











































लोगों ने एक दूसरे को तनाव मुक्त करने के लिये हंसी मजाक किया
लखनऊ। आज की इस भागदौड़ भरी जिंदगी में सभी किसी न किसी बात को लेकर लोग तनावग्रस्त रहते है। विश्व मानसिक स्वास्थ्य जागरूकता दिवस पर तनाव और मानसिक स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के बारे में हर आयुवर्ग के लोगों को जागरूक करने के लिए हैप्पीथॉन-22 कार्यशाला का आंयोजन एक्सप्रेशन एंड सेलिब्रेशन गोमती नगर में किया गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ सुबह की सैर से किया गया। अतिथियों ने अपनी सभी मानसिक कुंठाओं (mental frustrations) व अवचेतन में स्थित भय को बाहर फेंकने के लिए कैनवस पर रंगों की बौछार से यह स्पष्ट कर दिया कि सामूहिक प्रयत्न करने से नीरस वातावरण को सुखद व खुशहाल बनाया जा सकता है।
लोगों ने एक दूसरे को तनाव मुक्त (stress free) करने के लिये हंसी मजाक और अच्छी बातोंं को आपस में साझा किया। लोगों ने एक कलात्मक बाक्स में रखी सकारात्मक विचारों से लिखी हुई पर्चियां उठाकर जैसे- मैं खुश हूं, मैं सौभाग्यशाली हूं द्वारा अपना तनाव दूर करने का प्रयास किया। दीवार भी लोगों के आकर्षण का केन्द्र रही जहां वे अपनी भावनाओं को चित्रों व शब्दों (pictures and words) के माध्यम से व्यक्त करने के लिए पूर्णतया स्वतंत्र थे।
इस अवसर पर अनेकों रोचक सत्रों का लोगों ने आनंद उठाया जैसे- आराधना की आर्ट थेरेपी, चाक चला कर मिटटी के बर्तन बनाना (making clay pots), लाफ्टर योगा (Laughter Yoga), ऐक्युप्रेशर (acupressure), चुम्बकीय चिकित्सा (magnetic therapy), टैरो कार्ड (Tarot cards), निरर्थक समान से उपयोगी वस्तुए बनाना, बांसुरी वादन, डूडलिंग, स्टैंडअप हास्य, स्वास्थ्यवर्धक परामर्ष जुम्बा और बहुत कुछ।
हैप्पीथॉन कार्यशाला (Happython workshop) के आयोजन में एलायंस बिजनेस कनेक्ट, झरोखा, ओंकार एकेडमी ऑफ लाइफ द इंडियन सेंट्स, रेडियो मिर्ची लव के सौजन्य से एक्सप्रेशन एंड सेलिब्रेशन और आर्ट इट आउट द्वारा आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम के माध्यम से बिना दवाओं के किस तरह तनाव मुक्त रहा जा सकता है, के बारे में लोगों को बताया गया। इसका मुख्य उददेश्य रचनात्मक तरीकों अपनाकर हर आयुवर्ग के लोगों को उनकी तनावग्रस्त जिंदगी को खुशहाल बनाना था।







हुज़ैफ़ा अबरार September 29 2026 0 1253
हुज़ैफ़ा अबरार September 30 2026 0 1071
हुज़ैफ़ा अबरार September 29 2026 0 553
हुज़ैफ़ा अबरार October 01 2026 0 525
हुज़ैफ़ा अबरार September 27 2026 0 504
हुज़ैफ़ा अबरार September 28 2026 0 483
हुज़ैफ़ा अबरार September 29 2026 0 434
हुज़ैफ़ा अबरार September 30 2026 0 406
हुज़ैफ़ा अबरार October 01 2026 0 399
हुज़ैफ़ा अबरार October 01 2026 0 525
हुज़ैफ़ा अबरार October 01 2026 0 399
हुज़ैफ़ा अबरार October 04 2026 0 112
हुज़ैफ़ा अबरार August 14 2026 0 9695
एस. के. राणा January 20 2026 0 5929
एस. के. राणा February 01 2026 0 5901
हुज़ैफ़ा अबरार January 25 2026 0 5565
हुज़ैफ़ा अबरार February 07 2026 0 5551
एस. के. राणा January 13 2026 0 5110
हुज़ैफ़ा अबरार February 05 2026 0 5054
सौंदर्या राय April 11 2022 0 87449
सौंदर्या राय April 08 2022 0 35624
सौंदर्या राय April 07 2022 0 38608
सौंदर्या राय April 05 2022 0 36099
लेख विभाग March 19 2022 0 35679
सौंदर्या राय March 16 2022 0 73498
राजधानी लखनऊ के कई अस्पतालों के डॉक्टरों पर लापरवाही का आरोप है, लेकिन जिम्मेदारों पर सख्त कार्रवाई
शोध के निष्कर्ष के हिसाब से जिन लाखों लोगों को कोरोनरोधी टीकाकरण के बाद ओमीक्रॉन संक्रमण हुआ, वे को
कोरोना वायरस (Corona Virus) का डेल्टा से ज्यादा संक्रामक रूप दक्षिण अफ्रीका और बोत्सवाना में मिला है
दांत अगर ठीक से साफ नहीं हुए तो धीरे- धीरे पीलापन जमने लगता है। हालांकि ज्यादा परेशान होने की जरूरत
बड़ी संख्या में नमूने भेजने के लिए कहने का उद्देश्य ओमिक्रॉन के मौजूदा सब-वैरिएंट्स पर करीब से नजर र
'हर घर दस्तक' मुहिम के तहत स्वास्थ्यकर्मी घर-घर जाकर लोगों को टीका लगाएंगे। इस दौरान दूसरे डोज से वं
ऐसा माना जाता है कि ये बीमारियां विकसित देशों में समाप्त हो गयीं हैं लेकिन गरीब देशों के 170 करोड़ लो
ग्लोबल हेल्थ लिमिटेड का आईपीओ अगले सप्ताह 3 नवंबर, 2022 को खुलेगा तो 7 नवंबर तक दांव लगाने का मौका
प्रसिद्ध चिकित्सक नरेश त्रेहन की कंपनी ग्लोबल हैल्थ 350 करोड़ रुपये के निवेश से नोएडा में एक हजार ब
फाइलेरिया रोगी नेटवर्क के सक्रिय सदस्य और पूर्व में एमएमडीपी का प्रशिक्षण ले चुके हरदौरपुर ग्राम के

COMMENTS