देश का पहला हिंदी हेल्थ न्यूज़ पोर्टल

स्वास्थ्य

डीहाइड्रेशन - आपके ब्लड प्रेशर को कैसे प्रभावित करता है?

जब हम पर्याप्त तरल पदार्थ नहीं पीते हैं तो हम डीहाइड्रेशन से पीड़ित हो जाते हैं। अगर समय पर इस स्थिति का निवारण न किया जाए तो स्थिति गंभीर हो सकती है।

लेख विभाग
June 10 2021 Updated: June 10 2021 19:06
0 41353
डीहाइड्रेशन - आपके ब्लड प्रेशर को कैसे प्रभावित करता है? प्रतीकात्मक
गर्मियों की शुरुआत होने से डिहाइड्रेशन होने की समस्याएं बड़े पैमाने पर होने लगती हैं। हालांकि गर्मियों में लोग तरल पदार्थों का सेवन ज्यादा करने लगते हैं लेकिन यह हमारे शरीर की जरूरत की मात्रा को पूरा नहीं करता है। गर्म और उमस भरे दिनों में हमारे शरीर से पसीना निकलता है जिससे पानी की बहुत कमी हो जाती है और कभी-कभी जब हम पर्याप्त तरल पदार्थ नहीं पीते हैं तो हम डीहाइड्रेशन से पीड़ित हो जाते हैं। अगर समय पर इस स्थिति का निवारण न किया जाए तो स्थिति गंभीर हो सकती है। और यह शरीर के ब्लड प्रेशर के लेवल में उतार-चढ़ाव कर सकता है।

डॉ प्रवीण झा, कंसल्टेंट गैस्ट्रोएंटेरोलॉजिस्ट, 
रीजेंसी सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल, लखनऊ

डीहाइड्रेशन और कम ब्लड प्रेशर

अगर ब्लड प्रेशर का लेवल 90/60 मिमी एचजी है, तो शरीर में इसे ब्लड प्रेशर का कम लेवल माना जाता है। ख़ून कम होने के कारण डीहाइड्रेशन से ब्लड प्रेशर का कम होना प्रमुख कारण माना गया है। इसलिए ख़ून की सामान्य मात्रा बनाए रखना आवश्यक है ताकि ख़ून आपके शरीर के विभिन्न टिश्यू तक पर्याप्त रूप से पहुंच सके। जब आप डीहाइड्रेटेड होते हैं तो आपके अंदर खून की मात्रा कम हो जाती है और इससे ब्लड प्रेशर में गिरावट आती है। जब ब्लड प्रेशर बहुत कम हो जाता है, तो व्यक्ति को जरूरी ऑक्सीजन और पोषक तत्व नहीं मिलते हैं।

डीहाइड्रेशन और हाई ब्लड प्रेशर

अगर ब्लड प्रेशर की रीडिंग 140 मिमी एचजी या उससे अधिक है या 90 मिमी एचजी या उससे अधिक की डायस्टोलिक (निचली संख्या) रीडिंग है, तो आपको हाई ब्लड प्रेशर की समस्या है। डीहाइड्रेशन को हाई ब्लड प्रेशर से कैसे सम्बंधित है इस पर बहुत ही कम स्टडी हुई है। दोनों के बीच संबंध का पता लगाने के लिए स्टडी की जा रही है। प्रारंभिक तथ्य बताते हैं कि डीहाइड्रेशन में वैसोप्रेसिन नामक हार्मोन की क्रिया के कारण ब्लड प्रेशर बढ़ने की संभावना होती है। यह हार्मोन शरीर में तब निकलता है जब ख़ून में सोडियम का लेवल ज्यादा होता है, या जब आपमें कम खून होता है। ये दोनों चीजें तब हो सकती हैं जब आप बहुत ज्यादा तरल पदार्थ नहीं लेते हैं। इसलिए, जब आप डीहाइड्रेटेड होते हैं, तो आपके गुर्दे पानी को मूत्र में प्रवाहित करने के बजाय पुन: अवशोषित कर लेते हैं। वैसोप्रेसिन की उच्च सांद्रता भी आपके ब्लड वाहिकाओं को कसने का काम करती है। इससे ब्लड प्रेशर में वृद्धि हो सकती है।

डीहाइड्रेशन के लक्षणों को अनदेखा नहीं करना चाहिए, कुछ लक्षण निम्न हैं।

  1. प्यास लगना
  2. मुंह का सूखना
  3. बहुत कम बार पेशाब करना
  4. मूत्र का रंग गहरा होता है
  5. थका हुआ महसूस करना
  6. चक्कर आना
  7. भ्रम होना

