देश का पहला हिंदी हेल्थ न्यूज़ पोर्टल

राष्ट्रीय

इस राज्य में बर्ड फ्लू की दस्तक !

झारखंड के सबसे बड़े मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल रिम्स को भी अलर्ट कर दिया गया है। साथ ही एक आइसोलेशन डिपार्टमेंट भी तैयार रखा गया है। ऐसे में अगर किसी को बर्ड फ्लू की शंका है या किसी में बर्ड फ्लू के लक्षण देखने को मिलता है तो आइसोलेशन वार्ड में मरीजों को रखकर इलाज किया जाएगा।

विशेष संवाददाता
February 21 2023 Updated: February 21 2023 04:56
0 28756
इस राज्य में बर्ड फ्लू की दस्तक ! सांकेतिक चित्र

बोकारो। झारखंड में बर्ड फ्लू  (bird flu) की आहट को लेकर स्वास्थ्य महकमे ने अलर्ट जारी कर दिया है। राज्य के बोकारो (Bokaro) जिले में एक हफ्ते के अंदर एक हजार से अधिक मुर्गियों की मौत हो गई है। रविवार को यहां राजकीय कुक्कुट सेंटर (Government Poultry Center) में कड़कनाथ नस्ल के 350 से ज्यादा मुर्गों की मौत के बाद हड़कम्प मच गया। अब इनके सैंपल कोलकाता (Kolkata) और भोपाल (Bhopal) भेजे गए हैं। हालांकि, वहां से जांच की रिपोर्ट आने के बाद ही साफ हो पाएगा कि मुर्गियों की मौत किस वजह से हुई है।

 

राज्य के सबसे बड़े मेडिकल कॉलेज (Medical college)-हॉस्पिटल रिम्स (Hospital Rims) को भी अलर्ट कर दिया गया है। साथ ही एक आइसोलेशन डिपार्टमेंट (isolation department) भी तैयार रखा गया है। ऐसे में अगर किसी को बर्ड फ्लू की शंका है या किसी में बर्ड फ्लू के लक्षण देखने को मिलता है तो आइसोलेशन वार्ड में मरीजों को रखकर इलाज किया जाएगा। आम लोगों से भी एहतियात बरतने की अपील की गई है। अगर कोई भी लक्षण दिखे तो तत्काल डॉक्टर से संपर्क करने को कहा गया है। फिलहाल किसी व्यक्ति में बर्ड फ्लू के लक्षण नहीं मिले हैं। वहीं मरी हुई मुर्गियों के सैंपल टेस्टिंग के लिए कोलकाता और भोपाल लैब भेजे गए हैं।

 

बता दें कि बोकारों जिले (Bokaro District) के राजकीय कुक्कुट प्रक्षेत्र में मुर्गों की एक ब्रीड कड़कनाथ और रोड आइलैंड रेड अमेरिकन प्रजाति की मुर्गियों की ब्रीडिंग (chicken breeding) कराई जाती है। यहां मुर्गे मुर्गियों की बड़ी संख्या में लगातार हो रही मौत के कारण बर्ड फ्लू की आशंका जताई जा रही है। लेकिन इस बाबत अबतक अधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है क्योंकि अभी जांच के लिए भेजे गए सैंपल का इतजार किया जा रहा है। हालांकि एहतियात के तौर पर दवाईयों (medicines) का छिड़काव किया जा रहा है। मुर्गियों के मरने की सूचना के बाद एक टीम का भी गठन किया गया है। मरी हुई मुर्गियों को दफनाने को लेकर भी सतर्कता बरती जा रही है।

WHAT'S YOUR REACTION?

