देश का पहला हिंदी हेल्थ न्यूज़ पोर्टल

राष्ट्रीय

इंडोनेशिया में कोरोना कहर: एक दिन में 54 हजार से ज्यादा नए केस, एशिया का नया हब। 

इंडोनेशिया की राजधानी जकार्ता की एक करोड़ से ज्यादा आबादी में से आधी आबादी कोरोना संक्रमित हो सकती है। वहां गत सप्ताह आपात लॉकडाउन लगाया गया है।

हे.जा.स.
July 16 2021
0 21327
इंडोनेशिया में कोरोना कहर: एक दिन में 54 हजार से ज्यादा नए केस, एशिया का नया हब।  प्रतीकात्मक

नयी दिल्ली। इंडोनेशिया में कोरोना महामारी के हालात वैसे ही हो गए हैं, जैसे कि अप्रैल-मई में भारत के थे। बुधवार को इंडोनेशिया में 54,517 नए कोविड-19 केस मिले हैं। यह इंडोनेशिया में एक दिन के सर्वाधिक मरीज का रिकॉर्ड है। इस तरह अब यह एशिया का नया कोरोना हब बन गया है।

एक साथ इतनी तादाद में मरीज मिलने से इंडोनेशिया में हड़कंप के हालात हैं। अधिकारियों का कहना है कि जल्द हालात काबू में नहीं आए तो देश का स्वास्थ्य तंत्र ढह सकता है। हालात संभालना मुश्किल हो जाएगा और देश में हाहाकार मच सकता है।

इंडोनेशिया विश्व का चौथा सर्वाधिक आबादी वाला देश है। देश की आबादी 27 करोड़ से ज्यादा है। यहां एक दिन में उतने कोरोना मरीज मिल रहे हैं, जितने गत माहों में भारत में मिला करते थे। यदि संक्रमण का यह तेज दौर जारी रहा तो हालात बेकाबू हो सकते हैं। गत शनिवार को प्रकाशित एक सर्वे रिपोर्ट के अनुसार इंडोनेशिया की राजधानी जकार्ता की एक करोड़ से ज्यादा आबादी में से आधी आबादी कोरोना संक्रमित हो सकती है। वहां गत सप्ताह आपात लॉकडाउन लगाया गया है।

आखिर क्यों हुए ऐसे हालात?
जानकारों का कहना है कि इंडोनेशिया के ये हालात अचानक नहीं हुए हैं। देश कड़ा लॉकडाउन लागू नहीं करने, कोरोना जांच नहीं करने और कांट्रेक्ट ट्रेसिंग से किनारा करने का दंड भोग रहा है। अधिकारी यह अंदाजा भी नहीं लगा सके कि कोरोना वायरस की मौजूदा लहर कितनी तेजी से फैल रही है। अब वे चिंता कर रहे हैं कि यदि इतनी तादाद में मरीज मिलने का सिलसिला जारी रहा तो अस्पताल भी मरीजों को संभाल नहीं सकेंगे।

बेड तेजी से भर रहे, ऑक्सीजन हो रही खत्म
चूंकि वायरस का अधिक घातक डेल्टा वेरिएंट तेजी से फैल रहा है, इसलिए मौतों की संख्या भी बढ़ रही है। बुधवार को 991 मौतें हुईं। इसके साथ ही देश में अब तक 69,210 मरीजों की मौत हो चुकी है। सरकारी न्यूज एजेंसी अंतारा के अनुसार देश के अस्पतालों के 1.20 लाख बेड में से 90 हजार से ज्यादा भर चुके हैं। प्राणवायु ऑक्सीजन के दाम बढ़ गए हैं तो इसकी किल्लत भी होने लगी है।

सिर्फ 5.5 फीसदी को लगे टीके
सीएनएन के वैक्सीन ट्रेकर के मुताबिक इंडोनेशिया की कुल आबादी के मात्र 5.5 फीसदी लोगों को ही अब तक टीके लग सके हैं। प्रधानमंत्री जोको विडोडो ने उम्मीद जताई है कि टीकाकरण के दम पर देश इस वैश्विक संकट से जल्द उबर जाएगा। 

WHAT'S YOUR REACTION?

