देश का पहला हिंदी हेल्थ न्यूज़ पोर्टल

सौंदर्य

सुंदर और आकर्षक दिखने के लिए पेट का पतला होने जरूरी है, जानिये इसके वैज्ञानिक तरीके

सुन्दर और आकर्षक पेट पाने के लिए आपको अपनी दिनचर्या में हैल्दी डाइट और एक्सर्साइज़ को शामिल करना पडेगा तथा लाइफस्टाइल में कुछ बदलाव शामिल करने पड़ेंगें । इसके बारें में हेल्थजागरण आपको टिप्स देंगे।

सौंदर्या राय
March 02 2022 Updated: March 02 2022 13:30
0 50298
सुंदर और आकर्षक दिखने के लिए पेट का पतला होने जरूरी है, जानिये इसके वैज्ञानिक तरीके प्रतीकात्मक

सपाट और आकर्षक पेट लड़कियों की सुंदरता में चार-चाँद लगतीं हैं। यही कारण है कि दुनिया भर की सारी सेलेब्रटी के पेट सपाट और आकर्षक होतें हैं। पेट सपाट होने से आप अपने अपने मनपसंद का कोई भी कपड़ा बहुत आसानी से पहन सकतीं हैं। सुन्दर और आकर्षक पेट पाने के लिए आपको अपनी दिनचर्या में हैल्दी डाइट और एक्सर्साइज़ को शामिल करना पडेगा तथा लाइफस्टाइल में कुछ बदलाव करने पड़ेंगें। इसके बारें में हेल्थजागरण आपको टिप्स देंगे। जिससे आप आसानी से अपने पेट को कम करके सुन्दर और आकर्षक बना लें।  

 

1. हैल्दी डाइट (Healthy Diet)

सेहतमंद खाना खाएं: आपको सिर्फ फलों, सब्जियों और व्होल ग्रैन जैसे हैल्दी भोजन को लेना है और कैंडी, चिप्स और फास्ट फूड जैसे जंक फूड से दूरी बनाना है।

खाने के आकार को कम करें: आपको सिर्फ उतना ही खाना चाहिए, जब तक कि आपको पेट भरा न लगने लगे, फिर वहीं रुक जाएँ।  खाने को अच्छी तरह से चबाने की वजह से पेट में इसे पचाने की प्रक्रिया में मदद होती है, और आपको ब्लोटिंग और गैस का अहसास भी नहीं होता है।

लो-ग्लाइसेमिक इंडेक्स फूड्स खाएँ: इस तरह के खाने को पचने में ज्यादा वक़्त लगता है, तो इसलिए आप ज्यादा वक़्त तक भरपेट महसूस करते हैं। जैसे बंदगोभी, गाजर, फूलगोभी, अजवायन, ककड़ी, तुरई, डार्क लीफ लेटस (dark leaf lettuce), प्याज, नाशपाती, टमाटर, सलाद, ब्रोकली, केला, सेब और बेरी आदि। 

सोने जाने के दो या तीन घंटे पहले तक कुछ भी न खाएं: आप जब सोते हैं, तब आपका शरीर धीमा पड़ जाता है, जिसकी वजह से आपके पेट में मौजूद भोजन अच्छी तरह से पच नहीं पाता।

डाइट से शुगर की मात्रा को कम करें: आपके सिस्टम में कम शुगर होने की वजह से आपके इंसुलिन लेवल में भी कमी आएगी। सोडा, अल्कोहल, जूस और कॉफी ड्रिंक्स जैसे पेय पदार्थों के सेवन से बचें। इस तरह के पेय में अक्सर ज्यादा शुगर पायी जाती है।

दोपहर में प्रोटीन-रिच स्नैक्स लें: एक्सपर्ट्स के अनुसार, दोपहर के तीन और चार बजे के बीच में प्रोटीन-रिच स्नैक्स लेने की वजह से आपका मेटाबोलिज़्म बूस्ट होता है और साथ ही आपका ब्लड शुगर भी बैलेंस होता है।

