देश का पहला हिंदी हेल्थ न्यूज़ पोर्टल

राष्ट्रीय

वर्ल्ड हार्ट डे पर इंदौर के जाने-माने हृदय रोग विशेषज्ञ डॉ. राकेश जैन ने बताई ये बात

उन्होंने कहा कि गत वर्षों में यह देखने में आया है कि ऊपरी तौर से स्वस्थ नौजवानों, खासतौर पर कीर्ति प्राप्त लोगों में हार्ट अटैक की संभावना काफी बढ़ी है, जिसके चलते वे अकाल मृत्यु को प्राप्त हुए हैं। इस प्रकार की घटनाएं बहुत बड़ी चिंता का विषय है।

विशेष संवाददाता
September 29 2022 Updated: September 29 2022 14:08
0 36439
वर्ल्ड हार्ट डे पर इंदौर के जाने-माने हृदय रोग विशेषज्ञ डॉ. राकेश जैन ने बताई ये बात प्रतीकात्मक चित्र

इंदौर। लोगों की व्यस्त जीवनशैली के कारण खानपान और लाइफस्टाइल बिगड़ता जा रहा है जिसकी वजह से दिल से जुड़े रोग भी बढ़ रहे हैं। इस वजह से बुजुर्ग ही नहीं युवा भी इसकी चपेट में आ रहे हैं। इन्हीं सब बातों को ध्यान में रखते हुए, दिल संबंधी बीमारियों के प्रति लोगों को जागरूक करने के लिए हर साल 29 सितंबर को वर्ल्ड हार्ट डे (world heart day) मनाया जाता है।

 

इस मौके पर शहर (Indore) के जाने-माने सुप्रसिद्ध हृदय रोग विशेषज्ञ (cardiologist) डॉ. राकेश जैन ने हार्ट अटैक को लेकर कुछ ख़ास बातें बताई हैं। उन्होंने कहा कि गत वर्षों में यह देखने में आया है कि ऊपरी तौर से स्वस्थ नौजवानों, खासतौर पर कीर्ति प्राप्त लोगों में हार्ट अटैक (heart attack) की संभावना काफी बढ़ी है, जिसके चलते वे अकाल मृत्यु को प्राप्त हुए हैं। इस प्रकार की घटनाएं बहुत बड़ी चिंता का विषय है।

दिल की बीमारियों के कारण पूरे विश्व में प्रतिवर्ष लगभग 17 मिलियन लोगों की जान चली जाती है, जो कि कुल मृत्यु दर का 31% हिस्सा है। दिल की बीमारियों में सबसे प्रमुख, दिल की नसों में ब्लॉकेज (blockages) तथा हार्ट अटैक का आना होता है। आजकल नौजवानों (उम्र 45 वर्ष से कम) खासतौर पर भारतीयों में इसका प्रसार काफी तेजी से बढ़ रहा है, जिसकी अनुपातिक प्रधानता 10-15% है।

 

डॉ. जैन ने बताया कि हार्ट अटैक के प्रमुख कारण- अधिक उम्र, मधुमेह, उच्च रक्तचाप, हाई कोलेस्ट्रॉल, मोटापा तथा असंतुलित दिनचर्या आदि हैं, जो कि 85-90% तक हार्ट अटैक के लिए जिम्मेदार होते हैं। इसके अलावा धूम्रपान (Smoking) भी नौजवानों में हार्ट अटैक के लिए एक मुख्य कारक है। नौजवान भारतीयों (उम्र 45 वर्ष से कम) में धूम्रपान की प्रवृत्ति 60-90% तक है, जो कि 45 वर्ष से ज्यादा वर्ष के लोगों से लगभग दोगुना है। धूम्रपान (Smoking), खासतौर पर पारम्परिक, वंशानुगत तथा वातावरण संबंधी कारकों की उपस्थिति भविष्य में नौजवानों के भीतर हार्ट अटैक की संभावना को प्रबल करती है। धूम्रपान तथा मोटापे के कारण हार्ट अटैक के बाद इससे उबरने में भी काफी परेशानी होती है, इसके साथ ही परिणाम भी विपरीत होते हैं।

एक संतुलित जीवनचर्या, अच्छी नींद, ऐरोबिक, शारीरिक व्यायाम (exercise), हरी सब्जियाँ तथा फलों का सेवन, बाहरी असंतुलित खाने का त्याग, धूम्रपान का त्याग इत्यादि दिल की बिमारियों से बचने के सबसे सीधे तथा सरल तरीके हैं। यदि आप किसी बीमारी जैसे- मधुमेह, ब्लड प्रेशर इत्यादि से ग्रसित हैं, तो आपने डॉक्टर की नियमित निगरानी में दवाइयों का सेवन करें। अपने दिल के स्वास्थ्य को जानने के लिए इसके नियमित चेकअप हेतु अपने ह्रदय रोग विशेषज्ञ के सम्पर्क में रहे और संबंधित सलाह का पालन करें।

Edited by Shweta Singh

WHAT'S YOUR REACTION?

