देश का पहला हिंदी हेल्थ न्यूज़ पोर्टल

राष्ट्रीय

देश में कोरोना महामारी की चौथी लहर के आने की संभावना बहुत कम, सतर्क रहना होगा: डॉ जैकब

डा. जान ने कहा कि फिलहाल न तो वैज्ञानिक और न ही महामारी विज्ञान से जुड़े कोई कारण नजर आ रहे हैं, जिससे यह कहा जा सके कि कोरोना महामारी की चौथी लहर आएगी। परंतु, कोई भी यह भविष्यवाणी नहीं कर सकता है कि यह आएगी ही नहीं।

एस. के. राणा
March 21 2022 Updated: March 21 2022 00:38
0 26763
देश में कोरोना महामारी की चौथी लहर के आने की संभावना बहुत कम, सतर्क रहना होगा: डॉ जैकब वायरोलाजिस्ट प्रोफेसर डा. टी जैकब जान

नई दिल्ली, एजेंसी। ओमिक्रोन का सब-वेरिएंट BA2 के चलते दक्षिण कोरिया, ब्रिटेन और यूरोप के कई देशों में कोरोना वायरस संक्रमण के मामलों में इजाफा देखा जा रहा है। जबकि, भारत की स्थिति को देखें, तो जानकार यहां चौथी लहर को लेकर ज्यादा चिंतित नजर नहीं आ रहे हैं। इसके लिए वे टीकाकरण और इम्युनिटी समेत कई कारण गिनाते हैं। फिलहाल, कुछ दिनों से देश में संक्रमण के दैनिक मामलों की संख्या लगातार कम रही है। जाने-माने वायरोलाजिस्ट और वेल्लोर स्थित क्रिश्चियन मेडिकल कालेज (सीएमसी) के पूर्व प्रोफेसर डा. टी जैकब जान ने कहा कि कोरोना महामारी की चौथी लहर के आने की संभावना बहुत कम है, लेकिन सतर्क रहने की जरूरत है।

समाचार एजेंसी एएनआइ के साथ खास बातचीत में डा. जान ने कहा कि फिलहाल न तो वैज्ञानिक और न ही महामारी विज्ञान से जुड़े कोई कारण नजर आ रहे हैं, जिससे यह कहा जा सके कि कोरोना महामारी की चौथी लहर आएगी। परंतु, कोई भी यह भविष्यवाणी नहीं कर सकता है कि यह आएगी ही नहीं। उन्होंने कहा कि भले ही चौथी लहर की संभावना बहुत कम है, लेकिन हमें सतर्क रहने की जरूरत है। वायरस और उसमें होने वाले बदलाव पर नजर बनाए रखना आवश्यक है।

नमूनों की जीनोम सीक्वेंसिंग कराते रहना जरूरी
प्रोफेसर डा. टी जैकब जान ने कहा कि नमूनों की जीनोम सीक्वेंसिंग कराते रहना भी जरूरी है, ताकि किसी नए वैरिएंट के उभरने की समय रहते जानकारी मिल सके। यह भी देखते रहना होगा कि स्थानीय स्तर पर ओमिक्रोन के मामले तो नहीं बढ़ रहे हैं। केंद्र ने राज्यों से निगरानी बढ़ाने को कहा दक्षिण पूर्वी एशिया के कुछ देशों में कोरोना संक्रमण के बढ़ते मामलों को देखते हुए केंद्र ने राज्यों व केंद्र शासित प्रदेशों से सतर्क रहने और इन्फ्लूएंजा जैसी बीमारी और सांस के गंभीर संक्रमण पर निगरानी रखने को कहा है। सरकार ने कहा है कि इन बीमारियों से ग्रसित मरीजों की कोरोना जांच की जाए और संक्रमित पाए जाने पर उनके नमूनों की जीनोम सीक्वेंसिंग भी कराई जाए।

WHAT'S YOUR REACTION?

