देश का पहला हिंदी हेल्थ न्यूज़ पोर्टल

उत्तर प्रदेश

क्लीनिकल ट्रायल में फैटी लीवर रोग के इलाज में कारगर साबित हुआ कालमेघ

संस्थान के चिकित्सकों ने कालमेघ के इस्तेमाल से फैटी लीवर रोग को दूर करने में सफलता हासिल की है। इससे इलाज के खर्च में कमी और कोई दुष्प्रभाव ना होने की वजह से चिकित्सकों में ख़ुशी की लहर है।

0 32999
क्लीनिकल ट्रायल में फैटी लीवर रोग के इलाज में कारगर साबित हुआ कालमेघ

वाराणसी (लखनऊ ब्यूरो)। काशी हिंदू विश्वविद्यालय के चिकित्सा विज्ञान संस्थान के गैस्ट्रोएंटरोलॉजी और आयुर्वेद संकाय के द्रव्य गुण विभाग के सहयोग से कालमेघ का क्लीनिकल ट्रायल सफलता पूर्वक हो गया है। संस्थान के चिकित्सकों ने कालमेघ के इस्तेमाल से फैटी लीवर रोग को दूर करने में सफलता हासिल की है। इससे इलाज के खर्च में कमी और  कोई  दुष्प्रभाव ना होने की वजह से चिकित्सकों में ख़ुशी की लहर है।

भारत सरकार ने गैर अल्कोहल फैटी लीवर रोग (Non-Alcoholic Fatty Liver Disease) (एनएएफएलडी) को 2021 में राष्ट्रीय कार्यक्रम में शामिल किया था। इसके पीछे हालिया के अध्ययनों में मिला था कि देश में एनएएफएलडी के केस में 24 से 32 फीसदी की बढ़ोत्तरी हो रही है। आईएमएस बीएचयू (IMS BHU) के एसोसिएट प्रोफेसर डॉ. सुनील कुमार (Dr. Sunil Kumar) के निर्देशन में चार चिकित्सकों की टीम ने जनवरी 2022 में 94 मरीजों पर क्लीनिकल ट्रायल शुरू किया था।

चिकित्सकों ने परीक्षण के दौरान 47 कालमेघ (Kalmegh) और मानक आहार व व्यायाम की सलाह दी। वहीं दूसरे बाकी मरीजों को प्लेसबो दवा के साथ मानक आहार और व्यायाम कराया गया। तीन महीने तक चले परीक्षण के दौरान एक महीने में ही कालमेघ खाने वाले मरीज के यूएसजी (USG) और फाइब्रोस्कैन (Fibroscan) स्कोर में भी महत्वपूर्ण बदलाव आया। इसका कोई बड़ा दुष्प्रभाव भी नहीं था।

रिसर्च टीम में डॉ. डी.पी. यादव, डॉ. बिनय सेन और जेआर डॉ. संकेत नांदेकर शामिल थे। डॉ. सुनील कुमार ने बताया कि इस अध्ययन का उद्देश्य एनएएफएलडी (NAFLD) के उपचार की लागत की गणना करना भी था। कालमेघ के मामले में एक दिन के इलाज (treatment) का खर्च महज 2.04 रुपये था, जबकि मानक इलाज का खर्च 38.53 रुपये था।

WHAT'S YOUR REACTION?

  • 1
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0

COMMENTS

पटना में नहीं थम रहा डेंगू का कहर, 24 घंटे में मिले 60 नये मरीज

पटना में नहीं थम रहा डेंगू का कहर, 24 घंटे में मिले 60 नये मरीज

विशेष संवाददाता September 23 2022 35217

बिहार की राजधानी पटना में डेंगू जमकर कहर ढा रहा है। पिछले 24 घंटों में पटना के 3 अस्पतालों में डेंगू

लखनऊ में हैप्पीथॉन-22 कार्यशाला का आयोजन

लखनऊ में हैप्पीथॉन-22 कार्यशाला का आयोजन

हुज़ैफ़ा अबरार October 10 2022 31498

कार्यक्रम का शुभारंभ सुबह की सैर से किया गया। अतिथियों ने अपनी सभी मानसिक कुंठाओं व अवचेतन में स्थित

