देश का पहला हिंदी हेल्थ न्यूज़ पोर्टल

उत्तर प्रदेश

HPV का एक टीका, सर्वाइकल कैंसर से जीवनभर की सुरक्षा : सीएमओ

टीकाकरण से पहले बच्ची को हल्का एवं पौष्टिक भोजन कराएं। टीकाकरण के दौरान उसे शांत एवं सहज रहने के लिए प्रोत्साहित करें तथा टीकाकरण के बाद कम से कम 30 मिनट तक स्वास्थ्य केंद्र पर निगरानी में रखें। उन्होंने कहा कि टीका लगने के बाद हल्का दर्द, सूजन या थकान जैसे सामान्य लक्षण कुछ समय में स्वतः ठीक हो जाते हैं और घबराने की आवश्यकता नहीं होती।

हुज़ैफ़ा अबरार
August 01 2026 Updated: August 01 2026 10:37
0 504
HPV का एक टीका, सर्वाइकल कैंसर से जीवनभर की सुरक्षा : सीएमओ HPV Vaccine

बलरामपुर। मुख्य चिकित्सा अधिकारी बलरामपुर डॉ. मुकेश कुमार रस्तोगी ने जनपदवासियों से अपील की है कि वे अपनी 14 वर्ष आयु की पात्र बेटियों का एचपीवी (HPV) टीकाकरण अवश्य कराएं। उन्होंने कहा कि यह टीका सर्वाइकल (गर्भाशय ग्रीवा) कैंसर की रोकथाम की दिशा में एक प्रभावी और सुरक्षित कदम है। भारत सरकार एवं उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा यह टीका सरकारी स्वास्थ्य संस्थानों पर निःशुल्क उपलब्ध कराया जा रहा है। सीएमओ डॉ. रस्तोगी ने बताया कि टीकाकरण से पहले बच्ची को हल्का एवं पौष्टिक भोजन कराएं। टीकाकरण के दौरान उसे शांत एवं सहज रहने के लिए प्रोत्साहित करें तथा टीकाकरण के बाद कम से कम 30 मिनट तक स्वास्थ्य केंद्र पर निगरानी में रखें। उन्होंने कहा कि टीका लगने के बाद हल्का दर्द, सूजन या थकान जैसे सामान्य लक्षण कुछ समय में स्वतः ठीक हो जाते हैं और घबराने की आवश्यकता नहीं होती।

जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. अजय कुमार शुक्ला ने बताया कि जनपद के सभी सरकारी स्वास्थ्य केंद्रों पर एचपीवी टीकाकरण की व्यवस्था की गई है। उन्होंने अभिभावकों से अपील की कि वे किसी भी भ्रांति या अफवाह पर ध्यान न दें और अपनी पात्र बेटियों का समय पर टीकाकरण कराकर उन्हें भविष्य में सर्वाइकल कैंसर जैसी गंभीर बीमारी से सुरक्षित रखें। उन्होंने कहा कि टीकाकरण कार्यक्रम पूरी तरह प्रशिक्षित स्वास्थ्य कर्मियों की निगरानी में संचालित किया जा रहा है तथा प्रतिकूल घटनाओं की निगरानी की समुचित व्यवस्था भी उपलब्ध है। सीएमओ ने जनपद के सभी अभिभावकों से आह्वान किया है कि वे इस अभियान में सहयोग करें और अपनी बेटियों के स्वस्थ एवं सुरक्षित भविष्य के लिए एचपीवी टीकाकरण अवश्य कराएं।

WHAT'S YOUR REACTION?

