देश का पहला हिंदी हेल्थ न्यूज़ पोर्टल

उत्तर प्रदेश

बहराइच में लंपी की दस्तक, चार गायों में हुई वायरस की पुष्टि

मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डॉ. राजेन्द्र प्रसाद ने मौके का निरीक्षण कर लंपी से ग्रसित गायों को अलग रखने की सलाह दी है। साथ ही वायरस से ग्रसित गायों का इलाज शुरु कर दिया गया है।

श्वेता सिंह
September 29 2022 Updated: September 29 2022 13:45
0 34595
बहराइच में लंपी की दस्तक, चार गायों में हुई वायरस की पुष्टि प्रतीकात्मक चित्र

बहराइच (लखनऊ ब्यूरो )। पशुओं में तेजी से फैलने वाले लंपी वायरस ने उत्तर प्रदेश के बहराइच जिले में दस्तक दे दी है। बता दें कि बहराइच जिले की एक गौशाला की चार गायें लंपी वायरस से ग्रसित पायी गई हैं। लंपी वायरस के फैलने की सूचना से पशुपालकों में हड़कंप की स्थिति है।

 

मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डॉ. राजेन्द्र प्रसाद ने मौके का निरीक्षण कर लंपी से ग्रसित गायों को अलग रखने की सलाह दी है। साथ ही वायरस (virus) से ग्रसित गायों का इलाज शुरु कर दिया गया है। उन्होंने बताया कि चारों गायें तेज बुखार से पीड़ित हैं और उनके शरीर पर चकत्ते पड़ गये हैं। उन्होंने बताया कि लंपी (Lumpy) वायरस से बचाव के लिए गायों का जरुरी इलाज (treatment) शुरु कर दिया है। साथ ही अन्य गायों को वायरस (virus) से बचाने के लिए उनका बाड़ा अलग कर दिया है।

 

डॉ. राजेन्द्र प्रसाद ने बताया कि वायरस को फैलने से रोकने के लिए हर संभव प्रयास किया जा रहा है। किसी भी पशुपालक को घबराने (panic) की जरुरत नहीं है। बुधवार को लंपी (Lumpy) वायरस से बचाव के लिए टीकाकरण (Vaccination) वाहन भी रवाना किए गए हैं। विधायक महसी सुरेश्वर सिंह व जिलाधिकारी डॉ. दिनेश चन्द्र ने हरी झंडी दिखाकर टीकारण वाहन को रवाना किया। बता दें कि के ज्यादातर राज्यों में लंपी वायरस का संक्रमण पशुओं में तेजी से फैल रहा है। लंपी रोग की चिताएं अब दिन प्रतिदिन बढ़ती ही जा रही है। अब सभी राज्यों में पशुओं में फैले लंपी रोग को लेकर चिंताएं घटने के बजाय और बढ़ती हुई नजर आ रही हैं।

WHAT'S YOUR REACTION?

  • 1
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0

COMMENTS

रीजेंसी हेल्थ  में पुराने हार्ट स्टेंट का दोबारा हुआ ब्लॉकेज का इलाज

रीजेंसी हेल्थ  में पुराने हार्ट स्टेंट का दोबारा हुआ ब्लॉकेज का इलाज

हुज़ैफ़ा अबरार October 01 2026 399

जिन मरीजों का पहले कोरोनरी इंटरवेंशन हो चुका है, उनमें इन-स्टेंट रेस्टेनोसिस एक जटिल स्थिति हो सकती

लीगल ओपिनियन ऑन राइट एन्ड डिफेन्स फॉर डॉक्टर्स: लोहिया अस्पताल में हुआ सीएमई का आयोजन

लीगल ओपिनियन ऑन राइट एन्ड डिफेन्स फॉर डॉक्टर्स: लोहिया अस्पताल में हुआ सीएमई का आयोजन

