देश का पहला हिंदी हेल्थ न्यूज़ पोर्टल

उत्तर प्रदेश

माहवारी स्वच्छता विषय पर जागरूकता हेतु आयोजित हुआ  "बदलाव अभियान"।

किसी तरह का दर्द होने पर घबराना नही है। साथ ही दर्द होने पर गर्म पानी की थैली से पेट की सिकाई करें। पोषणयुक्त भोजन ज़रूरी है।

0 36879
माहवारी स्वच्छता विषय पर जागरूकता हेतु आयोजित हुआ  "बदलाव अभियान"। आशा वेलफेयर फाउंडेशनद्वारा आयोजित 'बदलाव अभियान'

लखनऊ । घरों में काम करने वाली गरीब महिलाओं में मासिक धर्म के दौरान समुचित तरह से सावधानी एवं स्वच्छता न रख पाने के कारण कई बीमारियां जन्म लेती है। इन महिलाओं में जागरूकता फैलाने के उद्देश्य से आशा वेलफेयर फाउंडेशन ने 'बदलाव अभियान' संचालित किया। इसके अंतर्गत राजधानी में महानगर क्षेत्र के अंर्तगत रहीम नगर के इंद्रप्रस्थ नगर में मलिन बस्ती में महिलाओं एवं लड़कियों के लिए एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन हुआ। 

कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रूप में काजल पांडेय ने महिलाओं को जानकारी देते हुए कहा कि माहवारी के दौरान गंदा कपड़ा इस्तेमाल नही करें। इसकी जगह सैनिटरी पैड का इस्तेमाल किया जाना चाहिए जो बाजार में आसानी से उपलब्ध है। किसी तरह का दर्द होने पर घबराना नही है। साथ ही दर्द होने पर गर्म पानी की थैली से पेट की सिकाई करें। पोषणयुक्त भोजन ज़रूरी है। दर्द से बचाव के लिए ज़्यादा मीठा और ज़्यादा मसालेदार भी नही खाना चाहिए। साथ ही सात दिन से अधिक रक्तस्राव होने पर, डेढ़ दिन से पहले रक्तस्राव रुकने पर एवं महीने में कई बार रक्तस्राव होने पर फौरन किसी क्लीनिक या सरकारी अस्पताल पर डॉक्टर से परामर्श लिया जाना चाहिए। सैनिटरी पैड्स को सावधानी के साथ इस्तेमाल करें, इस्तेमाल के बाद उसे ऐसी जगह कागज़ में फेंके जहां जानवर आदि न पहुँच सकें। इन पैड्स को जलाना भी नही चाहिए। कार्यक्रम के अंत मे महिलाओं एवं लड़कियों को सैनिटरी पैड्स का वितरण भी किया गया।

 कार्यक्रम को सफल बनाने में दी मदर्स लैप संस्था की अध्य्क्ष मानसी प्रीत मोहित सिंह चौहान ,प्रतीक दुबे, शहनाज एवं शबनम की सक्रिय भूमिका रही। मानसी प्रीत की टीम के निर्देशन में महिलाओं लड़कियों को एकत्रित किया गया। कार्यक्रम के अंत मे सभी को नाश्ता भी दिया गया।

बदलाव अभियान के कार्यक्रम में आशा वेलफेयर फाउंडेशन की अध्यक्ष सोनी वर्मा, सचिव ज्योति मेहरोत्रा, युवा संगठन सचिव अभिषेक सिन्हा, शीबा खान, अर्चना सिंह, अनीता सिंह, पूजा सिंह, मीनाक्षी मौजूद रहे साथ ही उड़ान डांस अकादमी से सरिता सिंह ने सैनिटरी पैड्स डोनेट कर अपनी सहभागिता दी ।

WHAT'S YOUR REACTION?