कम खाएँ, लेकिन बार-बार खाएँ: दिन में तीन बार भोजन की ज्यादा मात्रा लेने वाले के बदले  छोटे, ज्यादा नियमित भोजन खाने की आदत डालें। हर तीन से चार घंटे के बाद ऐसे छोटे-छोटे, हैल्दी स्नैक्स लेते रहना और अपने आपको भूख लगने का मौका ही नहीं देना, काफी ज्यादा हैल्दी होता है और ये काफी प्रभावी तरीका भी है।

भरपूर पानी पियें: आपको अपने सारे पेय पदार्थों को पानी से रिप्लेस कर लेना चाहिए, खासतौर पर सोडा और शुगर से भरपूर ड्रिंक्स, जिनमें बहुत सारी कैलोरी भरी हुई होती है, और जिसकी वजह से आपका पेट ब्लोट होने लगेगा। ज्यादा पानी पीने की वजह से आपके शरीर में मौजूद टॉक्सिन बाहर निकालने में मदद करता है और साथ ही आंतों की प्रक्रिया को बनाए रखता है, जो कि दोनों ही चीज़ें पेट कम करने के लिए काम आने वाली हैं।

 

2. एक्सर्साइज़ करना (Exercising for a Flat Stomach)

रोजाना एरोबिक एक्सर्साइज़ करें: किसी भी तरह के बदलाव को देखने के लिए आपको पहले अपने पेट के फैट की ऊपरी लेयर को बर्न करना होगा। कार्डियो एक्सर्साइज़ आपके कोर टेम्परेचर को बढ़ाएगा और सर्कुलेशन को भी बेहतर करेगा, पतला पेट होने के लिए  जो कि दोनों ही जरूरी हैं। हर रोज कम से कम 30 मिनट के लिए एक्सर्साइज़ करें। 

  • डांसिंग, रनिंग, ताए-बो (tae-bo), स्विमिंग, साइकलिंग और वॉकिंग जैसी एक्टिविटी को अगर एक अच्छी गति में किया जाए, तो ये आपके लिए एक अच्छा एरोबिक वर्कआउट होगा।  ये पेट को पतला बनाने में मदद करती हैं।
  • स्प्रिंट करना (sprinting)  आप जितना लंबा स्प्रिंट कर सकते हैं, करें। जब आप बहुत ज्यादा थकान महसूस करें, तब वॉक करना शुरू कर दें। जब आपको लगे कि आपको आपकी साँसें वापस मिल गई, दोबारा स्प्रिंट करना शुरू कर दें। लगभग 20 मिनट के लिए ऐसे ही बदल-बदलकर एक्सर्साइज़ करें

प्लाइओमेट्रिक्स (plyometrics) शामिल करें: प्लाइओमेट्रिक्स एक ऐसी एक्सर्साइज़ होती है, जिसे करने के लिए शक्ति की आवश्यकता होती है। इसमें कार्डियो को स्ट्रेंथ ट्रेनिंग के साथ जोड़ा जाता है। ज्यादा अनुभवी एथलीट्स के लिए प्लाइओमेट्रिक्स एक्सर्साइज़ उपयुक्त होती है। जंपिंग जैक (jumping jacks) और स्क्वेट-थ्रस्ट (Squat-thrust) पुश-अप्स घर पर की जा सकने वाली कुछ अच्छी प्लाइओमेट्रिक्स एक्सर्साइज़ हैं।

 

3. हैल्दी ढ़ंग से रहना (Living Healthy)

नींद लें, ताकि आपको हर वक़्त थकावट का अहसास न हो: भरपूर आराम करने से अपना स्ट्रेस कम करने में मदद मिलती है। इसके साथ ही आपको हर वक़्त खाने की भूख भी नहीं लगेगी। सोने की अच्छी आदतों को अपना लें। स्टडीज़ से भी इस बात का पता चला है, कि नींद की कमी से भी आपका वजन अजीब ढंग से बढ़ सकता है, तो इसलिए अपनी नींद के साथ कोई समझौता न करें।  

