देश का पहला हिंदी हेल्थ न्यूज़ पोर्टल

उत्तर प्रदेश

जन्म से नहीं था मल द्वार, बलरामपुर अस्पताल के डॉक्टरों ने बचाई शिशु की जान

चिकित्सकों को यूँ ही भगवान का दर्जा नहीं दिया जाता है। राजधानी के बलरामपुर अस्पताल में 9 दिन के शिशु का मल द्वार बना कर डॉक्टर्स ने अपने भगवान होने का एक बार फिर प्रमाण दे दिया है। ऑपरेशन के बाद शिशु अच्छे से स्तनपान कर रहा है व नए मल द्वार से मल निकाल पा रहा है

रंजीव ठाकुर
August 26 2022 Updated: August 26 2022 03:34
0 32399
जन्म से नहीं था मल द्वार, बलरामपुर अस्पताल के डॉक्टरों ने बचाई शिशु की जान लखनऊ के बलरामपुर अस्पताल के डॉक्टर्स की टीम

लखनऊ। चिकित्सकों को यूँ ही भगवान का दर्जा नहीं दिया जाता है। राजधानी के बलरामपुर अस्पताल में 9 दिन के शिशु का मल द्वार बना कर डॉक्टर्स ने अपने भगवान होने का एक बार फिर प्रमाण दे दिया है। ऑपरेशन के बाद शिशु अच्छे से स्तनपान कर रहा है व नए मल द्वार से मल निकाल पा रहा है। 

 

बलरामपुर अस्पताल (Balrampur Hospital) के पीडियाट्रिक सर्जन डॉ अखिलेश कुमार (Dr Akhilesh Kumar, Pediatric Surgeon) ने बताया कि गुरैरा, बिसवा, जिला सीतापुर निवासी नवजात शिशु (newborn baby) का जन्म से ही मल द्वार नही बना (not having anus since birth) हुआ था, जिससे उसको लगातार उल्टियां हो रही थी और पेट फूल (vomiting and bloating) रहा था, जो कभी भी जानलेवा हो सकता था। नवजात की मां को इसका पता जन्म के पांचवे दिन चला। बच्चे की मां और दादी उसे तत्काल बलरामपुर अस्पताल ले आई। 

 

डॉ अखिलेश कुमार ने कहा कि नवजात को भर्ती कर आवश्यक इलाज व जांचे कराई गई। मरीज़ को फौरी तौर पर फिट करने के बाद अगले दिन (जन्म के 9वें दिन) सुबह उसका ऑपरेशन निशचेतक डॉक्टर एम पी सिंह, डॉक्टर चंदेल, डॉक्टर जूही पाल, उमा स्टाफ नर्स, महेंद्र श्रीवास्तव के सहयोग से संपन्न कराया गया। शिशु का नया मल द्वार बनाया (constructed anus) गया। 

 

ऑपरेशन के बाद नवजात को पीडियाट्रिक वार्ड (Pediatric Ward) नंबर 3 में स्थानांतरित कर दिया गया है। बच्चा अब अच्छे से स्तनपान कर रहा है व नए मलद्वार से मल निकाल पा रहा है। बच्चे की मां तुरंत और कुशल इलाज से अत्यंत खुश हैं और उसका विश्वास बलरामपुर अस्पताल के प्रति और बढ़ गया है। 

 

अस्पताल के निदेशक, मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉक्टर जी पी गुप्ता तथा चिकित्सा अधीक्षक की टीम ने वार्ड में जाकर बच्चे का कुशल क्षेम जाना और मरीज के परिजनों को किसी भी प्रकार की सहायता के लिए निर्देश दिया।

 

डॉक्टर जी पी गुप्ता (CMS Dr GP Gupta) ने कहा कि इतने कम दिन के बच्चे का ऑपरेशन बलरामपुर अस्पताल के इतिहास में पहली बार हुआ है और ऐसी सर्जरी उत्तर प्रदेश के स्वास्थ्य विभाग (UP Health Department) के किसी भी अस्पताल मे नही हुई हैं।

 

इस प्रकार के नवजात शिशुओं के ऑपरेशन (operation of newborn babies) की सुविधा अनुसंधान संस्थान (research institute) तक ही सीमित थी, अब बलरामपुर अस्पताल भी इस कतार में सम्मिलित हो गया है। अब इस तरह के ऑपरेशन होने से प्रदेश के विभिन्न हिस्सों से आए बच्चों के ऑपरेशन और सुगम और कुशल तरीके से संपन्न हो पाएंगे।

WHAT'S YOUR REACTION?

