देश का पहला हिंदी हेल्थ न्यूज़ पोर्टल

उत्तर प्रदेश

ईक्लैट हेल्थ सॉल्यूशंस इंक, युवाओं को देगी इंटरनेशनल जॉब एक्सपोज़र

ईक्लैट हेल्थ सॉल्यूशंस इंक, का लखनऊ में ऑफिस के शुभारम्भ से बेहद उत्साहित व आशान्वित सीईओ कार्तिक पोलसानी ने बताया कि हेल्थकेयर इंडस्ट्री एक ऐसा क्षेत्र है जिसमें कभी रिसेशन नहीं आता। हेल्थ जागरण ने इस मौके पर सीईओ के साथ जॉब पाएं स्टूडेंट्स से भी बातचीत की।

रंजीव ठाकुर
August 19 2022 Updated: August 19 2022 16:15
0 43326

लखनऊ।  गुरुवार को यूएस बेस्ड कंपनी ईक्लैट हेल्थ सॉल्यूशंस, इंक के लखनऊ आफिस का शुभारम्भ हुआ। कंपनी का मुख्यालय वाशिंगटन डीसी में है। विभूति खंड, गोमती नगर में भव्या टावर्स के चौथे तल पर स्थित ईक्लैट हेल्थ सॉल्यूशंस, इंक के ऑफिस का उद्घाटन गोरखपुर से विधायक, उत्तर प्रदेश विधान परिषद, सीपी चंद ने किया। हेल्थ जागरण ने इस मौके पर सीईओ कार्तिक पोलसानी के साथ जॉब पाएं स्टूडेंट्स से भी बातचीत की। 

 

ईक्लैट हेल्थ सॉल्यूशंस इंक (Eclat Health Solutions Inc) वर्ष 2008 से मेडिकल फील्ड में अस्पतालों (hospitals) और हेल्थ सिस्टम (health systems) को रेवेन्यू मैनजमेंट सर्विसेज प्रदान कर रही है। कंपनी के यूएस और भारत में हैदरबाद व करीम नगर के ऑफिसेज में 2000 से अधिक एम्प्लॉइज काम कर रहे हैं।

 

ईक्लैट हेल्थ सॉल्यूशंस इंक, के ग्रुप सीईओ कार्तिक पोलसानी (Karthik Polsani) ने कहा," ईक्लैट हेल्थ सॉल्यूशंस, इंक का लखनऊ ऑफिस के शुभारम्भ से बेहद उत्साहित व आशान्वित हैं। हेल्थकेयर इंडस्ट्री (healthcare industry) एक ऐसा क्षेत्र है जिसमें कभी रिसेशन नहीं आता।  इससे लखनऊ और उत्तर प्रदेश खासतौर से पूर्वांचल के युवाओं को लखनऊ में ही रहकर एक सुरक्षित, सम्मानजनक नौकरी (health jobs) मिलेगी, जिसमें कुछ नया, रोमांचक सीखने और उसमें करियर बनाने का अवसर मिलेगा। हमें एक बड़े टैलेंट पूल से स्टाफ मेंबर्स को सुगमता से चुनने का अवसर मिलेगा बल्कि एक इंटरनेशनल जॉब एक्सपोज़र (international job exposure) के लिए लखनऊ के युवाओं को अपने घरों से दूर भी नहीं जाना पड़ेगा।"

 

इस अवसर पर बोलते हुए ईक्लैट हेल्थ सॉल्यूशंस इंक, के सीनियर वाईस प्रेसिडेंट, आरसीएम, मोहित श्रीवास्तव ने कहा, "यह मेरे लिए बेहद भावुक कर देने वाला गौरवपूर्ण क्षण है। मैं स्वयं गोरखपुर का रहने वाला हूं, एक समय था कि अच्छी नौकरी और करियर बनाने के लिए अपना घर-परिवार छोड़कर हज़ारों मील दूर जाना पड़ता था। लेकिन आज ईक्लैट हेल्थ सॉल्यूशंस, इंक जैसी प्रतिष्ठित इंटरनेशनल कंपनी के साथ सम्मानजनक अवसर यूपी के युवाओं को महज कुछ घण्टों की दूरी पर मिल रहा है। निश्चित रूप से वर्ल्ड-क्लास वर्कस्टेशन (world class workstations) और एम्प्लॉयी फ्रेंडली वर्क-एनवायरनमेंट वाला नया लखनऊ ऑफिस कंपनी के विस्तार और रिक्रूटमेंट (health recruitment) प्लान्स को गति प्रदान करेगा और युवाओं को एमएनसी वर्क कल्चर (MNC work culture) एक्सपोज़र प्रदान करेगा।"

 

स्नेहा पोलसानी (Sneha Polsani), सीओओ, ईक्लैट हेल्थ सॉल्यूशंस ने कहा, "हम लखनऊ ऑफिस की शुरुआत 150 लोगों के साथ कर रहे हैं और उत्तर प्रदेश के अन्य शहरों में विस्तार के साथ यह संख्या 500 लोगों तक पहुंचाने की योजना है।"

 

ईक्लैट हेल्थ सॉल्यूशंस, इंक के लखनऊ ऑफिस के शुभारम्भ के अवसर पर श्रीकांत गुर्रम - वीपी, इंडिया ऑपरेशंस, ईक्लैट हेल्थ सॉल्यूशंस, इंक उपस्थित रहे।

 

WHAT'S YOUR REACTION?