एकदम धुन में आकार डाइट न करने लगें: हैल्दी खाना और एक्सर्साइज़ करना, अपने वजन को कम करने का सबसे अच्छा रास्ता है। ऐसे एकदम धुन में आकर डाइट करने की वजह से वैसे तो आपको बहुत जल्दी रिजल्ट देखने को मिलेंगे, लेकिन ये कुछ ही वक़्त के बाद अपना उल्टा प्रभाव दिखाने लगेंगे और इसकी वजह से आपके शरीर को काफी क्षति भी पहुँच सकती है। जहाँ तक हो सके, हैल्दी खाने की कोशिश करें।

खुद को कभी भूखा न रखें: इसकी वजह से आपको मिलने वाले रिजल्ट अस्थायी होंगे और आप बहुत जल्दी हताश हो जाएंगे, जिसकी वजह से आप बहुत जल्दी हार मान लेंगे। हालाँकि आपके मन में ये ख्याल आ सकता है, कि भूखे रहने की वजह से आपको अच्छे परिणाम मिलेंगे, लेकिन असल में ये आपके शरीर को स्थायी क्षति पहुंचा सकती है और इसके साथ ही ये आपके वजन के कम होने की प्रक्रिया को भी कठिन बना देगी।

धैर्य रखें: आप हैल्दी तरीके से जल्दी परिणाम नहीं पा सकते। इसके अलावा ऐसी कोई भी विधि, जिसमें आपको बहुत जल्दी वजन कम होता" नजर आए, ये भी आपके शरीर के लिए बेहद खतरनाक साबित हो सकती है। इसके अलावा, एक बात और याद रखें: कुछ लोगों को पेट पतला करने में अन्य लोगों के मुक़ाबले ज्यादा परेशानी होती है। आपका नेचरल बॉडी शेप और आपका अपना फिटनेस लेवल इसमें बहुत अहम भूमिका अदा करते हैं। जो चीज़ दूसरों के लिए काम करती है, जरूरी नहीं कि वो आपके लिए भी उतनी ही अच्छी तरह से काम करे।

स्ट्रेस का सामना करना सीखें: बहुत से लोग काम की वजह से, फैमिली की वजह से या अन्य किसी वजहों से ज्यादा खा लिया करते हैं, जिसकी वजह से उन्हें स्ट्रेस हो जाता है। इस स्ट्रेस का सामना करने के अलग-अलग तरीकों को ढूँढकर आपको पतला पेट पाने और उसे बनाए रखने में मदद मिलेगी। स्ट्रेस कम करने के लिए जॉगिंग करें या बॉक्सिंग जैसी एक नई हॉबी अपना लें, जो आपको आपकी नेगेटिव फीलिंग के लिए पॉज़िटिव फीलिंग्स में बदलने में मदद करेगी।

अपनी इमेज और सेल्फ-कोन्फ़िडेंस को बनाने के ऊपर काम करें: ज़्यादातर लोग बस इसलिए क्योंकि दूसरे लोग उन्हें सही नजरों से नहीं देखते या वो अकेलापन महसूस करते हैं या उन्हें अपने लुक से ही परेशानी है, इसलिए वो खुद को बेहतर महसूस कराने की कोशिश के चलते ज्यादा खाना खा लिया करते हैं। ऐसा मत कीजिये! आप खूबसूरत हैं और आप बहुत अद्भुत भी हैं! आप जब अपने आपको लेकर बेहतर महसूस करने लगेंगे और आप जैसे हैं, उसी में अपनी खुशी ढूंढ लेंगे, फिर आपको आपके पेट के ऊपर जमा हुए इस ज़रा से वजन से बहुत ज्यादा तकलीफ नहीं होगी।

 

WHAT'S YOUR REACTION?

  • 1
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0

COMMENTS

मौसम का बदलता मिजाज इन मरीजों की बढ़ा सकता है परेशानी

मौसम का बदलता मिजाज इन मरीजों की बढ़ा सकता है परेशानी

आरती तिवारी October 28 2022 29382

यह एलर्जी स्किन के अलावा सांस की भी हो सकती हैं। सांस की बीमारियों से निपटने के लिए समय रहते अवेयर

लखनऊ हवाई अड्डे पर ओमिक्रॉन से बचाव और पहचान के पुख्ता प्रबंध।

लखनऊ हवाई अड्डे पर ओमिक्रॉन से बचाव और पहचान के पुख्ता प्रबंध।

हुज़ैफ़ा अबरार December 07 2021 32545

सीसीएसआई हवाई अड्डे पर 50 यात्रियों को समायोजित करने के लिए पर्याप्त प्रतीक्षा क्षेत्र स्थापित किया

