देश का पहला हिंदी हेल्थ न्यूज़ पोर्टल

उत्तर प्रदेश

उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक ने 150 टीबी मरीजों को मासिक पुष्टाहार वितरित किया

रेडक्रास सोसायटी की लखनऊ शाखा के सचिव अमरनाथ मिश्रा ने कहा कि 150 मरीजों को सोसायटी ने गोद लिया है और इन्हें 6 महीने तक मासिक पुष्टाहार उपलब्ध करवाया जाएगा।

रंजीव ठाकुर
May 13 2022 Updated: May 13 2022 22:53
0 29586

लखनऊ। राजधानी के बलरामपुर अस्पताल में टीबी के मरीजों को गोद लेने के कार्यक्रम का आयोजन किया गया। राष्ट्रीय क्षय रोग उन्मूलन कार्यक्रम के अंतर्गत लखनऊ जिला टीबी केन्द्र द्वारा आयोजित कार्यक्रम में उपमुख्यमंत्री और चिकित्सा एवं स्वास्थ्य मंत्री बृजेश पाठक के समक्ष रेडक्रास सोसायटी ने मलिहाबाद, मॉल सीएचसी के 138 तथा बलरामपुर अस्पताल के 12 टीबी मरीजों को गोद लिया।

इस मौके पर उपमुख्यमन्त्री ने बलरामपुर अस्पताल के चार नवनिर्मित भवनों का शिलान्यास किया और 11 मरीजों को अपने हाथों से पुष्टाहार वितरित कर कार्यक्रम की शुरुआत की। 

रेडक्रास सोसायटी (Red Cross Society) की लखनऊ शाखा के सचिव अमरनाथ मिश्रा ने कहा कि 150 मरीजों को सोसायटी ने गोद लिया है और इन्हें 6 महीने तक मासिक पुष्टाहार उपलब्ध करवाया जाएगा।

बलरामपुर अस्पताल को उच्च स्तरीय बताते हुए उपमुख्यमंत्री (Deputy Chief Minister) ने कहा कि वह विश्व विद्यालय में पढ़ने के समय से यहां आ रहें हैं और नवनिर्मित भवनों में चिकित्सा सेवा शुरू होने के बाद अस्पताल की गुणवत्ता और अधिक बढ़ जाएगी।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी (Prime Minister Narendra Modi) और राज्यपाल आनंदीबेन पटेल की प्रेरणा से टीबी के मरीजों को गोद लिया जा रहा है। प्रधानमंत्री का आवाह्न है कि 2025 तक देश को टीबी मुक्त बनाना है जिसके लिए हम सबको मिलकर काम करना है। सरकार प्रत्येक टीबी के मरीज को पुष्टाहार के लिए हर महीने 500 रुपए दे रही है और इस तरह टीबी मरीजों को गोद लेने से हम 2025 का लक्ष्य अवश्य पूरा कर लेंगे। 

उपमुख्यमंत्री ने कहा कि लखनऊ के सीएमओ से लिस्ट लेकर सभी टीबी मरीजों (TB patients) को चिन्हित करें और उन्हें गोद लेने का कार्यक्रम आयोजित किया जाए। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश से टीबी को दूर भगाने के लिए सभी टीबी मरीजों को गोद लिया जाना आवश्यक है।

कार्यक्रम में बलरामपुर अस्पताल के चिकित्सक, सीएमओ लखनऊ के साथ जिला टीबी केन्द्र तथा रेडक्रास सोसायटी के सदस्य मौजूद रहें।

WHAT'S YOUR REACTION?

