देश का पहला हिंदी हेल्थ न्यूज़ पोर्टल

उत्तर प्रदेश

मनबढ़ नर्सिंग कॉलेजज़ पर सख्त हुई योगी सरकार, 20 पर लिया एक्शन 

उत्तर प्रदेश में स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाने के लिए तत्पर सरकार ने एक और बड़ा कदम उठाते हुए 20 नर्सिंग कॉलेजज़ पर कार्यवाही की है।मुख्यमंत्री योगी के निर्देश पर चिकित्सा शिक्षा विभाग ने यह कड़ा संदेश दिया है।

रंजीव ठाकुर
July 13 2022 Updated: July 13 2022 18:24
0 27067
मनबढ़ नर्सिंग कॉलेजज़ पर सख्त हुई योगी सरकार, 20 पर लिया एक्शन  सीएम योगी आदित्यनाथ

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाने के लिए तत्पर सरकार ने एक और बड़ा कदम उठाते हुए 20 नर्सिंग कॉलेजों पर कार्यवाही की है।मुख्यमंत्री योगी के निर्देश पर चिकित्सा शिक्षा विभाग ने यह कड़ा संदेश दिया है।

उत्तर प्रदेश सरकार लगातार स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार (improving health services) के लिए सचेत है और अस्पतालों (hospitals) के साथ विभाग पर भी पैनी नजर रखी जा रही है। सरकार के निशाने पर सरकारी और निजी अस्पताल तो है ही साथ ही मेडिकल और पैरामेडिकल कॉलेजज़ (paramedical colleges) की गतिविधियों पर भी नजर रखी जा रही है जिससे कि प्रदेशवासियों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध हो सके। 

इसी कड़ी में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (Chief Minister Yogi Adityanath) के निर्देश पर नर्सिंग कॉलेजज़ (Nursing Colleges) की पड़ताल की गई और मानक पूरे ना होने के कारण प्रमुख सचिव, चिकित्सा शिक्षा आलोक कुमार (Principal Secretary, Medical Education, Alok Kumar) ने 20 नर्सिंग कॉलेजज़ पर शैक्षणिक सत्र 2022-23 में प्रवेश पर रोक (banned 20 Nursing Colleges) लगा दी है। 

प्रदेश के 161 नर्सिंग कॉलेजज़ जो डिप्लोमा कोर्स चला रहे थे, यहां शिक्षक छात्र अनुपात (teacher student ratio) आधे से भी कम पाया गया। इसकी पुष्टि करने के लिए राज्य चिकित्सा संकाय (State Medical Faculty) ने जब ब्यौरा खंगाला और पूछताछ की तो सच निकल कर सामने आ गया। इसके बाद इनको मानक पूरे करने हेतु नोटिस भेजा गया। मनबढ़ नर्सिंग कॉलेजज़ ने नोटिस का जवाब तक देना उचित नहीं समझा। बार बार जवाब तलब करने पर बहुत से नर्सिंग कॉलेजज़ ने आधी अधूरी जानकारी दी लेकिन 20 ऐसे नर्सिंग कॉलेजज़ थे जिन्होंने सरकार की नोटिस को ही धता बता दिया। 

प्राप्त जानकारी के अनुसार नर्सिंग कॉलेजज़ से बायोमेट्रिक उपस्थित का विवरण (details of biometric attendance) मांगा गया और इनका ई सत्यापन (e-verification) भी किया गया। विभाग ने वीडियो कॉल के जरिए भी सच्चाई जानने की कोशिश की। यानि कि हर तरीके से नर्सिंग कॉलेजज़ को मौका दिया गया लेकिन अंततः 20 नर्सिंग कॉलेजज़ पर सीएम योगी ने अपनी नजरें टेढ़ी कर दी है। सब जानते हैं कि रसूखदारों के कॉलेजेज पर कार्यवाही करने में सरकारें कतराती रहती है।

कुल मिलाकर स्वास्थ्य विभाग (Health Department) में तबादले को लेकर मचे घमासान के बीच मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने एक और मास्टर स्ट्रोक चल दिया है।

WHAT'S YOUR REACTION?

