशत से अधिक वयस्क डायबिटीज़ से पीड़ित: इंटरनेशनल डायबिटीज़ फेडरेशन

भारत में 8 प्रतिशत से अधिक वयस्क डायबिटीज़ से पीड़ित: इंटरनेशनल डायबिटीज़ फेडरेशन

एस. के. राणा November 14 2021 28674

भारत में 40 मिलियन वयस्क इम्पेयर्ड ग्लुकोज़ टॉलरेन्स का शिकार हैं, जिनमें टाईप 2 डायबिटीज़ की संभावना

सेक्स के दौरान महिला साथी के इच्छाओं का रखें ख्याल 

सेक्स के दौरान महिला साथी के इच्छाओं का रखें ख्याल 

लेख विभाग January 16 2023 178406

यौन उत्तेजना को बढ़ाने में प्रमुख भूमिका निभाने वाला ओरल सेक्स संभोग के दौरान ऑर्गेज्म प्राप्ति की सं

दही से चमक जाएगा आपका चेहरा

दही से चमक जाएगा आपका चेहरा

श्वेता सिंह October 28 2022 34164

दही वैसे खुद ही बहुत गुणों से भरपूर है। आपके फ्रिज से लेकर किचन में ऐसी कई चीजें मौजूद हैं जो मिनटों

टीकाकरण हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी होनी चाहिये: उपराष्ट्रपति

टीकाकरण हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी होनी चाहिये: उपराष्ट्रपति

एस. के. राणा July 02 2021 36044

चिकित्सक दिवस के अवसर पर उपराष्ट्रपति ने कहा, ‘‘ देश की आबादी के कुछ वर्गों, खासतौर से ग्रामीण क्षेत

दुनिया में विकलांगता का प्रमुख कारण स्ट्रोक : डा. राजकुमार

दुनिया में विकलांगता का प्रमुख कारण स्ट्रोक : डा. राजकुमार

हुज़ैफ़ा अबरार November 01 2022 35322

स्ट्रोक के कई जोखिम कारक हैं, जिनमें मधुमेह , उच्च रक्तचाप , हृदय रोग, डिस्लिपिडेमिया, मोटापा, तनाव,

सर्दी और हार्ट फेलियर: जोखिम के कारक और रोकथाम

सर्दी और हार्ट फेलियर: जोखिम के कारक और रोकथाम

लेख विभाग December 15 2021 31020

हार्ट फेलियर को उसकी शुरूआती अवस्‍था में सही समय पर इलाज, उपचार के अनुपालन, जीवनशैली में बदलाव और का

उत्तर प्रदेश में लगातार बढ़ रहें कोरोना संक्रमण के मामले  

उत्तर प्रदेश में लगातार बढ़ रहें कोरोना संक्रमण के मामले  

हुज़ैफ़ा अबरार June 10 2022 28677

नए मामलों में सबसे ज्यादा 36 लखनऊ से, 31 गौतमबुद्धनगर से, 13 गाजियाबाद से, 4 प्रयागराज से और एक हरदो

मैक्स हॉस्पिटल में कैंसर सर्वाइवर्स के लिए कार्निवाल आयोजित 

मैक्स हॉस्पिटल में कैंसर सर्वाइवर्स के लिए कार्निवाल आयोजित 

हुज़ैफ़ा अबरार March 03 2025 82829

कैंसर सर्वाइवर्स को ठीक होने के बाद चिंता या अवसाद का सामना करना पड़ता है। कैंसर में देखभाल सिर्फ इल

आयुर्वेद के माध्यम से स्वास्थ्य का अधिकार अभियान।

आयुर्वेद के माध्यम से स्वास्थ्य का अधिकार अभियान।

हुज़ैफ़ा अबरार January 11 2021 23318

आचार्य मनीष ने कहा, 'हम पंजाब एवं हरियाणा उच्च न्यायालय में एक जनहित  याचिका दायर करके आयुर्वेद को उ

Login Panel