  • 1
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0

COMMENTS

अब केजीएमयू में होगा लंग्स ट्रांसप्लांट

अब केजीएमयू में होगा लंग्स ट्रांसप्लांट

आरती तिवारी July 16 2023 45168

डॉ बिपिन पुरी ने बताया कि केजीएमयू के विस्तार की वजह से ही लंग ट्रांसप्लांट सेंटर बनाने का सपना सच ह

रांची के रिम्स में महिला ने एक साथ दिया 5 बच्चो को जन्म

रांची के रिम्स में महिला ने एक साथ दिया 5 बच्चो को जन्म

हे.जा.स. May 24 2023 31598

झारखंड के रांची में एक महिला ने 5 बच्चों को एक साथ जन्म दिया है। वहीं इस बात की जानकारी ट्वीट कर दी

बीएचयू ट्रॉमा सेंटर में खुलेंगे 3 नए जन औषधि केंद्र

बीएचयू ट्रॉमा सेंटर में खुलेंगे 3 नए जन औषधि केंद्र

विशेष संवाददाता July 13 2023 35534

जिले में तीन औषधि केंद्र खोले जाएंगे, उनमे से दो औषधि केंद्र यहां के ट्रॉमा सेंटर में खोले जाएंगे तो

लखनऊ: डेंगू के मरीजों की संख्या में हो रहा तेजी से इजाफा

लखनऊ: डेंगू के मरीजों की संख्या में हो रहा तेजी से इजाफा

हुज़ैफ़ा अबरार October 02 2021 31008

जनवरी से अब तक 405 लोग डेंगू की जद में आ चुके हैं। सबसे ज्यादा सितंबर में 313 लोगों में डेंगू की पुष

केंद्र सरकार की वैक्सीनेशन पॉलिसी ठीक  लेकिन किसी भी व्यक्ति को जबरदस्ती टीका नहीं लगाया जा सकता: सुप्रीम कोर्ट

केंद्र सरकार की वैक्सीनेशन पॉलिसी ठीक लेकिन किसी भी व्यक्ति को जबरदस्ती टीका नहीं लगाया जा सकता: सुप्रीम कोर्ट

एस. के. राणा May 02 2022 25478

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार को यह भी आदेश दिया है कि वैक्सीन लगवाने से होने वाले साइड-इफेक्ट्स के

बालों के लिए बेहद फायदेमंद है कच्चा दूध, सिल्की बाल चाहिए तो ऐसे करें इस्तेमाल

बालों के लिए बेहद फायदेमंद है कच्चा दूध, सिल्की बाल चाहिए तो ऐसे करें इस्तेमाल

लेख विभाग November 14 2022 29260

अगर आप भी बालों में चिपचिपेपन या ग्रिजी बालों से परेशान हैं, तो हम आपको कच्चे दूध से बालों को मिलने

अच्छी खबर! कल्याण सिंह कैंसर संस्थान को मिलेंगे 62 नए डॉक्टर

अच्छी खबर! कल्याण सिंह कैंसर संस्थान को मिलेंगे 62 नए डॉक्टर

आरती तिवारी February 08 2023 41591

कल्याण सिंह सुपर स्पेशियलिटी कैंसर संस्थान को उत्तर भारत का सबसे बड़ा कैंसर संस्थान बनाने की ओर एक क

Effectiveness of an intervention for reducing sitting time and improving health in office workers: three arm cluster randomised controlled trial

Effectiveness of an intervention for reducing sitting time and improving health in office workers: three arm cluster randomised controlled trial

British Medical Journal January 16 2023 25649

Both SWAL and SWAL plus desk were associated with a reduction in sitting time, although the addition

कोविड-19: संक्रमण कम मौतें ज़्यादा।

कोविड-19: संक्रमण कम मौतें ज़्यादा।

एस. के. राणा July 13 2021 26751

देश में 118 दिन बाद संक्रमण के सबसे कम 31,443 नए मामले सामने आने के बाद संक्रमितों की कुल संख्या बढ़

कोरोना को लेकर यूपी सरकार ने नए आदेश जारी किए

कोरोना को लेकर यूपी सरकार ने नए आदेश जारी किए

आरती तिवारी December 24 2022 31791

प्रदेश सरकार द्वारा शुक्रवार को रैपिड रिस्पांस टीम को अलर्ट पर रहने के निर्देश दे दिए गए। इसके अलावा

Login Panel