देश का पहला हिंदी हेल्थ न्यूज़ पोर्टल

उत्तर प्रदेश

60 साल से ऊपर वालों को एक मार्च से कोरोना का मुफ्त टीकाकरण करायेगी मोदी सरकार।

60 वर्ष से अधिक आयु के लोगों के अलावा 45 वर्ष से ऊपर के गंभीर बीमार लोगों को भी एक मार्च से कोरोना का टीका लगाया जाएगा।

0 25509
60 साल से ऊपर वालों को एक मार्च से कोरोना का मुफ्त टीकाकरण करायेगी मोदी सरकार। प्रतीकात्मक

लखनऊ। 60 साल से ज्यादा उम्र के सभी लोगों को कोरोना से बचाने के लिए केंद्र की मोदी सरकार मुफ्त टीका लगवाएगी। एक मार्च से 60 साल से ज्यादा उम्र के लोगों के लिए यह कोरोना का टीकाकरण अभियान शुरू होगा। केंद्र सरकार ने बुधवार को यह महत्वपूर्ण फैसला लिया। इस फैसले से देश के 60 साल से ऊपर के करीब साढ़े 10 करोड़ लोगों को फायदा होगा। 

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीय मंत्रिमंडल की बैठक में यह फैसला लिया गया कि 10 हजार स्वास्थ्य केंद्रों पर बुजुर्गों के टीकाकरण का इंतजाम किया जाएगा। 60 वर्ष से अधिक आयु के लोगों के अलावा 45 वर्ष से ऊपर के गंभीर बीमार लोगों को भी एक मार्च से कोरोना का टीका लगाया जाएगा। बताया गया कि सभी सरकारी केंद्रों पर कोरोना की वैक्सीन मुफ्त में लगाई जायेगी। 

प्रधानमंत्री की अध्यक्षता में केंद्रीय मंत्रिमंडल की बैठक के बाद केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने बताया कि 10 हजार सरकारी और 20 हजार निजी अस्पतालों में टीकाकरण एक मार्च से शुरू होगा। प्रकाश जावड़ेकर के मुताबिक 60 साल से ज्यादा उम्र के सभी लोगों को कोरोना से बचाव का टीका लगाया जाएगा। साथ ही 45 वर्ष की आयु से अधिक के वे लोग जिनको कोई दूसरी गंभीर बीमारी है, उन्हें भी एक मार्च से टीका लगाया जाएगा सरकारी केंद्रों में यह टीका मुफ्त लगेगा। निजी अस्पतालों में टीकाकरण का शुल्क लगेगा। स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय निजी अस्पताल में टीका लगवाने की कीमत तीन-चार दिन में तय कर दी जायेगी।

WHAT'S YOUR REACTION?

  • 1
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0

COMMENTS

जीएसके कंज़्यूमर हैल्थकेयर ने सेंसोडाइन सेंसिटिविटी एवं गम पोर्टफोलियो लॉन्च किया।

जीएसके कंज़्यूमर हैल्थकेयर ने सेंसोडाइन सेंसिटिविटी एवं गम पोर्टफोलियो लॉन्च किया।

हे.जा.स. October 01 2021 58720

दांतों की सेंसिटिविटी का एक मुख्य कारण मसूढ़ों का खराब स्वास्थ्य है। समय के साथ मसूढ़े धीरे-धीरे कम

एमबीबीएस  की 550 सीटें बढ़ीं, 9078 सीटों पर होंगे दाखिले

एमबीबीएस की 550 सीटें बढ़ीं, 9078 सीटों पर होंगे दाखिले

अखण्ड प्रताप सिंह July 24 2023 139433

नीट काउंसलिंग में शामिल होने की तैयारी करने वाले छात्रों के लिए राहत की खबर है। प्रदेश में इस बार एम

गॉल ब्लैडर की समस्या से बचने के लिए बिना रसायन वाली साग-सब्जियां खायें: डॉ डीएस सिंह

गॉल ब्लैडर की समस्या से बचने के लिए बिना रसायन वाली साग-सब्जियां खायें: डॉ डीएस सिंह

admin March 18 2022 45398

लोगों को प्रकृति की तरफ लौटना चाहिए। चावल, दाल, रोटी, हरी सब्जी आदि का सेवन ज्यादा अहम होता है। पानी

जानिए सीढ़यां चढ़ने के अद्भुत फायदे

जानिए सीढ़यां चढ़ने के अद्भुत फायदे

आरती तिवारी October 05 2022 31103

सीढ़ियां चढ़ने से आपको एक मूड-बूस्टिंग एनर्जी मिल सकती है। इससे न सिर्फ कैलोरी को जलाने में मदद ली ज

सहारा हास्पिटल में चौथे चरण का कोरोना वैक्सीनेशन सम्पन्न।

सहारा हास्पिटल में चौथे चरण का कोरोना वैक्सीनेशन सम्पन्न।

हुज़ैफ़ा अबरार February 06 2021 28248

टीकाकरण के पश्चात ऑब्जरवेशन रूम में टीकाकरण कराए हुए व्यक्तियों के लिए उनकी मेडिकल स्थिति को ऑब्जरवे

चंदन हॉस्पिटल ने विश्व स्ट्रोक दिवस मनाया

चंदन हॉस्पिटल ने विश्व स्ट्रोक दिवस मनाया

हुज़ैफ़ा अबरार October 29 2025 4074

गंभीर स्वास्थ्य चुनौती को संबोधित करते हुए, डॉ. ऋत्विज बिहारी प्रमुख और अध्यक्ष न्यूरोलॉजी विभाग चंद

करिश्माई ढंग से फायदा करता है नीम।

करिश्माई ढंग से फायदा करता है नीम।

लेख विभाग June 20 2021 49921

नीम को निम्ब भी कहा जाता है। कई ग्रन्थों में वसन्त-ऋतु (विशेषतः चैत्र मास मतलब 15 मार्च से 15 मई) मे

देश में कोविड-19 से हुई मौतों ने डराया, एक दिन में 4,100 संक्रमित रोगियों की मौत

देश में कोविड-19 से हुई मौतों ने डराया, एक दिन में 4,100 संक्रमित रोगियों की मौत

एस. के. राणा March 26 2022 36520

स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा सुबह आठ बजे अद्यतन आंकड़े के अनुसार देश में एक दिन में कोविड-19 के 1,660 न

मरीज को आईसीयू की कब पड़ेगी जरूरत बताएगी ये डिवाइस

मरीज को आईसीयू की कब पड़ेगी जरूरत बताएगी ये डिवाइस

आरती तिवारी July 14 2023 39220

सीबीएमआर के डीन डॉ. नीरज सिंह ने ज्यादा जानकारी देते हुए बताया कि एक्यूट रेस्पिरेटरी डिस्ट्रेस सिंड्

बीआरडी मेडिकल कॉलेज में बढ़ रहे कोविड लक्षण वाले मरीज़।

बीआरडी मेडिकल कॉलेज में बढ़ रहे कोविड लक्षण वाले मरीज़।

हे.जा.स. December 21 2021 41734

बीआरडी मेडिकल कॉलेज के मेडिसिन विभाग की ओपीडी में प्रतिदिन आठ से 10 मरीज इलाज के लिए आ रहे हैं। इनमे

Login Panel