रायपुर एम्स डायरेक्टर डॉक्टर नितिन नागरकर का इस्तीफा

रायपुर एम्स डायरेक्टर डॉक्टर नितिन नागरकर का इस्तीफा

विशेष संवाददाता January 11 2023 31232

इस्तीफे पर डॉ. नागरकर का कहना है कि घर में कोई डॉक्टर नहीं है। पिताजी, चाचा, भाई समेत परिवार में सभी

उत्तर प्रदेश राष्ट्रीय ग्राणीण स्वास्थ्य मिशन के तहत राज्य में 2445 स्टाफ नर्स के पदों पर भर्ती।

उत्तर प्रदेश राष्ट्रीय ग्राणीण स्वास्थ्य मिशन के तहत राज्य में 2445 स्टाफ नर्स के पदों पर भर्ती।

हुज़ैफ़ा अबरार October 09 2021 30567

यह भर्ती कंट्रैक्ट बेस (संविदा) पर होगी। यूपी में स्टाफ नर्स की इस भर्ती से कुल 2445 रिक्त पदों पर य

केद्रीय स्वास्थ्य राज्यमंत्री एसपी सिंह बघेल ने जिला अस्पताल का किया निरीक्षण

केद्रीय स्वास्थ्य राज्यमंत्री एसपी सिंह बघेल ने जिला अस्पताल का किया निरीक्षण

विशेष संवाददाता May 24 2023 32056

केद्रीय स्वास्थ्य राज्यमंत्री ने जिला अस्पताल का निरीक्षण किया। इस दौरान मंत्री ने इमरजेंसी वार्ड, ब

प्रोस्टेट कैंसर का संकेत हो सकता है पेशाब आने में अनियमितता की शुरुआती। 

प्रोस्टेट कैंसर का संकेत हो सकता है पेशाब आने में अनियमितता की शुरुआती। 

लेख विभाग December 11 2021 42843

ज्यादातर मामूली लक्षणों में लोगों को किसी इलाज की जरूरत नहीं पड़ती है लेकिन जीवनशैली में उन्हें बदला

यूक्रेन और रूसी सेना के संघर्ष का दुष्परिणाम, बंकरों में माताएँ दे रहीं नवजातों को जन्म

यूक्रेन और रूसी सेना के संघर्ष का दुष्परिणाम, बंकरों में माताएँ दे रहीं नवजातों को जन्म

हे.जा.स. March 02 2022 43858

रूस और यूक्रेन के बीच जारी भीषण युद्ध के चलते यूक्रेनी लोगों के जीवन में मानों अंधकार छा गया है। हाल

520 मोबाइल वेटरनरी यूनिट का सीएम योगी ने किया फ्लैग ऑफ

520 मोबाइल वेटरनरी यूनिट का सीएम योगी ने किया फ्लैग ऑफ

आरती तिवारी March 26 2023 29679

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि पशुधन स्वास्थ्य एवं रोग नियंत्रण योजना पशुधन के क्षेत्र में नए

मौत के 12 घंटे बाद जिंदा हुई 3 साल की मासूम बच्ची

मौत के 12 घंटे बाद जिंदा हुई 3 साल की मासूम बच्ची

विशेष संवाददाता August 26 2022 36131

क्या कभी आपने ऐसा सुना है कि इंसान मर कर कुछ समय बाद वापस जीवित हो गया हो। ऐसा ही एक चमत्कार मेक्सिक

सुंदर और छरहरी काया के लिए खाएं कद्दू के बीज

सुंदर और छरहरी काया के लिए खाएं कद्दू के बीज

लेख विभाग November 15 2022 110163

कद्दू के बीजों में प्रोटीन, जिंक, कॉपर, हेल्दी फैट, मैग्नीशियम और एंटी-ऑक्सिडेंट पाए जाते हैं, जो शर

Login Panel