डीहाइड्रेशन के कारण

  1. अगर आपको लगता है कि पर्याप्त पानी नहीं पीने से आपको डीहाइड्रेशन हो सकता है तो आप बहुत गलत सोचते हैं। डीहाइड्रेशन के अन्य संभावित कारण भी हैं जो निम्नलिखित हैं:
  2. बीमारी - तेज बुखार से भी डीहाइड्रेशन हो सकता है। इसके अतिरिक्त, उल्टी और दस्त होने से शरीर में तरल पदार्थ और इलेक्ट्रोलाइट्स की हानि हो सकती है।
  3. पसीना ज्यादा निकलना - गर्म मौसम में एक्सरसाइज करने से पसीना आने पर शरीर में पानी की कमी हो जाती हैऔर अगर आप बुखार से पीड़ित हैं तो आपमें ज्यादा पसीना निकल सकता है।
  4. बार-बार पेशाब आना- ज्यादा पेशाब लगने से भी पानी की कमी हो सकती है। मूत्रवर्धक जैसी दवाएं, डायबिटीज जैसी अंडरलाइंग कंडीशन, और शराब का सेवन सभी बार-बार पेशाब आने का कारण बन सकते हैं।
  5. अच्छी तरह से हाइड्रेटेड रहने के लिए यहां पांच तरीक़े बताए जा रहे हैं:
  6. अपने तरल पदार्थ के सेवन के बारे में खुद को जागरूक करने के लिए, आप कितना पानी पी रहे हैं, यह लिखना शुरू करें। ऐसा एक हफ्ते तक करते रहें।
  7. सुबह बिस्तर से उठने के बाद एक गिलास पानी पीने की आदत डालें। अपने साथ एक बोतल रखें और हर घंटे पीते रहें।
  8. अगर आप सामान्य पानी पीने से ऊब चुके हैं, तो आप इसमें एक तीखा स्वाद जोड़ने के लिए नींबू मिला सकते हैं।
  9. आप चाय या कॉफी जैसे गर्म ड्रिंक पी रहे हैं, तो सुनिश्चित करें कि आप इसे पीने से पहले एक गिलास पानी पिएं।
  10. डीहाइड्रेशन से बचने के लिए, सुनिश्चित करें कि आप ह्यूमिडिफायर चला रहे हैं जो गर्मी या गर्म झोंके के प्रभाव को कम करें।

WHAT'S YOUR REACTION?

  • 1
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0

COMMENTS

देवी शीतला हॉस्पिटल एंड ट्रामा केअर सेंटर का हुआ उद्घाटन।

देवी शीतला हॉस्पिटल एंड ट्रामा केअर सेंटर का हुआ उद्घाटन।

February 12 2021 25362

अब लालगंज वासियों को एक्सीडेंटल केस में दिल्ली इलाहाबाद लखनऊ जाने की जरूरत नहीं होगी, दिल्ली जैसी सु

भूल कर भी ना खाएं बैंगन अगर सेहत को लेकर हो ये समस्या एं

भूल कर भी ना खाएं बैंगन अगर सेहत को लेकर हो ये समस्या एं

लेख विभाग January 31 2023 39092

सर्दी में बैंगन खाने के अपने ही फायदे हैं. बैंगन खाने से दिल की बीमारी, ब्लड शुगर हमेशा कंट्रोल में

शाम्भवी डायग्नोस्टिकसैंपल के लिए अब करेगा इलेक्ट्रिक बाइक का इस्तेमाल

admin July 08 2022 50731

शाम्भवी डायग्नोस्टिक सेंटर के डायरेक्टर सर्वेन्द्र विक्रम सिंह ने बताया कि शहर का बढ़ता प्रदूषण लोगों

नीट पीजी एप्लीकेशन फॉर्म में सुधार के लिए 29 मार्च से 30 अप्रैल का समय

नीट पीजी एप्लीकेशन फॉर्म में सुधार के लिए 29 मार्च से 30 अप्रैल का समय

एस. के. राणा March 29 2022 24312

नीट पीजी एप्लीकेशन फॉर्म में सुधार के लिए 29 मार्च से करेक्शन विंडो खुल रही है। नेशनल बोर्ड ऑफ एग्जा

कोविड-19: 186 दिन में सबसे कम दर्ज किए गए उपचाराधीन मामले।

कोविड-19: 186 दिन में सबसे कम दर्ज किए गए उपचाराधीन मामले।

एस. के. राणा September 23 2021 25166

आंकड़ों के अनुसार, देश में अभी तक कुल 55,67,54,282 नमूनों की कोविड-19 संबंधी जांच की गई है, जिनमें स

सुबह खाली पेट चाय-कॉफी पीने की आदत बदलिए: डायटीशियन आयशा

सुबह खाली पेट चाय-कॉफी पीने की आदत बदलिए: डायटीशियन आयशा

आयशा खातून March 09 2023 31243

सुबह चाय-कॉफी पीने के जगह कुछ ऐसे पेय पदार्थों का सेवन करना चाहिए जो एनर्जी से भरपूर हों और शरीर को

ब्रिटेन की महिला धावक ने खेल के प्रदर्शन पर मासिक धर्म के असर को लेकर की शोध की मांग

ब्रिटेन की महिला धावक ने खेल के प्रदर्शन पर मासिक धर्म के असर को लेकर की शोध की मांग

श्वेता सिंह August 20 2022 31503

अच्छा प्रदर्शन देने वाली लड़कियों का प्रदर्शन अचानक से नीचे गिर जाता है। परदे के पीछे वो बहुत संघर्ष

दिल्ली में डेंगू के मामलों में आई गिरावट

दिल्ली में डेंगू के मामलों में आई गिरावट

विशेष संवाददाता December 01 2022 31442

दिल्ली में पिछले साल नवंबर तक 8,276 मरीज डेंगू से पीड़ित थे। जबकि, इस बार यह संख्या 50 फीसदी भी पार

यूक्रेन से लौटे भारतीय छात्रों को राहत, एमबीबीएस एग्जाम का वन-टाइम ऑप्शन देगी केंद्र सरकार

यूक्रेन से लौटे भारतीय छात्रों को राहत, एमबीबीएस एग्जाम का वन-टाइम ऑप्शन देगी केंद्र सरकार

admin March 29 2023 27198

यह परीक्षा भारतीय सिलेबस के मुताबिक होगी। इसके बाद 2 साल की इंटर्नशिप भी करनी होगी। केंद्र का कहना थ

स्वास्थ्य विभाग के समूह ग कर्मचारी महानिदेशालय का करेंगे घेराव

स्वास्थ्य विभाग के समूह ग कर्मचारी महानिदेशालय का करेंगे घेराव

रंजीव ठाकुर July 10 2022 29403

स्वास्थ्य विभाग में ट्रांसफर की लगी हुई आग बुझने की जगह भड़कती ही जा रही है। अब स्वास्थ्य विभाग के सम

Login Panel