  • 1
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0

RELATED POSTS

COMMENTS

निशुल्क नेत्र शिविर का सांसद सुब्रत पाठक ने किया शुभारंभ

निशुल्क नेत्र शिविर का सांसद सुब्रत पाठक ने किया शुभारंभ

आरती तिवारी November 07 2022 27581

आज क्षेत्रीय सांसद सुब्रत पाठक के द्वारा निःशुल्क नेत्र शिविर का शुभारंभ फीता काटकर किया गया। वहीं इ

अस्पताल में अव्यवस्थाओं का अंबार, अपर निदेशक ने लगाई क्लास

अस्पताल में अव्यवस्थाओं का अंबार, अपर निदेशक ने लगाई क्लास

विशेष संवाददाता May 21 2023 28845

अस्पताल में आई पोर्टेबल एक्सरे मशीन (X-ray machine) का प्रिंटर खराब मिला है। दवा वितरण काउंटर पर ज्य

सीएमओ ने सीएचसी तुलसीपुर का किया औचक निरीक्षण, सात कर्मचारी अनुपस्थित मिले

सीएमओ ने सीएचसी तुलसीपुर का किया औचक निरीक्षण, सात कर्मचारी अनुपस्थित मिले

हुज़ैफ़ा अबरार October 18 2026 504

स्वास्थ्य सेवाओं में कर्मचारियों की समयबद्ध उपस्थिति और दायित्वों का निर्वहन अत्यंत महत्वपूर्ण है। इ

मुंबई में वायरल इंफेक्शन के बाद बच्चों में बढ़ी सूखी खांसी

मुंबई में वायरल इंफेक्शन के बाद बच्चों में बढ़ी सूखी खांसी

श्वेता सिंह September 04 2022 35213

वायरल इंफेक्शन के बाद अक्सर लोगों को सूखी खांसी (dry cough after viral infection) की समस्या हो जाती

झोलाछाप डॉक्टर पर बड़ी कार्रवाई, पुलिस ने अवैध रूप से कमाई संपत्ति को किया कुर्क

झोलाछाप डॉक्टर पर बड़ी कार्रवाई, पुलिस ने अवैध रूप से कमाई संपत्ति को किया कुर्क

विशेष संवाददाता February 07 2023 28069

संभल जनपद की हयातनगर थाना पुलिस ने जिलाधिकारी मनीष बंसल की संस्तुति पर बिना रजिस्ट्रेशन के अस्पताल स

यूपी के बांदा में अनजान बीमारी से हो रही बच्चों की मौत

यूपी के बांदा में अनजान बीमारी से हो रही बच्चों की मौत

श्वेता सिंह August 25 2022 40089

इस बीमारी से 2 हफ्तों के भीतर ही 3 बच्चों की मौत हो चुकी है, जबकि गांव वालों का कहना है कि इससे 4 बच

एनेस्थीसिया के डॉक्टरों ने रैली के माध्यम से जीवन रक्षक प्रणाली के प्रति जागरूक किया

एनेस्थीसिया के डॉक्टरों ने रैली के माध्यम से जीवन रक्षक प्रणाली के प्रति जागरूक किया

हुज़ैफ़ा अबरार October 06 2022 36230

इंडियन सोसायटी ऑफ एनेस्थीसियोलाजी अपनी 75वीं वर्षगांठ मना रहा है। इसके उपलक्ष्य में एक अक्तूबर से जन

ओमिक्रॉन का बढ़ता मामला एक नए और बेहद खतरनाक वैरिएंट को जन्म दे सकता है: डब्ल्यूएचओ

ओमिक्रॉन का बढ़ता मामला एक नए और बेहद खतरनाक वैरिएंट को जन्म दे सकता है: डब्ल्यूएचओ

हे.जा.स. January 06 2022 30251

जिस रफ्तार से ओमिक्रॉन बढ़ रहा है, उतना ही यह प्रसारित हो रहा है। इसलिए इस बात की संभावना भी बहुत ज्

जानिए बालों के लिए करी पत्ता के चमत्कारिक फायदे

जानिए बालों के लिए करी पत्ता के चमत्कारिक फायदे

आरती तिवारी October 03 2022 46764

यह तो हम सब जानते हैं कि करी पत्ता खाने में स्वाद बढ़ाता है। खाने में अगर करी पत्ता का छौंका लग जाए

गर्मी ने तोड़ा रिकॉर्ड, अस्पताल में बढ़े उल्टी दस्त के मरीज

गर्मी ने तोड़ा रिकॉर्ड, अस्पताल में बढ़े उल्टी दस्त के मरीज

विशेष संवाददाता May 23 2023 33259

अस्पतालों में मरीजों की कतार बढ़ने लगी है। बीते दिन 1500 के करीब मरीज लखीमपुर जिला अस्पताल पहुंचे। ह

Login Panel