  • 1
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0

COMMENTS

डेल्टा और ओमिक्रॉन के संयोजन से बना वायरस भारत के 7 राज्यों में पाया गया: रिपोर्ट्स

डेल्टा और ओमिक्रॉन के संयोजन से बना वायरस भारत के 7 राज्यों में पाया गया: रिपोर्ट्स

हे.जा.स. March 23 2022 29967

हाल ही में आईं रिपोर्ट्स का दावा है कि कोविड-19 का पुनः संयोजक वायरस भारत के 7 राज्यों में पाया गया

लोहिया संस्थान के विस्तार के लिये मुख्य सचिव ने दी महत्वपूर्ण प्रस्तावों को मंजूरी

लोहिया संस्थान के विस्तार के लिये मुख्य सचिव ने दी महत्वपूर्ण प्रस्तावों को मंजूरी

हुज़ैफ़ा अबरार November 12 2026 714

संस्थान में विशिष्ट चिकित्सा सुविधाओं के विस्तार की दिशा में हेपेटो-पैंक्रियाटो-बिलियरी सर्जरी सुविध

डायबिटिक फुट: रिसर्च सोसाइटी फॉर स्टडी आफ डायबिटीज़ इन इंडिया ने किया वृहद आयोजन

डायबिटिक फुट: रिसर्च सोसाइटी फॉर स्टडी आफ डायबिटीज़ इन इंडिया ने किया वृहद आयोजन

रंजीव ठाकुर July 29 2022 30875

रिसर्च सोसाइटी फॉर स्टडी आफ डायबिटीज़ इन इंडिया उत्तर प्रदेश शाखा ने प्रदेश के 100 स्थानों पर एक साथ

बच्चे में पेट दर्द, उल्टी और दस्त होने पर कोरोना संक्रमण की संभावना। 

बच्चे में पेट दर्द, उल्टी और दस्त होने पर कोरोना संक्रमण की संभावना। 

हुज़ैफ़ा अबरार May 17 2021 36873

गाइडलाइन के मुताबिक अगर बच्चे को तीन दिन से ज्यादा बुखार आ रहा है या परिवार में किसी को कोरोना हुआ ह

लुक्सर जेल में 31 कैदी एचआईवी पॉजिटिव, मचा हड़कंप

लुक्सर जेल में 31 कैदी एचआईवी पॉजिटिव, मचा हड़कंप

आरती तिवारी November 24 2022 26112

ग्रेटर नोएडा में स्थित लुक्सर जेल में 31 कैदी एचआईवी पॉजिटिव पाए गए हैं। इस मामले के बाद जिला प्रशा

स्वास्थ्य, सावधानियां और प्राकृतिक उपाय पर गोष्ठी में चर्चा। 

स्वास्थ्य, सावधानियां और प्राकृतिक उपाय पर गोष्ठी में चर्चा। 

हुज़ैफ़ा अबरार January 14 2021 24562

टूथपेस्ट से ही दांत खराब हो रहे, उसकी जगह नीम का दातून या फिटकरी के पानी से मुंह धोकर पान का पत्ता ख

राहत: पिछले 24 घंटे में कोरोना संक्रमण के 10,423 नए मामले आये सामने

राहत: पिछले 24 घंटे में कोरोना संक्रमण के 10,423 नए मामले आये सामने

एस. के. राणा November 03 2021 30066

पिछले 24 घंटे में 10,423 नए मामले सामने आए, तो वहीं इस दौरान 443 संक्रमित मरीजों की मौत दर्ज की गई ह

अनिश्चितकालीन हड़ताल पर आशा कार्यकर्ता, थाली बजाकर किया विरोध प्रदर्शन

अनिश्चितकालीन हड़ताल पर आशा कार्यकर्ता, थाली बजाकर किया विरोध प्रदर्शन

विशेष संवाददाता August 09 2023 46277

आशा कार्यकर्ता ने बताया कि राज्यव्यापी तालाबंदी हड़ताल लगातार 28वे दिन हम लोगों ने थाली बाजार का विरो

वायरल इंफेक्शन पर आईसीएमआर केंद्रों पर होगा शोध

वायरल इंफेक्शन पर आईसीएमआर केंद्रों पर होगा शोध

विशेष संवाददाता December 17 2022 26348

देश भर में फैले आईसीएमआर के करीब 28 संस्थान मिलकर वायरल इंफेक्शन पर अध्ययन को पूरा करेंगे, जिसमें वा

राजस्थान में फार्मासिस्ट और नर्सिंग ऑफिसर के पदों पर भर्ती

राजस्थान में फार्मासिस्ट और नर्सिंग ऑफिसर के पदों पर भर्ती

जीतेंद्र कुमार November 20 2022 89558

आवेदन करने वाले जनरल, ओबीसी और ईडब्ल्यूएस कैटेगरी के उम्मीदवारों को एप्लीकेशन फीस के रूप में 500 रुप

Login Panel