देश का पहला हिंदी हेल्थ न्यूज़ पोर्टल

राष्ट्रीय

15 जुलाई से लगेगी कोविडरोधी टीकों की मुफ्त एहतियाती खुराक

15 जुलाई से इस विशेष अभियान की शुरूआत होगी।  टीकाकरण का यह अभियान 75 दिनों तक चलेगा। इसके तहत सरकारी टीकाकरण केंद्रों पर कोविड वैक्सीन की मुफ्त अतिरिक्त खुराक दी जाएगी।

एस. के. राणा
July 13 2022 Updated: July 13 2022 22:30
0 25444
15 जुलाई से लगेगी कोविडरोधी टीकों की मुफ्त एहतियाती खुराक प्रतीकात्मक

नई दिल्ली। देश में कोरोना संक्रमण के मामले लगातार बढ़ रहे हैं। इस खतरे को भांपते हुए सरकार ने 18-59 साल के लोगों को कोविडरोधी टीकों की मुफ्त एहतियाती खुराक (free precaution doses) देने का फैसला किया है। 


15 जुलाई से इस विशेष अभियान की शुरूआत होगी।  टीकाकरण का यह अभियान 75 दिनों तक चलेगा। इसके तहत सरकारी टीकाकरण केंद्रों पर कोविड वैक्सीन (covid vaccine) की मुफ्त अतिरिक्त खुराक दी जाएगी।


आँकड़े बताते हैं कि देश में 18-59 साल की उम्र के 77 करोड़ लोगों को एहतियाती खुराक दी जाना है। इसमें से अब तक 1 फीसदी से भी कम को एहतियाती खुराक दी गई है। एक आधिकारिक सूत्र ने कहा कि हालांकि, 60 वर्ष और उससे अधिक आयु की अनुमानित 16 करोड़ पात्र आबादी के साथ-साथ स्वास्थ्य सेवा और अग्रिम पंक्ति के कार्यकर्ताओं में से लगभग 26 फीसदी को बूस्टर खुराक लग चुकी है। 


एक अधिकारी ने बताया कि देश के अधिकांश लोगों को करीब नौ महीने पहले कोविड टीकों की दूसरी  खुराक लगी है। भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद (ICMR) और अन्य अंतरराष्ट्रीय शोध संस्थानों के अध्ययनों में सुझाव दिया गया है कि दोनों खुराक लगने के लगभग छह महीने बाद व्यक्ति के शरीर में एंटीबॉडी का स्तर कम हो जाता है। ऐसे में बूस्टर या एहतियाती खुराक देने से प्रतिरक्षा तंत्र (immunity) मजबूत होता है। इसलिए सरकार ने 75 दिन तक एक विशेष अभियान शुरू करने का फैसला किया है। इसके तहत सरकारी केंद्रों पर 18 से 59 साल के लोगों को निशुल्क एहतियाती खुराक दी जाएगी। 


बता दें, पिछले सप्ताह ही केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने कोविड टीकों की दूसरी एहतियाती खुराक के बीच के अंतर को 9 माह से घटाकर 6 माह कर दिया है। यानी दूसरी लगवाने के छह माह बाद बूस्टर खुराक ली जा सकती है। यह फैसला टीकाकरण पर राष्ट्रीय तकनीकी परामर्श समूह (NTAGI) की सिफारिश के आधार पर किया गया। 


टीकाकरण (vaccination) तेज करने और बूस्टर खुराक को प्रोत्साहित करने के लिए केंद्र सरकार ने 1 जून से राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में 'हर घर दस्तक अभियान 2.0' के दूसरे दौर की शुरुआत की थी। दो महीने का यह अभियान अभी चल रहा है।सरकारी आंकड़ों के मुताबिक भारत की 96 फीसदी आबादी को कोविड वैक्सीन की पहली खुराक दी जा चुकी है जबकि 87 फीसदी लोगों ने दोनों खुराक ले ली है। 

WHAT'S YOUR REACTION?