रंजीव ठाकुर July 23 2022 30962

डॉ राम मनोहर लोहिया आयुर्विज्ञान संस्थान में लीगल ओपिनियन ऑन राइट एन्ड डिफेन्स फॉर डॉक्टर्स नामक सी

मरीजों को राहत, मेट्रो से दिल्ली एम्स पहुंचना होगा आसान

मरीजों को राहत, मेट्रो से दिल्ली एम्स पहुंचना होगा आसान

एस. के. राणा February 17 2023 27687

मिली जानकारी के अनुसार एम्स के आसपास के मेट्रो स्टेशन से ही शटल सेवा मिलेगी, जो मरीजों को ओपीडी एवं

आपकी रसोई में छुपे हैं खराश मिटाने के आसान घरेलू उपाय

आपकी रसोई में छुपे हैं खराश मिटाने के आसान घरेलू उपाय

आरती तिवारी August 18 2022 36188

बदलते मौसम में गले में खराश हो जाती है। गले में खराश की समस्या ठंडा खाने की वजह से भी हो सकती है। कु

जलन के साथ बार-बार पेशाब होना, किडनी में इन्फ़ेक्शन का संकेत है: डा. शैलेश चंद्र सहाय

जलन के साथ बार-बार पेशाब होना, किडनी में इन्फ़ेक्शन का संकेत है: डा. शैलेश चंद्र सहाय

आनंद सिंह March 18 2022 40817

किडनी के मरीज़ों की संख्या बढ़ने का एक कारण लाइफ स्टाइल में बदलाव आना है। धूम्रपान और शराब से भी किड

घुटने का गठिया है तो आपके लिए मददगार हैं एक्सरसाइज

घुटने का गठिया है तो आपके लिए मददगार हैं एक्सरसाइज

हुज़ैफ़ा अबरार September 10 2022 43825

अर्थराइटिस मुख्यत: दो तरह के होते हैं- ऑस्टियो अर्थराइटिस और रूमेटाइड अर्थराइटिस। अर्थराइटिस की परेश

तांबे के बर्तन में पानी पी रहे हैं तो न करें ये गलती

तांबे के बर्तन में पानी पी रहे हैं तो न करें ये गलती

श्वेता सिंह November 21 2022 34096

अक्सर लोग तांबे का पानी पीते वक्त कुछ गलतियां कर देते हैं, जिसके कारण उन्हें समस्याओं का सामना करना

विश्व अस्थमा दिवस के उपलक्ष्य में इण्डियन मेडिकल एसोसिएशन लखनऊ ने आयोजित किया निःशुल्क अस्थमा शिविर

विश्व अस्थमा दिवस के उपलक्ष्य में इण्डियन मेडिकल एसोसिएशन लखनऊ ने आयोजित किया निःशुल्क अस्थमा शिविर

हुज़ैफ़ा अबरार May 06 2022 35291

इस शिविर में रोगियों की पी०एफ0टी0 जाँच निःशुल्क की गई तथा इन्हेलर थेरेपी के बारे में मरीजों को जानका

रायपुर एम्स डायरेक्टर डॉक्टर नितिन नागरकर का इस्तीफा

रायपुर एम्स डायरेक्टर डॉक्टर नितिन नागरकर का इस्तीफा

विशेष संवाददाता January 11 2023 31232

इस्तीफे पर डॉ. नागरकर का कहना है कि घर में कोई डॉक्टर नहीं है। पिताजी, चाचा, भाई समेत परिवार में सभी

केन्द्रीय मंत्री कौशल किशोर ने 14 ने टीबी के मरीजों को गोद लिया

केन्द्रीय मंत्री कौशल किशोर ने 14 ने टीबी के मरीजों को गोद लिया

रंजीव ठाकुर April 16 2022 29360

मुख्य अतिथि के रूप में बोलते हुए उन्होंने ने बताया कि देश के प्रधानमन्त्री ने वर्ष 2025 तक भारत को ट

Login Panel