  • 1
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0

RELATED POSTS

COMMENTS

एसजीपीजीआइ लखनऊ में पैरामेडिकल पदों पर भर्ती, आवेदन की अंतिम तिथि 19 अप्रैल

एसजीपीजीआइ लखनऊ में पैरामेडिकल पदों पर भर्ती, आवेदन की अंतिम तिथि 19 अप्रैल

एस. के. राणा March 29 2022 29345

एसजीपीजीआइ लखनऊ में सरकारी नौकरी इच्छा रखने वाले उम्मीदवारों के लिए काम की खबर। संजय गांधी पोस्ट ग्र

जम्मू-कश्मीर में महा रक्तदान शिविर का आयोजन

जम्मू-कश्मीर में महा रक्तदान शिविर का आयोजन

विशेष संवाददाता September 18 2022 43037

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आज 72वां जन्मदिन है। वहीं इस मौके पर जम्मू कश्मीर में बीजेपी ने महा रक्

कोविड-19 टीका: फाइजर ने सौपें बच्चों के टीके के ट्रायल रिपोर्ट, नवंबर के बाद आ सकेगी बाज़ार  में 

कोविड-19 टीका: फाइजर ने सौपें बच्चों के टीके के ट्रायल रिपोर्ट, नवंबर के बाद आ सकेगी बाज़ार  में 

हे.जा.स. September 29 2021 25149

कंपनी ने मंगलवार को बताया कि उसने पांच से 11 साल तक के बच्चों को टीका लगाए जाने को लेकर हाल में किए

राहत: देश के पांच बड़े महानगरों में कोरोना संक्रमण के मामलों में गिरावट

राहत: देश के पांच बड़े महानगरों में कोरोना संक्रमण के मामलों में गिरावट

एस. के. राणा January 23 2022 27145

में बीते 24 घंटे में (11,486 मामले), मुंबई में (3,568 मामले), कोलकाता में (1375 मामले), बेंगलुरु मे

जल्द शुरू हो सकती है प्रदेश की पहली हेली एंबुलेंस सेवा

जल्द शुरू हो सकती है प्रदेश की पहली हेली एंबुलेंस सेवा

विशेष संवाददाता March 28 2023 31037

हेली इमरजेंसी मेडिकल सर्विस टीम ने एम्स की व्यवस्थाओं के परखने के बाद हेली एंबुलेंस के संचालन के हरी

जाँघ और हिप को योग से बनाएं सुड़ौल।

जाँघ और हिप को योग से बनाएं सुड़ौल।

सौंदर्या राय October 21 2021 39565

अनियमित खानपान और दिनचर्चा के कारण जांघों पर चर्बी जमा होने लगती है। इससे आपकी बॉडी शेप खराब हो जाता

ड्रोन से पहुंचाया गया 10 यूनिट ब्लड

ड्रोन से पहुंचाया गया 10 यूनिट ब्लड

एस. के. राणा May 12 2023 34645

ड्रोन ने एक अहम भूमिका निभाते हुए लाखों लोगों के जीवन को बचाया था। कोरोना काल में ड्रोन के जरिए वैक्

नोएडा जिला अस्पताल में 40 और बेड पर मिलेगी ये सुविधा

नोएडा जिला अस्पताल में 40 और बेड पर मिलेगी ये सुविधा

आरती तिवारी June 22 2023 27003

नोएडा जिला अस्पताल में 20 बेड का मेडिकल आईसीयू वार्ड और 6 बेड का उच्च निर्भरता इकाई शुरू होने के बाद

प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना के लक्ष्य के करीब पहुंचा उत्तर प्रदेश। 

प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना के लक्ष्य के करीब पहुंचा उत्तर प्रदेश। 

हुज़ैफ़ा अबरार July 26 2021 34502

प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना के तहत पहली बार गर्भवती होने वाली व धात्री महिला को तीन किश्तों में 50

खुलेगा ट्रॉमा सेंटर, मिलेंगी सुविधाएं

खुलेगा ट्रॉमा सेंटर, मिलेंगी सुविधाएं

आरती तिवारी July 15 2023 37056

रक्षामंत्री राजनाथ सिंह जानकीरपुरम विस्तार में बने ट्रॉमा सेंटर का लोकार्पण और फैजुल्लागंज के दाऊदनग

Login Panel