











































कोरोना पर स्वास्थ्य मंत्री की बैठक
नयी दिल्ली। चीन और अमेरिका सहित कई देशों में कोरोना संक्रमण के बढ़ते मामलों के देखते हुए केंद्र सरकार ने तैयारी तेज कर दी है। वहीं केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडाविया भी कोरोना को लेकर बहुत ज्यादा सतर्क दिखाई दे रहे हैं। उन्होंने शुक्रवार को लगातार तीसरे दिन सभी राज्यों के स्वास्थ्य मंत्रियों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए हाई लेवल की मीटिंग की। इस दौरान उन्होंने कोरोना की रोकथाम की तैयारियों को लेकर चर्चा की।
बैठक के बाद शुक्रवार को केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय (Union Ministry of Health) ने गाइडलाइन जारी की। इसमें केंद्रीय स्वास्थ्य सचिव (Union Health Secretary) राजेश भूषण ने राज्यों को चिट्ठी लिखकर कहा कि आने वाले दिनों में त्योहार आ रहे हैं इसलिए खास ध्यान दें। साथ ही टेस्टिंग, ट्रीटमेंट (treatment) और ट्रेसिंग पर जोर देने की भी सलाह दी है। राज्यों को यह भी सुनिश्चित करने के लिए कहा कि सभी लोग प्रिकॉशन डोज लें।
केंद्र ने नियमित तौर पर जिलेवार इन्फ्लुएंजा जैसी बीमारी और सांस से जुड़ी गंभीर बीमारियों (critical illnesses) के मामलों की निगरानी और रिपोर्टिंग करने के लिए कहा है। उन्होंने सभी राज्यों को अलर्ट पर रहने और कोविड-19 प्रबंधन के लिए पूरी तैयारी रखने की सलाह दी है। उन्होंने कहा कि केंद्र और राज्यों को सहयोग की भावना से काम करने की जरूरत है, जैसा कि हमने पिछली बार आई लहर के दौरान किया है।







हुज़ैफ़ा अबरार October 04 2026 0 112
हुज़ैफ़ा अबरार October 01 2026 0 553
हुज़ैफ़ा अबरार October 01 2026 0 420
हुज़ैफ़ा अबरार October 04 2026 0 112
हुज़ैफ़ा अबरार August 14 2026 0 9744
एस. के. राणा January 20 2026 0 5936
एस. के. राणा February 01 2026 0 5929
हुज़ैफ़ा अबरार January 25 2026 0 5572
हुज़ैफ़ा अबरार February 07 2026 0 5551
एस. के. राणा January 13 2026 0 5117
हुज़ैफ़ा अबरार February 05 2026 0 5054
सौंदर्या राय April 11 2022 0 87456
सौंदर्या राय April 08 2022 0 35624
सौंदर्या राय April 07 2022 0 38608
सौंदर्या राय April 05 2022 0 36106
लेख विभाग March 19 2022 0 35679
सौंदर्या राय March 16 2022 0 73526
भयंकर गर्मी में मरीजों को आयुष चिकित्सालय में पीने का पानी नहीं मिल रहा है। जहां लोढ़ी में करोड़ों की
वैद्य हितेश कौशिक ने बताया कि लोगों का सबसे अधिक धन इस समय स्वास्थ्य एवं शिक्षा पर खर्च हो रहा है इ
पीठ ने अपने आदेश में कहा, ‘‘शिक्षण संस्थानों में प्रवेश प्रक्रिया अनंतकाल के लिए नहीं चल सकती है और
पेट साफ न होने पर पूरे दिन बेचैनी बनी रहती है। लगातार यह परेशानी बने रहने पर मजबूरी वश फिर दवाइयों औ
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने चमोली में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गैरसैंण का औचक निरीक्षण किया। म
एचआईवी जैसी दूसरी बीमारियों के साथ ट्रांसप्लांट करना कई विशेषज्ञों के बीच बेहतर तालमेल और बेहद सावधा
राजकीय नर्सेज संघ, उ0प्र0 का द्विवार्षिक अधिवेशन आज गांधी भवन, कैसरबाग में आयोजित किया गया। कार्यक्
विधायक अरविन्द कुमार शर्मा ने बच्चों को पोषणक्षम पूरक आहार किट प्रदान किया तथा स्वास्थ्य की जानकारी
जानकारी के मुताबिक त्तर प्रदेश मेडिकल सप्लाईज कारपोरेशन के पास केवल तीन लाख यूनिट रिएजेंट वायरल ट्रा
देश में कोविड वैक्सीन की 200 करोड़ डोज पूरी होने पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वैक्सीन निर्माताओं

COMMENTS