  • 1
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0

COMMENTS

एंटीरेट्रोवायरल दवाओं की कमी से जूझ रहे एचआईवी मरीज

एंटीरेट्रोवायरल दवाओं की कमी से जूझ रहे एचआईवी मरीज

रंजीव ठाकुर July 07 2022 21952

कुछ राज्यों के एआरटी केन्द्रों में दवाओं की आपूर्ति कम होने से एचआईवी मरीजों को दिक्कतों का सामना कर

जलवायु परिवर्तन और वायरसों की उत्पत्ति के बीच  हो सकता है संबंध- शोध।

जलवायु परिवर्तन और वायरसों की उत्पत्ति के बीच  हो सकता है संबंध- शोध।

रंजीव ठाकुर February 07 2021 18758

शोधकर्ताओं ने यह कहा है कि इस क्षेत्र में कोरोना वर्ग के कई वायरसों की मौजूदगी हो सकती है। इनका संबं

सड़क पर उतरेंगे सरकार से नाराज फार्मासिस्ट

सड़क पर उतरेंगे सरकार से नाराज फार्मासिस्ट

विशेष संवाददाता November 03 2022 21129

एक ही टीम में काम कर रहे आयुष चिकित्सकों का मानदेय 66000 कर दिया गया लेकिन फार्मासिस्ट को पुराने मान

कैंसर को लेकर पूरी दुनिया में चुनौतीपूर्ण स्थिति बनी

कैंसर को लेकर पूरी दुनिया में चुनौतीपूर्ण स्थिति बनी

हे.जा.स. February 03 2023 26116

डब्ल्यूएचओ के अनुसार कैंसर की घटनाओं की रिपोर्ट में यदि इसी प्रकार वृद्धि जारी रही तो 2040 तक कैंसर

भारत में कोरोना की तीसरी लहर का असर अगस्त अंत तक।

भारत में कोरोना की तीसरी लहर का असर अगस्त अंत तक।

हे.जा.स. July 16 2021 24334

भारत में कोरोना की तीसरी लहर का असर अगस्त तक अंत तक देखने को मिलेगा। हालांकि यह दूसरी लहर से कम घातक

अगर थायराइट है तो पीजिए कैमोमाइल टी

अगर थायराइट है तो पीजिए कैमोमाइल टी

आरती तिवारी August 21 2022 43725

यूं तो हम में से ज्यादातर लोग दूध और चीनी से तैयार की गई चाय के शौकीन होते है। लेकिन ज्यादातर हेल्थ

स्टडी: नशा करने वालों पर कीमोथेरेपी और रेडियोथेरेपी का नहीं हो रहा असर

स्टडी: नशा करने वालों पर कीमोथेरेपी और रेडियोथेरेपी का नहीं हो रहा असर

विशेष संवाददाता August 28 2022 24234

अध्ययन में 56.81 फीसदी (175) मरीजों पर कीमोथेरेपी, रेडियोथेरेपी का असर नहीं हुआ। ये मरीज तंबाकू, गुट

विश्व स्वास्थ्य दिवस पर केजीएमयू के रेस्पिरेटरी मेडिसिन विभाग ने आयोजित किया स्वास्थ जागरूक कार्यक्रम

विश्व स्वास्थ्य दिवस पर केजीएमयू के रेस्पिरेटरी मेडिसिन विभाग ने आयोजित किया स्वास्थ जागरूक कार्यक्रम

हुज़ैफ़ा अबरार April 08 2022 25210

कार्यक्रम में रेस्परेटरी मेडिसिन विभाग के रोगियों व तीमारदारों को अच्छे स्वास्थ्य के बारे में विस्ता

तम्बाकू से 40 तरह के कैंसर होते हैं पर मरने के लिए एक ही काफी: डॉक्टर सूर्यकांत

तम्बाकू से 40 तरह के कैंसर होते हैं पर मरने के लिए एक ही काफी: डॉक्टर सूर्यकांत

रंजीव ठाकुर May 27 2022 35711

सिगरेट पीने वाला व्यक्ति 30% धुआं अपने अन्दर लेता है और 70% धुआं अपने आस पास के लोगों के लिए छोड़ दे

परमार्थ निकेतन में आयोजित निःशुल्क मोतियाबिंद आपरेशन शिविर का समापन

परमार्थ निकेतन में आयोजित निःशुल्क मोतियाबिंद आपरेशन शिविर का समापन

विशेष संवाददाता November 15 2022 28473

500 से अधिक रोगियों ने अपना पंजीकरण करवाया था जिसमें से 200 से अधिक रोगियों का मोतियाबिंद का आपरेशन

Login Panel