  • 1
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0

RELATED POSTS

COMMENTS

डॉक्टरों का रिटायरमेंट 70 साल में करने की तैयारी, स्वास्थ्य विभाग ने तैयार किया प्रस्ताव

डॉक्टरों का रिटायरमेंट 70 साल में करने की तैयारी, स्वास्थ्य विभाग ने तैयार किया प्रस्ताव

आरती तिवारी January 12 2023 40211

स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक पीएमएस के डॉक्टरों की सेवानिवृत्त आयु को 65 से 70 करना जरूरी है ताकि विश

अरली फर्टिलिटी टेस्ट पैरेंटहुड की संभावना बढ़ा सकते:नोवा

अरली फर्टिलिटी टेस्ट पैरेंटहुड की संभावना बढ़ा सकते:नोवा

हुज़ैफ़ा अबरार July 23 2026 728

आईवीएफ लैब में स्पर्म और अंडों की अदला-बदली को रोकने के लिए हम अत्याधुनिक टेक्नोलॉजी का उपयोग करते ह

‘वर्ल्ड अस्थमा डे

‘वर्ल्ड अस्थमा डे' पर कार्यक्रम का आयोजन

आरती तिवारी May 01 2023 28214

विश्व अस्थमा दिवस के मौके पर केजीएमयू, लखनऊ के पल्मोनरी एंड क्रिटिकल केयर मेडिसिन विभाग द्वारा अस्थम

जन्म से नहीं था मल द्वार, बलरामपुर अस्पताल के डॉक्टरों ने बचाई शिशु की जान

जन्म से नहीं था मल द्वार, बलरामपुर अस्पताल के डॉक्टरों ने बचाई शिशु की जान

रंजीव ठाकुर August 26 2022 32287

चिकित्सकों को यूँ ही भगवान का दर्जा नहीं दिया जाता है। राजधानी के बलरामपुर अस्पताल में 9 दिन के शिशु

देश में बढ़ा ब्रेन स्ट्रोक का खतरा

देश में बढ़ा ब्रेन स्ट्रोक का खतरा

विशेष संवाददाता March 10 2023 29186

न्यूरोलॉजी विभाग की प्रोफेसर डॉ. एम.वी. पद्मा श्रीवास्तव ने दावा किया है कि देश में हर 40 सेकंड में

आईएमए लखनऊ ने एनीमिया और कैंसर पर सीएमई का आयोजन किया

रंजीव ठाकुर May 08 2022 28313

एनीमिया का सबसे बड़ा कारण तो हमारा खानपान है। हम लोग अधिकतर स्टील के बर्तनों का इस्तेमाल करने लगे है

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर भर्ती मरीजों को मिलेगा मुफ्त भोजन

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर भर्ती मरीजों को मिलेगा मुफ्त भोजन

आरती तिवारी June 09 2023 48931

महानिदेशक चिकित्सा स्वास्थ्य डॉ. रेनू श्रीवास्तव वर्मा ने निर्देश देते हुए जिलों के मुख्य चिकित्साधि

अल्ट्रासाउंड सेंटर्स, क्लीनिक्स और मेडिकल स्टोर्स पर सिद्धार्थनगर से लखनऊ तक छापेमारी

अल्ट्रासाउंड सेंटर्स, क्लीनिक्स और मेडिकल स्टोर्स पर सिद्धार्थनगर से लखनऊ तक छापेमारी

आरती तिवारी August 18 2022 30729

गली-कूचे में खुले अल्ट्रासाउंड सेंटर और क्लीनिक आम जनता के साथ धोखाधड़ी करते हैं। मानकविहीन अवैध सें

केजीएमयू कुलपति पर कार्यवाही के लिए विशेष सचिव ने राजभवन को लिखा पत्र

केजीएमयू कुलपति पर कार्यवाही के लिए विशेष सचिव ने राजभवन को लिखा पत्र

रंजीव ठाकुर July 21 2022 25627

केजीएमयू कुलपति पर लगे अनियमितताओं के आरोपों को लेकर विशेष सचिव ने कार्यवाही करने के लिए राजभवन को

नीट पीजी काउंसलिंग में दखल देने से सुप्रीम कोर्ट का इनकार

नीट पीजी काउंसलिंग में दखल देने से सुप्रीम कोर्ट का इनकार

विशेष संवाददाता August 29 2022 39373

कोर्ट के समक्ष जिस मामले का उल्लेख किया गया था वह एक रिट याचिका थी। इसमें नेशनल बोर्ड ऑफ एग्जामिनेशन

Login Panel