देश का पहला हिंदी हेल्थ न्यूज़ पोर्टल

स्वास्थ्य

सर्दियों में हार्ट अटैक की संभावना बढ़ जाती है, बचाव के तरीके जानने के लिए पढ़ें।

दिल के मरीजों के लिए सर्दियों का मौसम खतरनाक माना जाता है। स्टडीज के मुताबिक इस मौसम में हार्ट अटैक, हार्ट फेलियर और अर्थिमिया होने की संभावना बढ़ जाती है।

लेख विभाग
November 18 2021 Updated: November 19 2021 03:32
0 29133
सर्दियों में हार्ट अटैक की संभावना बढ़ जाती है, बचाव के तरीके जानने के लिए पढ़ें। प्रतीकात्मक

ठंड का मौसम बहुत ही सुहावना होता है लेकिन ये अपने साथ कई तरह की बीमारियां  लेकर भी आता है। खासतौर से दिल के मरीजों के लिए सर्दियों का मौसम खतरनाक माना जाता है। स्टडीज के मुताबिक इस मौसम में हार्ट अटैक, (heart attack) हार्ट फेलियर (heart falier) और अर्थिमिया होने की संभावना बढ़ जाती है। इस मौसम में हमारे शरीर और हृदय को शरीर का सही तापमान को बनाए रखने के लिए ज्यादा मेहनत करनी पड़ती है। इसकी वजह से हमारे दिल पर ज्यादा दबाव पड़ता है और कमजोर दिल वालों में हार्ट फेलियर का खतरा बढ़ जाता है।

दिल के मरीजों के लिए क्यों खतरनाक है सर्दियों का मौसम: हेल्थ एक्सपर्ट्स (health experts) के अनुसार, सर्दियों में तापमान में गिरावट आती है और मनोवैज्ञानिक रूप से शरीर को गर्म रखने का संकेत मिलता है। कम तापमान नर्वस सिस्टम को एक्टिव करता है जिससे कैटेकोलामाइन (catecholamines) का स्तर बढ़ जाता है। ये रक्त वाहिकाओं को संकुचित करता है जिससे हृदय गति, ब्लड प्रेशर (blood pressure) और कोलेस्ट्रॉल का स्तर  बढ़ जाता है। रक्त वाहिकाएं संकुचित होने पर ब्लड क्लॉटिंग भी होने लगती है। ये सभी चीजें दिल के दौरे का खतरा बढ़ाती हैं।

अन्य कारण:
हेल्थ एक्सपर्ट्स के अनुसार, वायु प्रदूषण, फिजिकल एक्टिविटी (physical activity) में कमी, मानसिक दबाव, खानेपीने की खराब आदतें और इस मौसम में होने वाले वायरल इंफेक्शन की वजह से भी हार्ट अटैक और फेलियर की संभावना बढ़ जाती है। जिन लोगों का दिल कमजोर है या जिन्हें पहले से कोई बीमारी है उन्हें इस मौसम में सबसे ज्यादा खतरा होता है क्योंकि इस समय सांस लेने में कठिनाई का सामना करना पड़ सकता है। इसके अलावा फ्लू और निमोनिया जैसी बीमारियां होने की संभावना भी इस मौसम में ज्यादा होती है।

सर्दियों में ऐसे रखें दिल का ख्याल:
हेल्थ एक्सपर्ट्स के अनुसार, ठंड के मौसम में गर्म कपड़े, दस्ताने और टोपी पहन कर शरीर को गर्म रखना चाहिए। बहुत ज्यादा स्मोकिंग और शराब के सेवन से बचना चाहिए, योग या मेडिटेशन करना चाहिए, फिजिकल एक्टिविटी बढ़ाएं और अच्छी और पूरी नींद से दिल को सेहतमंद रखा जा सकता है। एक्सपर्ट्स डाइट पर खास ध्यान देने की सलाह देते हैं। बहुत ज्यादा नमक और मीठे से बचें, फल और सलाद की मात्रा बढ़ाएं। समय-समय पर हेल्थ चेकअप्स कराते रहें और किसी भी तरह की दिक्कत महसूस होने पर डॉक्टर से तुरंत संपर्क करें।

WHAT'S YOUR REACTION?