पीपीपी माडल पर बनने वाले 16 जिलों के मेडिकल कॉलेजों को स्टांप ड्यूटी में छूट

पीपीपी माडल पर बनने वाले 16 जिलों के मेडिकल कॉलेजों को स्टांप ड्यूटी में छूट

आरती तिवारी September 04 2022 35095

उत्तर प्रदेश के 16 जिलों में पब्लिक-प्राइवेट पार्टनरशिप माडल पर स्थापित किए जाने वाले मेडिकल कॉलेजज

आँखों की सुंदरता से बढ़ जाती है आपकी खूबसूरती, आजमाइये कुछ घरेलू उपाय

आँखों की सुंदरता से बढ़ जाती है आपकी खूबसूरती, आजमाइये कुछ घरेलू उपाय

सौंदर्या राय March 07 2022 48410

कुछ घरेलू टिप्स के बारे में बता रहे हैं जो आपकी आंखों को सुंदर और चमकदार बनाए रखने में मदद कर सकते ह

आज से वयस्कों को लगेगा कोविडरोधी टीके की मुफ्त एहतियाती खुराक

आज से वयस्कों को लगेगा कोविडरोधी टीके की मुफ्त एहतियाती खुराक

एस. के. राणा July 15 2022 22799

केंद्र सरकार ने आज से सभी वयस्कों को मुफ्त एहतियाती खुराक लगाने का फैसला किया है। 15 जुलाई से 'आजादी

रैह्पसोडी - 2022: केजीएमयू में होगा लवडब और खुलेगी दिल की दुकान

रंजीव ठाकुर September 21 2022 27400

तीन दिवसीय वार्षिक सांस्कृतिक कार्यक्रम रैह्पसोडी - 2022 का आयोजन 22 सितम्बर से शुरू हो रहा है। 22 स

मैक्स अस्पताल के प्रयास से जन्मजात किडनी और गॉल ब्लैडर की बीमारी से पीड़ित 19 महीने के बच्चे को मिली नई ज़िंदगी

मैक्स अस्पताल के प्रयास से जन्मजात किडनी और गॉल ब्लैडर की बीमारी से पीड़ित 19 महीने के बच्चे को मिली नई ज़िंदगी

हुज़ैफ़ा अबरार January 29 2026 2527

नेपाल में कई अस्पतालों में दिखाने के बावजूद बच्चे की कम उम्र और बीमारी की जटिलता को देखते हुए सर्जरी

ऐसे ही हत्याएं होती रहेंगी तो कौन बनाएगा अपने बच्चों को डाक्टर:  डा.आर.एन सिंह

ऐसे ही हत्याएं होती रहेंगी तो कौन बनाएगा अपने बच्चों को डाक्टर: डा.आर.एन सिंह

आनंद सिंह April 04 2022 44479

डा. अर्चना शर्मा खुदकुशी प्रकरण में असली गुनाहगार अभी भी पकड़े नहीं गए। डा. अर्चना के पति भी पुलिस क

डेंगू से हुई पांचवी मौत, अस्पतालों में ढाई सौ से अधिक मरीज

डेंगू से हुई पांचवी मौत, अस्पतालों में ढाई सौ से अधिक मरीज

विशेष संवाददाता November 07 2022 24114

सरकारी आंकड़े के अनुसार जिले में डेंगू मरीजों की संख्या 250 के करीब पहुंच गई है। ये मरीज पिछले एक मह

सायप्रस में दिखा ओमिक्रोन और डेल्टा वैरिएंट का रिश्तेदार

सायप्रस में दिखा ओमिक्रोन और डेल्टा वैरिएंट का रिश्तेदार 'डेल्टाक्रोन'

हे.जा.स. January 10 2022 32507

इस वैरिएंट का डेल्टा वैरिएंट के समान जेनेटिक बैकग्राउंड है। साथ ही ओमिक्रोन से कुछ म्यूटेशन भी हैं।

Login Panel