  • 1
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0

RELATED POSTS

COMMENTS

श्वसन तंत्र संबंधी हर बीमारियों को फैलने से रोकता है मास्क- जिला क्षयरोग अधिकारी

श्वसन तंत्र संबंधी हर बीमारियों को फैलने से रोकता है मास्क- जिला क्षयरोग अधिकारी

हुज़ैफ़ा अबरार February 15 2021 25438

अक्सर टीबी के मरीजों को हम खाँसते वक़्त मुंह पर कपड़ा रखकर खाँसने की सलाह देते है, जबकि यदि टीबी से सं

महिला ने दिया एक साथ 3 बच्चियों को जन्म, परिवार में खुशी की लहर

महिला ने दिया एक साथ 3 बच्चियों को जन्म, परिवार में खुशी की लहर

विशेष संवाददाता September 29 2022 29401

बालाघाट के शहीद भगत सिंह जिला अस्पताल में एक महिला ने 3 बच्चों को जन्म दिया है। महिला लांजी की रहने

आँखों की सुंदरता से बढ़ जाती है आपकी खूबसूरती, आजमाइये कुछ घरेलू उपाय

आँखों की सुंदरता से बढ़ जाती है आपकी खूबसूरती, आजमाइये कुछ घरेलू उपाय

सौंदर्या राय March 07 2022 48249

कुछ घरेलू टिप्स के बारे में बता रहे हैं जो आपकी आंखों को सुंदर और चमकदार बनाए रखने में मदद कर सकते ह

बलरामपुर अस्पताल के आईसीयू में लगेगी डायलिसिस मशीन

बलरामपुर अस्पताल के आईसीयू में लगेगी डायलिसिस मशीन

आरती तिवारी January 14 2023 44688

डॉ. जीपी गुप्ता ने जानकारी देते हुए कहा कि अस्पताल में वेंटिलेटर यूनिट में डायलिसिस की सुविधा नहीं ह

अब पित्ताशय के कैंसर का इलाज संभव

अब पित्ताशय के कैंसर का इलाज संभव

आरती तिवारी August 30 2022 29190

बीएचयू के शोधकर्ताओं ने पित्ताशय के कैंसर के लिए जिम्मेदार ड्राइवर म्यूटेशन (इस कैंसर के लिए जिम्मेद

चैन की नींद: डीआरडीओ, मैटेरियल साइंस तथा स्लीप साइंस की तकनीक पर आएं स्मार्टग्रिड मैट्रेस

रंजीव ठाकुर July 20 2022 29381

अच्छी नींद सेहत के लिए बहुत जरुरी है लेकिन बिस्तर सही ना होने से शरीर रिलेक्स नहीं हो पाता है। इस फि

60 साल से ज्यादा उम्र के नागरिकों  को लगेगी iNCOVACC वैक्सीन

60 साल से ज्यादा उम्र के नागरिकों को लगेगी iNCOVACC वैक्सीन

हे.जा.स. April 29 2023 33472

भारत की पहली कोविड नेजल वैक्सीन इंकोवैक शुक्रवार से मुंबई में 60 वर्ष से अधिक नागरिकों के लिए उपलब्ध

कोविड19: भारत को सहायता सामग्री भेजने में जुटी हैं अमेरिकी कंपनियां।

कोविड19: भारत को सहायता सामग्री भेजने में जुटी हैं अमेरिकी कंपनियां।

एस. के. राणा May 08 2021 26905

जो बाइडन सरकार ने अभी भारत को 10 करोड़ डालर की सहायता देने की घोषणा की है। उम्मीद है कि समीक्षा के ब

सेक्स हायजीन अपनाकर बचें संक्रमण या शर्मिंदगी से

सेक्स हायजीन अपनाकर बचें संक्रमण या शर्मिंदगी से

लेख विभाग October 08 2023 156650

सेक्स से जुड़े कुछ ऐसे शारीरिक स्वच्छता के नियम हैं जिनका आप अगर पालन करें तो आपको किसी भी संक्रमण य

कोविशील्ड और कोवैक्सीन की मिक्स डोज देगी लंबे समय तक इम्यूनिटी।

कोविशील्ड और कोवैक्सीन की मिक्स डोज देगी लंबे समय तक इम्यूनिटी।

हे.जा.स. August 12 2021 24076

देश में कोविशील्ड और कोवैक्सीन की मिक्स डोज की स्टडी के लिए DCGI ने मंजूरी दे दी है। एम्स के डॉक्टर

Login Panel