  • 1
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0

COMMENTS

मेडिकल में भर्ती मरीज के खाने में निकली छिपकली

मेडिकल में भर्ती मरीज के खाने में निकली छिपकली

विशेष संवाददाता July 12 2023 40803

स्वास्थ्य विभाग का नया कारनामा महामाया राजकीय ऐलोपैथिक मेडिकल सद्दरपुर से सामे आया है। जहां मेडिकल

मेनोपॉज के दौरान आयुर्वेद से ऐसे करें झड़ते हुए बालों की देखभाल

मेनोपॉज के दौरान आयुर्वेद से ऐसे करें झड़ते हुए बालों की देखभाल

श्वेता सिंह August 30 2022 34122

उम्र बढ़ने के बाद और मेनोपॉज के आसपास के वक्त में महिलाओं को भी हेयर लॉस, हेयर थिनिंग, डैंड्रफ और गं

COVID 19 वैक्सीन का नए सिरे से ग्‍लोबल ट्रायल चाहते हैं एस्‍ट्राजेनेका के सीईओ

COVID 19 वैक्सीन का नए सिरे से ग्‍लोबल ट्रायल चाहते हैं एस्‍ट्राजेनेका के सीईओ

हे.जा.स. November 28 2020 22487

स्‍ट्राजेनेका (AstraZeneca) द्वारा विकसित ऑक्‍सफोर्ड यूनिवर्सिटी की वैक्‍सीन के ग्‍लोबल ट्रायल की शु

मैनपुरी स्वास्थ्य विभाग के लिये चुनौती खड़ी कर रहे झोलाछाप।   

मैनपुरी स्वास्थ्य विभाग के लिये चुनौती खड़ी कर रहे झोलाछाप।   

February 17 2021 29960

गलत इलाज से कोई दुर्घटना हो जाने की दशा में ये काली कमाई और सफेदपोशों से मिले संरक्षण की वजह से बच न

कोरोना योद्धाओं के लिए केजरीवाल सरकार का ऐलान, परिजनों को मिलेंगे 1 करोड़ रुपये

कोरोना योद्धाओं के लिए केजरीवाल सरकार का ऐलान, परिजनों को मिलेंगे 1 करोड़ रुपये

एस. के. राणा January 14 2023 25871

उपमुख्यमंत्री सिसोदिया ने कहा कि अपनी मानवता की रक्षा करते हुए और ड्यूटी निभाते हुए हमारे कोरोना योद

चेहरे की झाइयाँ और झुर्रियों को हटाने का घरेलू उपाय।

चेहरे की झाइयाँ और झुर्रियों को हटाने का घरेलू उपाय।

सौंदर्या राय September 24 2021 39110

मलाई और नींबू के प्रयोग से स्किन का ग्लो बढ़ने के साथ झाइयों की समस्या खत्म होती है, साथ ही चेहरे का

जानिये, वॉकिंग कब और कैसे साबित हो सकती है सेहत के लिए बेस्ट एक्सरसाइज

जानिये, वॉकिंग कब और कैसे साबित हो सकती है सेहत के लिए बेस्ट एक्सरसाइज

श्वेता सिंह August 31 2022 29427

भले ही वॉक करना एक अच्छी एक्सरसाइज है लेकिन यह स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद तभी साबित हो सकता है जब वॉ

देश में कैंसर से महिलाओं की मौतें ज्यादा

देश में कैंसर से महिलाओं की मौतें ज्यादा

एस. के. राणा July 30 2023 29111

अध्ययन के मुताबिक, साल 2000 से 2019 के बीच पुरूषों में कैंसर मृत्यु दर में सालाना 0.19 फीसदी की गिर

सीओपीडी के निदान के लिए स्पाईरोमीट्री जरूरी: डॉ बी पी सिंह

हुज़ैफ़ा अबरार November 19 2022 33682

सीओपीडी रोग धीरे-धीरे बढ़ता है, जिस वजह से मरीज अपनी बीमारी को पहचान नहीं पाते और समय पर मेडिकल परा

आयुष दाखिले में एसटीएफ ने किया फर्जीवाड़े का खुलासा

आयुष दाखिले में एसटीएफ ने किया फर्जीवाड़े का खुलासा

अबुज़र शेख़ November 21 2022 25006

यह खुलासा तीन दिन पहले गिरफ्तार लोगों से पूछताछ के बाद हुआ है। इसमें दो चतुर्थश्रेणी कर्मचारियों के

Login Panel