  • 1
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0

COMMENTS

पैनिक अटैक: लक्षण और बचाव के तरीके

पैनिक अटैक: लक्षण और बचाव के तरीके

लेख विभाग October 29 2021 25279

पैनिक अटैक का अनुभव, किसी व्यक्ति की जिंदगी के सबसे भयावह, कष्टप्रद और असहज अनुभवों में से एक होता ह

H3N2 इन्फ्लूएंजा के बढ़े मामले, डॉ. रणदीप गुलेरिया बोले- टीकाकरण पर जोर देना जरूरी

H3N2 इन्फ्लूएंजा के बढ़े मामले, डॉ. रणदीप गुलेरिया बोले- टीकाकरण पर जोर देना जरूरी

एस. के. राणा March 14 2023 26436

डॉ. गुलेरिया ने कहा कि दूसरा विकल्प उच्च जोखिम वाले समूह को अलग रखना है। जैसे कि बुजुर्ग और अन्य बी

लड़की के पेट से निकला 3 किलो वजनी बालों का गुच्छा

लड़की के पेट से निकला 3 किलो वजनी बालों का गुच्छा

हे.जा.स. November 27 2022 41028

डॉक्टरों ने 14 साल की एक लड़की के पेट से 3 किलो वजनी बालों का गुच्छा निकाला है। एक बीमारी (Pica) के

अनचाहे गर्भ से बचने के लिए कॉन्ट्रासेप्टिव पैच एक अच्छा विकल्प

अनचाहे गर्भ से बचने के लिए कॉन्ट्रासेप्टिव पैच एक अच्छा विकल्प

लेख विभाग March 10 2023 51748

साल 2002 में सबसे पहले कॉन्ट्रासेप्टिव पैच मार्केट में आया था। 17 साल बीत जाने के बाद भी लोगों को इस

देश में  फिर बढ़े कोविड-19 के  मामले। 

देश में  फिर बढ़े कोविड-19 के  मामले। 

रंजीव ठाकुर March 13 2021 29395

मंत्रालय के मुताबिक देश में कोविड-19 से ठीक होने वालों की संख्या बढ़कर 1,09,73,260 हो गई है । वहीं,

वाराणसी में 50 हजार लोगों को नहीं मिला आयुष्मान कार्ड

वाराणसी में 50 हजार लोगों को नहीं मिला आयुष्मान कार्ड

विशेष संवाददाता March 04 2023 28618

गोल्डन कार्ड का आवेदन करने वाले जिन लोगों को कार्ड नहीं मिल पाया है, उनकी समस्या के बारे में संबंधित

वायरस का पता लगाएगा मास्क

वायरस का पता लगाएगा मास्क

विशेष संवाददाता September 23 2022 30331

मास्क पहनने से कोरोना, सर्दी-खांसी या किसी भी तरह का वायरस स्प्रैड नहीं होता। साइंटिस्ट का इस बारे

वर्ल्ड विजऩ इंडिया के पोषण माह मेले का रोशन जैकब ने किया उदघाटन

वर्ल्ड विजऩ इंडिया के पोषण माह मेले का रोशन जैकब ने किया उदघाटन

हुज़ैफ़ा अबरार September 30 2022 21877

जब कोई बच्चा अल्प पोषण से पीडि़त होता है, तो यह बच्चे की संज्ञानात्मक विकास पर असर डालता है। सरकार इ

लंबे समय से गैर हाजिर 3 डॉक्टरों पर गिरी गाज

लंबे समय से गैर हाजिर 3 डॉक्टरों पर गिरी गाज

आरती तिवारी March 31 2023 27804

डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने स्पष्ट किया है कि यदि कोई भी व्यक्ति सरकारी सेवा नियमावली का उल्लंघन करते

देश में पर्याप्त मात्रा में न्यूमोकोकल टीके उपलब्ध, टीके की कमी बताने वाला समाचार भ्रामक एवं असत्य

देश में पर्याप्त मात्रा में न्यूमोकोकल टीके उपलब्ध, टीके की कमी बताने वाला समाचार भ्रामक एवं असत्य

एस. के. राणा October 08 2022 32403

स्वास्थ्य मंत्रालय ने एक बयान जारी कर कहा, “टीके की कमी बताने वाला मीडिया समाचार भ्रामक एवं असत्य ह

Login Panel