  • 1
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0

COMMENTS

भारत बायोटेक की साझेदार ऑक्यूजेन ने कनाडा में कोवैक्सीन के लिए मांगी मंजूरी ।

भारत बायोटेक की साझेदार ऑक्यूजेन ने कनाडा में कोवैक्सीन के लिए मांगी मंजूरी ।

हे.जा.स. July 17 2021 37227

सूचना के मुताबिक यह कदम भारत बायोटेक के तीसरे चरण के क्लिनिकल ट्रॉयल के बाद उठाया गया है। इस क्लिनिक

स्वास्थ्य विभाग में तबादले के जिन्न को काबू करेंगे सीएम योगी, गिरेगी गाज़

स्वास्थ्य विभाग में तबादले के जिन्न को काबू करेंगे सीएम योगी, गिरेगी गाज़

रंजीव ठाकुर July 12 2022 22070

हेल्थ जागरण ने बताया था कि 14 जुलाई को बहुत बड़ी संख्या में स्वास्थ्य कर्मी स्वास्थ्य महानिदेशक के क

पंजाब सरकार ने दी 80 नए मोहल्ला क्लीनिक की सौगात

पंजाब सरकार ने दी 80 नए मोहल्ला क्लीनिक की सौगात

हे.जा.स. May 06 2023 38028

दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल और पंजाब के सीएम भगवंत मान ने लुधियाना की जनता को आज 80 नए आम आदमी क्

एम्स के चिकित्सकों का दावा, ब्रेल से जल्द बजती है दिमाग की घंटी

एम्स के चिकित्सकों का दावा, ब्रेल से जल्द बजती है दिमाग की घंटी

विशेष संवाददाता January 05 2023 28025

डॉ. राजेंद्र प्रसाद और नेत्र विज्ञान केंद्र में सामुदायिक नेत्र विज्ञान के प्रोफेसर डॉ. सूरज सिंह से

केजीएमयू में प्रदर्शन पर डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने दी प्रतिक्रिया

केजीएमयू में प्रदर्शन पर डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने दी प्रतिक्रिया

आरती तिवारी September 06 2022 31055

केजीएमयू में मंगलवार को चिकित्सा व्यवस्था पूरी तरह से ठप नजर आई। वहीं यूपी के डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठ

स्वाइन फ्लू को लेकर प्रदेश का स्वास्थ्य महकमा अलर्ट मोड पर:उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक 

स्वाइन फ्लू को लेकर प्रदेश का स्वास्थ्य महकमा अलर्ट मोड पर:उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक 

हुज़ैफ़ा अबरार August 25 2026 651

ब्रजेश पाठक ने अस्पतालों में निगरानी व्यवस्था को और मजबूत करने के साथ स्वाइन फ्लू संबंधित मामलों

ब्लू जेट हेल्थकेयर ला रही है आईपीओ, 2,100 करोड़ रूपए जुटाने का लक्ष्य

ब्लू जेट हेल्थकेयर ला रही है आईपीओ, 2,100 करोड़ रूपए जुटाने का लक्ष्य

रंजीव ठाकुर September 05 2022 41495

50 साल पुरानी ब्लू जेट हेल्थकेयर फार्मास्यूटिकल कम्पनी शेयर बाजार में अपना आईपीओ लाने जा रही है। कम्

हाथ साबुन से धुलें, सैनिटाइज़र को विकल्प के रूप में इस्तेमाल करें- के. के. सचान, चीफ फार्मासिस्ट

हुज़ैफ़ा अबरार February 17 2021 32340

आदिकाल से यह मानना  है कि स्वच्छ रहने से स्वच्छ जीवन रहता है।जीवाणु गंदगी से पनपते हैं। स्वच्छ नहीं

तेज बुखार और सिर दर्द होने पर तत्काल अपनी जांच कराएं

तेज बुखार और सिर दर्द होने पर तत्काल अपनी जांच कराएं

एस. के. राणा April 22 2023 33991

देश में लगातार कोरोना का ग्राफ बढ़ रहा है। संक्रमण के बढ़ते खतरे के बीच स्वास्थ्य मंत्रालय काफी ज्य

कतर में कैमल फ्लू का प्रकोप

कतर में कैमल फ्लू का प्रकोप

हे.जा.स. November 29 2022 31239

कोरोना महामारी से अभी दुनिया को ठीक तरह से राहत भी नहीं मिली थी कि इसी बीच अब कैमल फ्लू के खतरे को ल

Login Panel