  • 1
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0

COMMENTS

अमृतसर में 500

अमृतसर में 500 'आम आदमी क्लीनिक' का उद्घाटन

विशेष संवाददाता January 28 2023 27753

पंजाब में आज दूसरे चरण में 400 मोहल्ला क्लीनिकों का उद्घाटन किया गया। आप संयोजक अरविंद केजरीवाल और म

आरोग्य फाउंडेशन ऑफ इंडिया के समापन समारोह में वन औषधि और पौधों की लगी प्रदर्शनी

आरोग्य फाउंडेशन ऑफ इंडिया के समापन समारोह में वन औषधि और पौधों की लगी प्रदर्शनी

श्वेता सिंह October 19 2022 30103

वन औषधि और उनके पौधों की लगी प्रदर्शनी में बंगाल, ओडिशा, झारखंड, छत्तीसगढ़, पूर्वी उत्तर प्रदेश, राज

दावा: सिज़ोफ्रेनिया बिना दवा के शत प्रतिशत ठीक हो सकता है। 

दावा: सिज़ोफ्रेनिया बिना दवा के शत प्रतिशत ठीक हो सकता है। 

हुज़ैफ़ा अबरार July 12 2021 48237

एंटीसाइकोटिक दवाएं मानसिक कोहरे और संज्ञानात्मक हानि जैसे कई अप्रिय दुष्प्रभावों का कारण बनती हैं। य

यूरोपीय आयोग ने फाइजर को माइग्रेन की दवा का मार्केटिंग का अधिकार दिया 

यूरोपीय आयोग ने फाइजर को माइग्रेन की दवा का मार्केटिंग का अधिकार दिया 

विशेष संवाददाता April 28 2022 45256

रिमेगेपेंट नाम की जनेरिक दवा को फाइजर VYDURA® ब्रांड नाम के तहत बाजार में बेचता है। इसका उपयोग माइग्

विश्व फार्मेसिस्ट दिवस: डॉ हर लोकेश , एडिशनल प्रोफेसर एम्स को फार्मेसी रत्न से नवाजा गया।

विश्व फार्मेसिस्ट दिवस: डॉ हर लोकेश , एडिशनल प्रोफेसर एम्स को फार्मेसी रत्न से नवाजा गया।

हुज़ैफ़ा अबरार September 26 2021 32597

कोरोना काल मे मरीजों की सेवा देते हुए, शहीद हुए फार्मासिस्टों की याद कर इस वर्ष का फार्मासिस्ट दिवस

भारत में टीकाकरण कवरेज 175.46 करोड़ के पार

भारत में टीकाकरण कवरेज 175.46 करोड़ के पार

एस. के. राणा February 21 2022 21354

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय से मिली जानकारी के अनुसार पिछले 24 घंटों में देशभर में 7 लाख से अधिक डोज

झटका: जॉनसन एंड जॉनसन ने कोविडरोधी वैक्सीन के लिए दिए आवेदन को वापस लिया।

झटका: जॉनसन एंड जॉनसन ने कोविडरोधी वैक्सीन के लिए दिए आवेदन को वापस लिया।

एस. के. राणा August 02 2021 29280

जॉनसन कंपनी ने यह आवेदन ऐसे समय में वापस लिया है जब भारत पहले ही नुकसान की भरपाई से छूट जैसे कुछ मुद

कोरोना संक्रमित व्यक्ति में किडनी रोग का जोखिम: शोध  

कोरोना संक्रमित व्यक्ति में किडनी रोग का जोखिम: शोध  

लेख विभाग September 08 2021 29853

कोरोना से संक्रमित होने वाले लोगों की किडनी को नुकसान पहुंचने का खतरा ज्यादा पाया गया है। इसके चलते

CHC में रिटायर्ड स्वीपर द्वारा इलाज का मामला, विधायक केतकी सिंह ने लगाई फटकार

CHC में रिटायर्ड स्वीपर द्वारा इलाज का मामला, विधायक केतकी सिंह ने लगाई फटकार

आरती तिवारी September 05 2022 30338

केतकी सिंह ने कहा कि, हमारा स्वास्थ्य के साथ जीरो टॉलरेन्स है क्योंकि प्रदेश में योगी आदित्यनाथ की स

अवैध अस्पतालों पर छापेमारी, मरीजों को दी जा रही थी एक्सपायरी दवा

अवैध अस्पतालों पर छापेमारी, मरीजों को दी जा रही थी एक्सपायरी दवा

admin April 05 2023 33437

अवैध रूप से चल रहे अस्पतालों पर छापेमारी जारी है। वहीं इस छापेमारी में कई खामियां निकल कर सामने आयी

Login Panel