  • 1
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0

COMMENTS

वैरिकोज वेन्स की समस्या ठीक करें ये जड़ी-बूटियां

वैरिकोज वेन्स की समस्या ठीक करें ये जड़ी-बूटियां

आरती तिवारी August 07 2023 22214

शरीर में रक्त प्रवाह ठीक तरह से नहीं हो पाता है तो खून एक ही जगह पर जमा हो जाता है। इसकी वजह से उस ह

कोविड-19 टीका: फाइजर ने सौपें बच्चों के टीके के ट्रायल रिपोर्ट, नवंबर के बाद आ सकेगी बाज़ार  में 

कोविड-19 टीका: फाइजर ने सौपें बच्चों के टीके के ट्रायल रिपोर्ट, नवंबर के बाद आ सकेगी बाज़ार  में 

हे.जा.स. September 29 2021 25625

कंपनी ने मंगलवार को बताया कि उसने पांच से 11 साल तक के बच्चों को टीका लगाए जाने को लेकर हाल में किए

मरीजों को बड़ी राहत, हड़ताल पर नहीं जाएंगे डॉक्टर

मरीजों को बड़ी राहत, हड़ताल पर नहीं जाएंगे डॉक्टर

विशेष संवाददाता March 12 2023 29102

झारखंड के सचिव डॉ. प्रदीप कुमार सिंह ने कहा कि, स्वास्थ्य मंत्री के साथ हमारी ये बैठक सार्थक रही। हम

सेना चिकित्सा कोर: मेडिकल ऑफिसर्स की सेरेमोनियल परेड आयोजित

सेना चिकित्सा कोर: मेडिकल ऑफिसर्स की सेरेमोनियल परेड आयोजित

रंजीव ठाकुर May 31 2022 42992

इस पाठ्यक्रम में 116 नव कमीशन अधिकारी शामिल थे, जिनमें त्रि-सेवा प्रतिनिधित्व के साथ 30 महिला सैन्य

ब्लड कैंसर की दवा रुक्सोलिटिनिब से टीबी का ख़तरा।

ब्लड कैंसर की दवा रुक्सोलिटिनिब से टीबी का ख़तरा।

हुज़ैफ़ा अबरार July 05 2021 51166

ब्लड कैंसर के मरीजों में रोगों से लड़ने की ताकत पहले से कम होती है। दवाओं के प्रभाव से मरीज में रोग

लोहिया संस्थान में रेजिडेंट डॉक्टरों के लिए प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित

लोहिया संस्थान में रेजिडेंट डॉक्टरों के लिए प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित

हुज़ैफ़ा अबरार September 27 2026 336

सुरक्षित और तर्कसंगत प्रिस्क्रिप्शन लेखन पद्धतियों के प्रमुख पहलुओं पर प्रकाश डाला। एक व्यापक और इंट

पटना में डेंगू के 24 घंटों में मिले 11 मामले

पटना में डेंगू के 24 घंटों में मिले 11 मामले

विशेष संवाददाता September 04 2022 29781

शहर में एक ही दिन में 11 नये मरीजों में डेंगू संक्रमण की पुष्टि हुई है। शुक्रवार को मिले मरीजों को म

कम नींद लेना बन सकता है दिल के दौरे का कारण, शोध में हुआ खुलासा

कम नींद लेना बन सकता है दिल के दौरे का कारण, शोध में हुआ खुलासा

रंजीव ठाकुर July 03 2022 42009

कहा जाता है कि भरपूर नींद अच्छे स्वास्थ की निशानी होती हैं और अच्छी नींद लेने से दिल की बीमारियों से

नाक बंद, सिर दर्द, सर्दी-जुकाम से हैं परेशान, तो अपनाएं ये घरेलू नुस्खे

नाक बंद, सिर दर्द, सर्दी-जुकाम से हैं परेशान, तो अपनाएं ये घरेलू नुस्खे

लेख विभाग December 17 2022 27834

ठंड में चलने वाली हवा कई स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं का कारण बनती है। कई बार तो इससे सिर में दर्द तक ह

क्षय रोगियों की तलाश अभियान में मिले 13 नये मरीज

क्षय रोगियों की तलाश अभियान में मिले 13 नये मरीज

अजीत मौर्य January 07 2021 24482

खांसी, बलगम, बलगम में खून का आना, वजन कम होना, सीने में दर्द, शाम के समय हल्का बुखार टीबी के लक्षण ह

Login Panel